Monday, December 2, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 02 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 02 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 94 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

30 आदतन व 49 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 30 आदतन व 49 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 109 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को 03 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 109 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को 23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा का ढाबे के पास न्यु लोहा मंडी देवास नाका से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, बजरंग नगर कांकड लोहा मंडी इंदौर निवासी सजंय कुमार को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 100/6 लालगली परदेशीपुरा इंदौर निवासी विक्रांत उर्फ विक्रम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को 17.15बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सांवेर रोड मांगलिया क्षिप्रा से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम आस्या थाना खुडैल इंदौर निवासी सतीश पिता कल्याण सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को 02.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 1170 आलोक नगर कनाडिया रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 1170 आलोक नगर कनाडिया रोड इंदौर निवासी अमित पिता जितेंद्र सोनी को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया काकंड झोपड पट्‌टी के पास बाणगंगा और नंदबाग पुलिया के सामनें बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, नंदबाग के पास जयराम नगर इंदौर निवासी सतिष उर्फ शकंरपिता कैलाश नारायण और नंदबाग के पास जयराम नगर निवासी राकेश पिता कैलाश नारायण गौंड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पित्र पर्वत के पास भेरूबाबा मंदिर के पास हातोद से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, संजु उर्फ गबरू को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 01 दिसंबर 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुर्गेश राठौर की दुकान के पास आम रोड लवकुश चौराहा पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 175 लवकुश कालोनी मांगलिया निवासी सजंय मालविय को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, December 1, 2019

एक्टिवा चोर गिरोह, पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में।



आरोपियों के कब्जे से चोरी की 06 एक्टिवा बरामद।

इंदौर - दिनांक 1 दिसंबर 2019 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में चोरी कर रहे बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है , उक्त तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी , अतिरिक्त पुलिस अधी.जोन-3 इंदौर, डॉ. प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा  एक्टिवा चोरी करने वाली एक गैंग को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है
पुलिस थाना तेजा नगर की टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर एक्टिवा विशेष की चोरी करने वाले आरोपी जयदीप सिंह उर्फ अमृत खनुजा पिता कवल जीत सिंह उर्फ बंटी उम्र 24 साल नि. ग्राम चोरल चांदनी चौक के पास थाना सिमरोल जिला इंदौर एंव इमरान पिता बच्चुशाह उम्र 30 साल नि. नाल मोहल्ला नई बस्ती बेडिया जिला खरगोन को थाना तेजाजी नगर इंदौर के अप.क्र.419/19 धारा 379 भादवि में मय चोरी किये मश्रुका के जप्त कर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी व्दारा वाहन एक्टिवा को टारगेट कर चोरी करते थे जिनमे गाडी मालिक व्दारा चाबी गाडी में ही लगी रहती थी ,ऐसी एक्टिवा की चोरी कर सनावद एंव आसपास के ग्रामीण क्षैत्र में 5000 से 7000 रूपये में बेच देते थे । 
        उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारीगणो के मार्गदर्शन में आरोपी जयदीप सिंह उर्फ अमृत खनुजा पिता कवल जीत सिंह उर्फ बंटी उम्र 24 साल नि. ग्राम चोरल चांदनी चौक के पास थाना सिमरोल जिला इंदौर एंव इमरान पिता बच्चुशाह उम्र 30 साल नि. नाल मोहल्ला नई बस्ती बेडिया जिला खरगोन एंव शिवपाल पिता चैनसिंह निगवाल उम्र 25 साल नि. ग्राम नरगाँव थाना भीकनगाँव जिला खरगोन को गिरफ्तार किया गया हैं एंव एक आरोपी सागर नि.चोरल इंदौर फरार हैं, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों से से कुल 06  चोरी की एक्टिवा को जप्त  किया गया है।आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
      उक्त कार्यवाही में निरी. नीरज कुमार था.प्र. थाना तेजाजीनगर, सउनि श्यामलाल तंवर ,आरक्षक 3167 विजेन्द्र ,आरक्षक 1864 सौरभ, आरक्षक 348 नितीन, आरक्षक देवेन्द्र, आर.2000 शकील, आरक्षक 3674 गजेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 159 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 01 दिसंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 01 दिसंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 159 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

36 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 36 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 175 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 14 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 175 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोधीपुरा गली न 3 सालवी धर्मशाला के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शुभम पिता राजेश साल्वी, जगदीश पिता रामकिशन पचेरिया, सुशील पिता रूपकिशोर राठौर, संदीप पिता किशनलाल ओटकर, हेमंत पिता प्रकाश राव चौहान, स्नेह पिता संजय भावसार, अमन पिता अनिल केथल, राजेन्द्र पिता चम्पालाल साल्वी, मुकेश पिता मांगीलाल सालवी, राजेश पिता जगदीश कैथवास, राहुल पिता मुन्नालाल चौहान, योगेश पिता रामचंद्र सालवी, जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता प्रितम ओरिया तथा जयहिंद पिता गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10145 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुंआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 10.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुटकेश्वर मंदिर के पीछे मैदान से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 129 कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर निवासी हिमांशु यादव को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24000 रूपये कीमत की 62 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोर्या गार्डन के सामने डायमंड कालोनी कनाड़िया रोड़ से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, आलोक नगर इंदौर निवासी मोहन बिजोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी भट्‌टा दीपक सायकल की दुकान के पास से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 236 शिवाजी नगर इंदौर निवासी आकाश उर्फ अक्कू को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 10.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाबरिया भेरू देशी कलाली के पास से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, लाबरिया भेरू इंदोर निवासी जसू जसवंत पिता गणेश पाचांल को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्रीन पार्क कालोनी गेट के पास एवं बॉक दरगाह के सामने धार रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 345 द्वारकापुरी इंदौर निवासी गौतम शर्मा तथा जूना रिसाला इंदौर निवासी विकास को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3360 रूपये कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तामलपुर रोड़ देपालपुर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम तामलपुर निवासी संतोष पिता बाबू भारती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपये कीमत की 20क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कूल के पास ग्राम घोड़ाबड़ से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम घोड़ाबड़ सिमरोल निवासी अशोक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरलई रोड़ क्षिप्रा से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम हतुनिया निवासी राजेश पिता मूलचंद गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मस्जिद के आगे ग्राम सोनवाय एवं बाडा नाले के पास कटकटखेड़ी से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम सोनवाय निवासी तेजराम तथा कटकटखेडी निवासी भागीरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2160 रूपये कीमत की 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसकेविरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महक वाटिका के सामने एमआर-9 से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, माता मंदिर के पास रामकृष्ण बाग कालोनी इंदौर निवासी गोलू उर्फ अवधेश को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एचडीएफसी बैंक के सामने एमआर-10 चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 444/2 हीरा नगर सुखलिया इंदौर निवासी अभिजीत उर्फ सोनू ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विश्रान्ति चौराहे के पास अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, क्लर्क कालोनी इंदौर निवासी पंकज उर्फ भूषण को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुराजप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी कुम्हारखाड़ी रेल्वे स्टेशन के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम आमुखेड़ी जिला उज्जैन निवासी मुकेश उर्फ नाना पिता खेमा भील को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी नगर शराब दुकान के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कंजूम मस्जिद के सामने कोहिनूर कालोनी निवासी वसीम को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुनियापुरा कब्रिस्तान के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गाड़ी अड्‌डा रेल्वे क्रसिंग जूनी इंदौर निवासी अमित पिता स्व. रामनारायण चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 15.30 बजें, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर श्रीजी वाटिका के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, इंदिरा कालोनी आष्टा निवासी रितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 30 नवबंर 2019 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अयोध्या बस्ती देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, समंदर सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, November 30, 2019

· महिला सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम हेतु, इन्दौर पुलिस का सुरक्षा चक्र अभियान



·        स्कूल/कॉलेज व संस्थानों में बच्चों के बीच पहुंच, इन्दौर पुलिस द्वारा किया जा रहा है उन्हे  अपराधों के प्रति जागरूक एवं बताएं जा रहे है आत्मरक्षा के उपाय

इन्दौर - दिनांक 30 नवंबर 2019- वर्तमान परिदृश्य में महिला अपराध एवं बाल अपराधों की रोकथाम एवं इस सामाजिक बुराई के प्रति लोगों में जागरूकता लाने एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के उद्‌देश्य से इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता के बीच जाकर, विशेषकर छोटे बच्चों व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर, उन्हे इस विषय में जागरूकता हेतु एक विशेष अभियान ''सुरक्षा-चक्र'' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विशेषकर छोटे बच्चों व महिलाओं को, उनसे संबंधित अपराधों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी, इस प्रकार अपराधों की रोकथाम के साथ ही आत्मरक्षा व सुरक्षा के उपाय, गुड टच, बेड टच के बारे में आवश्यक जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में आज दिनांक 30.11.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र की उपस्थिति में अति. पुलिस अधीाक्षक पूर्व जोन-1 श्री अनिल पाटीदार, व टीम द्वारा इस्लामिया करामिया स्कूल की छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हे बाल एवं महिला अपराधों, आत्मरक्षा व सुरक्षा के उपाय, गुड टच, बेड टच, साइबर अपराध, इव टीजिंग, छेड़छाड़, अनजान लोगों के साथ व्यवहारमें क्या सावधानियां रखें आदि के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुए, उनके बेहतर भविष्य के बारें में चर्चा की गयी एवं उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया एवं उन्हे गुड टच व बेड टच का ज्ञान से अवगत करवाते हुए, आत्मरक्षा के उपाय भी बताये गये।
एक अन्य कार्यक्रम में थाना प्रभारी खुडै़ल श्री रूपेश दुबे एवं महिला डेस्क प्रभारी म.प्रआर रेखा कनासिया व टीम द्वारा खुडै़ल स्थित महाराणा प्रताप स्कूल के छात्र एवं छात्राओं के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार थाना पंढरीनाथ के उनि धर्मवीर सिंह एवं महिला डेस्क प्रभारी सउनि मनोरमा मिश्रा की टीम द्वारा भी क्षेत्र के शासकीय उर्दू कन्या उ.मा. विघालय में बच्चियों के बीच पहुंच उक्त जानकारी दी गयी।
थाना गौतमपुरा के की टीम द्वारा भी क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल रुणजी  एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौतमपुरा के  बच्चों के बीच पहुंच उक्त जानकारी दी गयी।

राऊ क्षेत्रान्तर्गत मॉ उमिया कन्या विघालय में सुरक्षा चक्र अभियान के तहत एक 05 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति उन्हे जागरूक किया जा रहा है, जिसमें आज चौथे दिवस महिला चिकित्सक डॉ. ममता गर्ग एवं डॉ स्नेहलता सोढ़ा द्वारा छात्राओं से उनके स्वास्थ्य संबंधी परिचर्चा कर डाइट प्लान व न्यूट्रिशन आदि के बारें में सलाह दी गयी। इसदौरान थाना प्रभारी राऊ श्री दिनेश वर्मा व उनकी टीम द्वारा बच्चियों को पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु किये जा रहे प्रावधानों के बारें में विस्तृत रूप से बताया गया।

   इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों में इन्दौर पुलिस द्वारा लगातार मे पहुंचकर बच्चों से संवाद स्थापित कर उन्हें, महिला अपराध, सायबर अपराध, गुड टच एवं  बैड टच के संबंध में जानकारी दी जा रही है तथा अनजान व्यक्तियों से किस तरह बातचीत की जाए व उनके बहकावे  या  लालच में न आवें और न ही उनके साथ कहीं जाए बताया गया। साथ ही यदि कोई व्यक्ति परेशान करें,बहलाए तो उनकी बातों में ना आकर अपने माता पिता से सभी बाते शेयर करने को कहा गया तथा पुलिस कार्यप्रणाली, डायल-100, 1090 हेल्प लाईन के संबंध मे भी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। 

अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु, इन्दौर पुलिस का उक्त जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।