Monday, May 27, 2019

· बिहार के मोतिहारी जिले का ठग गिरोह क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



·         स्कीम के तहत बैंक में रूपयों को जमा कर दोगुना करने और स्वयं के लाखों रूपये जमा करने का लालच दे कर करते थे ठगी।
·         आरोपियों के पास से 07 मोबाईल फोन 04 एटीएम कार्ड और 22 हजार रूपये नगदी सहित लाखों के हिसाब किताब की जमा पर्चियां बरामद।
·         आरोपी ठग प्रतिदिन लिमिट के हिसाब से अपनी पत्नी व अन्य रिश्तेंदारों के खातों में ठगी की राशि करते थे ट्रान्सफर।
·         गिरोह के गिरफ्तार 05 सदस्यों में 01 व्यक्ति इंदौर का भी शामिल, शहर में बैंकों तक लाने-ले जाने एवं गिरोह के रहने के इंतजाम का जिम्मा था इंदौर वासी आरोपी के पास।


इन्दौर- 27 मई 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा बैंक खातो में रूपये जमा करवाकर राशि दुगने होने का लालच देकर रूपयें ऐंठकर, जालसाजी व छलपकटपूर्वक ठगी एवं धोखाधड़ी की वारदातो को अंजाम देने वाले ठग गिरोह की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में क्राईम ब्रांच की टीम को उक्त बिन्दु पर योजनाबद्ध तरीके सें प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। 
           
          क्राईम ब्रांच इंदौर में बैंक खातों में रूपये जमा करवाकर रुपयों को दुगुने करने के नाम पर हो रही ठगी करने वाले गिरोह के संबध में पिछले काफी समय से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसी आशय की एक शिकायत फरियादी ओमप्रकाश पिता गंगाराम जाट उम्र 22 साल निवासी माखन चौधरी की मल्टी रंगवासा फाटा राऊ जिला इंदौर के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर के समक्ष में की गयी थी। उक्त शिकायत पत्र में आवेदक ने लेख किया था कि जब वह एबी रोड राउ स्थित यूकों बैंक में बचत किये हुये 22000/- रूपये जमा करने के लिये पँहुचा तो वहां पर 02 व्यक्ति बैंक के बाहर खड़े मिले जिन्होनें आवेदक के रूपयों को स्कीम के तहत जमा कराकर दो गुने हो जाने का प्रलोभन दिया आवेदक जब उन व्यक्तियों की बातों में आ गया तो उन दोनों व्यक्तियों ने आवेदक से रूपये यह कहते हुये ले लिये कि उसकी बैंक अधिकारी से सेंटिंग है तथा इस राशि को स्कीम के तहत जमा कराकर दोगुने रूपये वह आवेदक को दिला सकते है। बाद दोनों व्यक्ति आवेदक से पैसे लेकर आवेदक के साथ 22 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर रफूचक्कर हो गये।
            उल्लेखित घटना के संबध में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा तस्दीक करते हुये आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने तथा उनकी धरपकड़ करने हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 
            
           इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि बिहार का रहने वाला एक व्यक्ति प्रतिदिन बैंक में हजारों रूपये जमा करने आता है। उक्त प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रान्च की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुताबिक हुलिये के लोगों की तलाश व निगरानी रखकर 05 लोगों को ऑटो में बैठकर जाते हुये पकड़ा, जिन्होंनें अपने नाम 1. अवधेश पिता लालजी पासवान, उम्र. 26 साल निवासी ग्राम सेमरा बिलौतिया, थाना तिरकोलिया, जिला मोतिहारी बिहार 2. उपेन्द्र पिता सतिन्दर पासवान 22 साल निवासी ग्राम मठिया बलियारपुर थाना पिपराकोठी जिला मोतीहारी बिहार 3. सुनील पिता सीताराम शाह, जाति सुनार 19 साल निवासी ग्राम सेमरा बिलोतिया थाना त्रिकोलिया जिला मोतीहारी बिहार, 4. राजेश पिता राम प्रवेश पासवान 25 साल निवासी ग्राम मिरती तोला थाना त्रिकोलिया जिला मोतीहारी बिहार 5. प्रमोद उर्फ सन्नी पिता धर्मेन्द्र बाखला 24 साल निवासी मकान नम्बर 309 भील कालोनी मूसाखेडी इंदौर सभी हाल मुकाम निवासी भील कालोनी मुसाखेडी जिला इंदौर का होना बताये। आरोपियों से की गई पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अवधेश पिता लालजी पासवान, इस गिरोह का सरगना है जोकि बिहार से इंदौर आकर शुरूआत में अकेले ही वारदातें कर रहा था किंतु बाद में बिहार से अपने साथियों को बुलाकर इंदौर में बड़े स्तर पर ठगी की वारदातें कर रहा था। आरोपी प्रमोद उर्फ सन्नी पिता धर्मेन्द्र बाखला इंदौर का निवासी है जिसकी दोस्ती गिरोह के सरगना आरोपी अवधेश पिता लालजी से हो गई थी। गिरोह को रूकने का इंतजाम भी प्रमोद ने ही करवाया था जोकि ऑटो चलाता है तथा अपनी ऑटो से वह आरोपियों को इंदौर के अलग अलग बैंकों में ले जाता था जहां वे लोग बैंक के ग्राहकों को अपना शिकार बनाकर ठगी की वारदातें करते थे। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में 14 वारदातें इंदौर शहर में करना कबूली है जोकि गत 03 माह से लगातार बैंकों के चक्कर लगाकर कम पढ़े लिखे लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी की वारदातें कर रहे थे। पकड़े गये आरेापियों के कब्जे से 07 मोबाईल फोन 04 एटीण्एम कार्ड और नगद 22 हजार रूपये तथा लाखों के हिसाब किताब की बैंक में जमा रूपयों की पर्चियां बरामद हुई है आरेापीगण ठगी की राशि आने रिशतेदारों के बैंक खातों में भी जमा कराते थे जिसकी तस्दीक की जा रही है। ये आरेापी मोतीहारी बिहार के रहने वाले है जोकि सभी युवा है तथा लोगों को ठगने के लिये विभिन्न प्रपंचो का उपयोग करते थे।

             आरोपीगण कई बार कागज की गड्डियों पर असल नोट लगाकर लोगों से आग्रह करते थे कि उनके खाते बैंक में खुलवाने में मदद कर दे उन्हें बड़ी राशि जमा करनी है लेकिन लोगों द्वारा अपने दस्तावेज का उपयोग कर खाता खुलवाने का मना करने पर ये लोग उन्हीं लोगों के खाते में रूपये जमा करने का आग्रह करते थे लोग बातों में आकर नकली पैसों की गड्डी ले लेते थे तथा बदले में उन्हें कुछ राशि तत्कालीन खर्च हेतु दे देते थे किंतु बाद में गड्डी चेक करने पर उसमें कागज पाये जाते थे जिससे वह खुद को ठगा हुआ महसूस करते थे। उपरोक्त 05 आरोपियों को पकड़कर थाना राउ     पुलिस के सुपुर्द किया गया हैं जहां पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 212/19 धारा 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 56 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 27 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 27 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 56 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती(स्थायी), 08 गिरफ्तारी एवं 70 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मई 2019 को 01 गैर जमानती(स्थायी), 08 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 26 मई 2019 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सीआरपी लाईन के मैदान मे बिजली के खंबें के नीचें से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शहबाज पिता सलीम खान, संदीप पिता रामलाल पाटील, लोकेश पिता मुकेश, अशोक पिता संतोष, आशीष पिता देवकुमार, विकास पिता राजेंद्र पासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गैस प्लांट के पीछे भवानी नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,विक्रम पिता लेखराज सिंह, अजय पिता रामस्वरूप राय, गिरजापत पिता मनसुखलाल कोरी, गोविंद पिता मणिकांत सेन, राहुल पिता पृथ्वीराज कुर्मी, बलराम पिता हीरालाल, प्रहलाद पिता नारायण सिंह लोधी, सोमेश पिता बलराम कुर्मी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 मई 2019 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडी कलमेर से जम्बुडी हप्सी मार्ग आम रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 239 नंदबाग कालोनी तेजाजी मंदिर के पास थाना बाणगंगा निवासी निरजंन पिता बाबूलाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2880 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 मई 2019 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर पलासिया क्षेत्र से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 32/2 संविद नगर शीतला माता मंदिर के पास इंदौर निवासी विनयो पिता श्यामलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका यात्री प्रतिक्षालय के पास और सुखलिया नालें के पास आम रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, लाल कुआं गोविंद कालोनी इन्दौर निवासी कुदंन पिता रामदास वाघमारें और जयहिंद नगर श्याम बेंड वालें के पास बाणगंगा निवासी विकास उर्फ विक्की पिता रमेश चावरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, May 26, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 56 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 26 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 26 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 56 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती(स्थायी), 20 गिरफ्तारी एवं 120 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मई 2019 को 07गैर जमानती(स्थायी), 20 गिरफ्तारी एवं 120 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्रेसिंग ग्राउण्ड की दीवार के पास ड्रीमलैण्ड चौराहा महूं से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 56 माल रोड़ महूं निवासी आनंद पिता स्व. राजकुमार गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 10 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 60/6 परदेशीपुरा के सामने से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 790 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी संजय पिता पवन सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सेअवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्यारी घाट सुलभ कॉम्पलेक्स के पास छावनी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 52/7 शंकरबाग छावनी इंदौर निवासी सुभाष पिता मदनलाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध फालिया जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपशिखा ढाबे के सामने सांवेर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम लक्ष्मणखेड़ी तह. सांवेर इन्दौर निवासी लखन पिता मोहन पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरू बाबा मंदिर के सामने इन्द्रानगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम बनेड़िया रोड़ देपालपुर इंदौर निवासी जगदीश पितारतन पारदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एयरपोर्ट रोड़ बीएसएफ पानी की टंकी के पास एवं विकास नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 72 पंचवटी नगर इंदौर निवासी पीयूष पिता ठाकुर गंगारेकर तथा 359 लेक पैलेस छोटा बांगड़दा रोड़ इंदौर निवासी अमरदीप पिता सुरेशचंद्र रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक अवैध खंजर एवं एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, May 25, 2019

शातिर वाहन चोर क्राईम ब्रांच, इन्दौर की गिरफ्त में । · आरोपी से चोरी की 02 मोटर साईकिल बरामद। · पूर्व में भी चोरी व कूटरचित धोखाधडी के अपराध में हो चुका है आरोपी गिरफ्तार। · पुलिस गिरफ्त से बचने के लिये चोरी के वाहन के जाली/फर्जी दस्तावेज बनाकर उपयोग कर रहा था आरोपी। · आरोपी ने नम्बर प्लेट पर भी नकली नम्बर लिखवाया था उसी नकली नम्बर का फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड तैयार कर दे रहा था पुलिस को चकमा, वाहन के चेसिस नम्बर में भिन्नता पाये जाने से आया गिरफ्त में।


·        
इन्दौर- 25 मई 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में वाहन चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी गये वाहनों की पतारसी कर, वाहन चोरों को पकड़कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना कनाड़िया क्षेत्र में एक व्यक्ति नम्बर प्लेट बदल कर चोरी के दो पहिया वाहन से घूम रहा है। प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना-कनाडिया पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये तलाश कर एक संदेही व्यक्ति राजेन्द्र उर्फ राजू पिता भगवान शर्मा उम्र-36 वर्ष निवासी - 265 श्याम नगर एन.एक्स थाना हीरानगर इन्दौर को पकड़ा जिसके पास उपलब्ध दो पहिया वाहन क्रमांक MP-09/MQ-7218 के संबंध में पूछताछ की गई तो संदेही व्यक्ति ने उक्त संदिग्ध वाहन से संबंधित दस्तावेज रजिस्ट्रेशन कार्ड दिखाया जिसमें मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट पर अंकित आर अी ओ वाहन क्रमांक व रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित क्रमांक MP-09/MQ-7218 एक समान पाया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन कार्ड पर अंकित चेसिस नम्बर को वाहन के चेसिस नम्बर पर मिलान करने पर दोनों भिन्न भिन्न पाये गये जिसमें आरोपी को संदेह कि आधार पर मय वाहन के हिरासत में लिया जाकर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने खुलासा किया वाहन का असल आर टी ओ क्रमांक- MP-14/MB-5589 है जो कि उपरोक्त दो पहिया वाहन उसने चुराया था तथा आरोपी के पास फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड के संबंध में पूछताछ करने परउसने बताया कि मोटर साईकिल चुराने के बाद पुलिस से बचने के लिये टायपिंग की दुकान से एडिटिंग करवा कर उसने गाडी का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाया था। 
उक्त आरोपी से की गई पूछताछ में उसने एक अन्य दो पहिया वाहन को चुराना स्वीकार किया जिसकी निशानदेही पर वाहन बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना-कनाडिया में सिलसिला क्रमांक 04/19 धारा-379 भा.द.वि. व 41(1-2) जा.फौ. के तहत पंजीबद्ध किया जाकर 02 मोटर सायकल हीरो होण्डा डीलक्स/सुपर स्प्लेण्डर को जप्त किया गया है। उक्त आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह स्टील रैलिंग बनाने का काम करता है व कक्षा 10 तक पढा लिखा है। आरोपी ने बताया कि रंगीन शौक के चलते रूपयों पैसों की कमी को पूरा करने के लिये मोटर साईकिल चोरी करने लगा था। आरोपी से बरामद वाहनों की तस्कदी करने पर 01 वाहन थाना संयोगितागंज के अपराध क्र 248/18 धारा 379 भादवि में चोरी होना ज्ञात हुआ है शेष 01 वाहन कहां से चुराया तथा उसकी कहां रिपोर्ट दर्ज है इस संबंध में तस्दीक की जा रही है।
आरोपी पूर्व में भी नकली दस्तावेज बनाकर चोरी के मोबाईल बेचने के अपराध में थाना-सेंधवा शहर जिला-बडवानी के अपराध क्रमांक-260/14 धारा-461, 379, 420, 469, 470, 468, 120 (बी) भा.द.वि. में गिरफ्तार हो चुका है, जिसका प्रकरण वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 25 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 71 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती(स्थायी), 28 गिरफ्तारी एवं 118 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मई 2019 को 09 गैर जमानती(स्थायी), 28 गिरफ्तारी एवं 118 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 01.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, जय पिता मदनलाल गौड़, योगेश पिता लक्ष्मीनारायण पाचोरे, सचिन पिता यशवंत गौड़, सचिन पिता कन्हैयालाल गौड़, नितिन पिता विजय गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 13.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल परिसर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अमर पिता प्रहलाद ठाकुर, रामप्रसाद पिता शोभाजी चौहान, तथाधीरज पिता रमेश चौकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 550 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाली वाला मैदान पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे मूसाखेड़ी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भील कालोनी मूसाखेड़ी इंदौर निवासी नितिन उर्फ नक्का पिता रमेश, कुणाल पिता विनोद निवासी सदर तथा नितिन उर्फ बाबू पिता बलदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 हजार रूपयें कीमत की 308 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम आगरा शमशान घाट के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम आगरा निवासी बाबूलाल पिता जवरचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 02.10 बजें, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह रोड़ रेल्वे फाटक से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, विजयश्री नगर थाना एरोड्रम इन्दौर निवासी दिलीप पिता श्रीलाल सैनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 40 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 32 श्रीराम नगर खजराना निवासी रोहित पिता बजेसिंह, ममता कालोनी खजराना निवासी शाहिद पिता शाकिर अली तथा चमार मोहल्ला खजराना निवासी लीला बाई पति रामरतन सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, टंकी के पास सुभाष नगर इंदौर निवासी अजीत पिता मोहनलाल कटारिया, 870 कुलकर्णी भट्‌टा निवासी बाबू पिता रंजीत हिरोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2350 रू. कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन पुलिया चौराहे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 104 जनता क्वार्टर इंदौर निवासी राजेश पिता जगदीश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।