Tuesday, August 27, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 141 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 27 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 141 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 35 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती (स्थायी) 47 गिरफ्तारी एवं 148जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 02 गैर जमानती (स्थायी) 06 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शास्त्री मार्केंट कार पार्किंग के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विशाल वर्मा, सलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास बिजली की खंबें के पास मित्र बंधु नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, वाहीद, मो मुबारिक, संतोष ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपयें नगदी व ताश पत्तेंजप्त किये गयें।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुमताज बाग कालोनी खजराना और उषाकाली मुमताज बाग कालानी से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मुमताज बाग कालोनी निवासी गुलजार खान और सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली न 3 गुरूद्वारें के पास नंदानगर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 70 कल्लु पटेल की चाल पाटनीपुरा इंदौर निवासी वीरेंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1040 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्याय नगर पुलिया सुखलिया से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 32 नया बसेरा गली न 2 छोटी खजरानी निवासी शिव पिता चंद्रशेखरको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड के पास अच्छें खां सरकार के पीछे खाली जगह और बजरंग नगर अगरबत्ती काम्पलेक्स के पास से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 222/4 कुशवाह नगर निवासी रितेश उर्फ पप्पु और 174 राखी नगर निवासी अनील पिता दिनेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14000 रू. कीमत की 130 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास शांति नगर मुसाखेडी से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 587/2 शांति नगर मुसाखेडी निवासी निप्पी उर्फ नितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केएनडी अस्पताल सिमरोल से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, संजय नगर सिमरोल निवासी मनोज उदासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रू. कीमत की 7 लीटरअवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बिकार टुर एंड ट्रेवल्स बोगद न 1 पटेल ब्रिज के पास सियागंज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 42/1 महेश जोशी नगर इंदौर निवासी जीतेंद्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर व जिंदा कारतुस जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवनगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, आकाश उर्फ अक्कु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईट भट्‌टा कालोनी ढाबली लसुडिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ईट भट्‌टा कालोनी ढाबली लसुडिया निवासी हदेश पिता भारत गुणवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 08.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम वाला चौराहा सुखलिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 32/11 छोटी भमौरी निवासी विष्णु पिता कमल गौंड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 33 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मायरा होटल के सामनें वाली गली नयापुरा से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 44/5 सुदंर नगर सांवेर रोड निवासी नरेंश जरिया और 414 कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी रामनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें,विवेक उर्फ भय्यु, केशव उर्फ राहुल, गोलु, राजा उर्फ लोकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 136 पानी की टंकी मोती बाबा मंदिर के पास और निपानिया चौराहा हनुमान मंदिर के पास दीवार की आढ मे से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, लाहिया कालोनी राम मंदिर निवासी बलीराम पिता कचरू वधे और 59 न्यु देवास रोड निवासी मयंक पिता रमेश चंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धीरज नगर पकंज हड्‌डी के घर के सामनें खजराना और नाहरशाह वली मैदान खजराना से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, भगवान काका का मकान कोहीनुर कालोनी आजार नगर निवासी असीफ खान और 29 धीरज नगर खजराना निवासी पकंज चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वाराकल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, लखन पिता विजय, विकास उर्फ मंटु पिता पप्पु चंदेल, शुभम पिता सुधीर रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 20.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी कालेज ग्राउंड तीन पुलिया के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 148 आदर्श बिजासन नगर परदेशीपुरा निवासी तरूण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका मंदिर के पास और सांई मंदिर के पास एकता नगर टिगरिया रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 427/1 भवानी नगर निवासी किशन पिता अशोक ठाकुर और एकता नगर निवासी राहुल हार्डिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्तकी गयी।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 48/1 रामगंज जिंसी निवासी रशीद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, इमरान हुसैन, मो हुसैन कुरैशी, इमरान, जावेद, मो सलीम, इमरान कुरैशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रीजनल पार्क के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 127 कुदंन नगर निवासी संजय बकावलें और मकान न 17 सोनिया गांधी नगर निवासी पिंकु सोनारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फुटी कोठी के पास भेरू मंदिर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, प्रजापत नगर निवासी धीरजसिंह पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, विकास, विकास पांडे, रिंकु चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, तीन आरोपीयों को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घाटा बिल्लोद दरगाह बेटमा से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, घाटा बिल्लौद बेटमानिवासी मोहब्बत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Monday, August 26, 2019

पुलिस मुखयालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध जारीअभियान ''प्रहार'' के तहत क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार।


·       
·         सीमावर्ती जिलों के तस्कर, इंदौर में करते हैं गांजा सप्लाय।
·         स्थानीय तस्करों की सहायता से पुड़िया बनाकर, मोटी कीमत में बेचते हैं गांजा।

इन्दौर दिनांक 26 अगस्त 2019 - अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु मादक पदार्थों के विरूद्ध पुलिस मुखयालय भोपाल द्वारा प्रदेश भर में अभियान ''प्रहार'' जारी किया गया है। उक्त अभियान के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र इन्दौर (शहर), द्वारा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर, उनकी धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये थे। पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के समस्त टीम प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
               उक्त निर्देशों के तारतम्य में पतासाजी तथा सूचना संकलन के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को ऐसे आरोपियों के संबंध में सूचना मिली जोकि अवैध मादक पदार्थ बेचकर लोगों को नशा करने का आदी बना रहे थे तथा उनके भविष्य को गर्त में ले जाने का काम कर रहे थे ज्यादातर ऐसे नशा करने वाले आरोपी नशे की हालत में कई बार जघन्य अपराधों को भी अंजाम देते हैं अतः इस दिशा में मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान प्रहार के तहत पतारसी के दौरान पुलिस टीम को यह सूचना मिली थी कि इंदौर शहर में सीमावर्ती जिलों के तस्करों द्वारा लगातार बड़ी मात्रा में अवैध रूप से गांजा सप्लाय किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा ऐसे तस्करों पर निगरानी रखना शुरू की गई। इसी तारतम्य में मुखबिर से ज्ञात सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच इंदौर एवं थाना सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी आरोपी भरत पिता बाबू गड़ा उम्र 30 साल निवासी ग्राम इमलीपाड़ा तहसील बदनावर जिला धार को पकड़ा गया जोकि बाह्‌य जिलों से गांजा तस्करी कर इंदौर एवं इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में मोटे दामों में बेच रहा था। आरोपी भरत से अवैध गांजा जप्त कर,  थाना सेन्ट्रल कोतवाली में अपराध क्रमांक 191/19 धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट के तहत प्रकरण कायम कर अभिरक्षा में लिया गया जिसने प्रांरभिक पूछताछ में बताया कि वह, उसके परिचित अंशुल नामक व्यक्ति को गांजा सप्लाय करने आया था।
        आरोपी भरत से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अंशुल पिता मधुकर भालेराव उम्र 19 साल निवासी 84 पिपलियाहाना काकड़ तिलक नगर इंदौर को क्राईम ब्रांच व थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकडा़ गया आरोपी अंशुल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 187/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से अलग अलग कार्यवाहियों में लगभग 05 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।
आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी भरत गड़ा गांव में ही खेती किसानी का काम करता है एवं आरोपी अंशुल इंदौर शहर में केटरिंग का काम करता है। उपरोक्त दोनों पूर्व से ही परिचित हैं जिसमें आरोपी भरत अन्य जिलों से गांजा खरीदकर लाकर आरोपी अंशुल के हवाले से इंदौर में खेरीज में अवैध तरीके से आपराधिक किस्म के लोगों को मंहगे दामों में बेचता था। आरोपी भरत भी गांजे की तस्करी में कमीशन की मोटी रकम लेता था। 
आरोपीभरत अन्य जिलों के जिन लोगों से गांजा खरीदकर लाता था उनके संबंध में विस्तृत पूछताछ कर तस्दीक की जावेगी। नेटवर्क पतारसी के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता उजागर होने पर  उनके विरूद्ध भी वैद्यानिक कार्यवाही की जायेगी। अभियान प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त आपराधिक तत्वों के विरूद्ध क्राईम ब्रांच इंदौर की इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।




स्कूल ऑफ सोशल सांइसेज देवी अहिल्या विश्व विघालय के छात्रगण भी जुड़ेगे, स्टूडेंट पुलिस कैडेट्‌स योजना से



इंदौर दिनांक 26 अगस्त 2019-स्कूल ऑफ सोशल सांइसेज देवी अहिल्या विश्व विघालय के नये शिक्षा सत्र के अन्तर्गत दीक्षारंभ-2019 कार्यक्रम का आगाज आज दिनांक 26.08.19 को ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्व विघालय इन्दौर की कुलपति डॉ. श्रीमती रेणू जैन की विशेष उपस्थिति में, स्कूल ऑफ सोशल सांइसेज डीन डॉ. श्रीमती रेखा आचार्य व अन्य शिक्षकगणों द्वारा नवागत स्टूडेंट्‌स को नये शिक्षा सत्र व हमारें सामाजिक परिवेश से परिचय कराया गया, जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी जो कि, स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी भी है, ने पुलिस द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में किये जा रहे कार्यो का उल्लेख करते हुए, शासन की महत्वकांक्षी योजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट के बारें में उन्हे जानकारी दी गयी।
उन्होने बताया कि विद्यार्थी जो देश के विकास की नींव होते हैं एवं एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, इसी उदेश्य को ध्यान में रखते हुए, उनके व्यक्तित्वविकास हेतु शासन द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत, इंदौर पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से स्कूल के बच्चों को पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए नित नए प्रयास भी किए जा रहे हैं।
स्कूल ऑफ सोशल सांइसेज की अध्यक्ष एवं डीन डॉ. श्रीमती रेखा आचार्य द्वारा इस योजना के तहत किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर, उनके स्टूडेंट को प्रोजेक्ट के तौर पर एक-एक स्कूल दिये जाने की घोषणा की गयी, जिसमें वे छात्रगण उन स्कूलों में जाकर वहां के बच्चों से मिलकर, उनके बारें में व उनकी आवश्यकताओं आदि के विषय में अच्छे से जान सकेगें तथा उन आवश्यकताओं व वहां की व्यवस्थाएं और बेहतर कैसे हो सकती है, इसका प्रोजेक्ट तैयार करेगें।








आगामी त्यौहारों के मद्‌देनजर, नगर सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2019- शहर में सौहादपूर्ण रूप से त्यौहार मनाने व आमजनता से बेहतर सामन्जस्य के साथ, बेहतर पुलिस व्यवस्था मुुहैया कराने के उद्‌देद्गय से, इन्दौर पुलिस अन्तर्गत कार्य करने वालीनगर सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र की अध्यक्षता में आज दिनांक 26.08.19 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में किया गया। इस बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व व नोडल अधिकारी सामुदायिक पुलिसिंग श्री प्रशांत चौबे, अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा व पदाधिकारी श्री अमरजीत सिंह सूदन, श्री संतोष यादव, एसपी संयोजक पूर्व श्री जुगल किशोर, एसपी संयोजक पश्चिम श्री तरणजीत सिंह छाबड़ा सहित सभी सीएसपी संयोजक, थाना संयोजक व बीट संयोजक के साथ-साथ अन्य सदस्यगण, जिनमें महिला सदस्य भी थी, उपस्थित रहे।
            इस दौरान एसएसपी श्री रूचि वर्धन मिश्र द्वारा सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, इन्दौर में नगर सुरक्षा समिति द्वारा पिछले कई वर्षो से त्यौहारों व कानून व्यवस्था के दौरान अच्छा व सराहनीय कार्य किया गया है, मैं उसकी प्रशंसा करती हूं और आगे भी आगामी त्यौहारो के दौरान पुलिस व्यवस्था में सहयोग करने के लिये इसी तरह बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक कार्य करेगें ये विश्वास व्यक्त करती हूं। साथ ही उन्होने कहा कि जो भीनगर सुरक्षा समिति सदस्यगण अच्छा कार्य करेगें उन्हे नगर इनाम के साथ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जावेगा।
अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे ने कहा कि जिस तरह पुलिस का धर्म मानवता की रक्षा करना है, उसी तरह आप सभी सदस्यगणों को भी पुलिस के एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाना है। अब नगर सुरक्षा समिति के कार्ड यूनिक पद्धति से बनाये जायेगें, जिसकी जानकारी इन्दौर, भोपाल सहित दिल्ली तक रहेगी। इसके साथ ही कंट्रोल रूम प्रभारी श्री श्रीकांत जोशी द्वारा 112 ऐप्प के बारें में जानकारी दी गयी और उसमें वालियन्टर्स के रूप में जुड़ने की कार्यवाही बताते हुए, प्रेरित भी किया गया।

अधिकारियों द्वारा सभी सदस्यगणों को कहा कि, हमें आमजनता को जागरूक करते हुए, उन्हे आपसी प्रेम व भाईचारें के साथ त्यौहार मनानें के लिये संदेश देना है तथा उन्हे आवश्यकता पड़ने पर, सहयोग प्रदान करने के लिये हरसंभव प्रयास करने के लिये हर समय उपस्थित रहने के लिये प्रेरित भी किया गया।