Saturday, January 11, 2020

सराफा क्षेत्रान्तर्गत होटल पुष्कर मे हुई करोडो रूपये की ज्वैलरी चोरी का पर्दाफाश



·        पुलिस टीम द्वारा चार दिन के अंदर घटना का खुलासा कर, चोर को काकीनाडा अंध्रप्रदेश से किया गिरफ्तार
·        होटल पुष्कर से चुराये लगभग एक करोड़ रुपये कीमत के दो किलो से अधिक के सोने के आभूषण बरामद।
·        फेक आई डी व गलत मोबाईल नम्बर देकर होटल पुष्कर मे रुका था शातिर चोर ।
·        होटल में रहते हुए बनवा ली थी होटल के रूम की डुप्लीकेट चाबी ।
·        करीब 20 दिन रुककर करता रहा बड़ी मछली का इन्तजार, मोका लगते ही उडाया माल ।


इन्दौर दिनांक 11 जनवरी 2020 - पुलिस थाना सराफा पर दिनांक 06.01.20 को फरियादी सराफा व्यापारी सुरेन्द्र पाल सिंह पिता जसवंत सिंह उम्र 39 साल नि. 4023 गली न. 05 कोटबाबा दीपसिह अमृतसर पंजाब द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें बताया कि मैं सोने चाँदी के ज्वैलरी के आर्डर व डिलेवरी का काम करता है। मैं सराफा के व्यापारियो को सोने की ज्वैलरी की डिलेवरी करने व आर्डर लेने के लिये दिनांक 03.01.20 को भतीजे जशनप्रीत के साथ इन्दौर आया था तथा मै राजबाडा के पास होटल पुष्कर के कमरा न. 302 मे ठहरा था तथा मैने काले रंग के बैग में प्लास्टिक व गत्ते के तीन डिब्बो मे सोने की ज्वैलरी जिसमे गले के हार व पेडल, हाथ के कंगन, कान के झुमके व अगुठियाँ कमरे में ही रखे थे। दिनांक 04.01.20 को रात्रि करीब 09.30 बजे फरियादी अपना बैग कमरे मे ही रखकर ताला लगाकर अपने भतीजे के साथ खाना खाने के लिये बाहर चला गया था तथा रात्रि करीब 12.00 बजे वापस आकर सो गया अगले दिन दिनांक 05.01.2020 अपना बैग चेक करने पर उसमे रखे सोने चांदी के आभूषण नही थे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सराफा पर अपराध क्र 01/20 धारा 457, 308 का पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।
            घटना की गंभीरता को देखतें हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के द्वारा घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशो के पालन मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश गोस्वामी व अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री डी के तिवारी के द्वारा थाना प्रभारी श्री आर एन एस भदौरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया।



            पुलिस टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कि गई जिसमें प्रारंभिक जांच मे पता चला कि होटल पुष्कर मे ही के पास वाले कमरा न 305 मे ठहरा व्यक्ति बिना चेक आउट किये उसी रात दिनांक 04.01.20 को रात्री 10.00 बजे चला गया है। उक्त संदिग्ध व्यक्ति द्वारा होटल पुष्कर में पहचान पत्र के रूप मे दिये गये आधार कार्ड व मो न के आधार पर संदेही का नाम पी. वेकटरमन सामने आया। उक्त व्यक्ति के रूम न 305 को खुलवाकर देखा गया तो उसमे संदिग्ध के दैनिक उपयोग के समान के साथ साथ फरियादी के सोने के आभुषण रखने का एक खाली डिब्बा मिला तथा कमरे की चाबिया मिली। जिससे संदेह पुष्ट होने पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति के संबंध मे जानकारी लेने पर पाया कि संदेही द्वारा होटल मे जमा कराई गई आई डी आधार कार्ड व मो न गलत है। तत्पश्चात् होटल के कर्मचारियों से पुछताछ की गई तथा आसपास के सीसीटीवी फुटैज चेक किये गये। आसपास के एटीएम के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा राजबाडा के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से दिनांक 03.01.2020 को संदेही द्वारा अपने एटीएम कार्ड से नगदी रूपयो का ट्रांजेक्शन करना पाया गया। तब उक्त ट्रांजेक्शन का डिटेल बैंक से प्राप्त की गई जिसमे संदेही द्वारा उपयोग किये गया एटीएम खाता न. सेन्ट्रल बैंक काकीनाडा आंध्रप्रदेश का किसी महिला पिंनती सरस्वती के नाम का पाया गया तथा मोबाईल नंबर प्राप्त हुआ। 
             उक्त आधार पर मोबाईल से तकनीकी जाँच के आधार पर तथा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सराफा श्री आर एन एस भदौरिया के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तत्काल दिनांक 06.01.2020 को काकीनाडा आंध्रप्रदेश रवाना की गई। लगातार तीन दिन यात्रा करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.01.20 को रात्रि 10.00 बजे काकीनाडा पहुची तथा स्थानीय पुलिस की मदद से संदेही के प्राप्त पतो पर तलाश की गई किन्तु संदेही के उक्त पतो पर किराये से रहना पाया गया तथा वर्तमान मे कहाँ निवास कर रहा है इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। किन्तु संदेही के फोटो आसपास दिखाने से यह तस्दीक हुई कि संदेही व्यक्ति पी वेकंटरमन न होते हुए रमेश बाबू नाम का व्यक्ति है तथा दिये पतो पर परिवार के साथ किराये से रहता था। पुलिस टीम ने संदेही रमेश बाबू के संपर्क वाले व्यक्तियो को बुलाकर पूछताछ की गई किन्तु उसका वर्तमान पता किसी को भी मालूम नही था।
          उक्त क्षेत्र में रात्रि मे ही स्थानीय पुलिस की मदद से सर्चिंग व पतारशी की गई तो उसी क्षेत्र में विवेकानंद कालोनी में एक मल्टी के नीचे एक एवियेटर स्कूटर क्र. एपी 05/डीजी 4202 खडा मिला। जिसका आंध्रप्रदेश ट्रांसपोर्ट से पता निकालते पर पिन्नती कल्याणी पिता रमेशबाबू के नाम से रजिस्टर्ड होना पाई गई। इससे यह सुनिश्चित हआ कि संदेही इसी मल्टी मे कही निवास कर रहा है। तब मल्टी मे तलाश करते तस्दीक होने पर फ्लेट न. 4-10/33 विवेकानंद नगर बलासपकला रोड़ काकीनाडा पर पुलिस टीम पहुची व सुबह करीब 05.30 बजे दरवाजा खटखटाया, किन्तु अन्दर से कोई जबाब नही मिला। तब करीब एक घण्टे लगातार प्रयास करते अन्दर से एक महिला द्वारा दरवाजा खोला गया। काफी मशक्कत व समझाईस के बाद पुलिस द्वारा अन्दर जाकर रमेश बाबू नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसे तत्काल पहचानने पर पूछताछ की गई तब आरोपी रमेश बाबू पिता स्वामीनाथन नायडू उम 52 साल नि. 17-एस-11-7 ए रेवेन्यू कॉलोनी समामूर्ति काकीनाडा आन्ध्रप्रदेश हाल मु . 4-10/33 विवेकानंद नगर बलासपकला रोड़ काकीनाडा आन्ध्रप्रदेश द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी किये गये समस्त सोने के आभूषण घर के अन्दर से अलमारी से निकालकर बरामद कराये गये। जो उक्त सोने के आभूषण जिसमे हार कुल - 18 नग , व सोने के मोती के हार-10 नग, चूडी 13 जोडी, मगलसूत्र - 31 नग, कान के टॉप्स - 23 जोड, मोती लगे सोने के कान के टॉप्स - 27 जोड, अंगूठी - 3 नग, पेंडल - 02 नग, बंदा - 01 नग समस्त सोने के आभुषण वजनी करीबन 2 किलो 280 ग्राम कीमती करीब 01 करोड़ रूपये के बरामद किये गये। बरामद आभूषण व गिरफ्तार आरोपी रमेश बाबू को लेकर पुलिस टीम संबधित थाना 3 टाउन काकीनाडा पहची तथा ट्रांजिट रिमाण्ड फार्म तैयार कर आरोपी को संबधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिनांक 11.01.2020 तक का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर इन्दौर लाया गया। 

            पुलिस टीम द्वारा बहुत ही सूझबूझ व व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए उक्त अपराध मे घटना के मात्र चार दिन के अन्दर शत - प्रतिशत बरामदगी व आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। 
         उक्त सराहनीय कार्य में वरिष्ठ अधिकारियो के कुशल निर्देशन में  नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोत द्वारा काकीनाडा मे स्थानीय पुलिस से मदद कराई गई तथा थाना प्रभारी सराफा निरी. श्री आर एन एस भदौरिया, उनि. बी एस सुनेरिया, सउनि. एस बी एस कुशवाह, प्रआर . 2833 नरेन्द्र कुशवाह, आर . 2828 बलराम, आर. 3614 दीपक, आर . 3611 रोहित, आर . 2323 सुभाष व नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सराफा में पदस्थ आर. भूपेन्द्र पुरोहित की सराहनीय भूमिका रही। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर द्वारा उक्त पुलिस टीम द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिये रूपये 20,000 के पारितोषिक देने की घोषणा की गई है।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 84 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 के सुबह से आज दिनांक 11 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 84 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी एवं 137 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 08 गैर जमानती, 45 गिरफ्तारी एवं 137 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 0.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 250 बडी ग्वालटोली निवासी लल्ला उर्फ विनय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 380 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पीछे सुलभ शौचालय से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मनोज पिता पुरनलाल, लालु पिता भोगीराम, श्रीराम पिता पुरूषोत्तम लोधी, राजकुमार पिता परमानंद अहिरवार, पप्पु पिता मोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से राम मंदिर नाले के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, विनोबा नगर निवासी सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से परदेशीपुरा चैराहा में से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 173 आदर्श बिजासन नगर निवासी संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3360 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से पुराने आरटीओ आॅफिस भवन के पास में से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 163 लाल बहादुर शास्त्री नगर निवासी प्रदीप वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से बस स्टेशन मंहु में से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, मध्यभारत  अस्पताल के पास मंहु निवासी रवि परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3360 रूपयें कीमत की 2200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से यशवंत टी चैराहा गणेश मंदिर के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 67 धारनाका श्रीकृष्ण कालोनी निवासी विजय और पिपल्याहाना चमार मोहल्ला निवासी सुनील को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 12.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से चंदवाला रोड नाले के पास चदंन नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, 211 सुदंर नगर निवासी तुषार उर्फ सोनु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2019 को 12.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से बस स्टेंड मंहु से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, 2727 यादव मोहल्ला मंहु निवासी दीपक पिता प्यारेलाल सुर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।













Friday, January 10, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 के सुबह से आज दिनांक 10 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 94 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 52 गिरफ्तारी एवं 150 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को 02 गैर जमानती, 52 गिरफ्तारी एवं 150 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मिडलेंड ढाबे के पास चाय की दुकान देवास नाका से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1203 जनता कालोनी निवासी कृष्णा कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से टिगरिया कांकड झोपड पट्टी के पीछे खाली मैदान इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें,  73/16 डी सेक्टर नंदबाग निवासी यशपाल पिता पुरण पाल और 535/12 सी सेक्टर नंदबाग निवासी शुभम पिता जितेंद्र चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से केशरबाग रोड झाडिया की आड में से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 18 देवेंद्र नगर निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को 11.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से नवलखा बस स्टेंड कलाली के सामनें से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, 98 पारसी मोहल्ला निवासी राजा पिता सतीष सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से पटेल ब्रिज के नीचे छोटी ग्वालटोली से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, जवाहर टेकरी मुन्ना टेंकर वाले का मकान चदंन नगर निवासी सचिन सोनाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से सुलभ शौचालय के पास रूस्तम का बगीचा और माता मंदिर के पास अमर टेकरी से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, 416 रूस्तम का बगीचा निवासी अजय उर्फ टीटी और 229 अमर टेकरी निवासी विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू व एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से रालामडंल चैराहा बायपास रोड और तेजाजी नगर चैराहा ब्रिज के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, 280/3 सरवाहा नगर थाना परदेशीपुरा निवासी रवि और म न 05 डुडिया फलिया जमन्या सेंघवा ग्रामीण जिला बडवानी निवासी विक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार व एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2019 को 14.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से पावर हाउस के सामनें नदंन नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, विजयश्री नगर गली न 1 निवासी योगेश पिता विजय सिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Thursday, January 9, 2020

· मोबाइल चोरी करने वाली गैंग पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में। · आरोपियों के कब्जे से लगभग 12 लाख रूपये मूल्य के चोरी के 101 मोबाइल बरामद।




इंदौर- दिनांक 09 जनवरी 2019- शहर में मोबाइल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व इनमें संलिप्त बदमाशों पर के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, अतिरिक पुलिस अधीक्षक पूर्व, जोन-3 इदौर, डॉ . प्रशांत चैबे व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना तेजाजीनगर की टीम द्वारा मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा कर दो आरोपियों को चोरी के 101 मोबाइल के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी मनीष पिता मैमीलाल गुर्जर उम्र 22 साल निवासी गुरुवानगर बिचैली इंदौर को संदिग्ध अवस्था में ब्रजनयनी कालोनी के पास स्थित मंदिर ग्राम लिम्बोदी इंदौर से पकडा, जिससे पूछताछ करते उसके द्वारा थाना तेजाजीनगर के अपराध क्रमांक 09/2020 धारा 370 भादवि में चोरी किया गया मोबाइल व पर्स स्वयं द्वारा चुराना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ करते उसके द्वारा उक्त मोबाइल के अतिरिक्त अन्य करीब 80-90 मोबाइल इंदौर के अन्य क्षेत्रों से चोरी करना बताते हुये कुछ मोबाइल अपने पास होना तथा कुछ मोबाइल अपने साथी आरोपी शुभम पिता संतोष राठौर उस 21 साल निवासी ऋषि पैलेस द्वारकापुरी इंदौर को बेचना बताया। 
                इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनीष को साथ लेकर उसके घर पर जाकर उसके द्वारा चोरी के रखे गये विभिन्न कंपनियों के 50 मोबाइल जप्त किये गये तथा उसके साथी शुभम रातीर के घर पहुंचकर उसको गिरफ्त में लिया गया। उसने पूछताछ पर, आरोपी मनीष से चोरी के मोबाइल खरीदना बताया, जिसकी निशादेही पर चोरी के खरीदे गये विभिन्न कंपनियों के 51 मोबाइल जप्त किये गये। उक्त दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 12 लाख रूपये मूल्य के कुल 101 मोबाइल बरामद किये गये, जो कि नोकिया , सेमसंग, वियो, ओप्पो, एप्पल, एलवायएफ, आनर, एचटीसी, माइक्रोमेक्स आदि कंपनियों के है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों एवं अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजाजी नगर निरी, नीरज कुमार, सउनि ए.आर. खान, प्रधान आरक्षक 1215 मनोज दुबे, आरक्षक विक्रम जादौन, आरक्षक देवेन्द्र परिहार, आर. गौरव शर्मा, आरक्षक यशवंत भाटी, आर. चालक जितेन्द्र एवं सैनिक संतोष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।




· सनसनी खेज दो महिलाओं की हत्या (डबल मर्डर) का आरोपी संदीप सोनी, दो घण्टे मे पुलिस की गिरफ्त में। · आरोपी ने अपनी पत्नी और सास को पुराने प्रकरण के रंजिश एवं पत्नी पर शंका को लेकर दिया हत्या को अंजाम। · आरोपी घटना को अंजाम देकर, मुम्बई और गुजरात भागने के फिराक में था।




इंदौर- दिनांक 09 जनवरी 2019- पुलिस थाना द्वारकापुरी को घटना की सूचना जिला अस्पताल इंदौर के माध्यम से प्राप्त हुइ कि आज दिनांक 08.01.2020 के शाम करीबन 19.52 बजे मृतका 1. पद्मा पति दौलतराम उम्र 50 वर्ष नि. 28, 60 फीट रोड, शनि मंदिर के पास, द्वारकापुरी इंदौर 2. नीतू पति संदीप सोनी उम्र 28 वर्ष नि. 28, 60 फीट रोड, शनि मंदिर के पास, द्वारकापुरी इंदौर को संदीप सोनी द्वारा मारपीट के दौरान चाकू मारने से मृत अवस्था में 108 एंबुलेंस से लेकर  लेकर आए जो ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया
                उक्त डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना पर तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 मनीष खत्री एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा क्षेत्र श्री पुनीत गहलोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी निरीक्षक विजय सिंह सिसोदिया की सहयोग हेतु थाना राजेन्द्र नगर, थाना अन्नपूर्णा व थाना चंदन नगर की एक टीम गठित कर आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।
                घटना के संबंध में थाना द्वारकापुरी पर फरियादी आशीष द्वारा थाने आकर रिपोर्ट लेख कराई की आज दिनांक 08.01.2020 करीबन 07.45 बजे की बात हैं मैं अपने घर की गैलरी में खडा था उसी समय संदीप सोनी आया और अपनी पत्नि नीतू के किराये के मकान में गया और जहंा पर नीतू सोनी और उसकी मां पद्मा थी, वहां पर लडाई झगडे की आवाज आयी। मैने देखा कि संदीप सोनी मारपीट कर रहा था तथा संदीप ने पद्माबाई पर चाकू से वार किया जिससे वह नीचे गिर गई, जिसके बाद संदीप सोनी ने नीतू को लकडी की कपडे धौने की मोगरी से शरीर में अलग- अलग जगह मारा और मौके से भाग गया। मौके पर लोगों द्वारा 108 और 100 डायल को फोन किया, बाद में 108 से घायलों को ईलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ दैर बाद दोनों पद्मा व नीतू की मौत हो गई हैं ऐसी सूचना मिलीं। संदीप सोनी द्वारा नीतू और पद्मा को जान से मारने की नीयत से चाकू व मोगरी से मारकर हत्या कर दी हैं, ऐसी रिपोर्ट फरियादी द्वारा की गयी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाने पर अपराध क्र. 20/2020 धारा 307,302 भादवि का आरोपी संदीप सोनी के खिलाफ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अनुभाग अन्नपूर्णा के थानों की गठित टीम द्वारा 2 घंटे के अंदर घेराबंदी कर डबल मर्डर के आरोपी आरोपी संदीप सोनी को पकडा गया।
                आरोपी संदीप व मृतिका नीतू का विवाद का कारण - मृतिका नीतू सोनी व आरोपी संदीप सोनी की लव मैरिज सन 2016 मे हुई थी । जिस पर दोनो पहले 5-6 महीने सही से रहे बाद लडकी होने पर दोनो के बीच अक्सर विवाद होता रहता था । कुछ दिनो बाद नीतू सोनी अपने मायके पर चली गई उसके बाद संदीप सोनी  उसके घर पर जाकर उसे मारपीट करता था ।
 1. मृतिका ने पूर्व में भी महिला थाना में शिकायत आवेदन पति आरोपी संदीप सोनी के विरूद्ध दिया था एंव थाना द्वारकापुरी इन्दौर पर अपराध क्र.652/2018 धारा 324,323,294,506 भादवि, 530/19 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि की रिपोर्ट लिखाई थी।  जिसका केश वर्तमान मे न्यायालय मे विचाराधीन है ।
2. मृतिका व्दारा महिला थाने पर संदीप सोनी, सास बिनू, ससुर देवेन्द्र के विरूध घरेलू हिंसा का प्रकरण दायर का परिवाद भी लगाया था ।
3. मृतिका नीतू सोनी व्दारा पूर्व मे थाना व्दारकापुरी पर अपने पति संदीप व्दारा चरित्र शंका को लेकर मारपीट की थी । जिसकी रिपोर्ट सन 2018 मे थाना व्दारकापुरी पर लिखवाई थी ।
                प्रकरण में विवेचना के दौरान में आरोपी संदीप सोनी द्वारा साक्ष्य छुपाए एवं नष्ट करने के उददेश्य से साक्ष्य छुपाने हेतु एवं अवैध हथियार रखने एवं बरामदगी के बाद धारा 201 भादवि एवं 25 बी आर्म्स एक्ट की धारा प्रकरण में और इजाफा की गई है।
                उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा के साथ अनुभाग की गठित टीम में थाना प्रभारी द्वारकापुरी इन्दौर के निरीक्षक विजय सिसोदिया, उनि नरेन्द्रकुमार, उनि सुरेन्द्रनाथ पांडे, उनि सरिता सिंह, प्र. आर 2660 भगवान सिंह ठाकुर, प्रआर.2705 प्रेमसिंह डामोर आर.2510 दीपक, आर.3020 मोहन, आर. 3610 गौरव, आर.3393 तनमय तोमर आर.3234 स्वदीप आर.3346 शशांक दुबे, आर. 162 राकेश व  चालक अमरपाल, थाना अन्नपूर्णा उनि तोसिफ अली, आर0 योगेन्द्र, आर प्रदीप, थाना राजेन्द्र नगर उनि रिचा चैहान, आर. के.सी. शर्मा, आर रविकांत शर्मा, थाना चंदन नगर प्र0आर0 राकेश, आर0 कमलेश, आर0 नरेन्द्र तोमर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा क्षेत्र की सायबर टीम आर0 धर्मेन्द्र, आर0 अमन श्रीवास्तव, आर. विपिन का सराहनीय योगदान रहा।








     

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 09 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 के सुबह से आज दिनांक 09 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 85 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी एवं 157 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को 06 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी एवं 157 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजरान द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर बडला टुची का खाली प्लाट इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मुंशी, अमजद, अकरम, फिरोज, सादिक और अल्लानुर, इमरान, अशफाक, शरिफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4880 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह गेट के सामनें खजराना से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 74 जल्ला कालोनी खजराना निवासी इम्तियाज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1260 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कस्तुर टाकिज के सामनें धार रोड और चार खंबा चैराहा जयंती मार्केट के सामनें से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, रामनगर थाना मल्हारगंज निवासी नरसिंह पिता कालुसिंह और 150 विजयश्री नगर निवासी लखन पिता मांगीलाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 420 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान रामदेव बाबा का मंदिर के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 255 आराधना नगर एरोड्रम रोड निवासी रोहित बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से मैजिक स्टेंड ड्रीमलेंड और गुजरखेडा पुल के पास मंहु इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 62 सजंय गांधी कालोनी मंहु इन्दौर निवासी मुकेश पिता सालिगराम छारेल और 2020 भोई मोहल्ला निवासी सुरज उर्फ कप्तान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से ग्राम बावलिया बुजुर्ग से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम बावलिया बुजुर्ग निवासी रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से काकड मोहल्ला आरोपी के घर के सामनें से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, काकड मोहल्ला गवली पलासिया निवासी योगेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 13 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से सारवन मोहल्ला पुल के पास मंहु से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, सारवन मोहल्ला पुल के पास मंहु निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2019 को 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से डमरू उस्ताद चैराहा आम रोड पर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/ले जाते मिलें, 54/11 लाल गली परदेशीपुरा निवासी लोकेश उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध संतुर जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।