Monday, June 10, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 10 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 10 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 43 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती(स्थायी), 07 गिरफ्तारी एवं 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 09 जून 2019 को 02 गैर जमानती(स्थायी), 07 गिरफ्तारी एवं 50 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोबा नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 535 विनोबा नगर निवासी अरविंद पिता आंनदीलाल कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 को 22.20 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिशा होटल के पीछे से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, हरिनारायण पिता महेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रू. कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 को 22.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नैनोद मल्टी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, मनोहरलाल पितारतन कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिला, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडवानी प्लाजा वाईन शॉप परिसर ओल्ड पलासिया सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुए मिलें, मनीष पिता भीम चौधरी को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भुसामंडी के पास खाली मैदान मालविय नगर और लोटस के पास मैकेनिक नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, नवजीवन स्कुल के पास मेघदुत नगर इन्दौर निवासी योगेश पिता बृजलाल ठाकरें और 407 कृष्णबाग कालोनी मालविय नगर निवासी याकुब अली पिता सुबराती खान को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से एक अवैध छुरा व खुखरी जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विश्रांति चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 399 कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर निवासी रोमित पिता यशवंत सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 09 जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सागोर पेट्रोल पंप के पास और सोसायटी के पास कली बिल्लौद से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, डाकन दतोदा थाना सिमरोल इन्दौर निवासी प्रकाश पिता धनराज और भानगढ जिला देवास निवासी संजय उर्फ पप्पु पिता बाबूलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 9, 2019

● *दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 03 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।* ● *शहर के बाहर अन्य सीमावर्ती जिलो में सस्ते दामों पर चोरी की गाड़ियां बेचते थे आरोपीगण।*


इन्दौर- 09 जून 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र व्दारा शहर में वाहन चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी गये वाहनों की पतारसी कर, वाहन चोरों को पकड़कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे।
            इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना तुकोगंज क्षेत्र मे एक व्यक्ति चोरी के दोपहिया वाहन से घूम रहा हैं प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम ने थाना तुकोगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुऐ थाना तुकोगंज क्षेत्र से संदेही शौकत उर्फ भूरा शाह पिता रफीक उम्र 28 साल निवासी मोहल्ला फकीरवाङा बङी मस्जिद के पास सारंगपुर जिला राजगढ को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। जिसके पास स्थित गाड़ी के सम्बंध में पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर शौकत शाह ने बताया कि उपरोक्त वाहन उसने थाना तुकोगंज क्षेत्र से ही चुराया है जिसके दस्तावेज भी उसके पास नहीं थे। उपरोक्त वाहन के सम्बंध में तस्दीक करने पर वह थाना तुकोगंज के अपराध क्रमांक 352/19 धारा 379 भादवि के तहत चोरी होना ज्ञात हुआ जिसको पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
        आरोपी शौकत उर्फ भूरा शाह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है तथा कक्षा 5 तक पढा लिखा है। आरोपी पढाई छोङने के बाद सारंगपुर मे  शराब की दुकान पर  02 साल तक काम करता रहा। आरोपी वर्ष 2010 में ही   मारपीट के प्रकरण में सारंगपुर पुलिस द्वारा शाजापुर जेल मे निरुद्ध किया गया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी पिंटू उर्फ भूरिया से मिला था जिसके साथ वह वाहन चुराकर अन्य जिलों में सस्ते दामों में बेचने लगा था। आरोपी शौकत शाह ग्राहक तलाशने लगा था तथा साथीदारानो द्वारा चुराए गए वाहनों को बिकवाने का काम करने लगा था।
आरोपी की निशानदेही पर उसके अन्य साथी भाई सलमान पिता रफीक शाह उम्र 20 साल निवासी मोहल्ला फकीर वाङा बङी मस्जिद के पास सारंगपुर जिला राजगढ एवं  उसके दोस्त सोएल पिता युनुस खान उम्र 18 साल निवासी मोहल्ला वजीद हुसैन, कीली रोड, सारंगपुर, जिला राजगढ को पकडा।
आरोपियों से इस काम में लिप्त अन्य आरोपियों एवं अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 63 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 09 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 09 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 63 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती(स्थायी), 19 गिरफ्तारी एवं 104 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिसद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जून 2019 को 05 गैर जमानती(स्थायी), 19 गिरफ्तारी एवं 104 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जूएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास गली इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, दुलीचंद्र पिता छतरसिंह, प्रकाश पिता धन्नालाल कोष्टी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 230 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम जोन के दिवाल के पास परदेशीपुरा से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दीपक पिता नामदेव, सुरेंद्र पिता विजय सिंह, राजकुमार पिता किशोरीलाल गहलोद, मुकेश पिता जगन्नाथ बगेडिया, सतीष पिता बंशीलाला, राजू पितालक्ष्मण राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 को 16.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्तंड नगर शकंर मदिर के पास से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राकेश पिता जीवन चाकरें, बलीराम पिता कन्हैय्यालाल वर्मा, गुलाब पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1975 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 159/2 सर्वहारा इन्दौर निवासी अमर उर्फ ज्ञानी पिता दिलीप जाट और नई जीवन की फेल निवासी बबलु उर्फ अल्ली पिता रमेश मराठा, 114 कारसदेव नगर निवासी अमित पिता स्व ओमप्रकाश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 08जून 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम माचल टुर्बा कालेज के पास और नालागढ ढाबे के पास बासपास रोड से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 14 दुर्गा नगर राजेंद्र नगर इंदौर निवासी मोहित पिता संग्राम सिंह और 51 दुर्गा नगर निवासी भूपेंद्र पिता नरेंद्र मोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रू. कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 110 भागीरथपुरा पुल के पास इन्दौर निवासी भारत पिता पुरूषोत्तम भोरहरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 रोड पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सुगंध नगर पानी की टंकी के पास इन्दौर निवासी आशीषपिता बसंत मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 08 जून 2019 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदुवाला रोड पावर हाउस के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, लोहा गेट 12 वी गली चदंन नगर इन्दौर निवासी शाहबाज पिता उस्मान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, June 8, 2019

· सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक भावनाओं को भडकाने वाले मैसेज वायरल करने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच, इन्दौर की गिरफ्त में।



·        आरोपी वाट्सअप व फेसबुक के माध्यम से भेजता था भडाकाऊ मैसेज ।
·        आरोपी के माबाईल में पाये गये साम्प्रदायिक भावना को भडकाने वाले पोस्ट/मैसेज।
·        आरोपी के विरूद्ध थाना रावजी बाजार में किया गया अपराध पंजीबद्ध।

इन्दौर - 08 जून 2019-     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में साम्प्रदायिक भावना भडकाने व शहर में अशांति फैलाने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे ।
                क्राईम ब्रांच इन्दौर में गठित की गई टीम द्वारा सोशल नेटवर्किंग साईट्स जैसे टिवट्रऱ, व्हाटसऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर , कानून व्यवस्था की दृष्टि से हिंसात्मक, उपद्रव, भड़काउ या उन्माद फैलाने वाले आपत्तिजनक मैसेज/पोस्ट आदि को अपलोड अथवा शेयर करने वाले लोगों पर बारीकी से निगरानी रखी जा रही है इसी दौरान तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि थाना-रावजी बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति रहता है, जो मोबाईल के जरिये शहर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने वाले आपत्तिजनक संदेश वाट्सअप व फेसबुक पर शेयर कर रहा है । सूचना पर से थाना-रावजी बाजार पुलिस को लेकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति की तलाश कर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आसिफ पिता मुन्ना उर्फ समशेर खान उम्र-30 वर्ष नि.-12/02 नार्थ हरसिद्धी जीनत मस्जीद के सामने निवास करना बताया ।
                उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने पूछताछ करने पर बताया कि वह कक्षा 07 तक पढा लिखा है व स्वयं की गुलजार कालोनी स्थित चाय की दुकान चलाता है । संदेही के मोबाईल के वाट्सअप मैसेज चैक करने पर आरोपी आसिफ खान पिता समशेर खान के मोबाईल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने वाले आपत्तिजनक संदेश, साम्प्रदायीक हिंसा भडकाने वाले संदेश पाये गये । जिलाधीश महोदय द्वारा सोशल मीडिया पर अपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने के लिये धारा 144 जा.फौ. के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था, किन्तु आरोपी के द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन किया जो अपराध धारा-188 जा.फौ. के तहत पाया जाने से आरोपी का मोबाईल जप्त कर थाना रावजी बाजार के सुपुर्द किया गया । आरोपी आसिफ पिता मुन्ना उर्फ समशेर खान के विरूद्ध थाना रावजी बाजार पर अपराध क्रमांक 167/19 धारा 188, 505 (2) का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 जून 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 के सुबह से आज दिनांक 08 जून 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 81 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती(स्थायी), 29 गिरफ्तारी एवं 77 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 07 जून 2019 को 07 गैर जमानती(स्थायी), 29 गिरफ्तारी एवं 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नरसिंह बाजार चौराहे से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, विजय कुमार पिता अर्जुन दास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनायक पैलेस गार्डन के पास एवं मजदूर चौक संगम नगर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, संदीप पिता रामपाल बौरासी, सत्यम पिता राकेश तिवारी, पीयूष पिता कमल नारायण गुप्ता, रहुल पिता सीताराम प्रजापत, प्रदीप पिता रामचंद्र देवलिया, नरेन्द्र पिता अशोक राज, सुनिल पिता कोमलसिंग कौशल तथा रमेश पिता पूनमचंद्र वर्मा कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब दरगाह के पास धार रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, चॉकलेट फैक्ट्री के सामने चांदमारी का ईंट भट्‌टा चंदन नगर इंदौर निवासी रमेश पिता नरसिंह भिलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के सामने पाटनीपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 635 न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी आकाश पिता लक्ष्मीनारायण सकेलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रू. कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूशंकर नगर लाल बाउंड्री से अवैधशराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 144 रामेश्वर अपार्टमेंट द्वारकापुरी इंदौर निवासी प्रवण पिता प्रवीण तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1680 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराने आरटीओ के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 07 दुबे कालोनी विशाल प्लाजा इंदौर निवासी लखमी चन्द्र पिता मोटूमल चुब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4780 रूपयें कीमत अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2019 को 06.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 110 न्यू जीवन की फेल इन्दौर निवासी पंकज पिता ब्रह्‌मानंद कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की गयी है।