Tuesday, October 15, 2019

''आदर्श मार्ग'' पर आज आईपीएस एकेडमी के वॉलिंटियर्स द्वारा, वाहन चालकों को स्टॉप लाइन पर रूकनें, सीटबेल्ट व हेलमेट लगानें हेतु प्रेरित किया।

                                                                                                                                                                                                     इंदौर- दिनांक 15 अक्टूबर 2019-  इन्दौर शहर में यातायात के सुगम प्रबंधन हेतु ''विजन 2022'' के नाम से एक विस्तृत योजना लागू की गई है।
इसके अन्तर्गत शहर के यातायात में सुधार, लोगों की भागीदारी से सुनिश्चित करने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर  के निर्देशन में ''विजन 2022'' के दूसरे चरण के तहत पलासिया चौराहा से रीगल चौराहा तक के मार्ग को ''आदर्श मार्ग'' के रूप में चिन्हित कर, स्कूल/कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के वालंटियर्स के माध्य़म से नागरिकों में  यातायात के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है। 
      इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.19,  मंगलवार को आदर्श मार्ग, पलासिया से रीगल के बीच सभी चौराहों पर आईपीएस एकेडमी के (महिला/पुरुष) 110 वॉलेंटियर द्वारा आदर्श मार्ग पर ट्राफिक नियमों के पालन कराने एवं सुरक्षित व सुव्यवस्थित ट्रैफिक संचालित कराने में यातायात पुलिस इंदौर को सहयोग किया।
वालंटियर्स द्वारा आज विशेष रूप से लेफ्ट टर्न खाली रखना, लालबत्ती होनें पर स्टाप लाईन पर रूकना तथा सीटबेल्ट व हेलमेट लगानें हेतु प्रेरित किया गया। वॉलंटियर्स ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए  वाहन चलाने हेतु निर्देशित करने में पुलिस को सहयोग प्रदान कर, लोगों को सुव्यवस्थित यातायात के लिए प्रेरित कर रहे है।





इन्दौर पुलिस द्वारा किया गया जोन स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन




इन्दौर दिनांक 15 अक्टुबर 2019 - राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं पुलिस मुखयालय भोपाल द्वारा विभिन्न स्तरों पर पुलिस कर्तव्य और मानव अधिकार एक दुसरें के पूरक विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करानें के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आज दिनांक 15 अक्टुबर 2019 को अति पुलिस महानिदेशक इन्दौर जोन इन्दौर श्री वरूण कपूर के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व पुलिस अधीक्षक मुखयालय सूरज वर्मा के निर्देशन मे मानवाधिकार विषय पर जोन स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस सभागृह इन्दौर मे आयोजित किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में जोन के विभिन्न जिलो से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता घोषित किये गये 14 पुलिसकर्मीयों/अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।
                उक्त आयोजन मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री सूरज वर्मा, अति पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, श्रीमती रचना जौहरी वाक्‌ प्रोडक्शन हाउस, जुरी सदस्य श्री अभिषेक सिसोदिया एवं बिग एफएम के सीनियर स्क्रिप्ट राइटर श्री रोहित झांसीवाला सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
                प्रतियोगिता के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता मेंपुलिसकर्मियों ने अपराध को रोकनें तथा उसकों लेकर बनायें गए मानव अधिकार पर प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिता में निर्णायकगणों द्वारा मानवाधिकार विषय पर पक्ष एवं विपक्ष दोनों द्वारा प्रस्तुतीकरण को सुनकर, प्रतिभागियो द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रस्तुतिकरण तथा अपनी बात रखनें के लिए अंक दिये गयें। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायकगणों के द्वारा प्रतिभागियों के तर्के को सुनकर निर्णय दिया गया। जिसमें निम्नलिखित प्रतिभागी राज्यस्तर के लिए चयनित किये गये है-
 पक्ष-                             
1. श्री सुनील शर्मा, निरीक्षक, थाना प्रभारी राजेंद्र नगर जिला इन्दौर
2. श्री अनुपम तिवारी, आर 1075 जिला धार
3. श्री दीपक गुप्ता, आर 833 जिला खंडवा

विपक्ष-
1. श्री सुमंत सिंह, यातायात इन्दौर
2.सुश्री राजमोहिनी गौंड, मआर 738 जिला खंडवा
3. श्री महेंद्र वैष्णव, आर 879 खरगोन




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 92 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 15 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 15 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 92 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 50 गिरफ्तारी एवं 190 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को 07 गैर जमानती, 50 गिरफ्तारी एवं 190 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को 22.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कलाली वाईन शाप के सामनें कनाडिया बायपास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ब्लाक ए मन 324 आईडिया मल्टी भुरी टेकरी निवासी अभिषेक चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदा नगर गोल स्कुल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 1500/20 नंदानगर परदेशीपुरा निवासी संजय उर्फ संजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांतिनगर चौराहा मुसाखेडी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 11/1 अमन नगर मुसाखेडी निवासी विजय उर्फ विज्जु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, October 14, 2019

आदर्श मार्ग " पर वॉलिंटियर्स द्वारा रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों के लिये चलाया विशेष अभियान


                                                                                                                                                                                              इंदौर- दिनांक 13 अक्टूबर 2019-  इन्दौर शहर में यातायात के सुगम प्रबंधन हेतु "विजन 2022" के नाम से एक विस्तृत योजना लागू की गई है।
इसके अन्तर्गत शहर के यातायात में सुधार, लोगों की भागीदारी से सुनिश्चित करने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर  के निर्देशन में "विजन 2022" के दूसरे चरण के तहत पलासिया चौराहा से रीगल चौराहा तक के मार्ग को "आदर्श मार्ग" के रूप में
चिन्हित कर, स्कूल/कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के वालंटियर्स (volunteers) के माध्य़म से नागरिकों में  यातायात के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है।

      इसी क्रम में आज दिनांक 14.10.19,  सोमवार को आदर्श मार्ग, पलासिया से रीगल के बीच सभी चौराहों पर  आई आई टी एस डीएवी , गुजराती innovative इंस्टिट्यूट, प्रेस्टीज कॉलेज, फ्री लाइन्स संस्थानों के (महिला/पुरुष) 110 वॉलेंटियर द्वारा आदर्श मार्ग पर ट्राफिक नियमों के पालन कराने एवं सुरक्षित व सुव्यवस्थित ट्रैफिक संचालित कराने में यातायात पुलिस इंदौर को सहयोग किया जा रहा है।

वालंटियर्स द्वारा आज विशेष रूप से गलत दिशा से आने वाले वाहनों को वापस कर सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष अभियान चलाया। वॉलंटियर्स ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सही दिशा में तथा सुव्यवस्थित तरीके से वाहन चलाने हेतु निर्देशित करने में पुलिस को सहयोग प्रदान कर, लोगों को  सुव्यवस्थित यातायात के लिए प्रेरित कर रहे हैं  हैं।


“Black Ribbon Initiative” ’’संकल्प’’ अभियान के तहत 326 वीं कार्यशाला संपन्न.




इंदौर- दिनांक 14 सितंबर 2019- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंदौर झोन, इंदौर श्री वरूण कपूर द्वारा “Black Ribbon Initiative”के तहत सायबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इस लोकप्रिय अभियान की 326 वीं कार्यशाला का आयोजन जैन इंजीनिअर्स सोसायटी इंदौर चेप्टर द्वारा आयोजित इंजीनिअर्स-डे 2019 के अवसर पर ’’फेलिसिटेशन सेअरमनी आॅफ सीनियर जैन इंजीनिअर्स’’ के कार्यक्रम में जो कि नक्षत्र गार्डन इंदौर के सभागृह में किया गया जिसमें 198 सदस्यों ने भाग लिया व सायबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
                कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री वरूण कपूर, अमनि द्वारा सायबर अपराध बढ़ने के कारणों को विस्तृत रूप से समझाया गया । सायबर अपराध बढ़ने का कारण सुरक्षा के मापदंड नहीं अपनाना, नियमों की जानकारी न होना एवं असली दुनिया के मापदंड वर्चुअल वल्र्ड में अपनाना ही सायबर अपराध बढ़ने का मुख्य कारण है । यह युग इंफार्मेशन का युग है, जिसके पास जितनी ज्यादा इंफार्मेशन होगी वह उतना ही सशक्त होगा । आजकल अपराधी भी हमारी सोशल मीडिया पर शेअर की गई जानकारी का उपयोग कर सायबर अपराध को अंजाम दे रहे है । इसलिये अपनी सारी जानकारी सोशल मीडिया पर शेअर न करें । जब आप किसी एप को डाउनलोड करते हैं तो टम्र्स एंड कंडीशंस पर आई एग्री क्लिक करने के बाद ही वह डाउनलोड होता है । वैसे सभी कंपनिया सिक्युरिटी का ध्यान रखती है, परंतु किसी गलत हाथ में आपका डाटा पहुंच गया तो उसका उपयोग कर किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम दिया जा सकता है । केंब्रिज एनालिटिका का उदाहरण देते हुए यह बताया कि उन्होंने फेसबुक से डाटा प्राप्त कर इस प्रकार से उसका अमेरिका के चुनाव के दौरान उपयोग किया व अमेरिका के चुनाव को प्रभावित किया । इसलिये आपका डाटा ही शक्ति है इसे संभाल कर रखें और गलत हाथों में जाने से बचाये ।
                कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री कपूर ने विशेष तौर पर सदस्यों को जियो टैगिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप जब मोबाईल डिवाईस खरीदते हैं तो उसमें जियो टेगिंग आॅन रहता है । आप उससे सेल्फी या फोटो खिंचते है और सोशल मीडिया पर शेअर करते हैं तो आॅन लाईन शिकारी उस फोटो के द्वारा लांगिट्यूड-लेटिट्यूड ज्ञात कर उसे गूगलमेप में पोस्ट कर आपकी वास्तविक लोकेशन ज्ञात कर लेते हैं एवं आपके विरूद्ध अपराध को अंजाम दिया जा सकता है । इससे बचने के बारे में बताते हुए श्री कपूर ने बताया कि आईफोन उपयोग कर रहे हैं तो उसमें सेटिंग में जाए उसके बाद प्रायवेसी सेटिंग को क्लिक करें फिर लोकेशन सर्विसेस में जाए उसमें केमरा लोकेशन में लोकेशंस सर्विस को बंद करें  और जो व्यक्ति एंड्राईड फोन उपयोग कर रहे हैं वह जियो टेगिंग का आप्शन बंद करें और अपने को सुरक्षित रखें ।  इसके अतिरिक्त सायबर के विभिन्न अपराधों की जानकारी देते हुए श्री कपूर ने आगे बताया कि:- 
                सायबर बुलिंग,सायबर स्टाॅकिंग,फेसबुक स्टाॅकिंग, मार्फिंग, फेक प्रोफाईल सायबर से जुड़े वे अपराध है जिनके बारे में जानकारी होना आवश्यक है।
·         आधुनिक टेक्नाॅलाॅजी का इस्तेमाल सुरक्षित ढंग से करते हुए उसका इस्तेमाल अपने लाभ के लिये करें न कि दूसरों को नुक्सान पहुंचाने में ।
·         युवा व आमजन सोच समझकर ही फेसबुक पर दोस्त बनाये । इलेक्ट्राॅनिक्स डिवाईस का उपयोग करते समय हमेशा अपने मस्तिष्क में सुरक्षा की बातों को बनाये रखें ।
·         वर्तमान् में नागरिकों को नित नये-नये सायबर अपराधों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी हमें समाचार-पत्रों/न्यूज चैनलों से प्रतिदिन प्राप्त हो रही है।
·         सायबर अपराधों को नियंत्रित करने व इसके दुष्प्रभावों से बचने का सबसे सशक्त माध्यम है युवाओं व आम नागरिकों की-जागरूकता ।
                 इस अवसर पर कार्यशाला में शामिल सदस्यों ने अपनी बातें प्रश्नों के माध्यम से रखी, जिनका समाधान श्री कपूर ने सहजता से किया।  कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से राष्ट्रीय महासचिव श्री महेंद्र पहाड़िया द्वारा श्री कपूर को मोमेंटों व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवसिंह मेहता एवं क्रिकेट कमेंटेटर पद्मश्री श्री सुशील दोशी व उपुअ सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे।



   

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 14 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 81 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

33 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 33 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी एवं 59 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को 01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी एवं 59 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुआं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 17 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनकेशरी ग्राउंड के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राहुल झा, बालचंद लोधी, बालकराम, हरकचंद्र डागरें, रामप्रताप सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पीछे सांवेर रोड से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विरेंद्र, सोनू, चंद्रभान, सुरज, अजय, जितेंद्र, गोलू, महेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6100 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कलदिनांक 13 अक्टूबर 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंदिर के पास ग्राम भैंसलाय से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, छोटु, विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 520 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को 17.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेडिया रोड गुमटी के पास देपालपुर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेतलें हुए मिलें, चम्पालाल प्रजापति, रमण प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 520 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, वैध कलोनी गुजरखेडा निवासी विक्की और कमलेश गौहर, राजु वर्मा, रोहित लुनिया, शरद मेहरा को पकडा गया।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किशनपुरा पुल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, किशनपुरा पुल निवासी राजेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2019 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंगलेश्वर मंदिर के पास श्रीकृष्ण कालोनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, श्रीकृष्ण कालोनी धार रोड निवासी अरूण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध संतुर जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।