Monday, December 16, 2019

· पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा 12 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर, किया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार। · आरोपी पति-पत्नि ने अपने भाई के साथ मिलकर, पूर्व प्रेमी को योजनाबद्ध तरीके से पत्थर से सिर कुचलकर दिया, हत्या की वारदात को अंजाम। · आरोपियों से मृतक की मोटर सायकल, मृतक का मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आरोपियों के रक्त से सने कपड़े किये जप्त।




इन्दौर-दिनांक 16 दिसम्बर 2019 - पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रानतर्गत दिनांक 15-16 दिसम्बर 2019 की मध्य रात्रि मे रेलवे माल गोदाम पोलोग्राउण्ड में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास करने पर, उसकी पहचान प्रमोद सिंह राजपूत पिता अर्जुन सिंह राजपूत उम्र 46 साल निवासी 96 साकेत धाम एरोड्रम इन्दौर के रुप में हुई। मृतक के पुत्र गोलू राजपूत के द्वारा अपने पिता की हत्या उनकी पूर्व महिला मित्र नेहा और उसके पति आर्यन सिंह सरदार एवं पिद्दु कुशवाह के द्वारा किये जाने का संदेह व्यक्ति किया गया। जिस पर पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अपराध धारा 302, 120बी, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                उक्त अपराध में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व झोन-3 डॉ. प्रशांत चैबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
                पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, प्रकरण में आरोपीगण 1. आर्यन सिंह उर्फ रितेश दीवान पिता नरेन्द्र सिंह दीवान उम्र 36 साल  निवासी 105ध्03, कृष्णबाग कालोनी,  एरोड्रम रोड,  इन्दौर
02. पिद्दू उर्फ नवीन पिता दीपचंद कुशवाह उम्र 30 साल निवासी 31/10 अपोलो नर्सिंग होम के पास इन्दौर,
03. नेहा उर्फ खूशबू पति आर्यन सिंह उम्र 28 साल निवासी105/3, कृष्णबाग कालोनी, एरोड्रम रोड, इन्दौर, को गिरफ्तार किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी आर्यन सिंह से मृतक का मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. बुलेट एवं रक्त से सने कपड़े जप्त किये गये, आरोपी पिद्दू उर्फ नवीन कुशवाह से मृतक की मो.सा. बजाज विक्रांता एवं रक्त से सने कपडे जप्त किये गये तथा आरोपीयां नेहा उर्फ खुशबु से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जप्त की गई है।
                आरोपीगणो द्वारा पूछताछ पर बताया कि नेहा उर्फ खुशबु पूर्व में मृतक प्रमोद सिंह के साथ रहती थी, लेकिन आर्यन सरदार उर्फ रितेश सिंह से शादी करने के बाद नेहा ने प्रमोद सिंह को छोड़ दिया था, जिसके कारण प्रमोद सिंह नेहा और उसके पति आर्यन सरदार को परेशान करने लगा था और मोहल्ले में आकर बदनाम करने लगा था। नेहा और आर्यन सरदार ने नेहा के भाई पिद्दू उर्फ नवीन कुशवाह के साथ मिलकर प्रमोद सिंह की हत्या करने का प्लान बनाया एवं प्लान के मुताबिक पिद्दू उर्फ नवीन कुशवाह ने प्रमोद सिंह को घर से बुलाकर पोलोग्राउण्ड रेलवे माल गोदाम ले आया, जहां पर तीनों नें मिलकर पत्थर से सिर कुचलकर प्रमोद सिंह की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरी. इन्द्रमणि पटेल के नेतृत्व में उनि स्वराज डाबी, उनि रविन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि दिनेश त्रिपाठी, प्र.आर. 99 चंद्रशेखर पटेल, आर. 3500 हीरामणि मिश्रा, आर. 3313 प्रदीप शर्मा, आर. 3415 मालाराम सिकरवार, आर. 2944 रविन्द्र रघुवंशी,आर. 1691 राजीव यादव, आर. 3824 राजकुमार द्विवेदी, आर. 675 विजय शर्मा, आर. 2666 अभिषेक जायसवाल, आरक्षक 3308 बादल सिंह बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 16 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 16 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 109 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

10 आदतन व 52 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 52 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी एवं 112 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को 04 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी एवं 112 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सोनू पिता अनिल धीमान, विनीत पिता प्रेमनाथ धोके और अशोक पिता हीरालाल अहीरवार, विनोद पिता श्रीराम विश्वकर्मा और भोला पिता सुमित नारायण, सोहेन पिता बाबूलाल चौहान, भूरा पिता बद्रीलाल मालविय को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, सोमनाथ की चाल श्रीराम मंदिर के पास निवासी चेतन पिता प्रेमसिंह बुदेंला और बापू गांधी नगर निवासी सजन पिता साईराम बंजारा और ग्राम अरडिया काकड निवासी रमेश पिता अम्बाराम और 353 पाटनीपुरा निवासी रोहित पिता ब्रम्हदीन को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को 10.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होटल प्राईड का चौथा माला का लांज बायपास से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, अंकित पिता सुरेश वर्मा, अमित पिता जयपालसिंह गुर्जर, रविंद्र ठाकुर और होटल प्राईड का मालिक को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 लाख 40 हजार रूपये कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंडारी ब्रिज के नीचें एमआर 04 रोड से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 312/12 पाटनीपुरा निवासी सुद्धांशु तिवारी को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नार्थ हरसिद्धी से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, नार्थ हरसिद्धी निवासी प्रीती बाला को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को 0.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 51 खेत के पास रोड से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 44 तिरूपति नगर निवासी राजेश किरार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 62 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गायत्री नगर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 48 जयजगत कालोनी निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 15 दिसंबर 2019 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया सीमा के घर के पास नाथ मोहल्ला अहीरखेडी से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, नाथ मोहल्ला निवासी सीमानाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24000 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Sunday, December 15, 2019

एंटी माफिया अभियान के अंतर्गत थाना चंदन नगर ने पकड़ा हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह


·        
·        अवैध देशी पिस्टल लेकर घूमते सात आरोपी चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में ।
·        आरोपियों से चार देशी पिस्टल व 7 कारतूस बरामद

इंदौर - दिनांक 15 दिसंबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचिवर्द्धन मिश्र द्वारा इंदौर शहर में माफिया व संगठित गिरोह की धरपकड़ हेतु अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।  उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश गोस्वामी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर को निर्देशित किया गया था
इसी तारतम्य में कार्यवाही करते हुए दिनांक 14-12-2019 को थाना चंदन नगर पर चार अलग अलग जगह से अवैध हथियारों के संबंध में एक गिरोह के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुईं । सूचना पर विश्वास कर चंदन नगर पुलिस द्वारा चार अलग अलग टीम गठित की गई और मुखबिर द्वारा बताए स्थानों पर दबिश दी गयी जिसमे सात आरोपियों से कुल चार पिस्टल व 7 कारतूस बरामद किए गए हैं ।
        आरोपी मोहम्मद फारुख पिता सिराजुद्दीन निवासी चंदन नगर से एक देशी पिस्टल मय मैगजीन व दो जिंदा कारतूस, आरोपी समीर उर्फ चीना पिता मोइनुद्दीन निवासी अमवाला रोड चंदन नगर व अरशद पिता शहजाद निवासी बेटमा इंदौर से एक देशी पिस्टल मय मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस, आरोपी शाहबाज खान पिता एजाज एहमद निवासी सादलपुर धार से  एक देशी पिस्टल मय मैगजीन व एक जिंदा कारतूस, आरोपी सिद्दीक पिता साबिर खान निवासी हाताई मोहल्ला सादलपुर व समीर खान पिता अय्यूब खान निवासी दंगोठा बगदून जिला धार से एक देशी पिस्टल मय मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं । 
            आरोपी समीर उर्फ चीना पिता मोइनुद्दीन के खिलाफ पूर्व में थाना सराफा इंदौर में एक प्रकरण दर्ज है तथा आरोपी शाहबाज खान पिता एजाज एहमद के खिलाफ भी पूर्व में दो चोरी व एक हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज है
            उक्त आरोपियों को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर मय जप्ती माल के थाने लाकर बन्द हवालात किया गया । आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं आरोपियों से अन्य अपराध आदि के संबंध में  पूछताछ जारी है ।
            आरोपियों को पकड़ने व कार्यवाही करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदननगर निरीक्षक योगेश सिंह तोमर व उनकी  टीम की सराहनीय भूमिका रही ।




भूमाफियों पर पुलिस का डंडा जिला इन्दौर के पूर्वी क्षेत्र में शासकीय भूमि/निजी भूमियों पर कब्जा कर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही



इन्दौर दिनांक 15 दिसबंर 2019- शासन की मंशानुरूप श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इन्दौर के मार्गदर्शन मो. यूसुफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर पूर्व के निर्देशन में श्री अनिल पाटीदार, श्री शैलेन्द्र सिंह चैहान, श्री प्रशांत चैबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्वों में टीम का गठन कर भूमाफिया अपराधियों को चिन्हित किया गया । सभी अनुभाग के नगर पुलिस अधीक्षकों को अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया ।

पूर्वी क्षेत्र में भू माफिया/शासकीय भूमि/निजी भूमियों पर कब्जा करने वालों की शिकायत होने पर कुल 8 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 3 भूमाफियों को गिरफ्तार किया गया है ।




                लंबे समय से शासकीय नजूल की भूमियों पर कुट रचित दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से बेचने वाले भूमाफिया हेमन्त पिता अयोध्या यादव निवासी 2/2 नन्दानगर इन्दौर को थाना कोतवाली में वरदराज जमीदार की शिकायत पर अप.क्र. 261/19 धारा 420,406,467,468,471 भादवि का दर्ज होने के उपरान्त प्रकरण के मुख्य आरोपी हेमन्त यादव को पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया । हेमन्त यादव की पूर्व से भूमियों पर अवैध कब्जा करने की ख्याती रही है । आरोपी हेमन्त यादव पर पूर्व से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 26 अपराध पंजीबद्ध थे ।
थाना लसुडिया में आरोपी शिवनारायण अग्रवाल द्वारा अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर फर्जी दस्तावेज पेश कर तुलसीनगर कालोनी में भूखण्ड विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यालय उपायुक्त सहकारिता जिला इन्दौर के सहकारी निरीक्षक, इन्दौर पी.के. जैन की शिकायत पर थाना लसुडिया में अप.क्र. 1356/19 धारा 420,467,468 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । शिव नारायण अग्रवाल के विरुद्ध संस्था के सदस्यों को उनके से वंचित रखते हुये कूट रचित दस्तावेज कर शासकीय भूमि पर कब्जा करने के पूर्व से कुल 4 अपराध पंजीबद्ध है ।
इसी प्रकार थाना खजराना मंे कपटपूर्वक कूटरचित दसतावेज तैयार कर न्याय नगर संस्था के प्लाट बेचने की सूचना पर प्राप्त होने पर के.के. जमरे पिता बंसीलाल जमरे की शिकायत पर अप.क्र. 1240/19 धारा 420,467,468,471,34 भादवि का पंजीबद्ध कर बब्बू शेख को गिरफ्तार किया गया। बब्बू शेख की ख्याति छल-बल से निजी भूमि/शासकीय भूमि पर कूटरचित दस्तावंेज कर कब्जा करने की रही है। भूमाफिया के विरुद्ध ऐसी कडी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी ।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 15 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 15 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी एवं 128 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को 07 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी एवं 128 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को 14.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदबाग कालोनी मेन रोड से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 30 नंदबाग मेन रोड सदगुरू रूकुल के पास बाणगंगा निवासी घनश्याम को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वर कुंड लाईट खंबे के पास और सत्य सांई बाग के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रमेश, जितेंद्र, कैलाश और जगदीश, मदनलाल को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1660 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौतमपुरा नाका पेट्रोल पंप के पास देपालपुर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, असफाक पिता अजीज खान, भेरूलाल पिता छोगालाल को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल नाले के किनारें से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 120 छोटी कुम्हारखाडी बाणगंगा निवासी विशाल पिता बाबूलाल सोनारतिया को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 370 बडा दरवाजा चमार मोहल्ला निवासी लीलाधर और पप्पु परमार को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी इंद्ररसिंह का मकान सांवेर सिटी से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम कायस्थखेडी सांवेर निवासी इदंरसिंह को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 14 दिसंबर 2019 को 09.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी शराब की दुकान चदंन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, अपना टेंट हाउस के पास चंदुवाला रोड नाले के पार चदंन नगर निवासी शहजाद खान को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।