Saturday, September 7, 2019

एक अनूठी पहल की शुरूआत



इन्दौर - 07 सितम्बर 2019- इन्दौर शहर में यातायात सुधार की दिशा में अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर के नेतृत्व में कई जनोपयोगी प्रयास किये जा रहे हैं। इन सभी प्रयासों में जनता को उनकी संस्थाओं एवं समूहों के माध्य़म से जागरूकता लाने का प्रयास कर संपूर्ण व्यवस्था में सुधार लाने का लक्ष्य़ रखा गया है। इन प्रयासों में इन्दौर यातायात पुलिस के विभिन्ऩ डिजिटल संसाधनों को सशक्त़ कर यातायात सुधार का संदेश जनता तक पहुँचाना सम्मिलित है। यह प्रयास "सी क्यूब" संस्था के साथमिलकर चलाये जा  रहे "विजन 2022" योजना के अंतर्गत किये जा रहे हैं। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म से लाए जाने वाले यातायात सुधार की योजना के ही अंतर्गत इन्दौर यातायात पुलिस का नवीन फेस बुक पेज, इंस्टाग्राम पेज, ट्विटर हेण्डल़ नवीनीकृत वेबसाईट को विकसित करना सम्मिलित है। इस डिजिटल संपर्क के कारण इन्दौर की जागरूक जनता में यातायात के नियमों के स्व़त: पालन के प्रति रूझान बढ रहा है। जनता के कई लोग इन्दौर यातायात पुलिस से सम्प़र्क साध रहे हैं और सुझावों के साथ साथ कुछ सहयोगात्म़क योजनायें भी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।
ऐसी ही एक योजना के अंतर्गत नवीन पहल की जानकारी देते हुए श्री वरूण कपूर, अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक, इंदौर जोन, इन्दौर से "मूव वेल फिजियोथेरेपी क्लिनिक एंड फिटनेस सेंटर" के संचालक डा0 आकाश डे एवं डा0 कृष्णा दास ने इंस्टाग्राम पेज पर सम्पर्क कर यातायात पुलिस के कर्मचारियों को नि:शुल्क़ "फिजियोथेरेपी" उपहार स्वरूप देने की इच्छा जाहिर की। इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रस्ताव को प्राप्त़ करने के बाद "सी क्यूब" के संचालक व्दय़ श्री देवव्रत मेहता एवं श्री हर्ष होल्क़र ने तत्काल श्री कपूर से सम्प़र्क किया और इस प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी और श्री कपूर व्दारा इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया गया। श्री कपूर से "मूव वेल फिजियोथेरेपी क्लिनिक एंड फिटनेस सेंटर" के संचालक डा0 आकाश डे एवं डा0 कृष्णा दास ने दिनांक 06 सितम्बर, 2019 को भेंट की ओर एक सम्पूर्ण कार्य योजना तैयार की गई और आज दिनांक 07 सितम्ब़र, 2019 को अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक कार्यालय में यातायात कर्मियों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में नि:शुल्क़ "फिजियोथेरेपी" उपहार की योजना को लाँच किया गया। इस अवसर पर "सी क्यूब" के संचालक श्री देवव्रत मेहता, श्रीमती सोनाली दुबे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, श्री बसंत कौल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं सुश्री पूर्ति तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थीं।
     उपरोक्त़ योजनांतर्गत प्रथम चरण में इन्दौर यातायात पुलिस के 30 कर्मचारियों एवं अधिकारियों का व्हाट्सएप के व्दारा रजिस्ट्रेशन किया जायेगा एवं एक नियमित शेड्यूल के अंतर्गत "मूव वेल फिजियोथेरेपी क्लिनिक एंड फिटनेस सेंटर" में फिजियोथेरेपी प्रदान की जायेगी। योजना के अंतर्गत 6 माह के पश्चात व्दितीय चरण में इनके अतिरिक्त़ अन्य़ यातायात कर्मियों का भी पंजीयन "मूव वेल फिजियोथेरेपी क्लिनिक एंड फिटनेस सेंटर" व्दारा किया जाकर उनको भी फिजियोथेरेपी प्रदान की जायेगी।
     अंत में श्री वरूण कपूर, अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक, इंदौर जोन, इन्दौर ने बताया कि इस प्रकार की अनूठी योजना जो डिजिटल प्रस्ताव के माध्य़म से उनको प्राप्त़ हुई एवं अल्प़ समय में ही डिजिटल माध्य़म से ही स्वीकार की जाकर योजना को तत्काल मूर्तरूप भी दिया जा चुका है। इन डिजिटल माध्यम़ों से जनता के समूहों संस्थाओं से भविष्य़ में भी प्रस्ताव एवं सहयोग प्राप्त़ किया जायेगा और उन पर समुचित कार्यवाही निर्धारित समयानुसार सुनिश्चित की जायेगी। श्री वरूण कपूर, अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक, इंदौर जोन, इन्दौर के व्दारा "मूव वेल फिजियोथेरेपी क्लिनिक एंड फिटनेस सेंटर" के संचालक डा0 आकाश डे एवं डा0 कृष्णा दास के व्दारा इंदौर ट्राफिक पुलिस के लिए की गई इस अभूतपूर्व पहल के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया।




v वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी, व्ही केयर फॉर यू ( क्राईम ब्रॉच इंदौर) की गिरफ्त में।


v चपरासी ने छुपकर, सहकर्मी युवती का वाशरूम में बना लिया था  वीडियो।

v अंतरंग सम्बन्ध बनाने की नियत से मिलने के लिये बना रहा था दबाव।

इंदौर - 07 सितंबर 2019 - इंदौर शहर में  महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
           फरियादिया रीना (परिवर्तित नाम) निवासी नंदबाग कॉलोनी इंदौर द्वारा वी केयर फारॅ यू में लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादिया ने आरोप लेख किया था कि वह एक ऑटोमोबाइल शोरूम पर नौकरी करती थी उसी दौरान शोरूम पर काम करने वाले चपरासी राकेश चौहान पिता पूनमचंद निवासी 97 ग्राम सेमल्या चाऊ जिला इंदौर ने उसका, शोरूम के अंदर बने वॉशरूम में कपड़े बदलने के वक्त  का अशलील वीडियों कहीं छुपकर बना लिया
आवेदिका ने आरोप पत्र में उल्लेख किया था कि राकेश चौहान आवेदिका को उस वीडियो के द्वारा ब्लेकमेल कर रहा है कॉल कर बात करने के लिये व रंगीन पलों का सुख भोगने के लिये मिलने हेतु दबाव बना रहा है। फरियादिया द्वारा मना करने पर उक्त व्यक्ति वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवति मानसिक तौर पर अत्यंत परेशान हो चुकी थी जिसने विवश होकर वी केयर फॉर यू में शिकायत की। वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा गंभीरता पूर्वक प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच करते हुये यह ज्ञात किया कि आरोपी राकेश चौहान आवेदिका को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर रहा है। जिसके चैट स्क्रीशॉट, ऑडियो रिकार्डिंग तथा संबंधित वीडियों प्राप्त कर आरोपी राकेश की तलाश की। 

पतासाजी उपरांत व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा आरोपी राकेश चौहान पिता पूनमचंद निवासी 97 ग्राम सेमल्या चाऊ जिला इंदौर को पकड़ा गया जिसने पूछताछ में बताया कि वह पटवा अभिकरण शोरूम पलासिया चौराहा में चपरासी का काम करता है। आवेदिका 4 माह पूर्व से उसी शोरूम में काम करती थी जिससे जान पहचान हो गई थी और उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे वीडियो के संबंध में धमकाते हुये मिलने के लिये दबाव बना रहा था। व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा उपरोक्त घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में अनावेदक राकेश चौहान को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।




फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गाड़ी फाइनेंस करवा कर उन्हें बेचने वाली गैंग, पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्त में।



·     आधार कार्ड पर फर्जी पते डालकरबैंक खाता खुलवा, गाडी फायनेन्स करा के, आरोपी देते थे इस फर्जीवाड़े को अंजाम ।

·        चारों आरोपियो के कब्जे से 12 गाडिया बरामद ।

इन्दौर-दिनांक 07 सितंबर 2019- शहर मे   फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले  अपराधो पर अंकुश लगाने व  इनमें संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मो. युसूफ कुरैशी व अति.पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमती ज्योति उमठ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए  पुलिस थाना पलासिया द्वारा फर्जी तरीके से आधार कार्ड पर पता बदलकर कर गाडी फायनेन्स करके बेचने वाले 04 आरोपियो को 12 गाडियो सहित पकडने मे सफलता प्राप्त की है। 
        पुलिस थाना पलासिया पर दिनांक 04.09.19 को बजाज फायनेस लिमिटेड के एरिया मैनेजर साजन कमलन के द्वारा फर्जी पते के आधार कार्ड पर गाडी फायनेंस कर अज्ञात व्यक्तियो द्वारा बेचने की रिपोर्ट पर से अप क्र 398/19 धारा 406,34 भादवि का पजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र के माध्यम से   जानकारी निकालते हुए इस फर्जीवाड़े में संलिप्त महेन्द्र चांडेकर को गिरफ्तार किया गया व पुछताछ करनें पर पता चला कि आरोपी थाना जुनी इन्दौर के 2016 मे 420 भादवि के अपराध व फाईनेंस के केस मे भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी असलम पिता साकीर खान को खजराना सर्विस रोड पर बजाज मोटर सायकल बेचते पकडा। पुलिस टीम द्वारा मोटर सायकल के चैचिस नम्बर के आधार पर मोटर सायकल मंयक तवर के नाम से होना बताया, लेकिन पते की तस्दीक करनें पर उक्त पता फर्जी निकला। आरोपी ने पुछताछ मे बताया कि फर्जी पते के आधार कार्ड पर गाडी फायनेंस कम्पनी से लोन लेकर सांठगाठ कर मो.सा. बेचना स्वीकर किया। बाद अन्य आरोपी नीरज पिता प्रेमसिह चौहान उम्र 31 साल नि. विधुतनगर भी पुर्व मे थाना परदेशीपुरा के अपराध मे 420 भादवि मे बंद हुआ है व मो. राशीद पिता मो. इरशाद उम्र 32 साल नि. उज्जैन को गिरप्तार कर पुछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे इस प्रकार के अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
*नाम आरोपी -*
 1, असलम पिता साकीर उम्र 24 साल नि. 24/4 अहिल्यामार्ग नालिया बाखल उज्जैन - 05 गाडिया जप्त की गई - आरोपी    व्यवसाय -  पासपोर्ट बनाने का कार्य ऑनलाईन करता है 
  2 महेन्द्र चाडेकर पिता जगन्नात चाडेकर उम्र 28 साल नि. रेसीडेंसी एरिया इन्दौर -1 कम्प्युटर , प्रिंटर फर्जी आधार कार्ड 
  3  निरज पिता प्रेमसिह चौहान उम्र 31 सालन .42 विधुत नगर इन्दौर- 1 मोटर सायकल आरोपी रविवार को स्वागी मे काम करता है 
  4   मो. राशीद पिता मो. इरशाद उम्र 32 साल नि. 53/1 लोहे का पुल उज्जैन रहीम पहवान वाली गली - 05 गाडिया जप्त हुई । व्यवसाय- मजदुरी करता है।

      उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया अजीत सिह बैस, उपनिरीक्षक वर सिह खडिया, आर. 350 कन्हैयालाल दांगी ,आर.1220  श्रवण , आर.1424  नगर सिह की विशेष भूमिका रही ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 07 सितंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 07 सितंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 79 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

06 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी एवं 124 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को 02 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी एवं 124 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त कियें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौराकुंड चौराहा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, फ्लेट न 407 गजानंद टावर अहिल्यापुरा मल्हारगंज निवासी प्रीतम सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को 17.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला चौराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, राजमोहल्ला आहाता मल्हारगंज निवासी रमाकांत सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से12 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुर चौरडिया से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, नयापुरा  चोरडिया निवासी ताराबाई पति मुन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इन्दौर परस्पर बैंक के सामनें तिलक पथ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 52/2 ग्रीन पार्क कालोनी डाक्टर काजी के पास निवासी मो इरफान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 17 सोमनाथ की जुनी चाल एमआईजी निवासी जितेंद्रपिता रामनारायण बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एयरपोर्ट इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 511 विष्णुपुरी कालोनी निवासी सौरभ सलुचा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध जिंदा कारतुस जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवकंठ नगर मंदिर के पास आड में से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, शांति नगर निवासी रहमान पिता कमरूद्दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करतेहुए मिलें, राकेश पिता बालु शिंदे, सत्यनारायण खरेडिया, आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Friday, September 6, 2019

PS Rawji Bazar