Tuesday, June 18, 2019

· पूजा-पाठ के नाम पर जालसाजी कर, लोगों से रूपयें ऐंठने वाले वाले अन्तर्राज्यीय जालसाज, पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में।



·        आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिये, स्वयं के साथ लूट होने की घटना की दी थी डायल-100 पर सूचना।

इन्दौर-दिनांक 18 जून 2019- शहर मे लोगों के साथ भिन्न-भिन्न तरीके से धोखाधडी व जालसाजी कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी व सखत कार्यवाही कर, इन घटनाओं पर अंकुशलगाने के निर्देश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा इन्दौर पुलिस को दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री युसुफ कुरैशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) जोन-03 श्री प्रशान्त चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए,  पुलिस थाना राऊ द्वारा पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को ठगने वाले, एक अन्तर्राज्यीय गिरोहा का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।
          दिनांक 17.06.2019 को देर रात रमन शर्मा द्वारा डायल-100 पर अपने साथ 02 लाख रुपये की लूट होने की घटना कि सूचना दी गई थी। उक्त सूचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राऊ दिनेश वर्मा व हमराह बल के साथ ओयो सरताज होटल एबी रोड राऊ पहुंचे और वहां पर सूचनाकर्ता रमन शर्मा से सखती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह फर्नीचर का व्यापारी तथा कानपुर का रहने वाला है उसके साथ अमरदीप गुरु, अतुल, संजय उर्फ मिन्टु पूजा के लिए आये है। उनके कमरे की चैकिंग करने पर उनके पास पूजापाठ के सामान व नगदी 01 लाख रुपये मिलें। पूछताछ व जांच पर उनके साथ कोई लूटकी घटना घटित नही होना पायी गयी, वरन सूचनाकर्ता व उनके साथी ही जालसाज निकले, जिनके द्वारा फरियादी मनोज पाल पिता मोहन लाल पाल उम्र 40 साल निवासी कोरलरिफ अपार्टमेंट गुरुकृपा होटल के पास एबी. रोड राऊ से व्यापार मे घाटा पूर्ति हेतू पूजा-पाठ के नाम से 01 लाख रुपये नगदी एठने का मामला सामने आया।
प्रकरण के फरियादी मनोज पाल पिता मोहन लाल पाल उम्र 40 साल निवासी कोरलरिफ अपार्टमेंट गुरुकृपा होटल के पास एबी रोड़ ने थाने पर रिपोर्ट की थी कि, मेरी महाराजा काम्पलेक्स में कास्मेटिक की दुकान है जिसमें पिछले 6-7 माह से घाटा चल रहा था  जिस कारण मै काफी परेशान था, इसी सिलसिले में तीन चार दिन पहले मेरे पुराने परिचित रमन शर्मा निवासी लुधियाना पंजाव से वातचीत हुई थी जिन्होने वोला था हमारे गुरु अमरदीप जी है जो पूजा-पाठ करते है, आपकी दुकान में पूजा करवा देगे तो आपका घाटा पूरा हो जायेगा और व्यापार अच्छा चलेगा। तो मेने रमन शर्मा को वोला कि गुरु अमरदीप को कब लेकर इंदौर आ रहे हो तो रमन शर्मा ने वोला कि पूजा की सामग्री हेतु एक लाख रुपये की व्यवस्था रखना हम लोग दो एक दिन में आ जायेगे। कल दिंनाक 17.06.19 को रमन शर्माका मेरे मोबाईल पर फोन आया कि, मैं इंदोर आ गया हूं, मेरे साथ मेरे दोस्त अमरदीप गुरू, अतुल व्दिवेदी, संजय उर्फ मिन्टु है, हमारें रुकने के लिये कमरा बुक करा दो, तो मैंने ओयो सरताज होटल एबी रोड राऊ में दो कमरे - कमरा न, 101.106 बुक करा दिये। यह चारो  लोग रात्रि 8 बजे करीब होटल में आ गये, उसके बाद रमन शर्मा ने मुझे फोन करके होटल में बुलाया तो में तथा कपिल भिलवारे सरताज होटल राऊ गया। रमन शर्मा ने बोला कि अमरदीप जी हमारे गुरु है, यह आपकी दुकान में पूजा करके सारे दुख दर्द दूर कर देगे व आपके अच्छे दिन शुरु हो जायेगे, पूजा के लिये आपको एक लाख रुपये देना होगें इस पर मैने अपने पास रखे एक लाख रुपये कपिल के सामने रमन शर्मा व अमरदीप गुरु को दिये, इनके साथ में अतुल व संजय उर्फ मिन्टु भी थे। करीब आध घंटे के बाद अमरदीप गुरु, रमन शर्मा ,अतुल, संजय उर्फ मिन्टु ने वोला कि आज पूजा नही हो पायेगी, रात हो गई है तो पूजा कल करेगें। इस पर फरियादी ने अपने रुपये वापस मांगे तो, अमरदीप गुरु,  रमन शर्मा ने बोला कि हमने पूजा का सामान खरीद लिया है रुपये वापस नही देगें, कल हम चारो लोग आपके यहा पर पूजा कर देगें। मैने व कपिलने बोला कि अभी हमारे रुपये वापस कर दो सुबह वापस दे देगें इस पर अमरदीप गुरु ,रमनशर्मा ,अतुल द्विवेदी तथा संजय उर्फ मिन्टु ने हमारे साथ गाली-गलौच की व चारो ने मुझे व कपिल को लात घूसो से मारपीट की।
फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दिनेश वर्मा व टीम द्वारा तत्काल प्रकरण के आरोपी 1-अमरदीप पिता दिनेन्दर  निवासी चरखी दादरी इमलोटा भिवाणी हरियाणा, 2- रमन शर्मा पिता कंसराज शर्मा निवासी हाऊस नंबर 5405 /18 गली नंबर 05 वार्ड नंबर 963 रविन्द्र कालोनी शिमला पुरी मिल्हारगंज लुधियाना पंजाब, 3-अतुल द्विवेदी पिता त्रिभिवन निवासी केशवरामपुरा मौजारामदासपुर थाना कोलागढ इलाहाबाद तथा 4-सजय उर्फ मिन्टू पिता मंगल प्रसाद   निवासी बोसगंज थाना मुसानगर कानपुर उ.प्र. को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से जलासाजी के 01 लाख रूपये बरामद किए गए।

प्रकरण में गौर करने वाली बात है कि, आरोपीगण ने फरियादी के साथ जालसाजी कर, उससे रूपये ऐंठ लिये थे और पुलिस को गुमराह करने के लिये उल्टे खुद के साथ ही लूट होने की घटना की झूठी सूचना पुलिस को दी गयी थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता व सूझबूझ के कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गये। आरोपियों ने इस तरह और कितने लोगों के साथ जालसाजी की है, इस संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश वर्मा, सउनि महेश श्रीवास्तव, प्रआर 2598 महेन्द्र राजपूत, आर.315 अजय चौहान, आऱ 3285 सुरेश लश्करी का विशेष योगदान रहा।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 51 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 18 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 18 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 51 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 गिरफ्तारी एवं 108 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिसद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जून 2019 को 23 गिरफ्तारी एवं 108 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2019 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैराठी कालोनी टावर चौराहा इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सोनु पिता भरत छाबडा, बल्लु पिता जयरामदास वाधवनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 17 जून 2019 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान बगीचें के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 786 गोविंद कालोनी निवासी मोहित पिता कमल तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 जून 2019 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्यु द्वारकापुरी कालोनी जामुन के पेड के नीचें से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, 1452 न्यु द्वारकापुरी कालोनी निवासी राहुल पिता हुकुमचंद वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 17 जून 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेंपो स्टेंड भेरू मंदिर के सामनें स्कीम न 78 इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, 267 ए एस स्कीम न 2 निवासी गोविंद पिता रमेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2019 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोनकर धर्मशाला के पास से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुएमिलें, 405 मरिमाता का बगीचा जबरन कालोनी निवासी राजा पिता मुकेश खिची को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 17 जून 2019 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मच्छी बाजार देशी कलाली के सामनें से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, 24 कल्लु खां का बगीचा जबरन कालोनी निवासी फारूख उर्फ चुन्ना पिता अकरम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, June 17, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 40 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 17 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 17 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 40 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती(स्थायी), 04 गिरफ्तारी एवं 55 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 16 जून 2019 को 02 गैर जमानती(स्थायी), 04 गिरफ्तारी एवं 55 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूकृपा चाय की दुकान मोनुजी ढाबा के पास भोलाराम उस्ताद मार्ग इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मयंक पिता शकंरलाल अग्रवाल, पराग पिता राजेश पाटीदार, तुषार पिता रामअवतार खंडेलवाल, आर्यन पिता राजेश पाटीदार, प्रांशु पिता राकेश पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 190000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 0.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचौलीमर्दाना ब्रिज के पास बायपास रोड में अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, शिवदर्शन नगर शितला माता मंदिर के पास मुसाखेडी निवासी बबलु उर्फ कृष्णा पिता प्रेमसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईगल सिड्‌स के सामनें एबीरोड क्षिप्रा से अवैध शराब ले जाते हुए मिलें, काम्पलेक्स मदिरा दुकान के सामने बुढी बरलई निवासी आदर्श पिता राजेश कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 12.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कलाली मोहल्ला देशी कलाली के सामनें छावनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, 16 विकास नगर सोमनाथ की चाल निवासी जितेंद्र पिता रामनारायण बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त कियागया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय गांधी नगर बगीचें के पास से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, सजंय गांधीनगर निवासी गोलु उर्फ सुनील पिता सुरेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 16 जून 2019 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मच्छी बाजार देशी कलाली के सामनें से अवैध हथियार लेकर घुमतें हुए मिलें, जबरन कालोनी कलाल कुई के मस्जिद के पीछे रावजी बाजार निवासी जुनेद पिता जफर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 16, 2019

✓ *मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले 04 आरोपी क्राईम ब्रान्च की गिरफ्त में।* ✓ *राहगीरो से मोबाइल झपट कर रफूचक्कर हो जाते थे आरोपी।* ✓ *आरोपियो से 02 एंड्रॉयड मोबाईल फोन हुये बरामद।* ✓ *शौक तथा नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे आरोपीगण वारदातें*


इन्दौर- 16 जून 2019-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर मे मोबाईल की छीनाझपटी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राइम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी में मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक लडका राह चलती महिलाओ से मोबाईल छीन कर भाग जाता है वह थाना गांधीनगर क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया है।  सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रान्च की टीम द्वारा गांधीनगर क्षेत्र में निगरानी उपरांत घेरा बंदी कर आरोपी दीपक पिता ज्ञानचंद मोहे , 18 साल नि.- मकान न. 16/17 राहुल गांधी नगर इंदौर को पकड़ा गया, जिसको पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देकर, वह मोबाइल छीनने की वारदातों के संबंध में पुलिस को गुमराह करने लगा। बाद  सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने व उसके साथी संदीप उर्फ खडकू पिता गंगाराम सोलंकी, 18 साल नि.- राहुल गांधी नगर इंदौर ने मेघदूत गार्डन के सामने वाली गली से जाती हुई एक महिला से एम.आई .कंपनी का फोन झपट लिया था जिसके परिपेक्ष्य में थाना विजयनगर में अपराध पंजीबध्द हुआ था।  उपरोक्त घटनाक्रम के प्रकरण में आऱोपी दीपक व संदीप को पकड़कर थाना विजयनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार एक अन्य घटना में  मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहन पिता महेन्द्र सिहं वालिया, 20 साल नि.- मकान नं. 304 स्कीम नंबर 78 विजय नगर इंदौर व उसके साथी सन्नी उर्फ जोर्ज जोसफ पिता स्व. फ्रान्सीस जोसफ, 32 साल नि.- मकान न. 444 ए.एस. 3 स्कीम नंबर 78 विजय नगर इंदौर को मोबाईल लूट के प्रकरण में घेराबंदी कर पकड़कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया जिन्होंने पुछताछ में 01 मोबाईल फोन एम.आई. वाय-2 को लूटने की घटना को अंजाम देना कबूल किया। उक्त घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में थाना भवंरकुआ में अपराध क्रमांक 297/19  में  पंजीबद्ध हुआ था।
आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया तथा आऱोपी मोहन व सन्नी उर्फ जोर्ज के व्दारा अपराध स्वीकारने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियो से पूछताछ की जा रही है जिनसे अन्य कई लूट की घटनाओ के खुलासा होने की संभावना है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 16 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 16 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 49 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती(स्थायी), 13 गिरफ्तारी एवं 84 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2019 को 10 गैर जमानती(स्थायी), 13 गिरफ्तारी एवं 84 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 15 जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली राम मंदिर के पास और इमलेश्वर मंदिर के पास से सार्वजनिक स्थान पर से शराब पितें हुए मिलें, 503 गली न 2 विनोबा नगर राम मंदिर के पास निवासी कुनाल कैथवास पिता बाबुलाल कैथवास और ओल्ड पलासिया अपार्टमेंट निवासी दिनेश पिता सरतार अजनारें को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।