Thursday, October 31, 2019

आपरेशन उजागर मे मिली उल्लेखनीय सफलता- · ग्राम पालिया ,हातोद मे हुये अंधेकत्ल का पर्दाफाश · अरविंद हत्याकांड मे बडा खुलासा, 4 आरोपी (मय एक शुटर) के गिरफ्तार · 20 लाख की सुपारी लेकर दिया गया था हत्याकांड को अंजाम · वारदात मे प्रयुक्त देशी पिस्टल , चाकू एंव मोबाईल जप्त



इन्दौर दिनांक 31 अक्टुबर 2019- श्री वरूण कपूर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्दौर जोन द्वारा सम्पूर्ण जोन मे चलाये जा रहे अनसुलझे हत्या के प्रकरणो को सुलझाने की मुहीम आपरेशन ऊजागर मे एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 21.10.19 को थाना हातोद के ग्राम पालिया में मृतक अरविन्द परमार के जघन्य हत्याकान्ड को श्री वरूण कपूर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्दौर जोन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा गठित की गई विशेष जाँच टीम व्दारा सफतापूर्वक सूलझाया लिया गया हैं।
घटना का विवरण- दिनांक 21.10.19 को शाम 6.00 बजे थाना हातोद के ग्राम पालिया मे मृतक अरविंद पिता मूलशंकर परमार निवासी वेंकटेश विहार कालोनी इन्दौर  थाना ऐरोड्रम व उसका कालोनाईजर पार्टनर मनोज पिताविक्रम सिंह निवासी पालिया अपने विनायक कंट्रक्शन के आफिस मे बैठे थे, उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकल से आये और मृतक अरविंद परमार का पूछा व अरविंद द्वारा हा करने पर उस पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर करके गोली मार दी। व दुसरे व्यक्ति ने पिस्टल से मनोज पटेल को जान से मारने की नियत से गोली मार दी, जो मनोज पटेल के बचाव करने पर हाथ मे गोली लगी थी। मनोज पटेल आफिस से अपना बचाव कर भाग गया और मृतक अरविंद को दोनो अज्ञात व्यक्तियो ने चाकूओ से लगातार वार कर हत्याकर मोटरसाईकल से फ़रार हो गये। वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा तत्काल घटना स्थल के आसपास सर्चिंग की कार्यवाही कराई गई प्रकरण मे अपराध क्रमांक 179/19 धारा 302,307,34 भा द वि का अपराध कायम किया गया ।
 श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्दौर एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय इन्दौर के निर्देशन मे प्रथक प्रथक  6 टीमे  घटित कि गई थी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम  श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री  पश्चिम क्षेत्र जोन  2 व्दारा सतत प्रकरण की मोनिटरिंग की गई जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा (भा.पु.से)  श्री पुनित गेहलोत व नगर पुलिस अधीक्षकगाँधीनगर श्रीमति सौम्या  जैन, थाना, प्रभारी हातोद, श्री आर.सी.भास्करे ,थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक पाटीदार  ,थाना प्रभारी गाँधीनगर संजय बैस  व क्राईम ब्रांच के उनि रघुनाथसिहं शक्तावत ,थाना हातोद उपनि.रमेश चौहान ,थाना गाँधीनगर सउनि रामसेवक मीणा, क्राईम ब्रांच के सउनि सौभाग्यसिहं ,प्र,आर.2729 भागवत कोली ,आर. 898 विनोद पटेल , आर.792 अनिलसिहं बिसेन ,आऱ.4002 धीरज पांडे ,आर,2751 योगेश डाबी थाना हातोद के  आर आर.1046 शैलेन्द्रसिहं बघेल ,आर.1736 मयलकांत ,आर.1924 संजय पटेल,आर, 3440 मनीष आर.3432 मनोज,आर.1309 विपिन पाठक, आर.2345 धर्मेन्द्र ,आर.1990 पवन पांडे , के द्वारा लगातार प्रकरण मे  जांच कर उल्लेखनीय कार्य किया गया 
टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास पुछताछ की गई ,मृतक अरविन्द परमार के व्यवसाय के सम्बंध मे जानकारी एकत्रित कि गई । विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ की मृतक अरविन्द परमार के व्दारा  ग्राम पालिया मे सुपर सिटी नाम से कालोनी बनाई जा रही थी । जिसमे जमीन के सम्बधं मे दिलीप चौधरी से उक्त कालोनी की जमीन के लिये रेशो एग्रीमेन्ट किया गया था । पूर्व मे दिलीप चौधरी का  उसी  जमीन के सिलसिले मेअमन पिता मोहन निवासी पालीया व उसके साथी शशिकांत पिता माखनलाल व नयन पिता माखनलाल मण्डलोई  निवासी पालिया से रूपयो का लेन देन था जिसमे दिलीप चौधरी ने अपनी चार बीघा जमीन का पावर एग्रीमेन्ट 11 माह के लिये अमन और उसके साथीगणो के साथ  किया था जिसको चुकाने के लिये दिलीप व्दारा अमन को 21-21 लाख  कुल 42 लाख रूपये अमन, नयन और शशिकांत को दिये गये थे। दिलीप व्दारा उक्त पैसा देने के लिये मृतक अरविन्द से कालोनी की पार्टनरशीप कर उक्त राशि प्राप्त की गई थी।  इसी बात को लेकर अमन ,नयन और शशिकांत के द्वारा मृतक अरविंद से रंजिश रखी थी कि अगर मृतक अरविंद परमार  दिलीप चौधरी को पार्टनर बनाकर उक्त राशि नही देता तो उसकी चार बीघा जमीन यह लोग हडप लेते ।
घटना को अंजाम देने के लिये दिनांक 14.10.19 को अमन (जो पूर्व मे भी थाना हातोद के अपराध 99/13 धारा 307 भादवि का आरोपी है), उसका सेन्ट्रल जेल मे साथ रहने वाला साथी अर्जुन पिता भागीरथ  निवासी बागणगंगा,  नयन  और शशिकांत   के द्वारा शंकर के खेत पालिया मे पार्टी की गई थी। और वहां पर ही इन लोगो व्दारा अरविन्द परमार कि हत्या करने का षडयंत्र रचा था और तभीअरविन्द परमार की हत्या करने के लिये  अमन,नयन और शशिकांत ने अपने साथी अर्जुन को 20 लाख रुपये सुपारी देने का बोला था। इन सभी का उद्देश्य था  की अरविन्द परमार की हत्याकर दिलीप चौधरी की चार बीघा जमीन को हडप लेंगे और आपस मे बटबारा कर लेंगे।
 घटना को अंजाम देने के लिये योजनानुसार दिनांक 15.10.19 की  रात्रि  मे  अमन व्दारा  जानबुझकर ग्राम पालिया मे विक्रम मंडलोई पर गोली चलाई गई जिससे थाना हातोद पर अपराध क्रमांक 175/19 धारा 307.294 भादवि का पंजीबध्द किया गया था और आरोपी अमन को दिनांक 16.10.19 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घटना दिनांक 21.10.19 को अमन  का  साथी अर्जुन पिता भागीरथ निवासी बाणगंगा और उसका एक साथी  सोनु उर्फ सिगरेट  निवासी  बांणगंगा ने योजनानुसार मोटर सायकल से 5.30 बजे करीबन हातोद आये और हातोद मे  नयन और शशिकांत से अमन के खलिफा ढाबा मे मिले। उसी समय   शशिकांत ने मोबाईल से शुभम पिता माणिक निवासी पालिया को फोन कर मृतक अरविन्द का लोकेशन पुछा तो शुभम ने अरविन्द परमार का उसके आफिस मे होना बताया उसके बाद अर्जुन और उसका साथी सोनु उर्फ सिगरेट मोटर सायकल सेग्राम पालिया मृतक अरविन्द परमार के आफिस पहुचें मे घुसकर अरविन्द का नाम पुछा  मृतक अरविन्द व्दारा बताने परअर्जुन ने जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया और अरविन्द पर गोली चलाई  व उसका साथी सोनु ने पिस्टल से मृतक अरविन्द का कोलोनाईजर पार्टनर मनोज पटेल को जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमे मनोज पटेल को दाहिने हाथ मे गोली लगी और  मनोज अपनी जान बचाने बाहर की ओर भागा । तब अर्जुन व सोनु दोनो ने मिलकर मृतक अरविन्द को चाकू से लगातार कई बार  किये और अरविन्द परमार कि हत्या कर अर्जुन और सोनु दोनो मोटर सायकल से भाग गये । 
पुलिस व्दारा नयन, शशीकांत एवं शुभम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर दबिश देकर एक शुटर सोनू उर्फ सिगरेट को गिरफ्तार कर लिया। सोनु कि निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त हथियार और सुपारी के 5000/रुपये जप्त किये। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के व्दारा फरार आरोपी अर्जुन पिता भागीरथ पंवार निवासी बांणगंगा के फरार होने से आरोपी अर्जुन कि गिरफ्तारी हेतु दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया ।
इस घटना मे लिप्त चार आरोपीगण 1 शशिकांत पिता माखन लाल निवासी पालिया 2 नयनपिता माखन लाल मण्डलोई निवासी पालिया, 3. शुभम पिता माणक निवासी पालिया, 4. सोनु पिता बलवीर निवासी बाणगंगा को गिरफतार किया गया है तथा प्रकरण मे आरोपी अर्जुन पिता भागीरथ पवार निवासी बाणगंगा फरार है। एवं अमन पिता मोहनलाल निवासी पालिया के सबंध मे जो न्यायालीन अभिरक्षा मे है उससे पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त हत्याकांड खुलासा करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान एडीजी महोदय इन्दौर जोन इन्दौर द्वारा 20 हजार रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 177 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 31 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 31 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 177 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

57 आदतन व 35 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 57 आदतन व 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 59 गिरफ्तारी एवं 154जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को 08 गैर जमानती, 59 गिरफ्तारी एवं 154 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को 23.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्रिश्चन एमीनेंट स्कुल के पीछे गली से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 347/5 नेहरू नगर निवासी महेंद्र उर्फ बंटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9860 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को 20.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाम का बगीचा गौरी नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजकुमार, धमेंद्र, मनीष, बंटी, निलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पीछे नेहरू नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 47/02 नेहरू नगर इंदौर निवासी सजंय शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को 0.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेघदुत गार्डन के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, मेडीकेयर अस्पताल के पास पलासिया निवासी नीलेश पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, जलोदियापंथ निवासी बालमुकुंद और बनियाखेडी निवासी मेहरबान और ग्राम पिपलोदा निवासी कमलसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशवंत टी चौराहा स्टेशन रोड छोटी ग्वालटोली और सरवटे बस स्टेंड के पास भगतजी होटल के सामनें से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, महालक्ष्मी नगर निवासी अशोक कुमार और लक्ष्मीपुरी कालोनी थाना मल्हारगंज निवासी नितीन थोरात को पकडा गया।
 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशोदा गेट के पास तीन पुलिया और भंडारी ब्रिज के नीचें एम आर 4 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 229/11 कुम्हार मोहल्ला निवासी शेखर और 28/11 परदेशीपुरा निवासी हितेश उर्फ राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एकअवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को 11.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष चौक पावर हाउस के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, धर्मेंश पिता कमललाल धाकड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को 10.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विकास नगर पानी की टंकी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 322 लाला का बगीचा निवासी आशीष उर्फ सुटर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को 13.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, केशव नगर निवासी समीर पिता मुस्ताक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।
  

Wednesday, October 30, 2019

· पुलिस थाना बाणगंगा पुलिस टीम ने दो मोबाईल स्नेचर को लिया गिरफ्त में, · बदमाशों से मोबाईल स्नेचिंग कर लुटे हुए कुल 29 मोबाईल फोन किये बरामद , · महंगे मोबाईल फोन चलाने और मंहगे होटलों में खाने-पीने के शौक पुरे करने के लिये करते थे अपराध, · आरोपीयों के कब्जे से कुल 29 मोबाईल फोन कीमती लभगभ 3,00,000 रुपये के जप्त, · आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल भी की गई जप्त,




इन्दौर-दिनांक 30 अक्टुबर 2019  - शहर में मोबाईल स्नेचिंग एवं महिलाओं से मोबाईल लुटने की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा मोबाईल स्नेचिंग करने वाले बदमाशों की धरपकड़ करनें हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर (शहर) श्रीमति रुचि वर्द्धन मिश्र द्वारा विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री युसुफ कुरैशी, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय झोन-3 श्रीमती डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा इन्दौर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम का का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया था । उक्त विशेष अभियान के दौरान् पुलिस थाना बाणगंगा की टीम द्वारा 02 बदमाशों को गिरफ्तार किया । बदमाशों से मोबाईल स्नेचिंग कर लुटे गये कुल 29 मोबाईल फोन भी जप्त करनें मे सफलता प्राप्त की है ।
          पुलिस थाना बाणगंगा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर सुपर कारिडोर टिगरिया बादशाह रोड़ पर से दो बदमाशों को लुटे गये मोबाईल बेचने की नियत से घुमते हुए पकड़ा, जोः-
 01. हर्ष नरवरिया उर्फ छोटु पिता अखिलेश नरवरिया उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 3, न्युराम नगर, थाना बाणगंगा इन्दौर, स्थाई पताः- ग्राम ननौरा, थाना जखौरा, जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश
02. सोनू विश्वकर्मा उर्फ राज पिता विनोत विश्वकर्मा उम्र 18 साल जाति राजगिर निवासी सुचीलाल का मकान, 221 गली नंबर 3, जगन्नाथ नगर थाना बाणगंगा इन्दौर स्थाई पताः- ग्राम रेहली जिला सागर मध्यप्रदेश
को गिरफ्तार कर बदमाशों से थाना बाणगंगा के अपराध क्रमांक 894/19 धारा 394 भादवि में सुपर कारिडोर रोड पर दिनांक 21.07.2019 को रात्री में फरियादिया ममता शर्मा का बेग छीन कर लुटा गया मोबाईल फोन MI रेडमी4 तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल जप्त किया गया । बदमाशों से पूछताछ के आधार पर थाना बाणगंगा, थाना एरोड्रम, थाना हीरानगर क्षेत्र में की गई करीबन 40 वारदातें कबुल की जिनसे 28 मोबाईल फोन भी बरामद किये गये।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल एवं उनकी टीम उनि स्वराज डाबी, सउनि दिनेश त्रिपाठी, आर. राजीव यादव, आर. हीरामणि मिश्रा, आर. प्रदीप शर्मा, आर. रविन्द्र रघुवंशी, आर. मालाराम सिकरवार, आर. दिनेश जाटव, आर. संजय खान  का सराहनीय योगदान रहा ।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 151 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 30 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 151 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

52 आदतन व 57 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 52 आदतन व 57 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 65 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 04 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 65 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 36 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन कालोनी पुल के पास किनारें पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, चदंन पांडे, राजु नागर, सतीश खैर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9860 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना पेड के पास नीम के पेड के नीचे कुलकर्णी का भट्‌टा और सुगनीदेवी कॉलेज ग्राउंड के पास में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, आशीष, मौनु उर्फ शिवराज, धर्मेंद्र, मनीष और अंकुश, नारायण, नरेंद्र, रितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 3970 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खातीपुरा धर्मशाला के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हरि उर्फ हरदास, राकेश, मलखान सिंह, सागर, केशव चौरसिया, बल्लु चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भिस्ती मोहल्ला चौक मकान के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जौहर अली, उस्मान, अमजद, मो आबिद, रियाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मणपुरा ईट भट्‌टा स्ट्रीट लाईट के उजालें मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजेश, महेश, मनीष, प्रदीप, कमलेश, भावेंद्र, रघु, पप्पु उर्फ मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सेनगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम धनखेडी पहाडी से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मेघराज पिता रामकिशन विश्वकर्मा, प्रकाश पिता रघुवीर प्रसाद, विरेद्र पिता गुलबाजजी बामनिया, बिजेंद्र पिता लाखनसिंह पंवार, रवि पिता राजाराम, जितेंद्र पिता राजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मंडी के पास सुलभ काम्पलेक्स के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 79/02 फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी बिट्‌टु उर्फ सोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर भाटखेडी फाटा मंहू नीमच रोड ग्राम भाटखेडी और रेल्वे फाटक के पास पिगडम्बर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम भाटखेडी निवासी अनिल और ग्राम पिगडम्बर निवासी बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मारूती नगर चौराहा रोड किनारें से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 138 कारसदेव नगर निवासी लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 18.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास ग्राम सांतेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, शीतला माता मंदिर के पास ग्राम सांतेर निवासी गोलू उर्फ सचिन पिवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।