Wednesday, November 13, 2019

· बस आपरेटर तथा एजेण्ट के मध्य चल रहे विवाद में हत्या की सुपारी लेकर मारूति वैन से रवाना हुई गिरोह, वारदात से पूर्व ही क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · कुल 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सुपारी देकर आपराधिक षणयंत्र रचने वाले आरोपी की तलाश जारी। · हत्या से पूर्व पेट्रोल पंप को लूटने वाले थे आरोपी, लूट से मिलने वाले पैसों से फरारी काटता गिरोह। · थाना भंवरकुआ के नामचीन बदमाश ने रची थी साजिश। · आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्‌टे मय कारतूस, 02 बड़े धारदार चाकू, 02 टॉमी व वारदात में प्रयुक्त चार पहिया वैन की गई जप्त। · महू के बस एजेंट को मारने की थी साजिश, बसों के परिचालन को लेकर लम्बे समय से चल रहा था विवाद। · सभी आरोपीगण नशा करने के हैं आदि, नशे का सेवन कर हुये थे रवाना।



      
इन्दौर दिनांक 13 नवबंर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा जघन्य सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाली गिरोहों पर नजर रखने, बेहतर आसूचना संकलन के माध्यम से ऐसी गिरोहों को वारदात से पूर्व ही दबोच कर, घटनाओं पर अंकुश पाने के लिये निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा, क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर उसको शहर के नामचीन गुण्डों तथा बदमाशों की निगरानी रखने तथा अपराधों को आसूचना संकलित कर रोकने के संबंध में समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
         क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंभीर नदी पुलिया एबी रोड के पास हथियारों से लैस होकर फ्लाईंग जंक्शन, पेट्रोल पंप पर किसी बड़ी जघन्य वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये, क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना किशनगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की जहां मौजूद हथियारों से लैस सभी बदमाश पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे परन्तु पुलिस की घेराबंदी व धरपकड़ में सभी बदमाश दबोच लिये गये जिन्होंनें अपने नाम (1) मनोज वर्मा पिता लालू वर्मा उम्र 20 साल निवासी मकान नम्बर 265 जीत नगर, भंवरकुआ इन्दौर (2) रोहित कोकसे पिता राजनाथ कोकसे उम्र 16 साल निवासी जीतनगर, भंवरकुआ इन्दौर (3) लखन पंचोली उर्फ नाना पिता कडवा पंचोली उम्र 20 साल निवासी राहुल गांधी नगर भंवरकुआ इन्दौर (4) शिवा वर्मा पिता बलीराम वर्मा उम्र 19  साल निवासी जीत नगर भंवरकुआ इन्दौर (5) सुनील पिता मांगीलाल भालेकर उम्र 22 साल निवासी भवरकुआ इन्दौर (6) जितेन्द्र बदामे पिता सीताराम उम्र 20 साल निवासी जीत नगर भंवरकुआ इन्दौर का होना बताये। आरोपीगणों से की गई प्रांरभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वे पेट्रोल पंप लूटने के बाद महू के बस एजेण्ट अशोक वर्मा की हत्या को अंजाम देने की नियत से एकत्रित हुये थे।
        तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्‌टे (मय कारतूस), 02 धारदार छुरा (बड़े चाकू) , 02 टॉमी,  आदि हथियार बरामद हुये हैं। इस प्रकार डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिये योजनाबद्ध तरीके से एकत्रित हुये सभी 06 आरोपियों को आसूचना संकलन के माध्यम से घटना से पूर्व ही पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है जिनके विरूद्ध थाना किशनगंज में अपराध क्रमाँक 564/19 धारा 399, 402 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
         पूछताछ में खुलासा हुआ कि भंवरकुआ के रहने वालेनिब्बू पहलवान तथा महू के बस एजेण्ट अशोक वर्मा के मध्य लम्बे समय से बसों के परिचालन को लेकर, परमिट के समय तथा अन्य कारणों से विवाद चला रहा था। चँूकि निब्बू पहलवान का भाई बस ऑपरेटर है तथा अशोक वर्मा बस एजेण्ट अतः उन दोनों के मध्य चल रही दुशमनी में अशोक वर्मा को खत्म करने की निब्बू पहलवान ने मन में ठान ली तथा उसकी हत्या करने के लिये अपने परिचित मनोज वर्मा को सुपारी दी जिसके विरूद्ध थाना भंवरकुआ में 04 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है। निब्बू पहलवान पर दर्जन भर से अधिक प्रकरण दर्ज हैं जिस पर हत्या का प्रकरण दर्ज होने से वह विगत दिनों में जेल में निरूद्ध किया गया था जोकि वर्तमान में जेल से जमानत पर बाहर आया है अतः वह स्वयं इस घटना को अंजाम नहीं देना चाहता था इसलिये उसने गिरोह के जरिये घटना को अंजाम दिलाने की साजिश रची।
          आरोपी मनोज वर्मा, निब्बू पहलवान के भाई की बसों पर पूर्व में कन्डेक्टर था इसलिये जान पहचान होने से तथा सुपारी की मोटी रकम मिलने से उसने इस घटना को अंजाम देने के लिये हामी भर दी तथा अपनी गिरोह तैयार कर वारदात को अंजाम देने के लिये मारूति वैन वाहन क्रमांक एमपी 09 बीडी 1270 में सवार होकर निकले थे जोकि सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पंप को लूटने से पूर्व ही पकड़ लिये गये तथा हत्या की वारदात को भी पुलिस टीम ने गिरोह को दबोच कर घटित होने से बचा लिया। सभी आरोपीगण नशे की हालत में निकले थे ताकि बेझिझक, घटना को कारित कर सकें।
         आरोपी रोहित कक्षा 8 वी तक पढा है तथा हम्माली करता है जिसके विरुध्द थाना भंवरकुआ मे झगडे़ व मारपीट के 02 अपराध पंजीबध्द हैं। आरोपी लखन पंचोली, रोहित व शिवा हम्माली का काम करते हैं जोकि शराब तथा अल्प्राजोलम का नशा करने के आदी हैं। नशे की हालत में वह पेट्रोल पंप की लूट तथा सुपारी के माध्यम से मिलने वाले पैसे की चाह में गिरोह के साथ वारदात करने के लिये निकले थे। आरोपियों से मारूति ओमनी वैन को भी जप्त किया गया है। आपराधिक षणयंत्र रचने के लिये निब्बू पहलवान की तलाश की जा रही है जिसे प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 13 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 13 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 49 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 65 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 12 नवबंर 2019 को 02 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 65 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को 20.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिल्यापुरा गली के पीछे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, प्रेम, गोविंद, मो रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 550 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुंआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उपडीनाथा ब्रीज के पास से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम उपडीनाथा निवासी राजेंद्र सिंह को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2841 रूपयें कीमतकी 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त किये गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल मैदान मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 352 शीलनाथ केंप कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी राजेश को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त किये गयें।
पुलिस थाना चंद्रावतिगंज द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 80 खदान खामोद आंजना सडक किनारें से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम 80 खदान खामोद आंजना थाना चंद्रावतिगंज निवासी कन्हैय्या मीना को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुऐं मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशवंत तिराहा पीपल के पेड के पास से सार्वजनिक स्थान पर शराबपितें हुए मिलें, बजरंगपुरा बेटमा निवासी तरूण उर्फ अरूण को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम वाय एच पानी के प्याऊ के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, ग्राम मालीखेडी थाना खुडैल निवासी दीपक सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चदंन नगर चौराहा और खेडापति मंदिर के सामनें भट्‌टे के पास में से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, शारदा टिम्बर के सामनें झुग्गी झोपड जीएनटी झु मार्केट निवासी दिनेश और यादव किराना दुकान के पास लक्ष्मीनगर निवासी मो जावेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक अवैध संतुर जप्त की गई।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 12 नवबंर 2019 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कस्तुर नगरआम रोड पर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, 36 कस्तुर नगर निवासी दीपक पिता दुर्गाप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, November 12, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 63 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 12 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 12 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 63 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 नवबंर 2019 को04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 11 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास भुरी टेकरी कनाडिया और के ब्लाक भुरी टेकरी कनाडिया से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राहुल बिलावन, पवन, जीतु और कमलेश यादव, रामबाबु, बद्री को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुंआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 नवबंर 2019 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याणमिल गेट पान की दुकान के पास परदेशीपुरा से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 71/1 सर्वहारा नगर निवासी आलोकचौहान को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1540 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त किये गयें।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 11 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 155 खाली मैदान में से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, डी 172 सगंम नगर निवासी शशांक पत्की और 240 महेश यादव नगर छोटी कुम्हारखाडी निवासी रोहित यादव को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी खजरानी सुलभ काम्पलेक्स पुल के पास और शिव शक्ति नगर आगंनवाडी केंद्र के सामनें से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, 11 नया बसेरा छोटी खजरानी निवासी रिजवान उर्फ रिज्जु और 150 शिव शक्ति नगर निवासी राजा उर्फ दिग्विजय सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किये गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कलदिनांक 11 नवबंर 2019 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा सायकल सर्विस के आगे मैदान में से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, 459 कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी श्रवण पिता सुरेश गंगापरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 नवबंर 2019 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली न 1 हरदोलाला मंदिर के पीछे कंडिलपुरा में से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, 133 कंडिलपुरा मल्हारगंज निवासी सत्यम विनोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, November 11, 2019

*▪08 वर्षीय मासूम बालिका को अगवा करने वाला, विकृत मानसिकता का आरोपी गिरफ्तार*


*▪ 08 वर्ष की मासूम बालिका बरामद।*

*▪ फर्जी वोटर आई.डी. बनाकर रह रहा था आरोपी संतोष उर्फ हरि, पुलिस ने धोकाधड़ी के तहत भी बनाया आरोपी।*

इंदौर- दिनांक 11 नवंबर 2019- पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्रअंतर्गत रहने वाले फरियादी ने दिनांक 08.11.19 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.11.19 के 09.00 बजे मेरी लड़की  08 वर्ष की मासूम बालिका सुबह मेरे कंपनी जाते समय मुझे नही दिखी तब मैने उसे आसपास तलाश किया नही मिलने पर मै कंपनी काम करने चला गया बाद मुझे फोन पर पता चला कि बच्ची घर पर नही आई आसपास व रिश्तेदारी मे तलाश करने पर नही मिली जिसे कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर कही ले गया है। बाद  थाना सदर बाजार इंदौर में धारा 363 भादवि का प्रकरण दर्ज करवाया गया ।
08 वर्ष की मासूम बालिका के अपहरण को गंभीर घटना को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति रूचि वर्धन मिश्र द्वारा दिए गए  निर्देश पर  पुलिस अधीक्षक पश्चिम अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 02 मनीष खत्री के नेतृत्व में गठित टीम के नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेषनारायण तिवारी द्वारा थाना प्रभारी श्रीमान अजय कुमार वर्मा व उनि. शिवप्रताप सिंह सोलंकी आर. 3946 शिवराज मआर.3411 रीना को अलग अलग टीम बनाकर निर्देश दिए गए तथा आरोपी के सम्बन्ध में और जानकारी प्राप्त कर आरोपी को पकड़ने व बालिका को बरामद करने की योजना बनाई गई ।

विवेचना के क्रम मे मौके पर पहुचकर सीसीटीवी फुटेज देखे गए तथा आसपास के लोगो से पूछताछ की गई फुटेज मे मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति उस बच्ची को सुबह 08.20 बजे ले जाते हुआ दिखा । आसपास के लोगो को फुटेज दिखाने पर लोगो ने बताया कि मेसर सिंह पटेल के मकान मे रहने वाला युवक संतोष पटेल है जो कि सिहोर के पास गायकवान गाँव का है कंट्रोल रूम सिहोर से पूछने पर उक्त नाम के गाँव की पुष्टि नही हुई । आरोपी संतोष पटेल के घर की तलाशी ली गई तो एक वोटर आई.डी. कार्ड मिला जिस पर उसका नाम संतोष पटेल पिता नन्हे वीर पटेल नि. साउथ गाड़राखेड़ी का रहना लेख है । जो कि उसका अस्थाई पता था मूल निवास की जानकारी दर्ज नही थी ।

आसपास के लोगो से पूछने पर सूत्रो से पता चला कि संतोष पटेल के साथ रहने वाली लड़की की एक  स्थानीय लड़के से बातचीत होती रहती थी जिस पर से लड़की को संतोष पटेल ने उसे डाटा फटकारा था उस लड़की को स्थानीय लड़के ने एक मोबाईल दिया था संतोष उक्त लड़की पर लड़के से प्रेम संबंध होने का शक करता था । उक्त लड़की का सूत्रो से पता चला की लड़की रह रही है आसपास के लोगो ने यह भी बताया की संतोष पटेल 4-5 दिन पहले उसके साथ रहने वाली लड़की को उक्त कारण से गाँव छोड़ आया है मुखबीर की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एक पार्टी शिवप्रताप सिंह सोंलकी के नेतृत्व मे फरियादी के साथ रवाना की जिन्होने थाना रेहली पहुचकर स्थानीय पुलिस की मदद से लड़की को ढूढ़ निकाला । जिसने पूँछताँछ मे बताया कि संतोष ने उसे भोपाल से भगाकर इंदौर ले आया था और 05 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था इसी बीच उसको स्थानीय लड़के से बातचीत होने लगी थी जिसके कारण संतोष उससे विवाद करने लगा था इसी बात से तंग आकर उस लड़की ने संतोष पटेल पर घर छोड़ने का दबाब बनाने लगी थी तब संतोष उसे 7-8 दिन पहले उस लड़की ने मौका पाकर अपने घर पहुँच गई ।

आरोपी संतोष उर्फ हरी पटेल 05 वर्षो से पीडिता लड़की को रोशनपुरा भोपाल से अपहरण करके ले गया तथा दैहिक शोषण करता रहा तथा वह लड़की को वापस अपने घक छोड़कर स्वयं सागर आ गई उक्त सूचना मिलने पर उनि. शिवप्रताप सिंह सोंलंकी द्वारा पीडिता के रहने वाले रिश्तेदार जो सागर मे रहते थे को सूचना दिलवाई तथा कहा की संतोष पटेल की तलाश रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर करे । उसके परिजन लड़की के रिश्ते का मामा ब्रजेश बस स्टैण्ड पहुचा जहाँ पर लड़की की तलाश करता संतोष पटेल उर्फ हरी पटेल को लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया तथा तत्काल सूचना अपने मामा रामगोपाल को दी जो कि उनि. शिवप्रताप सिंह सोलंकी के साथ अपनी बच्ची को ढूढ़ने रेहली आए थे दूरभाष पर बताया कि व उसे पास के थाने पर ले जाए तब ब्रजेश आरोपी व पीडिता को लेकर थाना गोपालगंज जिला सागर लेकर गया जहाँ की पुलिस के द्वारा तत्काल ही थाने लेकर आ गए तथा सूचना फरियादी व थाना प्रभारी सदर बाजार को दी गई । उनि. सोलंकी थाना गोपाल गंज पहुचकर पीडिता 08 वर्ष बालिका और आरोपी को कब्जे को लेकर उससे पूछताछ की जिसने अपना नाम संतोष उर्फ हरी पटेल नि.तुलसीपार खमरिया थाना बम्होरी जिला रायसेन का होना बताया । बच्ची 08 वर्ष की बालिका के संबंध मे उसने बताया कि जिस लड़की को उसने रखा था वह उससे लड़ने लगी थी जो उसके साथ रहना नही चाहती थी एक दिन मौका पाकर वह भाग गई तथा अपने घर पहुच गई । इसलिए 08 वर्ष की बालिका को लेकर आ गया था जिसे वह पहले वाली लड़की की तरह ही उपयोग कर दुष्कर्म करने के उद्देश्य से घटना घटित करना चाहता था और उसने विडियो कोच वाहन मे ले जाते समय रात मे उससे दुष्कर्म भी करना बताया ।
अभी प्रारंभिक विवेचना एवं पूँछताँछ में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष इंदौर में गलत नाम पते के रह रहा था तथा इसके द्वारा अपना वोटर आई.डी. कार्ड भी इन्दौर  से गलत नाम पते के वोटर आई.डी. बनबाया गया है । जबकि उक्त आरोपी जिला रायसेन थाना बम्होरी ग्राम तुलसी पार खमरिया होना ज्ञात हुआ है । इस संबंध में भी विवेचना में कार्यवाही कर जाँच उपरांत धारा467,468 भादवि बढ़ाई जावेगी । प्रकरण मे धारा 376 भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं का भी अपराध घटित होने से धाराएँ प्रकरण मे शामिल की गई है ।

आरोपी संतोष उर्फ हरी पिता नन्हे वीर उम्र 30 वर्ष के द्वारा मानव तस्करी की आशंका को भी ध्यान में रखकर पूँछताँछ एवं पतारसी की जावेगी ।

इंदौर व उज्जैन जिले में मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल की लाईनों के तार चोरी करने वाली गैंग के 5 सदस्य, पुलिस थाना सांवेर द्वारा गिरफ्तार । ▪ आरोपियों के कब्जें से 11 लाख रूपये के विद्युत लाईन के तार एवं एक टवेरा कार जप्त।


         
इन्दौर दिनांक 11 नवबंर 2019- शहर में चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देंश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा दिये गये है। जिसके तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र महू श्री धर्मराज मीणा के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी सांवेर श्री एम.एम परमार के द्वारा थाना प्रभारी सांवेर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर क्षेत्र मे हो रही घटित विधुत तार चोरी के अपराधो की रोकथाम के निर्देश दिये गये।
पुलिस थाना सांवेर क्षेत्र में विगत समय  में विद्युत मंडल की लाईनो से तार चोरी की कई घटनाएँ घटित हुई थी साथ ही आस पास के क्षैत्र चन्द्रावतीगंज सहित अन्य क्षैत्रो से भी तार चोरी की घटनाएं प्रकाश मेआई थी। थाना सांवेर में तार चोरी के कुल आठ अपराध दर्ज किये गये थे, जिनमें करीब 15 लाख रूपयें कीमत का विद्युत तार चोरी हुआ था। तार चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर किसानो को समय पर बिजली ना मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा था,इस कारण से बिजली विभाग के प्रति किसानो में काफी रोष था साथ ही विद्युत विभाग को भी परेशानियो का सामना करना पड रहा था।
         पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10/11/2019 को मुखबिर की सुचना पर टवेरा क्र. एमपी 11/टी 1402 को बारहमील राजोदा में रोक कर चैक करनें पर गाडी में 04 संदिग्ध व्यक्ति बैठें थे। गाडी की तलाशी लेनें पर पीछे 250 किलो ग्राम बिजली का एल्युमिनियम का तार तथा तार कांटने की आरी आदि सामान भी मिला, जिन्हे पूछताछ के लिये थाने पर लाया गया। उक्त व्यक्तियों के नाम पता पुछनें पर इन्होने अपना नाम (1) सेठी चौहान पिता बाबुलाल चौहान जाती माली उम्र 41 साल निवासी कमल कालोनी अंकपात मार्ग उज्जैन (2) विजय उर्फ भैय्यालाल परमार जाती गुजराती बलाई  उम्र 28 साल निवासी ग्राम सिलारखेड़ी उज्जैन (3) रामेश्वर उर्फ कालू पिता रघुनाथ जाती बलाई उम्र 27 साल निवासी ग्राम मागरिया उज्जैन एवं (4) संजु उर्फसंजय यादव पिता कैलाश यादव उम्र 36 साल निवासी सी. 14 सार्थक नगर उज्जैन का होना बताया। उक्त चारो से पूछताछ करनें पर थाना क्षैत्र के ग्राम नागपुर, पानोड़, टाकुन, चिमली, राजोदा, सोलसिंदा में विद्युत लाईन के तार चोरी करना कबूल किया। आरोपियों से मिले तार व आरी आदि सहित टवेरा को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियो से कडी पूछताछ पर उन्होने थाना सांवेर क्षैत्र की तार चोरी की सभी वारदातो सहित चन्दावतीगंज व उज्जैन जिले से भी तार चोरी करना बताया। थाना सांवेर क्षैत्र की वारदातो में चोरी हुआ विद्युत तार आरोपीयो के घर व तार खरीदने वाले अकील पिता इनायत हुसैन बोहरा उम्र 52 साल निवासी खाराकुआँ उज्जैन से जप्त कर लिया गया हैं। इस प्रकार आरोपियो से कुल करीब 20 क्विंटल विद्युत तार किमती करीब 11 लाख रूपये का जप्त किया जा चुका हैं, आरोपियों से आस-पास के क्षैत्र में हुई चोरीयों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं, साथ ही अन्य थानों व उज्जैन जिले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दी गई हैं।
तारचोर गेंग द्वारा चोरी की वारदातो में किराये की गाडी का उपयोग किया जाता था तथा मुखय आरोपी सेठीद्वारा स्वयं को बिजली विभाग का ठेकेदार बताकर आदिवासी मजदूरो को भी मजदूरी देकर वारदातो में उपयोग किया जाता रहा हैं।

 उक्त कार्यवाही में  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी श्री योगेशसिंह तोमर के नेतृत्व में उनि. राखी गुर्जर, उनि मनोज कटारिया, उ नि. विश्वजितसिंह तोमर, स.उ.नि. चैनसिंह चौहान, प्रआर .472 रणवीरसिंह, म.आर.193 रोशनी शर्मा, आर. 3088 कुलदीप, आर. 3843 शुभम, आर. 3661 सुमित रजक, आर. 3637 राहुल .आर. 3293 कैलाश, आर. 3943 पंकेशसिंह आर. 3495 उमेश रघुवंशी व प्रायवेट चालक सोनू की सराहनीय भूमिका रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपरोक्त टीम को 10 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की गई हैं।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 30 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 11 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 11 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावीकार्यवाही करते हुए कुल 30 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 16 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 नवबंर 2019 को 02 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 16 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 नवबंर 2019 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर दौलतबाग कालोनी खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शौकत, परवेज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 820 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 10 नवबंर 2019 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली मैदान आईटी आई दक्ष कालेज के पास कनाडिया से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो नाजिर, अल्ताफ, जिशान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अनिल, यशपाल, रवि, राजाराम, अंकित और रघुवीर, सुनील, रविंद्र, भारत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुंआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक10 नवबंर 2019 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एफ एफ 32 स्कीम न 54 विजय नगर से अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, एफ एफ 32 स्कीम न 54 विजय नगर निवासी दिनेश पिता शिवनारायण मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25000 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, November 9, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 131 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 09 नवबंर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 के सुबह से आज दिनांक 09 नवबंर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 131 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

36 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 36 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 50 गिरफ्तारी एवं 114 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को 05 गैर जमानती, 50 गिरफ्तारी एवं 114 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला ग्राम बनेडिया बिजली की खंबे की लाईट से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, पंकेश पिता नारायण बाथम, चेनिया पिता भुरसिंह, जगदीश पिता मुन्नालाल, किशोर पिता मंगतु, भागीरथ पिता नंदलाल बाथम, मोहन पिता मुन्नालाल, रवि पिता राजेंद्र, नंदु पिता कन्हैय्या बाथम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गैस एंजेसी के पीछे ग्राम बरलई जागीर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सत्यनारायण, अर्जुन परमार,देवकरण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 420 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुंआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को 0.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालु की दुकान के सामनें बिचौली हप्सी के पास बासपास सर्विस रोड पर अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बिचौली हप्सी निवासी दिनेश सोनगरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1840 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त किये गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर गेट पर अवैध रूप से शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, 8/7 परदेशीपुरा निवासी किशोंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपीगिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 53/5 परदेशीपुरा निवासी राहुल और 5/7 परदेशीपुरा निवासी संदेश पिता ललीत शर्मा और 13 आदर्श मौलिक नगर थाना हीरानगर निवासी अंकित पिता रमेश बारवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेंकचंद धर्मशाला के पास रामनंद नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 232 रामानंद नगर निवासी उमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 08 नवबंर 2019 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पुवाडला जुनार्दा मंदिर के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ग्राम पुवाडला जुर्नादा निवासी गुलाब सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्सएक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।