Sunday, August 4, 2019

· भारतीय मुद्रा की अवैध करेंसी (पुराने नोट) लेकर खपाने की फिराक में घूम रही अतंर्राज्यीय गिरोह क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।



·         इंदौर में पुराने नोटों को बदलने, उड़ीसा राज्य से आया था गिरोह।

·         06 आरोपियों को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

·         आरोपियों के कब्जे से कुल 01 करोड़ 01 लाख 15 हजार रूपये राशि के एक हजार तथा पांच-पांच सौ रूपयों के पुराने नोट बरामद।

·         भारत रिजर्व बैंक ने वर्ष 2016 में अवैध घोषित की थी पुरानी करेंसी, तत्कालीन पुराने नोटों को थोक में लेकर निकले थे आरोपीगण।

·         गिरोह के सरगना असलम से बरामद हुये 87 लाख राशि के भारतीय मुद्रा के पुराने नोट।

·         आरोपीगणों ने उड़ीसा राज्य के व्यापारियों से प्राप्त किये थे पुराने नोट, कमीशन के बदले प्रचलित मुद्रा के नोट लेने के लिये आये थे इंदौर।

·         अवैध तथा पुराने नोटों की बरामदगी के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement directorate) व आयकर विभाग (Income Tax) को दी जायेगी सूचना।

इन्दौर - दिनांक 04 अगस्त 2019- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय श्री वरूण कपूर इंदौर जोन इंदौर द्वारा, अवैध मनी लाण्डरिंग  (Illegal Money Laundering) के बारे में आसूचना संकलित कर, कार्यवाही करने हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा फर्जी तथा नकली नोटों के अलावा पुराने अवैध हो चुकी भारतीय मुद्रा की करेंसी का विनिमय करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को योजनाबद्ध तरीके से इस दिशा में वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों के संबंध में आसूचना तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिर सक्रिय किये गये तद्‌उपरांत मुखबिर तंत्र के माध्यम से क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नोटबंदी के बाद अवैध घोषित किये भारतीय मुद्रा के पुराने नोटों को ''स्कूल बैग'' में लेकर, नये तथा वैध करेंसी के नोट प्राप्त करने हेतु थाना एम0जी0 रोड जिला- इन्दौर क्षेत्रांतर्गत घूम रहे हैं।
               प्राप्त सूचना पर थाना-एम0जी0 रोड पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा क्षेत्र में सघन छानबीन कर बाबा होटल के पास से 06 संदेहियों को पकड़ा जिनके पास स्कूल बैग की संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उसमें से एक-एक हजार तथा पांच पांच सौ रूपये के पुराने नोट भारी संखया में बरामद हुये। बरामद नोटों का परीक्षण करने पर वह जाली ना होकर, असल पुराने नोट पाये गये जो कि वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद से भारत सरकार तथा रिजर्व बैंक के अनुसार किसी भी प्रकार के विनिमय हेतु अवैध भारतीय मुद्रा करार दी गई थी। 03 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी बड़ी संखया में पुराने नोट आरोपियों के कब्जे से बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया तथा पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने अपने नाम 01. मो0 असलम पिता वाहिद अली उम्र 25 वर्ष निवासी LIG 228 नयापली ब्रीड कालोनी डी0आर0 कॉलेज के पास, खोरदा भुवनेश्वर, 02. दिलीप पिता पूर्णचंद्रा जना जाति क्षत्रिय उम्र 31 वर्ष निवासी घोड़ी ग्राम गोपीनाथपुर थाना लिंगराज भुवनेश्वर, 03. विशाल सिंह पिता मुन्नासिंह परिहार उम्र 33 वर्ष निवासी तोमर बिल्डिंग, गलाकोटा थाना थाटीपुर, ग्वालियर (म.प्र.), 04. संजय कुशवाह पिता बाबूसिंह कुशवाह उम्र 33 वर्ष निवासी गुड़ी-गुड़ा का नाका चौरसिया कालोनी कम्पू ग्वालियर (म.प्र.), 05. राजीव कुमार पाण्डा पिता नारायण पाण्डा जाति ब्राह्मण उम्र 25 वर्ष निवासी ईश्वरपुर, पोस्ट मुहागा थाना वासुदेवपुर जिला-भद्रक (उड़ीसा) 06. दिव्यारामा पिता गौरामा चरण ब्योवरा उम्र 27 वर्ष निवासी पोस्ट पोरखी, रहमा कुरजन जिला जगतसिंहपुर (उड़ीसा) का होना बताया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 1000 रूपये के कुल 8715 नोट (87 लाख 15 हजार) व 500 रूपये के कुल 2800 नोट ( राशि 14 लाख) बरामद हुये, जिसकी कुल राशि 01 करोड़ 01 लाख 15 हजार रूपये है।
                आरोपी मो0 असलम पिता वाहिद अली ने पूछताछ में बताया कि वह कक्षा 9 वीं तक पढ़ा है तथा KOREAN MADE मोबाईल बेचने का काम करता है। आरोपी मो0 असलम ने उड़ीसा के व्यापारियों से 87 लाख रूपये इस बाबत प्राप्त किये थे कि वह पुराने नोटों को बदलवाकर नये नोट दिला देगा जिसके लिये वह मोटी कमीशन राशि प्राप्त करने वाला था।
                आरोपी दिलीप पिता पूर्णचंद्रा जना ने पूछताछ में बताया कि उसने इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा किया है और वह वोडाफोन कम्पनी में टावर मेन्टनेंस का काम करता है। आरोपी दिलीप ने बताया कि उसने साथी मो0 असलम के साथ 5001000 रूपये के पुराने नोट एकत्रित किये थे जोकि, बदलने के लिये विभिन्न शहरों में घूम रहे थे। आरोपी विशाल सिंह पिता मुन्नासिंह कक्षा 10 वी तक पढा है व टेलीकॉम कम्पनी में काम करता है। आरोपी विशाल रूपये बदलवाने के लिये पहले पटना गया था इसके बाद रूपये लेकर रूपये बदलवाने के लिये इन्दौर आया था। आरोपी संजय पिता बाबूसिंह कक्षा 12 तक पढा है और वह मोबाईल टावर कम्पनी में काम करता है। आरोपी राजीव पिता नारायण पांडा इलेक्ट्रॉनिक एण्ड कम्यूनिकेशन का कोर्स किया हुआ है। आरोपी दिव्यारामा ब्योवरा बी-टेक तक इलेक्ट्रॉनिक एण्ड कम्यूनिकेशन विषय से पढा है।
                आरोपीगणों का कृत्य धारा - THE SPECIFIED NOTE CESSATION OF LIABILITES ACT 2017 की धारा-5/7, धारा-379 भा00वि0, 41 (1-2), 102 जा.फौ. का पाया जाने से उक्त आरोपीगणों के विरुध्द थाना-एम.जी. रोड मे अपराध क्रमांक-326/19 धारा 379 भा00वि0 धारा-5/7 THE SPECIFIED NOTE CESSATION OF LIABILITES ACT 2017 की व 102 जा.फौ. का पंजीबध्द किया गया है।
                 आरोपीगणों किन व्यापारियों से पुराने नोटों का पैसा लिया है तथा किसके माध्यम से कहां से नोट बदलने वाले थे इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है इस संबंध मे अन्य लोगो के नाम सामने आने पर उनके विरुध्द भी उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 04 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

09 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी एवं 112 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 03 अगस्त 2019 को 01 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी एवं 112 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 23 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पावर ग्रिड के पास ग्राम भैसलाय एवं बागरी मोहल्ला ग्राम भैंसलाय से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, राधेश्याम पिता जालम सिंह चौहान, रवि पिता अनिल प्रजापति, उमेश पिता रघुनाथसिंह सोलंकी, महेश पिता भैरूलाल गोयल, सुरेश पिता पन्नालाल परमार, जितेन्द्र पिता तेजराम गोयल, श्याम सिंह पिता भारत सिंह गिरवर, कमल पिता भीमसिंह, संतोष पिता दयाराम कटारे, मोहन पिता बल्लू भांवर, दशरथ पिता आत्माराम मालवीय, सतीश पिता प्रतापसिंह पंवार, लक्ष्मण पिता देवीसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 हजार 100 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त2019 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पावर हाउस के पास न्यू रानी बाग कालोनी से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, राहुल पिता कैलाशचंद्र रघुवंशी, धमेन्द्र पिता दिलीप अग्रवाल, राम यादव पिता ब्रजभान यादव, मुकेश पिता संतोष गौर, राहुल पिता राजेन्द्र गौड तथा पिन्टू पिता धनपाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2515 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, कपिल पिता नारायण वर्मा, योगेश पिता रतनलाल खत्री, चेतन पिता देवनारायण जिनवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिक्शा स्टेण्ड एलआईजी कालोनी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 23 एलआईजी कालोनी इंदौर निवासी कैलाश पिता कैलाशचंद्र रजक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरणजप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानोढ रोड़ अरण्डिया कांकड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, इन्द्राबाई बजरंग नगर इंदौर निवासी विनोद पिता गुलाबसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24000 रूपयें कीमत की 400 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कूल के पास गांधी नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, गांधी नगर इंदौर निवासी कमल पिता रमेश रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सफेदमंदिर के पास परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, अर्जुनसिंह गौहर नगर परदेशीपुरा इंदौर निवासी विक्की पिता बाबूलाल सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मयूर अस्पताल के पास खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, मालवीय नगर इंदौर निवासी अंशुल पिता सुरेश बुंदेला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, August 3, 2019

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के छात्रों ने किया माया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड कम्प्युटिंग (MAAC) का भ्रमण




इंदौर दिनांक 03 अगस्त 2019- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत,  इंदौर पुलिस द्वारा स्कूल के बच्चों को पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं, इसी श्रृंखला में कल दिनांक  03.08.19 को शासकिय श्री सुभाष   उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ा गणपति इन्दौर के एसपीसी कैडेट्‌स को माया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड कम्प्युटिंग (MAAC) का विजीट करया गया।
             मॉक एकेडमी मे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए, आज के इस कंप्यूटर युग में कंप्यूटर की नई - नई  तकनीकों का ज्ञान दिया गया और उन्हें  संवाद कौशल के बारें मे जानकारी देतें हुए,  पर्सनालिटी डेवलपमेंट, POCSO- EBOX आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
            इस अवसर पर  स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, वाक् प्रोडक्शन की  श्रीमती रचना जौहरी, वाक् प्रोडक्शन के श्री अभिषेक सिसोदिया, सुभाष स्कूल की श्रीमती रजनी जैन एवं श्रीमती किरण गुप्ता मैडम, MAAC  एकेडमी के डारेक्टर श्री महेंद्र सिसोदिया एवं श्री दीपेंद्र जी सहित MAAC की टीम तथा AICTSL का स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने बड़े ही रोचक ढंग से बच्चों को आवश्यक जानकारियां दी गई।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 03 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 77 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

15 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 117 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 02 अगस्त 2019 को 03 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 117 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2019 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेहता की चाल महूं से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तोपखाना कलाली महूं निवासी उमेश पिता राधाचरण परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2019 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राममंदिर के सामने डोंगरगांव से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, डोंगरगांव जिला इंदौर निवासी पूनमचंद पिता गट्‌टूलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2019 को 21.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला से अवैध शराबबेचते/ले जाते हुए मिलें, 20 भोई मोहल्ला इंदौर निवासी लक्ष्मीबाई पति गणेश गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब गेट के सामने एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पंचमूर्ति नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 117 राजकुमार नगर सिरपुर बांक इंदौर निवासी मो.निसार पिता मो.इसाक तथा पंचमूर्ति नगर इंदौर निवासी मुकेश पिता परसराम माहेश्वरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।