Monday, November 25, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 25 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 25 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 105 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

24 आदतन व 40 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आदतन व 40 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 118 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को 08 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 118 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एच के स्कुल के पास सम्राट नगर सिरपुर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, समीर, शोएब, शेख शाहरूख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7200 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुंआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर बी खजराना से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, पटेल नगर बी खजराना इंदौर निवासी कृष्णा चौहान को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को 10.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास नेहरू नगर राऊ से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, रामनिवास यादव को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, नवदापंथ धार रोड निवासी सूरज और 32 चांदमारी ईट भट्‌टा झुग्गी झोपडी निवासी पुजाबाई और जवाहर टेकरी सिंहासा धार रोड निवासी आनंद लुनिया पिता रामभरोसे को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 343 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोसायटी गोडाउन के पास बरलई जागीर चौराहा से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बरलई जागीर इंदौर निवासी सुभाष पिता गंगाराम को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयेंकीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी नेमीचंद के मकान के पास ग्राम आशाखेडी से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, आशाखेडी थाना खुडैल इंदौर निवासी नेमीचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 नवबंर 2019 को 01.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 54 सर्विस रोड आम रोड पर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 96 ए शीतल नगर निवासी लोकेश अहीरवार को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंबेचौक अम्बेडकर नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 15/17 नेहरू नगर निवासी अनुराग पिता अशोक राज को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध बांक जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 24 नवबंर 2019 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति नगर चौराहा कलाली के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 210 न्यु इंदिरा नगर एकता नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी सुनील उर्फ सोनिया को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किय गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

· अयोध्या प्रकरण में माननीय उच्चतम न्यायालय भारत सरकार द्वारा पारित किये गये निर्णय के संबंध में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई Social Media Monitoring से आसामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही। · उपद्रव तथा हिंसा फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक Post, Comment को Share/Forward करने वाले लोगो पर Open-Source Intelligence Collection (OSINT) से कसा शिकंजा। · पुलिस की बेहतर माॅनिटरिंग सर्तकता, तथा सक्रियता से शहर में कायम रही शांति व्यवस्था। · अन्य राज्यों से प्राप्त हो रही शिकायतों पर भड़काउ सामग्री को तत्काल सोशल मीडिया से डिलीट कराया, दोषियों पर कार्यवाही कराई गयी। · खजराना, कनाड़िया चंदननगर व तेजाजीनगर थानों में पंजीबद्ध किये गये आपराधिक प्रकरण। · सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी कर "पुलिस एवं प्रशासन" ने आमजन तक पहुंचाए आवश्यक दिशा निर्देश।




इंदौर दिनांक 24 नवंबर 2019- विगत दिनों में माननीय उच्चतम न्यायालय भारत द्वारा सापंद्रायिक रूप  से लंबित धर्मस्थल के जमीनी विवाद में निर्णय सुनाया गया जिसके संबंध में पक्ष-विपक्ष के मध्य परस्पर निर्णय से असंतुष्ट होने अथवा किन्हीं उपद्रवियों द्वारा मौके का फायदा उठाकर, हिंसा, दंगा अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों कां अंजाम देने की आशंका थी इस सिलसिले में इंदौर पुलिस ने पूर्वानुमान लगाते हुये जमीनी स्तर पर शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से कमर कस ली थी तथा गत 01 माह पूर्व से ही व्यापक स्तर पर काननू व्यवस्था की स्थिति को संतुलित बनाये रखने के लिये विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये तैयारियां शुरू की थी। 


          इसी अनुक्रम में वर्तमान परिदृश्य में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक, अपुष्ट तथा भड़काउ खबरें प्रसारित कर, अप्रत्यक्ष रूप से कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने वाले कारकों पर सतत निगरानी रखकर, उन पर विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर में Social Media Monitoring cell का गठन किया गया था। इंदौर पुलिस द्वारा शहर में तकनीकी रूप से सूचना संकलन (OSINET), सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ पोस्ट, मैसेज, वीडियो, आदि सामग्री प्रसारित करने वाले उपद्रवियों पर निगरानी रखकर, प्रकाश में आने वाले आपत्तिजनक तथ्यों के अनुसार दोषियों पर कार्यवाही करने हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर में गठित की गई social media monitoring cell की टीम को  जिले भर में लागू धारा 144 जा0फौ0 का उल्लंघन करने वाले असामाजिक तत्वों की निगरानी करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।


सोशल मीडिया Open Source Intelligence Collection (OSINT) के माध्यम से निगरानी के दौरान सांप्रदायिक रूप से भडकाऊ सामग्री नजर आने पर क्राईम ब्रांच में गठित social Media monitoring cell की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये शांति व्यवस्था बहाल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई, इसके अलावा Facebook, Instagram, Twitter, Youtube, Whatsapp आदि सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर प्रसारित अथवा पोस्ट की जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री अथवा तथ्यो के परिपेक्ष्य में क्राईम ब्रांच में सैंकडो शिकायतें प्राप्त हुईं जिनको गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर, आरोपियों की धरपकड़ की गई तथा उनके विरूद्ध विभिन्न थानों पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये तथा अन्य दोषियों के विरूद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गई। पोस्ट की जा रही भड़काउ सामग्री को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के नोडल ऑफिसों से संपर्क कर तत्काल डिलीट कराया गया जिससे लोगों के मन में भ्रम उत्पन्न होकर कानून व्यवस्था भंग होने की आशंका थी।


Social Media Monitoring  के दौरान लगभग एक हजार से अधिक विभिन्न व्हाट्सएप्प ग्रुप जैसे-  पारिवारिक, राजनैतिक, सामाजिक तथा अन्य ग्रुप्स में प्रसारित हो रहे मैसेजों के कंटेंट पर सतत निगरानी रखी गयी। Facebook, Instagram, Twitter पर विभिन्न Word Filter Option का प्रयोग कर आपत्तिजनक शब्दो, वाक्यो, फोटो आदि पोस्ट करने वाली प्रोफाइल को चिन्हित किया गया। YouTube पर पोस्ट होने वाले सभी वीडियो की बारीकी से जांच की जाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।


         0प्र0 के अन्य जिलों जैसे धार, शाजापुर, व खरगौन आदि जिलों से संबंधित संज्ञान में आई शिकायतों पर कार्यवाही करने हेतु संबंधित क्षेत्राधिकार के पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया साथ आपत्तिजनक सामग्री को डिलीट करने की प्रक्रिया इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा तात्कालिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये की गई। कुछ शिकायतें राज्य की सीमा के बाहर दिल्ली तथा उ0प्र0 से संबंधित प्राप्त हुई ऐसी शिकायतों को ई मेल के माध्यम से संबंधितों को दोषियों पर कार्यवाही करने के लिये अग्रेषित कर की गईं।



पुलिस प्रशासन के आवश्यक दिशा निर्देश जनसामान्य में प्रदाय किये जाने हेतु अनेक Advisory जारी की गई उक्त एडवाईजरी सोशल मीडिया पर विभिन्न Whatsapp Group, Indore Police Facebook Page , Twitter Account आदि पर पोस्ट की जाकर अधिक से अधिक  प्रसारित की गई जिससे अतिसंवेदनशील समय के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में इंदौर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

कुछ उपद्रवी, सांप्रदायिक सौहार्द्र को प्रभावित करने के उद्देश्य से फर्जी आई डी बनाकर सोशल मीडिया पर भड़काउ तथा आस्था को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री पोस्ट करते हैं जोकि अप्रत्यक्ष रूप से अपने मकसद को अंजाम देकर, पुलिस को कानून व्यवस्था बहाल बनाये रखने के लिये चुनौती पेश करते हैं इसलिये इंदौर पुलिस द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिये आमजन के जान माल की सुरक्षा तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये सोशल मीडिया की मानीटरिंग करने हेतु टीम गठित की गई है जोकि सदैव संदिग्धों की गतिविधयों पर निगरानी रखे हुये हैं।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर महोदया द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए, उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।*



Sunday, November 24, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 122 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 24 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 122 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

31 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 31 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी एवं 155 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 07 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी एवं 155 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदूर चौक बजरंग नगर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, अनुराग सिखरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 12.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी तहसील के पीछे महूंगांव से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, बजरंग मोहल्ला महूंगांव निवासी श्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कन्नू पटेल की चाल से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 178अंबेडकर नगर इंदौर निवासी राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुंआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्यामाचरण शुक्ला नगर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 205 श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर निवासी बब्बू सुटोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1360 रूपयें कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास विनोबा नगर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, रत्नदीप कॉम्पलेक्स नवलखा इंदौर निवासी करण ठाकुर को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंजाबी ढाबा एबी रोड़ सेअवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, पंजाबी ढाबा एबी रोड़ इंदौर में रहने वाले शैलेन्द्र पिता करतार सिंह को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 10.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी भट्‌टा पुल के पास से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, नई जीवन की फेल इंदौर निवासी मनोहर को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, दिग्विजय मल्टी अहिरखेड़ी इंदौर निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 3000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड़ ओव्हर ब्रिज के पास ग्राम लसूड़िया परमार से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, मंत्री कॉम्पलेक्सक्षिप्रा जिला इंदौर निवासी भूरा थापा को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजपूताना ढाबे के पास ग्राम दौलत बरोदा से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम दौलत बरोदा निवासी बंशीलाल को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 15.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम शिवगड़ से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम शिवगड़ राजेश को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 20 नवबंर 2019 को 2145 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास पटेल प्रतिमा चौराहे सेसार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी राम यादव तथा नंदकिशोर यादव को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पलासिया पार चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम पलासियापार निवासी अर्जुन पिता रामचंद्र दांगी को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोईथराम सब्जी मण्डी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 74 पवनपुत्र नगर इंदौर निवासी कांतीलाल को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध कटार जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 13.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उदापुरा गली से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कबूतरखाना चौकी के पास इंदौर निवासीविकास पिता राजू ठाकुर को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किये गये।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 23 नवबंर 2019 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सन्नी गार्डन के सामने सिरपुर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 267 राजीव नगर बड़ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी फिरोज शाह को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।