Tuesday, June 4, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 73 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 04 जुन 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 के सुबह से आज दिनांक 04 जुन 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 73 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती(स्थायी), 36 गिरफ्तारी एवं 90 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 03 जुन 2019 को 05 गैर जमानती(स्थायी), 36 गिरफ्तारी एवं 90 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वार्टर यशोदा कृष्ण द्वार से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16 जनता क्वाटर निवासी धर्मेंद्र पिता स्व पर्वतराव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 420 रूपये ंनगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 10.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 चौराहा गुमटी के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनीष पिता शिवनारायण संवाडे, दीपक पिता रामदास अहिरवार, राहुल पिता सजंय कुशवाह, मनोज पिता ईश्वरलाल   को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ंनगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी कोगिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के सामनें सुभाष नगर से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 100/4 सुभाष नगर निवासी दिनेश पिता लालता प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 सर्विस रोड और भानगड रोड चौराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, कालिंदी गोल्ड कालोनी निवासी प्रवीण पिता राजकुमार और पियुस पिता देवेंद्र रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 12 भोई स्कुल के पास से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 5312 भोई निवासी भोजराज पिता प्रभाकर भोजनें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1520 रूपयें कीमत की 19क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जुन 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 रोड पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गली न 2 म न 101 सत्यसाई बाग कालोनी बाणगंगा निवासी बबलू पिता मदनलाल जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, June 3, 2019

· थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में दिनांक 02.06.2019 को हुई लूट का पर्दाफास, 04 आरोपी पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त मे।



·       पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अन्दर नागदा मे किया आरोपियों को गिरफ्तार।
·       घटना मे लूटी गयी हुण्डई एसेन्ट कार व घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी हुई जप्त


इन्दौर-दिनांक 03 जून 2019- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर पर दिनांक 02.06.2019 को फरियादी विजय कुमार पिता स्व. आर.जी.गुप्ता उम्र 56 साल निवासी 1 सेक्टर 2 बी सांकेत नगर इन्दौर द्वारा थाने पर आकर रिपोर्ट लिखायी कि मै डी.पी.एस.स्कूल राउ में सिनियर चीफ इंजिनियर के पद पर कार्यरत हूँ । भैय्यू उर्फ साहेबउद्दीन ने डी.पी.एस.स्कूल राऊ मे कन्ट्रक्शन का काम लिया है, जिसमे नाजिम को सेंटिंग का काम दिया था नाजिम को भैय्यू से सेंटिंग के पैसे लेना है तो नाजिम मेरे पास दो तीन बार आकर मिला और कहा कि भैय्यू से पैसे लेना है, भैय्यू पैसा नही दे रहा है तो मैने नाजिम को कहा कि आपसे हमे कोई मतलब नही है और ना ही आपको डी.पी.एस.स्कूल पैसे देगा । दो चार दिन पहले भी नाजिम उनके साथियों के साथ मेरे घर निपानिया पर मुझे ढुंढने गये थे लेकिन गार्ड ने नाजिम को व उसके साथियों को आने से मना कर दिया था । आज दिनांक 02.06.2019 को मै और नीरज मेरी कंपनी की हुण्डई एसेन्ट कार नं. MP04CC9008 से डी.पी.एस.स्कूल कनाडिया से करीब 09.50 बजे निकले गाडी नीरज चला रहा था कि हम डी.पी.एस.स्कूल निपानिया से गोयल नगर बंगाली चौराहा पर राजेन्द्रसिंह चौहान से मिलने गये बाद मै और नीरज बायपास होते हुये डी.पी.एस.स्कूल राऊ आ रहे थे जैसे ही हम करीबन 11.30 बजे पंजाबी कशिश ढाबा के पास पहुँचे कि पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार से ओव्हर टेक कर नाजिम उसके साथियों के साथ आया और हमारी कार को रोका । नाजिम व उसका एक साथी उतर कर हमारे पास आया और हमसे कहा कि आप गाडी मे बैठे रहो और हमारे साथ चलो तो हम दोनो गाडी से नीचे उतर गये तो वह जबरजस्ती हमको गाडी मे बैठाने लगे ,हम नही बैठे तो उनके साथ एक काली शर्ट पहने लडके के हाथ में एक लीटर की बाटल मे पेट्रोल था जो उसने मेरे उपर डाल दिया और कहने लगे कि गाडी मे बैठो नही तो जिन्दा जला देगे पर हम गाडी मे नही बैठे तब नाजिम मेरी कंपनी की हुण्डई एसेन्ट कार नं. MP04CC9008 MP04CC9008 इ.नं. G4EBM231212 चे.नं. MALCG41GR9M20244 रंग सफेद को स्टार्ट कर मेरे से छीनकर ले गया । और वापिस टर्न कर इन्दौर तरफ भाग गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना राजेन्द्र नगर पर आरोपी नाजिम व अन्य साथियों के विरूद्द अप.क्र. 398/2019 धारा 392 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
      दौराने विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तुरन्त आरोपी नाजिम के निवास की जानकारी एकत्रित करने व आरोपियान की गिरफ्तारी हेतु दो टीम गठित की गयी । टीम में उप निरी. गोकुल अजनेरिया, प्र.आर. 1033 हरीश दवे,आर. 3763 कृष्णचंद शर्मा, आर. 3949 रविकान्त को लगाकर आरोपी के मूल निवास नागदा जिला उज्जैन भेजा गया व दुसरी टीम द्वारा इन्दौर में उसके रिस्तेदारो व परिजनों के घर पर लगातार दबिश दी गयी । नागदा जिला उज्जैन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियान (1) नाजिम पिता फारूख कुरैशी उम्र 29 साल निवासी नागदा जिला उज्जैन(2) याकूब पिता अंसार अली उम्र 20 साल निवासी नागदा जिला उज्जैन(3)गोलू उर्फ परवेज पिता नवाब निवासी नागदा जिला उज्जैन(4) एक नाबालिग को गिरफ्तार कर आरोपियान के कब्जे से घटना मे लूटी गयी हुण्डई एसेन्ट कार नं. MP04CC9008 MP04CC9008 कीमती 400000 रूपये की जप्त की गयी । तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार व अन्य सामग्री जप्त किया गया । आरोपीगण को कल न्यायालय पेश किया जावेगा ।
            उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशन मेंथाना प्रभारी सुनील शर्मा, उप निरी0 गोकुल अजनेरिया, प्र.आर. 1033 हरीश दवे,आर. 3763 कृष्णचंद शर्मा, आर. 3949 रविकान्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।





























इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 03 जुन 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 के सुबह से आज दिनांक 03 जुन 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 59 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

38 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती(स्थायी), 14 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुन 2019 को 04गैर जमानती(स्थायी), 14 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 को 12.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटीदार पेट्रौल पंप के पास कनाडिया रोड से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, 46 कामधेनू नगर थाना विजय नगर निवासी गीतेश पिता रामचंद्र पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 को 01.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम वाला चौराहा से अवैध शराब बेचतें हुए मिलें, भोलेनाथ दाम कालोनी खातीपुरा निवासी राहुल पिता कमलेश अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपीगिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 02 जुन 2019 को 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाल विनय मंदिर स्कुल चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 51 मनभावन नगर निवासी वीनु पिता दामोदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।








































Sunday, June 2, 2019

डायल 100 की तत्परता ने फिर बचाई एक जान,* ▪ *फाँसी के फंदे पर झूलते व्यक्ति को बचाया।* ▪ *पत्नी बच्चो के जाने से दुखी होकर, किया था व्यक्ति ने फाँसी लगाने का प्रयास किया।*

▪ *

आज दिनांक 02/06/19 को डायल 100 कनाडिया को सूचना मिली के भूरी टेकरी सरकारी स्कूल के पास एक व्यक्ति फाँसी लगा रहा है जिस पर डायल 100 (FRV 46) मे तैनात जवान जितेन्द्र रावत 2019 व पायलट राजेश पटेल व्दारा घटना की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मौके पर पहुचे, तो देखा कि राजू पिता ज्ञानसिंह भील उम्र 35 साल निवासी भूरी टेकरी सरकारी स्कूल के पास, इन्दौर मूल निवासी पिपरी तहसील कसरावद जिला खरगोन, रस्सी का फंदा बना कर एंगल से फाँसी का फंदा लगा रहा था, जिसे बिना देर किये जवान व पायलट ने पहुचकर फांसी के फंदे पर से उतारा । उक्त व्यक्ति को थाना कनाडिया पर लाकर उसकी काउंसिलिंग की गई तथा उसके परिवार के सदस्यो को बुलाया गया ।
संबंधित कर्मचारियों की तत्परता और कर्तव्य परायणता के कारण ही उक्त व्यक्ति जान बच सकी, उनके उक्त   सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।


· जेल रोड पर हुई मोबाईल चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा गिरफ्तार। · आरोपियों के कब्जें से विभिन्न कम्पनियों के 32 मोबाईल जप्त। · पुछताछ के दौरान अन्य मोबाईल चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना।




इन्दौर-दिनांक 02 जुन 2019- पुलिस थाना एमजीरोड पर फरियादी दीपक पिता मांगीलाल सुर्यवंशी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 16.02.19 व 17.02.19 की दरमियानी रात मे उसकी दुकान न 10 युरो मार्केट जेल रोड इन्दौर से शटर का ताला तोडकर अज्ञात बदमाश 37 मोबाईल फोन चुराकर ले गये थे।
उक्त वारदात की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर द्वारा उक्त घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री मो युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री बी.पी.एस. परिहार द्वारा थाना प्रभारी एमजीरोड श्री आर के चतुर्वेदी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त निर्देश पर कार्यवाहीकरतें हुए सर्विलेंस की सहायता, सीसीटीव्ही फुटेज तथा आसुचना सकंलन के आधार पर को दो संदिग्ध व्यक्ति 1. रजत पिता राजकुमार वर्मा उम्र 23 साल निवासी 62/2 नगर निगम रोड कुम्हार मोहल्ला इन्दौर हाल 224 भोलेनाथ कालोनी कालानी नगर इन्दौर व 2. मनीष उर्फ गोलू पिता राजेंद्र शिवरें उम्र 21 साल निवासी 24 नगर निगम रोड कुम्हार मोहल्ला इन्दौर को जेल रोड पर से संदिग्ध अवस्था मे पकडा गया जिनसे सखती से पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 16.02.19 की रात मे जेल रोड युरो मार्केट मे हम दोनो ने मिलकर दुकान का ताला तोडकर मोबाईल चोरी किये थें। अपनी पहचान छुपाने तथा सीसीटीव्ही से बचने के लिए हमनें मुह पर नकाब पहन लिया था। सदर घटना का संबंध थाना एमजीरोड के अपराध क्र 64/19 धारा 457, 380 भादवि का होने से उक्त आरोपियों से बारिकी से पुछताछ कर उनके बताये अनुसार उनके कब्जें से चोरी गये मोबाईल जो विभिन्न कम्पनियों के होकर कुल 32 नग, कीमत 3,50,000/- लगभग जप्त किये गयें।
आरोपियों से अन्य पुछताछ करनें पर कुछ मोबाईल जिला विदिशा मे बेचना बताया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर अन्य चोरी कीवारदातों के संबंध में पुछताछ की जावेगी। तथा पुलिस टीम को विदिशा भेजकर अन्य मोबाईल फोन जप्त किये जायेगें।
पुलिस की इस कार्यवाही से एक और जहां जेल रोड मोबाईल विक्रेता व्यापारियों मे सुरक्षा की भावना पनपी है वही दुसरी और चोरी गये मोबाईल धारको मे मोबाईल वापस मिलनें से पुलिस के प्रति विश्वास की भावना बनी है।
उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनि बीएस रघुवंशी, उनि फतेहसिंह आंजना, आर 3452 लोकेंद्र, आर 480 जवाहरसिंह, आर 2454 सुरेश सिंह की विशेष भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 02 जुन 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 जुन 2019 के सुबह से आज दिनांक 02 जुन 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 43 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जुन 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती(स्थायी), 11 गिरफ्तारी एवं 84 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जुन 2019 को 04 गैर जमानती(स्थायी), 11 गिरफ्तारी एवं 84 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 जुन 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, संदीप पिता घनश्याम डावर, पंकज पिता शिवरतन शर्मा और अंकित पिता हरिहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 01 जुन 2019 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मां भगवति विहार कालोनी मंहूगांव से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, जी 83 रेल्वे कालोनी मंहू निवासी विश्वास उर्फ विकास पिता कन्हैय्यालाल पतरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Saturday, June 1, 2019

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत, ली गयी मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक




इन्दौर-दिनांक 01 जून 2019-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जनता से जुड़ते हुए, सामाजिक बुराईयों के निर्मूलन हेतु एक कार्ययोजना के तहत इन्दौर पुलिस को कार्य करने के लिये निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में इसी दिशा में तैयार कार्ययोजना के क्रियान्वयन के क्रम मे आज दिनांक 1.06.19 को सीएसपी परदेशीपुरा श्री हरीश मोटवानी द्वारा त्वरित पहल करते हुए कार्ययोजना के एक प्रमुख बिन्दु, नशा उन्मूलन योजना के अन्तर्गत थाना हीरानगर क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर के संचालकों की मीटिंग थाना हीरानगर प्रांगण मे आयोजित की गयी।
मीटिंग मे सभी को प्रतिबंधित/ नशे के प्रयोजन में प्रयुक्त होने वाली दवाओं के विक्रय के संबंध मे दिशा निर्देश दिये गये। सभी को यह हिदायत भी दी गयी कि ऐसी दवाओं के विक्रय के लिये निर्धारित गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा इन प्रतिबंधित दवाईयों को खरीदने-बेचने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को देकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य का भी निर्वहन करें।




महिला संबंधी अपराधों पर नियत्रंण एवं त्वरित सुनावाई हेतु, संचालित उर्जा डेस्क की कार्यप्रणाली के संबंध में, उर्जा डेस्क प्रभारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण




इन्दौर-दिनांक 01 जून 2019- महिलाओं संबंधी अपराधों पर नियत्रंण एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर, उन्हे तुरंत सहायता प्रदान करने के उद्‌देश्य से म.प्र. शासन व पुलिस मुखयालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला इन्दौर के थानों में उर्जा डेस्क का संचालन किया जा रहा है।
            उक्त उर्जा डेस्क के सफल क्रियान्वयन व इसकी कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी हेतु, उर्जा डेस्क प्रभारियों व संबंधित थाना प्रभारियों के लिये एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 01.06.2019 को कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी केन्द्र में किया गया। उक्त कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र, अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित इन्दौर के थानों के उर्जा डेस्क के प्रभारी व संबंधित थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। 
            इस कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर द्वारा उपस्थित सभी प्रभारियों को इस डेस्क के संबंध में जानकारी देते हुए, बताया कि "URJA - Urgent Relief & Just Action" का ध्येय वाक्य ही हमे बताता है कि, इस डेस्क के माध्यम से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाकर, उनकी त्वरित सुनवाई कर, उन्हे हरसंभव मदद उपलब्ध करायी जाकर, प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। उन्होने जिला इन्दौर में उर्जा डेस्क के सफल क्रियान्वयन हेतु, सभी संबंधित अधिकारियों को जानकारी देते हुए, आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।