Friday, September 6, 2019

· क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले 07 आरेापी गिरफ्तार।



·        आरोपियों के कब्जे से कुल 21 अवैध हथियार बरामद, जिसमें 12 देशी पिस्टल, व 09 कट्टे हैं शामिल ।
·        अंजड़ जिला बड़वानी का सिकलीगर भी धराया, तस्करों की मदद से अन्य प्रदेशों में सप्लाय करता था अवैध हथियार।
·        दतिया जिले के तस्कर, बस तथा ट्रेनों के माध्यम से सफर कर,  राजस्थान उ0प्र0 तथा म0प्र0 के विभिन्न जिलों में सप्लाय करते थे अवैध हथियार।
·        थाना सनावद के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहा निगरानी बदमाश भी हथियारों की तस्करी करते धराया।
·        सभी आरेापियों का है पूर्व से दर्ज है आपराधिक रिकार्ड ।
·        थाना कनाड़िया एवं भवंरकुआ पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच ने की संयुक्त कार्यवाही।

इंदौर- दिनांक 06 सितंबर 2019- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर झोन इंदौर श्रीमान वरूण कपूर महोदय द्वारा अवैध हथियारों की खरीद/फरोख्त व तस्करी करने वाले अपरोपियों की धरपकड़ करने हेतु झोन के समस्त जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शहर इंदौर में हो रही अवैध हथियारो की खरीद/फरोख्त, परिवहन व उनके विनिर्माण को रोकने के लिये तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त आरोंपियों की धरपकड़ कर उन पर विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के पालन में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री ओ0पी0 त्रिपाठी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस बिन्दु पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
       शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त में पूर्व में पकड़े गये आरोपियों एवं सिकलीगरों से पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई थी कि इंदौर के सीमावर्ती जिलों धार, बड़वानी, खरगौन, खण्डवा देवास आदि जिलों के सिकलीगरों का संपर्क अन्य प्रदेशों से भी है जहां के तस्कर इंदौर सभाग के जिलो के सिकलीगरों से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त कर देश के विभिन्न राज्यों में मोटे दामों में सप्लाय करते हैं। इन तस्करों के संबंध में सूचना संकलन के दौरान सिकलीगरों तक पहुंचने के कुछ रास्तों की क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा रूट मैपिंग की गई जिसमें यह ज्ञात किया कि तस्कर किन रास्तों से सिकलीगरों तक पहुंचते हैं तथा अवैध हथियार लेकर किन रास्तों अथवा साधनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं।
 इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को तस्दीक करने पर ज्ञात हुआ था कि कुछ अवैध हथियारों के तस्कर खरगौन के सनावद से अवैध लेकर इंदौर के रास्ते अन्यत्र कहीं बाहर जाने वाले थे सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपियों के संबंध में जानकारी संकलित कर रूट मैपिंग करते हुये आरोपियों का पीछा किया जिन्हें थाना कनाड़िया पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये चार आरेापियों 1. शुभम उर्फ चिकनी पिता स्व0 मायाराम गांगले उम्र 23 साल निवासी तोरीपुंरा ईदगाह बेड़ी सनावद जिला खरगौन 2. अमित पिता बाबूलाल बैसवार उम्र 32 साल निवासी टबड़ीपुरा सनावद 3. गणेश पिता रमेश वर्मा उम्र 25 साल निवासी नीलकमल टॉकिज के सामने इंद्रानगर खरगोन रोड सनावद 4. आशिक पिता रफीक मंसूरी उम्र 22 साल निवासी दुलारफाटा, जिला खंडवा को थाना कनाड़िया क्षेत्रांतर्गत पकड़ा गया। पकड़े गये आरेापियों की मौके पर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 04 अवैध हथियार जिसमें 01 कट्टा व 03 पिस्टल शामिल है बरामद हुये।
        आरोपी शुभम चिकनी सनावद का रहने वाला है जोकि थाना सनावद का निरागनी बदमाश भी है आरेापी पर कुल 09 अपराध पूर्व से ही पंजीबद्ध है जिसमें हत्या का प्रयास, चोरी,लड़ाई झगड़ा गृहभेदन, आदि के प्रकरण शामिल हैं उल्लेखनीय तथ्य यह है कि आरोपी शुभम चिकनी थाना सनावद के अपराध क्रमांक  251/19  धारा  307, 294, 232, 34 भादवि  के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसमें उसने पुरानी रंजिश के चलते अपने विरोधी पर धारदार चाकू से हमला कर दिष था। आरोपी शुभम उर्फ चिकनी आपराधिक प्रवृत्ति का है जोकि अपने पास अवैध हथियार रखकर लोगों को डराने धमकाने तथा रौब जमाने के लिये रखता था। आरोपी हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरारी के दौरान जीवन यापन करने के लिये अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा था।
आरोपी अमित पिता बाबूलाल बैसवार सनावद में नीलकमल नाम से ढाबा चलाता है जिसे बैसवार के ढाबे से पहचाना जाता है। आरोपी अमित पर सनावद थाने में चोरी, मारपीट, आबकारी के एक्ट  आदि के 07 प्रकरण पूर्व से ही पंजीबद्ध है। आरोपी गणेश वर्मा पेशे से मिस्त्री है जिस पर सनावद में 04 प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। आरोपी गणेश अवैध हथियार की तस्करी लम्बे समय से करते आ रहा है। आरोपी आषिक पिता रफीक ट्रक पर हेल्परी का काम करता है हेल्परी का काम करते हुये आपराधिक किस्म के लोगों के संपर्क में आने से अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा था। पकड़े गये चोरों आरोपियों के विरूद्ध थाना कनाड़िया में अपराध क्र 462, 463, 464, 465/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं।
आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वे सभी सनावद खरगौन के रहने वाले हैं तथा अंजड़ जिला बड़वानी के रहवासी सिकलीगर रामदास से लेकर आ रहे हैं जिसके संबंध में क्राईम ब्रांच की अन्य टीम द्वारा समानांतर कार्यवाही करते हुये रामदास सिकलीगर के संबंध में सूचना संकलित की गई जिसमें यह ज्ञात हुआ कि रामदास पिता दिलावर सिंह अवैध हथियारों की डिलीवरी देने इंदौर के लिये आ रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना भंवरकुआ पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी रामदास पिता दिलावर सिंह निवासी ग्राम नवलपुरा, अंजड़ जिला बड़वानी को बारदान मण्डी खाली मैदान पालदा इंदौर से पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर  उसके कब्जे से 03 देशी पिस्टल व 9 देशी कट्टे (बारह बोर) सहित कुल 12 अवैध हथियार बरामद हुये, बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी रामदास को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई जिसने बताया कि उसने जिला दतिया के रहवासी दो लोगों को अवैध हथियार बेचे हैं। आरेापी रामदास ने बताया कि उसने दतिया के जिन दो लोगों को अवैध हथियार बेचे हैं उनको यह सलाह दी थी कि वे दतिया बस से ना जाकर ट्रेन से जायें तथा आरोपी ने जिन लोगों को हथियार बेचे उनके नाम भी बताये पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुये अन्य आरेापियों के संबंध में सूचना संकलित कर  आरोपी कपिल पिता शंभुदयाल तिवारी उम्र 29 साल निवासी  ग्राम जिगना जिला दतिया एवं सुदीप पिता गिरीश भार्गव उम्र 20 साल निवासी ग्रााम खद्रावनी जिला दतिया को थाना क्रांईम ब्रांच एवं थाना भंवरकुआं की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये नवलखा बस स्टेण्ड के पास से पकड़ा जिनकी तलाशी लेने पर आरेापियों के कब्जे से कुल पांच 32 बोर की पिस्टलें बरामद हुईं।
 आरोपी कपिल, खेती किसानी का काम करता है एवं पैसों की लालच के चलते इंदौर संभाग के सिकलीगरों से अवैध हथियार खरीदकर दतिया, ग्वालियर, झांसी उ0प्र0 के आपराधिक किस्म के लोगों को सप्लाय करता था। आरोपी सुदीप पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरण में जेल में निरूद्ध किया जा चुका है दोनों आरोपीगण आपस में दोस्त है तथा साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त हो गये थे। दोनों आरोपीगण लम्बे समय से अवैध हथियार की तस्करी कर रहे हैं। रामदास सिकलीगर सहित सुदीप तथा कपिल के विरूद्ध थाना भवरंकुआ में अपराध क्र 667, 668, 670/19 धारा 25 आर्म्स एकट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।
ज्यादातर अवैध हथियारों की सप्लाई शहर की सीमा से जुडे अन्य जिलों के वासी सिकलीगरों द्वारा तस्करों के माध्यम से कराई जाती है। इसी के मद्देनजर क्राइम ब्रांच इन्दौर द्वारा अपने आसूचना संकलन के माध्यम से उपरोक्त 07 बदमाशों को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 21 अवैध हथियार बरामद करने में सफलता हासिल हुई हैं। इस कार्यवाही मे थाना भंवरकुआ, थाना कनाड़िया द्वारा क्राईम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्यवाही की गई है।



मोबाइल दुकान में शटर तोड़कर हुई चोरी का खुलासा, दो नाबालिक मोबाइल चोर पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा गिरफ्तार।



·        आरोपियों के कब्जे से चोरी के 19 मोबाइल जप्त।

इन्दौर - दिनांक 06 सितम्बर 2019- शहर में मोबाइल चोरी व नकबजनी आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र द्वारा इनमें संलिप्त बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा दुकान में हुई मोबाइल चोरी का खुलासा करते हुए, दो नाबालिक आरोपियों को चोरी के 19 मोबाइल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29/8/19 को दरमियानी रात रिदम मोबाइल शॉप रंजीत हनुमान मंदिर के पास राम पहुजा पिता सत्यपाल निवासी प्रेम नगर इंदौर की दुकान पर शटर तोड़कर 22 नग ब्रांडेड कंपनी के कीमती करीब ढाई लाख रुपए के मोबाइल चुरा कर ले जाने की रिपोर्ट, थाने पर की गयी थी। जिस पर अपराध क्रमांक 376/19 धारा 457 380 भादवि का पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरानथाना क्षेत्र एवं थाना के आसपास के क्षेत्रों के संदिग्ध चोरों से पूछताछ की गई तथा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोमटगिरी में रहने वाले दो संदिग्ध नाबालिको के बारें में जानकारी मिलीं, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा दोनों नाबालिकों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना घटित करना स्वीकार किया तथा उनसे 19 नग मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त टामी भी जप्त कर लिए गए हैं, अन्य मोबाइलों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए नाबालिग पूर्व में फूल मंडी पंढरीनाथ की झोपड़पट्टी में रहते थे जो अब गोमटगिरी में रहने लगे इनमें से एक की उम्र 15 वर्ष तथा एक की 17 वर्ष है। दोनों अपराधिक प्रवृत्ति के है, इन दोनों आरोपियों के विरूद्ध पंढरीनाथ तथा  गांधीनगर में चोरी एवं आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध पाये गये है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी व उनकी टीम के उनि तौसीफ अली, प्र.आर.मंगल सिंह, आर. जोगेश लश्करी, आर.  सुनील, आर. विजय की विशेष भूमिका रही।








Thursday, September 5, 2019

शौक पूरा करने के लिए मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · आरोपी से थाना सिविल लाईल देवास, तथा संयोगितागंज इंदौर के 02 प्रकरणों का हुआ खुलासा। · आरोपी के कब्जे से 02 मोबाईल, चोरी के एटीएम कार्ड बरामद। · धार का रहने वाला है आरोपी, सरवटे बस स्टैण्ड पर होटल में करता है नौकरी। · सस्ते दामों में चोरी के मोबाईल बेचने के लिये जेल रोड पर घूम रहा था आरोपी, पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर, आरोपी को धरदबोचा।


·      
इन्दौर- 05 सितम्बर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र द्वारा राहगीरों से राह चलते मोबाईल झपटने वाले तथा मोबाईल फोन चोरी करने वाले अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर, उनकी धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये थे। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।

         इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी के माबाईल बेचने के लिये जेल रोड के व्यापारियों के चक्कर लगा रहे हैं किंतु चोरी के मोबाईल होने से, जेल रोड के मोबाईल व्यापारी, खरीदने में आनाकानी कर रहे थे अतः वह लगातार मोबाईल बेचने हेतु ग्राहकों की तलाश में था। व्यक्ति के बारे में सूचना संकलित कर, ग्राहक बनकर क्राईम ब्रांच की टीम ने कमल मण्डलोई पिता रामलाला निवासी ग्राम बागलया तहसील मनावर जिला धार हाल मुकाम छावनी इंदौर को बुलाया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह सरवटे बस स्टेण्ड पर होटल विजयश्री में काम करता है, जिसने स्वयं के पास चोरी के 02 मोबाईल होना बताया तथा टीम को बोला कि कोई खरीदने का इच्छुक हो तो सस्ते दामों में दे दूंगा। पुलिस टीम ने स्वयं का परिचय देते हुये आरोपी को चोरी के मोबाईल सहित हिरासत में लिया तथा मोबाईल कहां से चोरी किये हैं इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 01 वीवो कंपनी का मोबाइल एवं एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड, सिविल थाना देवास क्षेत्र से चोरी किए थे आरोपी ने उपरोक्त वारदात अपने दोस्त के यहां की थी। उपरोक्त घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में थाना सिविल देवास में अपराध क्रमांक 528/19 धारा 379 भादवि में पंजीबद्ध होना ज्ञात हुआ है।
अन्य दूसरा मोबाईल आरोपी ने छावनी, संयोगितागंज थाना क्षेत्र इंदौर से चुराना बताया जिसकी तस्दीक करने पर, थाना संयोगितागंज में अपराध क्रमांक 403/19 धारा-379 भादवि के तहत दर्ज होना पाया गया। आरोपी ने बड़ी चतुराई से फरियादी के मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया था। आरोपी कमल मण्डलोई के कब्जे से दोनों प्रकरणों का मश्रूका बरामद कर उसे थाना संयोगितांगज के सुपर्द किया गया है तथा थाना सिविल लाईन कोतवाली को भी सूचित किया गया है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 102 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 05 सितंबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 102 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी एवं 146 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 09 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी एवं 146 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मी प्रतिमा चौराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 50 दुर्गा नगर एरोड्रम निवासी आदर्श नामदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति नगर काकड धार रोड से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, शांति नगर काकड धार नाका निवासी सुभाष पिता कैलाश पवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15000 रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 20.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोदी बिल्डिंग के पासतांगखाना मंहु से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, आम्बाचंद मंहु निवासी सचिन  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगदीश चौराहें की दुकान के सामनें मेण से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, मेण थाना बडगौंदा निवासी जगदीश जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1040 रूपयें कीमत की 13 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पीछे विशाल चौराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, बडी धन्नड बेटमा निवासी रामकिशन और बगौदा निवासी ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3500 रूपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चंद्रावतिगंज द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम दयाखेडा नई आबादी से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, दयाखेडा निवासी संतोष बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैधशराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेवती ग्राम के शासकिय स्कुल के पीछे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम रेवती निवासी धर्मेद्र पिता शोसल प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, संजय उर्फ भुरा पिता मोहन राठौर, दिपेश पिता रमेश भाट और दिलीप पिता राधेश्याम दामकें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डीपी वाली गली लक्ष्मी नगर के पास सिरपुर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, जिजा किरानें के पासमुन्ना साहु के मकान में किरायें से लक्ष्मी नगर निवासी सोनु उर्फ दुर्गेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरी जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2019 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया सांई मंदिर के पीछे से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, श्रीपाल पिता शिव कुमार, रणजीत पिता प्रकाश भाटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।