Sunday, June 23, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 70 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 23 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 23 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 70 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती (स्थायी), 23 गिरफ्तारी एवं 97 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2019 को 05 गैर जमानती (स्थायी), 23 गिरफ्तारी एवं 97 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधे राधे बाबा के आश्रम छत्रीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, टाटपट्‌टी बाखल निवासी संजय पिता दीनदयाल बढकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालसा वाली दरगाह के पास सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, शरीफ पिता रईस, शहजाद पिता गुलाब नबी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1270 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को 23.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सी 21 माल के पीछे से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, गली न 26 नंदा नगर निवासी सुनील पिता रतन मोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को 0.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग नगर मजदुर चौक इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, छोटी भमौरी इंदौर निवासी संतोष पिता कन्हैय्यालाल स्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को 19.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छापरी मैदान इन्दौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, छापरी महादेव नगर इंदौर निवासी महेश पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पान की दुकान के पास धेनू मार्केट से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 14/4 हरिजन कालोनी न्यु पलासिया इंदौर निवासी शुभम उर्फ काला पिता राजेश मेवाती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को 12.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 4 रोड पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कालिंदी गोल्ड कालोनी इंदौर निवासी अनिल पिता हरि जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जून 2019 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीवालकी आड मे अर्जुनपुरा मल्टी के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, शुभम पिता राजेश छोले, गोलु पिता जगदीश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
  

Saturday, June 22, 2019

· अवैध रूप से शराब बेचतें हुए दो आरोपी, पुलिस थाना सांवेर द्वारा गिरफ्तार। · आरोपियों के कब्जें से कुल 57 लीटर 60 एमएल कीमती 19020 रूपयें की जप्त की गई।




इन्दौर- दिनांक- 22 जून 2019- शहर में अवैध मादक पदार्थो शराब की तस्करी करने वालें आरोपियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री सूरज कुमार वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सांवेर श्री एम.एस.परमार के नेतृत्व में पुलिसथाना सांवेर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब मे लिप्त आरोपियों की धरपकड करनें के लिए अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.06.19 की रात्रि मे मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सौदान सिह की दुकान पर दबीश दी गई। आरोपी की दुकान में सौदान सिह पिता नरसिह दया जाति राजपूत उम्र 34 साल निवासी ग्राम हिण्डोलिया थाना सावेर जिला इंदौर एवं छतरसिह पिता कालू सिह देवडा जाति राजपूत उम्र 70 साल निवासी ग्राम हिण्डोलिया थाना सावेर जिला इंदौर शराब बेचते पाये गये। पुलिस टीम द्वारा  दुकान की तलाशी लेनें पर दुकान मे दो प्लास्टिक की खाद की बोरिया रखी दिखी, जिनको संदेह के आधार पर चेक करनें पर दोनो बोरो मे देशी प्लेन शराब के क्वाटर भरे हुए मिले जिन्हे बोरे से निकालकर गिननें पर प्रथम बोरे मे कुल 163 क्वाटर 180 एमएल क्षमता से भरे हुए होना पाया गया। द्वितीय बोरे को चेक करनें पर उसके अंदर 154 क्वाटर 180 एमएल क्षमता से भरे हुए होना पाया गया। दोनो बोरो मे देशी दुबारा शराब के कुल 317 क्वाटर 180 एमएल  क्षमता से भरे हुए कुल 57 लीटर 60 मिली. भरे हुए सीलबंद पाये गये जिनकी कीमत करीबन 19020/- रुपये है। उक्त शराबके संबंध मे छतरसिह एवं सौदानसिंह से परमीट या लायसेंस का पूछने पर नही नही होना बताया, दोनो आरोपीगण अवैध लाभ अर्जित करने के लिये अवैध शराब का विक्रय करते पाये गये। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत दण्डनीय पाया जाने से उक्त अवैध शराब मौके पर विधिवत आरोपी छतरसिह एंव सौदानसिंह के कब्जे से जप्त की गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त संबंध मे थाना सांवेर पर अपराध क्र 260/19 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया जिसकी विवेचना की जा रही है। 
आरोपीगण अवैध शराब के कुखयात तस्कर है जिनके विरुद्ध थाना सांवेर व अन्य थानो पर पूर्व मे भी अवैध शराब बेचने व तस्करी करनेके कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपीगण शराब कहां से लाते थे इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है।
                                उक्त उल्लेखनीय कार्य में प्रभारी थाना प्रभारी उनि श्री एम.एस.चौहान, पउनि रितेश नागर, पउनि दीपक विश्वकर्मा, आर. पंकेश सिह, आर. सुमित रजक, आर. राहुल सिह, आर. कृष्णपालए आर. रामप्रसाद तथा आर. विरेन्द्र सिह की सराहनीय भूमिका रही।



· अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाला 01 आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · आरोपी के कब्जे से लगभग 02 किलो अवैध गाँजा हुआ बरामद। · खरगौन निवासी तस्कर, इंदौर आता था मंहगे दामों में गांजा बेचने।



इन्दौर- 22 जून 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में अवैध मादक पदाथोर्ं की तस्करी व खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों की पतारसी कर उनकी धरपकड़ किये जाने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये ।
               इसी अनुक्रम में अवैध मादक पदाथोर्ं के विरूद्ध जारीकार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कनाड़िया वायपास के रोड पर गांजा बेचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना कनाड़िया पुलिसके साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये बायपास रोड पर पेट्रोलिंग कर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में थैला लेकर खड़े हुये पाया जिसकी संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर तलाशी ली गई तो थैले में हरे रंग का तीव्र गंध वाला पदार्थ रखा मिला  जिसका परीक्षण किया गया तो उक्त पदार्थ गांजा होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से मौके से लगभग 2 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विशाल पिता नरेन्द्र सिंह सोलंकी, उम्र 25 साल निवासी - रेल्वे कालोनी सनावद जिला खरगोन का होना बताया। जिससे गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी विशाल ने बताया कि वह रेल्वे कालोनी सनावद जिला खरगोन का रहने वाला है। वह पेशे से मजदूरी करता है किंतु विगत एक माह से वह पैसों की लालच में अवैध रूप से इंदौर आकर गांजा बेच रहा था जोकि वायपास रोड के आसपास गांजे कीपुड़िया बनाकर नशा करने वाले ग्राहकों को बेचता था।
आरोपी का कृत्य धारा-8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर आरोपी के विरुध्द थाना-कनाड़िया मे अपराध क्रमांक - 303/19 धारा-8/20 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी अधिनियम 1985 के अतंर्गत पंजीबध्द किया गया ।आरोपी अन्य किन लोगो से माल लिया करता था तथा किन-किन को माल सप्लाय किया करता था इस संबंध मे पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जायेगी तथा अन्य लोगो के नाम सामने पर उनके विरुध्द वैधानिक कार्वयाही की जावेगी ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 22 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 22 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती (स्थायी), 37 गिरफ्तारी एवं 126 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जून 2019 को 04 गैर जमानती (स्थायी), 37 गिरफ्तारी एवं 126 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 को 17.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, फारूख पिता असगर पटेल, आमिर पिता वाहिद खान, सद्‌दाम पिता सलीम खान, शाहरूख पिता शफीक खान, नौशाद पिता शकील खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 820 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 242 रूस्तम का बगीचा के सामने से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, नंदकिशोर पिता कमलसिंह लाखरे, राजेश पिता मूलचंद हनोतियातथा पवन पिता कमल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 को 22.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम हिण्डोलिया मेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, ग्राम हिण्डोलिया निवासी छतरसिंह पिता कालूसिंह देवड़ा तथा सौदान सिंह पिता नरंिसंह दया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19020 रूपयें कीमत की 317 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, 325 खटीक मोहल्ला इंदौर निवासी अजय पिता बब्बू सिलावट, 14 बड़ी ग्वालटोली इंदौर निवासी राहुल पिता महेश धीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3600 रूपयें कीमत की 60 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 को 23.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर बजरंग नगर मजदूर चौक से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, 80 न्यू अंजनी नगर छोटी भमौरी इंदौर निवासी समीर पिता हीरासिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगन्नाथ धर्मशाला आरएनटी मार्ग से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, झोपड़ पट्‌टी अहिरखेड़ी सुदामा नगर इंदौर निवासी शेरू पिता साहेब सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 21 जून 2019 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 74 एकता नगर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 74 एकता नगरइंदौर निवासी दिनेश पिता श्रीराम तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
 

Friday, June 21, 2019

किराये के मकान मे चल रहा था जुआ, 06 जुआरी क्राईम ब्राँच इन्दौर की कार्यवाही में धराये।


·      
·         पकड़े गये जुआरियों में ज्यादातर व्यापारी हैं शामिल।
·         सरगना अयूब चलाता था किराये के कमान में जुऐ का अड्‌डा।
·         आरोपियों से 52 हजार रुपये नगदी व 05 मोबाईल फोन व ताश गड्‌डी बरामद।

इन्दौर-दिनांक 21 जून 2019-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा बड़े स्तर अवैध रूप से जुआ खेलने वाले आरोपियों के संबंध में आसूचना संकलित कर उन पर निगरानी रखकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्राँच की टीमों को जुआरियों की धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
         क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्रीन पार्क कालोनी चंदननगर मे किराये के मकान में रुपये पैसों का दाव लगा कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना चंदननगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर दविश दी तो कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये मिले जिन्हें घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों से नाम पता पूछने पर उनहेंनें अपना नाम (1) नईम खान पिता अफजल खान उम्र 55 साल निवासी 138 विजय पैलेस इन्दौर (2) अब्दुल गफ्फार पिता अब्दुल मजीद उम्र 53 साल निवासी 135 गली नम्बर 3 मिश्री वाला रोड इन्दौर (3) परवेज पिता गफ्फार खान उम्र 35 साल निवासी 4 गीतानगर इन्दौर (4) स्माईल पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 37 साल नि. 12 रानी पैलैस इन्दौर (5) मो0 फारुख पिता मो0 इसाक उम्र 30 साल नि. गली नं 3 मकान नं 136 चंदननगर इन्दौर (6) मो0 अयुब पिता मो0 यूसुफ उम्र 40 साल नि. 109 ग्रीन पार्क कालोनी इन्दौर का होना बताये। आरोपीगणों की मौके पर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 52 हजार रुपये नगदी एवं 05 मोबाईल तथा 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये।
 बाद कार्यवाही करते हुये आरोपीगणों को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया तथा थाना चंदननगर मे अपराध क्रमाँक 642/19 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम किया गया है। 
          आरोपी अयुब ने लुआ संचालित कराता था जोकि सरगना होकर किराये के मकान में रहता है तथा वहीं पर जुआ चलाता था तथा स्वयं भी खेलता था। आरोपी अयूब पूर्व मे भी कई बार जुए के अपराध मे बंद हो चुका है।
           आरोपी नईम की ट्रांसपोर्ट नगर मे गैरेज चलाता है। आरोपी अब्दुल गफ्फार मिस्त्री है जोकि मकान मे सेंटिंग सरीये लगाने का काम करता है। आरोपी परवेज की अलमारी की दुकान है वह सिरपुर मे दुकान चलाता है। आरोपी इस्माईल एवं मोहमम्द फारुख चंदननगर क्षेत्र मे मकान खरीदने बेचने का काम करते हैं। आरोपीगणों ने पूछताछ पर बताया कि वह करीब 2 महिने से एक दिन छोडकर एक दिन जुआ खेलने बैठते थे।