Monday, August 26, 2019

कार से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाते हुए पांच आरोपी, पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा गिरफ्तार।


·       
·        आरोपियों के कब्जे से एक लाख 10 हजार रूपयें कीमत की 30 पेटी अवैध शराब, मय कार के जप्त।

इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2019- पुलिस मुखयालय के निर्देशों के पालन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन इन्दौर पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान प्रहार चलाया जाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूं श्री धर्मराज मीणा एवं एसडीओपी देपालपुर श्री आर.के राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौतमपुरा श्री मनीष डाबर व उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो एवं शराब तस्करो पर शिकंजा कसने हेतु गौतमपुरा पुलिस नें अपने मुखबिरो को सतर्क किया था।
इसी अभियान के दौरान दिनांक 25/08/19 को रात्रि मे मुखबीर द्वारा सूचना मिली की ग्राम भीलबडोली तरफ से राजा उर्फ राजेन्द्र ठाकुर निवासी गौतमपुरा का लाल रंग की कार मे जिसका नं. एमपी-09/सीबी-5336 है, से अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस थाना गौतमपुरा की टीम द्वारा छडोदा रोड ग्रामरुणजी से आगे भीलबडोली फाटा आम रोड पर पहुंचकर वाहनो कि चैकिग लगायी। दौराने चैकिग ग्राम भीलबडोली तरफ से एक लाल रंग की कार आई जिसका नं. मुखबिर द्वारा बताया नं. एमपी-09/सीबी-5336 ही था। पुलिस द्वारा कार मे बैठे  1- विक्रम पिता विनोद जोशी उम्र 26 साल नि. माली मोहल्ला गोतमपुरा , 2- विवेक उर्फ अक्कु पिता महेन्द्र जैन उम्र 29 साल नि. डाबरी मोहल्ला गोतमपुरा ,3-राजा उर्फ राजेन्द्र ठाकुर पिता देवीसिंह ठाकुर उम्र 32 साल  नि 104  पिंजारा मौहल्ला वार्ड क्र 07 गौतमपुरा को पकड़कर, कार की तलाशी ली गयी तो कार के अंदर 30 पेटी शराब कुल 1500 क्वाटर कीमती 1,10000/- रुपये की मिली। जिनसे शराब रखने के संबंध में लायसेंस पूछते कोई लायसेंस होना नही बताया। 
आरोपियो ने पूछताछ पर बताया की उक्त शराब को गोतमपुरा के तरुण पिता गोपाल माली व ओमप्रकाश उर्फ नाना पिता कस्तुरचंद माली को पांच-पांच पेटी शराब बैचने हेतु ले जाकर देना है, जो रुणजी चोराहे पर शराब लेने के लिये खडे है। बाद रवाना होकर रुणजी चोराहा पर पहुचे जहा पर दो व्यक्ति खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिनको घेराबंदी कर पकडा गया जिन्होने अपने नाम- तरुण पिता गोपालजाति माली उम्र 20 साल नि. माली मोहल्ला गौतमपुरा व ओमप्रकाश उर्फ नाना पिता कस्तुचंद जाति माली उम्र 35 साल नि. माली मोहल्ला गोतमपुरा का होना बताया। पुलिस द्वारा पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से  कुल 30 पेटी शराब कुल 1500 क्वाटर कीमती 1,10000/- रुपये, तीन मोबाईल तथा मारुती क्र. एमपी-09/सीबी-5336 कीमती 30000/-  रुपये सहित कुल मश्रुका 1,40,000/- का जप्त किया गया है। आरोपी इतनी बडी मात्रा में अबैध शराब कहा से लाते है ? और कहां - कहां पर बेचते है ? इसके सम्बध मे पुलिस जाँच कर रही है ।
उक्त सराहनिय कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष डाबर, प्र.आर. 896 विकाश कुमार, प्र.आर.1737 लक्ष्मीनारायण पटेल, प्र.आर. 536 भारतसिह सिंगाड, आर. 3052 अनुराग मकवाना, आर. 1485 दुर्गेश परमार, आर. 2455 वीरेन्द्र, आर. 3374 गिरीश, से. 447 राधेश्याम, 424 रामेश्वर सोनगरा , महिला आर. 4096 आरती बुढाने की अहम भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 26 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 72 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती (स्थायी) 06 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 02 गैर जमानती (स्थायी) 06 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साउथ गाडराखेडी नालें के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सोयब, धर्मेंद्र पिता विनोद रावत और समीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1610 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नदंन नगर चेतन स्कुल के पास लाईट के खंबें के नीचें थाना चदंन नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दीपक पिता अमरदास शर्मा, खुशबू, विजय पिता रामनारायण वर्मा, पवन, किशोर सिंह, गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3610 रूपयें नगदी व ताश पत्तेंजप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 14.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी न्यु लोहा मंडी से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, बडी भमौरी इंदौर निवासी रामदास पिता गोकुलदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2260 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया ब्रिज के नीचें बायपास रोड से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 26/ए सेक्टर साई नाथ कालोनी निवासी राजेश मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इमली बस स्टेशन के पीछे चितावद काकड से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, कच्चा मसानिया हरिजन कालोनी थाना रावजी बाजार निवासी संजु पिता रोशनलाल डागर को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 1100 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजपुत ढाबा के पास ग्राम भैंसलाय से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, ग्राम भैसलाय निवासी दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रू. कीमत की 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला कनाड रोड से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, चमार कालोनी ग्राम दतोदा निवासी विष्णु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रू. कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हार भट्‌टी नालें के पास पालदा से अवैध भांग बेचतें हुए मिलें, 55 कुम्हार भट्‌टी पालदा निवासी अरूण पिता रामलाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 200 रू. कीमत की 500 ग्राम अवैध भांग जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आदर्श स्कुल के पास बिचौली हप्सी रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 140 रमाबाई नगर बिचौली हप्सी रोड इंदौर निवासी गजेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 4 हनुमान मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 144/3 जगन्नाथ नगर थाना बाणगंगा निवासी भुषण उर्फ भय्यु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 26 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, मो नजीर खिलजी, रोहित मालाकार, जसवंत जरिया, ललित पंवार, मो बिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 13.00 बजें,  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चौराहा के पास खजराना में से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 6 दानीगेट जीवीजीगंज इंदौर निवासी नितिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, अशोक, अशोक उर्फ गुड्‌डू, सचिन बाली, विजय उर्फ कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्नस्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, रिजवान, समीर, शेख वसीम, समीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचशील नगर दरगाह के पास पीपल के नीचें से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 2/2 बाबू मुराई कालोनी थाना एरोड्रम इंदौर निवासी राजा मालाकार और गुरप्रीतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को 20.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्लर्क कालोनी बाबा की कुईया मंदिर परिसर के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 03/10 परदेशीपुरा निवासी सतीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास गोंविद नगर खारचा और रेल्वे पटरी के पास गणेश धाम से अवैध मादकपदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 15/6 गोविंद नगर खाराचा निवासी मनोज उर्फ भुरा पिता परमानंद प्रजापत और 161/4 गणेश धाम कालोनी बाणगंगा निवासी विष्णु पिता रमेश माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, शेख सलीम, इमरान शाह, मो वसीम, बाबु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, मोहनलाल, रामलाल, प्रहलाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Sunday, August 25, 2019

▪ *पिस्टल की नौक पर पीडिता को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस थाना राजेंद्र नगर की गिरफ्त में* ▪ *आरोपी घटना के बाद भी पीडिता को पिस्टल से डरा धमका कर बात करने के लिए बना रहा था दबाव* ▪ *आरोपी से घटना मे प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस भी बरामद*



इंदौर दिनांक 25 अगस्त 2019- दिनांक 21.08.2019 को फरियादिया द्वारा थाना राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट की गयी थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी डेनियल अंसारी द्वारा उसको   पिस्टल  से डरा धमकाकर व जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए व वर्तमान में भी डरा धमका रहा है। रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 595/2019 धारा 450,376,506 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा आरोपी की सघन तलाश कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । आरोपी डेनियल की तलाश हेतु दो टीमें बनाई गयी तथा लगातार संभावित ठिकानों पर दबीश दी गयी। आरोपी काफी शातिर किस्म का है जिसके द्वारा लगातार छुपने के स्थान बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया । आरोपी डेनियल उर्फ शेख दानियाल उर्फ दानी पिता नज़ीमुद्दीन अंसारी निवासी ट्रेज़र बिहार कालोनी इन्दौर को उनि. सुषमा पाटोलिया , आरक्षक के.सी शर्मा , आरक्षक विजेन्द्र सिंह बघेल , आरक्षक रविकान्त शर्मा की टीम द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी से पूछताछ मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं जिन्दा कारतूस जप्त किया गया है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है आरोपी के विरुद्ध उज्जैन में भी आपराधीक रिकार्ड होने की जानकारी मिली है।


✓ *पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्ध जारी किये गये अभियान ‘‘प्रहार’’ के तहत क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार।* ✓ *कपड़ा कारोबारी अपने साथी के साथ कर रहा था, अवैध रूप से गांजे की तस्करी।* ✓ *सीमावर्ती जिले से गांजा खरीदकर इंदौर में खपाते थे आरोपीगण*


इंदौर- 25 अगस्त 2019- अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों तथा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु  पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश भर में अभियान *‘‘प्रहार’’*  चलाया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र द्वारा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों की पहचान सुनिष्चित कर, उनकी धरपकड़ हेतु पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये थे। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
            उक्त निर्देशों के तारतम्य में पतासाजी तथा सूचना संकलन के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को ऐसे आरोपियों के संबंध में सूचना मिली जोकि अवैध मादक पदार्थ युवाओं को बेचकर उन्हें नशा करने का आदी बना रहे थे तथा उनके भविष्य को गर्त में ले जाने का काम कर रहे थे ज्यादातर ऐसे नशा करने वाले आरोपी नशे की हालत में कई बार जघन्य अपराधों को भी अंजाम देते हैं अतः इस दिशा में मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान प्रहार के तहत पतारसी के दौरान पुलिस टीम को यह सूचना मिली थी कि 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा  बेचने के लिये थाना एरोड्रम क्षेत्र में घूम रहे हैं।  सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना एरोड्रम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये छानबीन कर छोटा बांगड़दा रोड से 02 सदेहियों को पकड़ा जिन्होंनें अपने नाम 1. प्रवेश पिता सुभाष यादव उम्र 32 साल निवासी फ्रीगंज मरीमाता चौराहा इंदौर एवं 2. सुनील पिता रमेशचंद्र यादव उम्र 41 साल निवासी लेक पेलेस कॉलोनी एरोड्रम इंदौर का होना बताये।  आरोपियों की मौके पर संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लगभग 05 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ जिसके परिपेक्ष्य में आरोपियों के विरूद्ध थाना एरोड्रम में अपराध क्र. 554/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।

आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि आरोपी सुनील यादव कारीगरी का काम करता है एवं आरोपी प्रवेश राजवाड़ा इंदौर में रेडिमेड कपडे़ बेचने का काम करता है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग अवैध तरीके से गांजा धार जिल के लोगों  से खरीदकर, कमीशन पर इंदौर शहर में सप्लाई करते थे। पूर्व में पकड़े गये आरोपियों से की गई पूछताछ में ज्ञात जानकारी के आधार  पर  इन दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है।
            आरोपीगण धार के किन तस्करों से संपंर्क में थे तथा कहो कहां गांजा सप्लाय करते थे इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाकर पूरे नेटवर्क का पता किया जा रहा है। अन्य लोगों की संलिप्तता उजागर होने पर उनके विरूद्ध भी वैद्यानिक कार्यवाही की जायेगी।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 86 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 25 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 86 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती (स्थायी) 23 गिरफ्तारी एवं 95 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 01 गैर जमानती (स्थायी) 23 गिरफ्तारी एवं 95 जमानती वारण्ट तामीलकिये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सदर बाजार ईदगाह के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 18/2 मल्हार पल्टन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 320 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 01.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धर्मशाला के पास केशरीपुरा सांवेर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, चेतन और अरविंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर बिचौली हप्सी बासपास रोड के पास और जीआरपी तिराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, इंद्रीश नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी रंजीत राठौर और रवि यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2260 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास सुपरसिटी कालोनी से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, बबला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10000 रू. कीमत की 27 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामनें नवलखा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 59 नाथ पुरी संयोग नगर इंदौर निवासी दीपक उर्फ दीपेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 10.35बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गवली धर्मशाला के सामनें बडी ग्वालटोली से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 480 विनाबा नगर निवासी अमन उर्फ काणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोमनाथ की जुनी चाल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, सोमनाथ की जुनी चाल निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध कटार जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 529 निरजंनपुर नई बस्ती से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, निरजंनपुर निवासी अजय उर्फ मोहन ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध बंका जप्त किया गया।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 12.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुधिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, दुधिया निवासी दिनेश चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 21 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 21.10 बजें,  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राज प्लाजा की दीवार की आड में से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 10/1 मुराई मोहल्ला छावनी इंदौर निवासी उमेश सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेंड के पीछे छोटी ग्वालटोली से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 15 व्यास फला रावजी बाजार इंदौर निवासी दीपु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 11.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोटु महराज की चाल हनुमान मंदिर के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 408 रूस्तम का बगीचा निवासी सुरजको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर पैलेस कालोनी खजराना और मयुर अस्पताल के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, राजीव नगर बडला खजराना निवासी मोहसीन खान और 5 ताज नगर खजराना निवासी मो सलीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विश्रांति चौराहा हनुमान मंदिर के पास और भंडारी ब्रिज के नीचें एम आर 4 रोड परदेशीपुरा से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 59 कोयला बाखल पढरीनाथ निवासी इरफान और नार्थ हरसिद्धि मच्छी बाजार निवासी सादिक उर्फ बारिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवनकरते हुए मिलें, डबगर मोहल्ला वाल्मिकी नगर निवासी प्रतिक उर्फ सोंटी सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरसिद्धि मंदिर के पीछे से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 18/2 मोती तबेंला निवासी प्रयाग और हरसिद्धि निवासी शांतनु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 0.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबें के पास रिंग रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, वनवारी नगर पालदा निवासी दीपक पिता सुखलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, अमजद, साबिर, अजय, मुन्ना उर्फ महेश, संदीप को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेती मंडी चौराहें के पास और फुलमंडी सुलभ काम्पलेक्स से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, सी 35 तेजपुर गडबडी मल्टी के पास  निवासी रघू नायक और 55 ए ब्लाक भीम नगर निवासी विजय नाडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी के पास और अहीरखेडी पावर हाउस से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, अहीरखेडी गांव निवासी राहुल राठौर और राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2019 को 18.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैजिक स्टेंड हाट मैदान मांगलिया थाना क्षिप्रा से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 427 ग्राम मांगलिया निवासी भगवान पिता स्व हिरगिरी को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।