Thursday, May 30, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 64 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 30 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 30 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 64 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती(स्थायी), 28 गिरफ्तारी एवं 121 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 मई 2019 को 04 गैर जमानती(स्थायी), 28 गिरफ्तारी एवं 121 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुआं/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 मई 2019 को 16.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईटी पार्क चौराहा रिक्शा स्टेंड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विरेंद्र पिता अशोक जाटव, सोनु उर्फ प्रेमचंद्र पिता सुदंरलाल, नितीन पिता कलम जैन, मोनू पिता ताराचंद्र, उमाशकंर पिता नेपाल सिंह, सुनील पिता शांतिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे 2300 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 29 मई 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे जाट की दुकान से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, दिनेश पितालक्ष्मीनारायण, धर्मेद्र पिता प्रेमसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे 320 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2019 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी देशी शराब की दुकान के पास ओटले पर परदेशीपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 45 शिलनाथ केंप कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी विक्की पिता रमेश मेहरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेशम केंद्र के पास एम आर फोर लेन रोड भागीरथपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 207 दुर्गा नगर बाणगंगा निवासी अजय पिता रामकृष्ण त्रिपाठी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2019 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर जुनी इन्दौर ब्रिज के पास हरिजन कालोनी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 260 वीर सावरकर नगर निवासी हेंमंत उर्फ गोटिया पिता सतीश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2019 को 03.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर फोर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 138 पाटनीपुरा इंदौर निवासी सुधीर पिता रामचंद्र मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

· देह व्यापार व दुराचार का फ़रार आरोपी बाणगंगा पुलिस की गिरफ्त में · दस हज़ार का इनामी था फरार आरोपी · कम काम मे ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर लगाया देह व्यापार में · पति को बता देने की धमकी देकर दबाव बनाकर करता था बार बार दुराचार · अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी




 इंदौर- 29 मई 2019- शहर में  महिला अपराधों की रोकथाम करने हेतु  दृढ़ संकल्पित इंदौर जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन 3) डॉ प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक श्री हरीश मोटवानी के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रमणि पटेल तथा उनकी टीम द्वारा थाना बाणगंगा के देह व्यापार व बलात्कार के प्रकरण में पिछले डेढ़ साल से फरार आरोपी भारत पिता सत्य नारायण राजोरिया उम्र 35 वर्ष निवासी बड़नगर उज्जैन को बाणगंगा पुलिस ने पकड़ लिया है|
फरियादिया द्वारा मार्च 2018 सूचना किया गया था कि  मेरे मोहल्ले की मीना ( परिवर्तित नाम) ने मुझसे 2 साल पहले बोला की ऐसा काम बताती हूँ जिसमे तुझे कम मेहनत में ज्यादा पैसे मिलेंगे और एक दिन मीना ने मुझे  अपने घर पर बुलाया और एक आदमी जिसे मैं जानती नहीं हूं मीना के घर पर मिला तब मीना ने मुझ कहा, उससे संबंध बना तुझे ज्यादा पैसे मिलेंगे । तब मुझे बहला फुसला कर उससे संबंध बना बना दिये थे। इसकी जानकारी मेरे पड़ोस में रहने वाले भारत को लग गई थी।  भारत भी मुझसे बोला कि तू मेरे साथ भी  संबंध बना नहीं तो मैं तेरे पति को बता दूंगा, फिर मैंने डर कर भारत से भी  संबंध बनाए थे और लगातार बार-बार 2 साल से मुझसे शारीरिक संबंध कई बार बनाए  जिससे मुझे आशंका है कि जो लड़की पैदा हुई है उसी की है। मुझे उसी समय मीना और भारत ने धमकी दी थी कि किसी को मत बताना नहीं तो तेरा अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे । फरियादिया की सूचना पर से अपराध धारा 370, 376(2)(n), 34 ipc का पंजीबद्ध कर आरोपिया मीना ( परिवर्तित नाम)   निवासी रेवती इंदौर को गिराफ्तार किया गया था, लेकिन प्रकरण का अन्य आरोपी भारत कायमी दिनांक से ही फ़रार था जिसको पुलिस थाना बाणगंगा की टीम द्वारा दबिश देकर पकड़ा गया व गिरफ्तार किया गया। 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री इंद्रमणि पटेल , उनि श्रद्धा सिंह,  सउनि दिनेश त्रिपाठी,  महिला आर. रेणुका, महिला आर. रवीना, आर हीरामणि, आर मालाराम, आर प्रदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



Wednesday, May 29, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 74 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 29 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 29 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 74 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

09 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती(स्थायी), 31 गिरफ्तारी एवं 111 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 मई 2019 को 03 गैर जमानती(स्थायी), 31 गिरफ्तारी एवं 111 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, जनता कालोनी दरगाह वाली गली निवासी विजय पिता बैदरी जैन और 418 ई सेक्टर राजनगर निवासी हिम्मत पिता भगवति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को 22.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सर्विस रोड पर बीएसएनएल आफिस के पास गुमास्ता नगर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 115 मारूति पैलेस चदंन नगर निवासी जगदीश पिता राजु चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे नगदी वसट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईल्वा तौल काटे के पास लोहा मंडी लसुडिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राहुल पिता अजय मेहरा और ईश्वर पिता अर्जुन खांडेकर निवासी सुरज पिता उदयचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7000 रूपयें कीमत की 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 सर्विस रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भांगिया काकंड निवासी नरेंद्र पिता खेतसिंह परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेशम केंद्र के पास एम आर फोर रोड भागीरथपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 93 भगतसिंह नगर बाणगंगानिवासी अशोक पिता नानुराम मेवाडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को 17.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला माता मंदिर के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 46 भोई मोहल्ला निवासी आनंद पिता भगवानदास गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को 17.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला माता मंदिर के पास से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 46 भोई मोहल्ला निवासी आनंद पिता भगवानदास गौड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक28 मई 2019 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल सब्जी मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 866 जनता क्वाटर इंदौर निवासी हेमंत पिता मदनलाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली ब्रीज के नीचें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, हिम्मत नगर पालदा निवासी रोहित पिता   रामगोविंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 28 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीथमपुर तिराहा और रेल्वे स्टेशन शिव मंदिर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम भैसलाय थाना किशनगंज निवासी भारत पिता नयनसिंह और सुनिल पिता नानुराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू व छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, May 28, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 28 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 28 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती(स्थायी), 33 गिरफ्तारी एवं 132 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मई 2019 को 04 गैर जमानती(स्थायी), 33 गिरफ्तारी एवं 132 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 27 मई 2019 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंतिम चौराहा इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, जी 3 गंगा जमुना अपार्टमेंट ग्रेटर तिरूपति पलासिया निवासी संजय पिता हीराचंद जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 मई 2019 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 ईस्सर अलाय के सामनें से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुएमिलें, भगतसिंह नगर निवासी सुरज पिता उदयचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 27 मई 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालगंज सब्जी मंडी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 14 सरवटे नगर गली न 4 आलापुरा जुनी इन्दौर निवासी सतीश पिता माधवराव हिगेकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 27 मई 2019 को 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजासन माता मंदिर सोमनाथ की नई चाल से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 301 एक्स श्याम नगर इंदौर निवासी यश उर्फ नन्नु पिता कल्णाय सिंह बुदेंला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 मई 2019 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मंडी से अवैध हथियार लेकर घूमतेंहुए मिलें, 36 बंशीप्रेस की चाल परदेशीपुरा निवासी गणेश पिता बालानाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, May 27, 2019

· शातिर लुटेरा क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



·        आरोपी बायपास रोड पर अपने साथीगण आरोपियों के साथ चाकू दिखाकर करता था राहगीरों से लूट।
·        लसूडिया थाने के प्रकरण में चल रहा था फरार, टीम ने पतारसी कर धरदबोचा।
·        आरोपी पर विभिन्न थानों में दर्ज है लूट, चोरी व डकैती के कई अपराध।

इंदौर- दिनांक 27 मई 2019-शहर के विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे उद्‌घोषित ईनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र (शहर) द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के तारतम्य में में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अवधेद्गा कुमार गोस्वामी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम को इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना लसूड़िया के अपराध क्रमांक 566/19 धारा 327,294,506,34 भादवि में में फरार आरोपी राहुल उर्फ रिंका पिता अजय मेहरा उम्र 18 साल निवासी- 169 पंचम की फेल इंदौर, अपने साथियों के साथ लगातार बायपास रोड क्षेत्र में चाकू की नोक पर मोबाईल, पर्स, पैसे आदि छीनने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। आरोपी राहुल उर्फ रिंका पिता अजय मेहरा की तलाश कर उपरोक्त प्रकरण में फरार होने पर उसे क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा थाना लसूड़िया क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया।  आरोपी ने बायपास क्षेत्र में अपने अन्य साथियों ईशवर एवं विशाल के साथ मिलकर बायपास रोड पर चाकू दिखाकर लूट की घटना कारित की थी,. जिसमें आरोपियों की पहचान सुनिशचत होने पर इसके एक साथी विशाल को पुलिस टीम ने तत्समय पतारसी कर पकड़ लिया था किंतु उपरोक्त प्रकरण में आरोपी रिंका तथा ईद्गवर लगातार फरार चल रहे थे।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने साथी दारान आरोपियों के साथ मिलकर बायपास क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया हैं जिसमें मोबाईल छीनने/झपटने के साथ चाकू दिखाकर पैसे छीनने की घटनाएं शामिल हैं। आरोपी राहुल उर्फ रिंका एवं ईद्गवर पर चोरी व लूट के कई अपराध शहर के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं। दोनों आरोपी कई वर्षों से साथ मिलकर चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं जिसमें कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं। दोनों ने अपने साथअन्य लोगों को भी इस काम में शामिल कर लिया है व पूरी गैंग बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में चोरी, लूट आदि की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपी राहुल पर पूर्व में भी वर्ष 2017 में थाना तुकोंगज में अपराध क्र 468/17 धारा 392 भादवि व थाना परदेशीपुरा में भी लूट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जा चुका है। आरोपी से अन्य वारदातों व उसके साथियों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।