Monday, January 6, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 73 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 के सुबह से आज दिनांक 06 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 73 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 75 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 25 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोखंडे पुल के पास गुमटिओ की आड मे खुले मैदान मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, वेणुगोपाल, मिथुन, लक्की, मो शाहरूख खान, मो रफी, शकील, दिलीप और श्याम शर्मा, शाबिर, अबरार खान, संजु सुर्यवंशी, मुख्यतार खान, आदिल खान, इश्तियाक, रईस मोहम्मद, मो हारून, मो रफीक, सलीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 17.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजली ग्रीड के पास न्यु लोहा मंडी देवास नाका से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, प्रमोद, विमलेश, संदीप, पंकज, विष्णु, सादिक, अबरार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5260 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से 321 गोया रोड खजराना पुराना दरबाजा के पास चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, गोया रोड खजराना पुराना दरबाजा के पास चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर निवासी भागवतिबाई और कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से कुलकर्णी का भट्टा दरगाह के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 73/3 सिलनाथ केम्प शकंर कुम्हार का बगीचा परदेशीपुरा निवासी रंजीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 14.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से शीतल नगर रिजनल पार्क के सामनें इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, स्कीम न 103 तेजपुर गडबडी निवासी पवन पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ताराबाई, पूजा, शुभम जाट, आनंद राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिडियाघर दिवाल के पास और नवलखा बस स्टेंड कलाली के पास में से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, 4 अमन नगर खजराना निवासी मकसुद शेख और 68/2 मोती तबेला रावजी बाजार निवासी मुजबिर रहमान को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक- पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मारूती नगर चैराहा सुखलिया से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, 469 राजपुत लाईन निवासी दीपक भदौरिया को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हारखेडी कलाली के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, गोविंद नगर खारचा निवासी राहुल पिता राजपाल को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2019 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर सिटी कालोनी गेट के सामनें रोड ग्राम गायकवाड से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, जाटव मोहल्ला निवासी अंकित को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




Sunday, January 5, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 76 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 के सुबह से आज दिनांक 05 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 76 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

06 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 102 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 05 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 102 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाल पट्टी राऊ और राम रहीम कालोनी राऊ से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, श्रीराम पिता गजरातसिंह तवंर, मोहन, रोहित, सजंय और कुवंरसिंह ठाकुर, मलखान सिंह राजपुत, शब्बीर पिता तज्जमुल खान, रफिक पिता यसीन शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2160 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बिकापुरी गार्डन के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 40 सी स्लाईस न 1 स्कीम न 78 इंदौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेंड मानपुर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, जुनी स्कुल ग्राउंड वार्ड न 10 मानपुर थाना मानपुर इंदौर निवासी अंशुल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6480 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के पास अजनोद और पुलिया के पास ग्राम अजनोद से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम बनियाखेडी देपालपुर इंदौर निवासी कैलाश और धारासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1360 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 0.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से मुसाखेडी चैराहा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, संतोष पिता गोपाल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से प्रकाश का बगीचा टाटी बाई के घर के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 58 प्रकाश का बगीचा टाटी बाई के घर के पास निवासी राजा उर्फ राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 12.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से फुटीकोठी सुलभ शौचालय के पास चदंन नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 20/40 की गली 608 द्वारकापुरी निवासी सुमीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से मानपुर बस स्टेंड इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 740 किसान मोहल्ला मानपुर इंदौर निवासी विजय उर्फ रिंकु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी काॅलेज ग्राउंड परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, रघुनदंन बाग कालोनी परदेशीपुरा निवासी बलराम उर्फ जीतु को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2019 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बोहरा कालोनी शमशान घाट के पास गांधीनगर से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, 112 बी नैनोद मल्टी गांधीनगर निवासी बबलु को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Saturday, January 4, 2020

व्ही केयर फॉर यू - क्राईम ब्रॉच जिला इंदौर ★ युवती को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर, फ़ोटो वायरल करने वाला आरोपी व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में। ★ कॉल मैसेज कर, अनर्गल बातें करता था आरोपी, परिजनों व रिश्तेदारो को फ़ोटो भेज युवतीके चरित्र के सम्बंध में कर रहा था अभद्र अश्लील टिप्पणियां। ★ युवती का पीछा कर, परेशान करता था आरोपी, सम्बन्ध बनाने के लिए धमकाता था।




इंदौर- दिनांक 04 जनवरी 2019- शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
           फरियादिया रीना (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत कर वी केयर फ़ॉर यू में शिकायत की गई थी कि उसे शारिक अली नामक व्यक्ति बदनाम कर रहा है तथा सम्बन्द्ध बनाने के लिए दवाब डालकर  परेशान कर रहा है।  शिकायत को गम्भीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए क्राइम ब्रांच को ज्ञात हुआ कि युवति व अनावेदक शारिक पूर्व से परिचित हैं।
शारिक के पास आवेदिका के कुछ  फोटो थे जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर शारिक उसे आये दिन ब्लेकमेल करता था। तथा डरा धमका के बात चीत करने का दवाब बनाता था। किन्तु युवती ने परेशान होकर शारिक से बात बन्द कर दी जिससे शारिक उसके चेहरे पर तेजाब फेकने,  शादी ना होने देने की नीयत से सोशल मीडिया पर बदनाम करने, फ़ोन पर अश्लील बातें कर जान से मारने की धमकी देने आदि आपराधिक कृत्य शरीक द्वारा किये जाने लगे। शारिक सभी परिजनों को और सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील टिप्पणियां लिखकर युवति के निजी फोटो को वायरल कर उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहा था।।
 युवती को शारिक से जान का खतरा था जिसके कारण वह घर से बाहर नही निकल पा रही थी। शारिक की परिजनों पर हमला करने तक की धमकियों के कारण वह परेशान थी जिसकी शिकायत उसने वी केयर फ़ॉर यू में की।।
           
उपरोक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फाॅर यू की टीम ने द्वारा घेराबंदी कर अनावेदक  शारिक अली पिता अब्दुल वहीद निवासी मदीना नगर कोहिनूर काॅलोनी आईके गल्र्स स्कूल के पास आजाद नगर इंदौर को पकड कर थाना आजाद नगर को अपराध क्रमांक 04/20 धारा 354 (क)(ख)(ग), भादवि आई टी एक्ट 2008 की धारा 67 A, और pocso एक्ट की धारा 11/12 के तहत अग्रिम कार्यवाही हेतु सौपा है।

             आरोपी शारिक अली ने पूछताछ में बताया कि वह 8वी तक पढ़ा है।आरोपी चार पहिया वाहनों के गैरेज पर कार्य करता है। जिसने अपने जुर्म स्वीकार किया है।




· 10 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी भूमाफिया क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · आरोपी को छीपाबढ़ जिला हरदा से दबिश देकर किया गिरफ्तार। · किराये से लिये गयेे वाहन को स्वयं की संपत्ति बताते हुये, पंजाब के सरदारों को बेच देता था आरोपी। · इंदौर से थाना राऊ और क्षिप्रा के अलावा टोंकखुर्द जिला देवास के प्रकरणों में फरार चल रहा था आरोपी।



इंदौर - दिनांक 04 जनवरी 2019- इंदौर पुलिस द्वारा जारी अभियान के तहत फरार बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु फरार आरोपियों के संबंध में सूचना संकलित करने के उददेशय से ईनाम घोषित किये जाकर, पतारसी बाबत् पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा जिले के सभी थानों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा समस्त टीमों को फरार उद्घोषित ईनामी माफियाओं की धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

         इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षिप्रा इंदौर के अपराध क्रमांक 218/19 धारा 420, 406 भादवि के प्रकरण में फरार आरोपी सुनील पिता लखनलाल विशनोई उम्र 39 साल निवासी ग्राम सारंगपुर तहसील खिरकिया जिला हरदा पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया है जोकि छीपावड़, हरदा के आसपास छुपकर फरारी काट रहा है तथा इंदौर पुलिस द्वारा वांछित आरोपी है। सूचना पर अपराध शाखा इंदौर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी की तलाश आरंभ की गई जिसे कड़ी मशक्कत के बाद छीपावड़ जिला  हरदा से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

             आरोपी सुनील पिता लखनलाल विशनोई ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथीदारानों के साथ मिलकर इंदौर आता था जोकि इंदौर तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोगों से खेती करने हेतु किराये पर ट्रेक्टर मांगता था। मासिक भाड़े पर किराये से ट्रेक्टर लेकर, आरोपी अपने साथियों के साथ हरदा जाता था, हरदा पहुंचने पर आरोपी किराये से ले जाये गये ट्रेक्टरों को स्वयं की संपत्ति बताते हुये, पंजाब के रहने वाले सरदार जोकि हारवेस्टर लेकर कटाई करने हरदा में आते थे, उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। ट्रेक्टर बेचकर आरोपी सुनील अपने साथियों के साथ हिस्सा बांट कर मौज मस्ती में पैसे उड़ा देता था।

             आरोपी जिन लोगों को ट्रेक्टर बेचता था उनसे आधा पैसा ट्रेक्टर बेचते समय लेता था व आधा पैसा एनओसी प्रदाय करते वक्त चुकाये जाने की बात करता था। आरोपी आरंभिक 1-2 माह तक मूल वाहन स्वामी जिससे वह किराये पर लेकर जाता था उन्हें मासिक भाड़ा चुकाता रहता था तोकि भरोसे में ले सके इसके बाद आरोपी रफूचक्कर हो जाता था।

              इस प्रकार सुनील व उसके अन्य साथियों ने कई ट्रेक्टर धोखाधड़ी कर बेच दिये। आरोपी सुनील के विरूद्ध थाना राऊ जिला इंदौर में अपराध क्र 280/19 धारा 420, 406, 294, 506, 34 भादवि एवं थाना टोंकखुर्द जिला देवास में अपराध क्रमांक 229/19 धारा 420, 406 भादवि का अपराध पूर्व से पंजीकृत है जिसमें आरोपी वांछित था।

              आरोपी सुनील के अन्य साथीदारान मनोज वैष्णव व विजय वैष्णव को थाना क्षिप्रा द्वारा पूर्व में पकड़ा गया था किंतु आरोपी सुनील पिता लखनलाल लगतार फरार चल रहा था जिसकी पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) द्वारा 10,000 रूपये के नगद ईनाम की उद्घोषणा जारी की गई थी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 84 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 के सुबह से आज दिनांक 04 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 84 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी एवं 110 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 07 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी एवं 110 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 19.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालविय पेट्रोल पंप के पीछे खाली मैदान खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, हमीद, रिजवान खान, विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बारोली टोल नाका के पास सांवेर रोड से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम मुरादपुरा थाना सांवेर इंदौर निवासी धर्मेंद्र राजौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेंड मानपुर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, एबी रोड मानपुर थाना मानपुर इंदौर निवासी गौरव पिता राजेश देवडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से मजदुर चैक बजरंग नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 353 बजरंग नगर निवासी अर्पित सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से जवाहर टेकरी पर सांई मंदिर के पीछे वाली गली धार रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 106 श्रद्धा सबुरी कालोनी एन एक्स सेक्टर सी उत्कर्ष विहार वाली गली इंदौर निवासी रोहित और नदंन नगर पानी की टंकी के पास चदंन नगर निवासी श्याम सुरागे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से गाजी की चाल पीठ रोड और गुजरखेडा पुल के पास मंहु इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, गाजी की चाल पीठ रोड मंहु इंदौर निवासी मुकेश वर्मा और अम्बाचदंन निवासी सचिन पिता राजेश धोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से आरोपी के घर के पास शिवनगर इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, शिवनगर इंदौर निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 11.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से सुकेश किराना दुकान के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, दशहरा मैदान ग्राम कंपेल इंदौर निवासी विनोद भट्ट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर से आरोपी के घर की आड ग्राम सगडोद और नाले के पास ग्राम पलासिया बेटमा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम रामबडोदिया बेटमा निवासी मोहन और ग्राम पलासिया बेटमा निवासी किशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3555 रूपयें कीमत की 46 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 11.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 56 दुकान जानी हाट डाग के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, बाटल फैक्ट्री के पास मालवीय नगर मंहु निवासी विकास पिता रामवीर शुक्ला को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली मोहल्ला छावनी से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, 17/1 कलाली मोहल्ला छावनी निवासी करन सिलावट को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के सामनें पाटनीपुरा चैराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, 52 अवंतीपुर चेरिटल हास्पीटल के पीछे उज्जैन निवासी जीवन को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध बांक जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2019 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग के सामनें माल्ती बनस्पति चैराहा एम आर 4 भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते/ले जाते हुए मिलें, जैन सिमेंट वाले का मकान मालवा विद्या मंदिर स्कुल के पास परदेशीपुरा निवासी गट्टुसिंह पिता भेरूसिंह ठाकुर को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, January 3, 2020

स्वच्छता ही नहीं आकस्मिक सेवा में भी है, इंदौर नंबर वन



 इंदौर- दिनांक 3 जनवरी 2020- जहां देशभर में स्वच्छता की रैकिंग में इंदौर नंबर वन है साथ ही वर्ष 2019 में आकस्मिक स्थिति में  डायल-100 इंदौर को प्राप्त होने वाले इवेंट्स  में भी इंदौर प्रदेश भर में नंबर वन है, यहां पूरे मध्यप्रदेश में इंदौर जिले को आकस्मिक स्थिति में विभिन्न कार्य हेतु  सबसे ज्यादा इवेंट प्राप्त हुए हैं और डायल-100 टीम की प्राथमिकता कम से कम रिस्पांस टाइम में मदद पहुंचाने की होती है, जिसको की पूरी टीम ने बखूबी अंजाम दिया।

                वर्ष 2019 में महिला संबंधी विभिन्न अपराधों हेतु 1541 इवेंट्स प्राप्त हुए जिन्हें डायल-100 की फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल द्वारा अटेंड कर त्वरित कार्रवाई की गई तथा बच्चों संबंधी अपराध में कुल 783 इवेड्स प्राप्त हुए सभी को मदद पहुंचाई गई
                जिला इंदौर को वर्ष 2019 में कुल 141000 इवेंट्स प्राप्त हुए जिस पर डायल-100 की टीम द्वारा फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल की मदद से कम से कम समय में मदद पहुंचाई गई।

                वर्ष 2019 में राष्ट्रीय आकस्मिक नंबर 112 की सेवा भी प्रारंभ हुई है 112 इंडिया ऐप के जरिए भी आकस्मिक स्थिति में मदद मांगी गई ! 112 सेवा के अंतर्गत दोहरे विकल्पों प्राप्त होते हैं इसमें आप मदद मांग भी सकते तथा आपके आसपास किसी को आकस्मिक स्थिति होने पर आप मदद कर भी सकते हैं इस हेतु आपको इवेंट प्राप्त होता है सर्वप्रथम इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से 112 इंडिया एप इंस्टॉल करना होता है साथी एक वैध आईडी के जरिए आपको केवाईसी भी करना होता है तत्पश्चात आपके आसपास किसी भी तरह से अगर कोई विपरीत परिस्थिति में है आपात स्थिति में वह 112 इंडिया एप से एसओएस बटन प्रेस कर अगर मदद मांगता है तो संबंधित एजेंसी जैसे फायर एंबुलेंस या पुलिस को तो इवेंट प्राप्त होता ही है साथ ही उसके आसपास जितने भी व्यक्तियों द्वारा 112 इंडिया एप्लीकेशन इंस्टॉल किया है सभी सभी को मदद हेतु एक इवेंट प्राप्त होता है जिसमें जरूरतमंद का नाम उसकी उम्र और और उसकी ज्योग्राफिकल लोकेशन  प्राप्त होती है 112 इंडिया  विशेषकर महिलाओं की महिलाओं को विपरीत परिस्थिति में मदद करने हेतु बनाया गया है!