Sunday, May 5, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 170 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 05 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 05 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 170 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

24 आदतन व 41 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आदतन व 41 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गैर जमानती(स्थायी), 43 गिरफ्तारी एवं 107 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मई 2019 को 20 गैर जमानती(स्थायी), 43 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 1/1 काजी की चाल मेन रोड पर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1/1 काजी की चाल मेन रोड निवासी अमित उर्फ राम पिता अशोक वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीडब्लुडी कार्यालय के बाहर रविंद्र नगर सें सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ऋषभ पिता अनिल शुक्ला, धनसुख पिता संतोष उपाध्याय, सौरभ पिता रामस्वरूप विश्नोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 400 रूपयेंनगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैकेनिक नगर भमौरी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 116 मुखय मार्ग स्वर्णभाग कालोनी निवासी अरविंद पिता तेजसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1100 रू. नगदी, तीन मोबाइल व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा गणपति चौराहा बस स्टेंड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 5 सोमानी नगर एरोड्रम निवासी नीरज पिता रामप्रसाद वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना सेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 05.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीआईपी गेट के सामनें रेल्वे स्टेशन बडी लाईन इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, कादीर पिता अब्दुल वाहिद, फिरोज पिता अब्दुल रसीद, मो वाहिद पिता रमजान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियेंगयें।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेंट मोजेस स्कुल के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शिवा पिता बोंदागिरी स्वामी, अमरसिंह पिता रणछोण भाबर, विजला पिता स्वबालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोनकर धर्मशाला के सामनें शौचालय के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रवि पिता अवंतिलाल, विराट पिता विष्णु वर्मा, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 480 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 23 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 21.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन का प्याऊ के पास छावनी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, प्रशांतहोटल के सामनें नवलखा मेन रोड निवासी रवि पिता सजनलाल करोसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रू. कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनुप टाकिज के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सजंय गाधी नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ रमेश पिता विष्णु केमिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 54 विजय नगर मेन रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 272 न्यु गौरी नगर निवासी आकाश पिता रामसेवक .चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 18.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भट्‌टा कालोनी ढाबली काकड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भट्‌टा कालोनी ढाबली काकड इंदौर निवासी संतोष पिता गंगाराम डावर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कामरान पिता जावेद शेख, रोहित उर्फ मोनु पिता संतकुमार दुबे और मानसिंह पिता कालू मेड, इरफान पिता अल्ताफ पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 कों 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कैलाश का भट्‌टा ग्राम भानगढ निवासी नारायण पिता नबु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिव पिता रामप्रकट, अंकित पिता लक्ष्मीनारायण, कैलाश पिता मानसिंह सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 कों 04.40बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सावरिया धाम मंदिर के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पवनपुत्र नगर इंदौर निवासी जवाहर पिता जसवंतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 कों 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा रंगवासा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लक्ष्मी पिता हजारीलाल मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 कों 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होल्कर सांईस के पास सर्विस रोड ब्रिंज के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 276 शिव नगर मुसाखेडी निवासी शाहरूख पिता चांद खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21000 रू. कीमत की 300 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 कों 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरी कालोनी तिराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 22 कुम्हारखाडी बाणगंगा इंदौर निवासी योगेश पितागोविंदसिंह जादौन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रोहित पिता श्याम नीमा, मो अनस पिता मो हनिफ, सतीश पिता कन्हैय्यालाल कौशल, तरूण पिता संतोष कामलें, आदेश पिता राजुसिंह गौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 कों 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 586 डी प्रजापत नगर इंदौर निवासी राजेंद्र पिता कैलाश चंद्रभान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22  क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 कों 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिनेश मकवाना के घर के पास ग्राम कदवाली खुर्द से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कदवाली खुर्द निवासी दिनेश पिता राधेश्याम मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेंवन करते हुए मिला, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 मई 2019-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मां शारदा चौराहा मंदिर के पास नसिया रोड से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 187 कृष्णबाग कालोनी एरोड्रम निवासी सुरेंद्र पिता जितेंद्र चौहान को पकडा गया।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शनि मंदिर के पास मालवा मिल चौराहा से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, आकाश पिता घनश्याम गंगवाल को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानोंसे अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, तुफानसिंह पिता उदयसिंह राठौर, कन्हैय्या पिता पर्वतसिंह परमार, पकंज पिता ईश्वर चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक अवैध छुरा व चाकु जप्त किया गया।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चदंन नगर चौराहा चौकी के पास धार रोड और सिरपुर तालाब का सिडिया चदंन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 58/1 गंगा नगर इंदौर निवासी कीर्ती पिता यदुनदंन ओसवाल और 125 गीता नगर सिरपुर रोड निवासी मो इरफान पिता मो अमानत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मी मेमोरियल हास्पीटल चौराहा के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, काजी की चाल इंदौर निवासी रमेश पिता छोटेलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 13.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माताजी मंदिर के सामनें राजीव नगर बिडला खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, बाबा की बाग खजराना निवासी सद्दाम पिता सलीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, उतरसिंह पिता रामसिंह काजलें, शाहरूख पिता ओंकार, संदीप पिता धन्नालाल मालविय, सुरज पिता शुक्लाल कास्दें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किये गयें।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडवाली चौकी कब्रस्तान के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 49/4 भगतसिंह नगर बाणगंगा निवासी अशोक पिता बच्चुलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 04 मई 2019 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटा बागंडदा रोड 60 फीट चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 212 अंबिकापुरीएक्सटेंशन निवासी अंशुल उर्फ गोल्डी पिता पवन परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


क्राईम ब्रांच की टीम नें पकडा थाई सेक्स रैकेट। · थाईलैण्ड की सैक्स वर्कर टूरिस्ट विजा की आड में कर रही थी वैश्यावृत्ति का धन्धा । · वैश्यावृत्ति के धन्धे के तार भारत के अलावा अन्य कई देशों से जुडे होने की आशंका। · मीरा स्पा सेंटर की आड मे चल रहा था देह व्यापार ,तीन युवती सात युवक सहित कुल 10 आरोपी क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त मे। · लसुडिया थाना क्षेत्र मे राहूल लड्डा पिता अशोक लड्डा उम्र-38 साल निवासी-9600 बलावली चांदा के द्वारा दिये गये किराये के मकान में दा मीरा स्पाँ सैन्टर की आड मे चल रहा था देह व्यापार । · मोबाईल पर लडकियों के आकर्षक फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाया जाता था स्पा सेंटर पर।


·

 इन्दौर- 04 मई 2019-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र द्वारा इन्दौर शहर मे स्पा सेंटर की आड मे हो रहे देह व्यापार करने वाले संचालकोँ को पकडने तथा उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच की एक टीम का गठन किया जाकर उसको समस्त देह व्यापार करने तथा कराने वालो की धरपकड करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
            क्राईम ब्राँच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी की थाना लसुडिया क्षेत्र मे शौभा पति अशोक लड्डा उम्र-67 साल निवासी-9600 तलावली चांदा व 217/2 मिनाक्षी फार्म इंदौर के द्वारा दिये गये किराये के मकान मीरा उर्फ चंचल यादव को में संचालित दा मीरा स्पाँ सेंटर मे अवैध रुप से देह व्यापार किया जा रहा है सूचना विश्वसनीय होने से तस्दीक हेतु क्राईम ब्राँच की टीम द्वारा लसुडिया पुलिस के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये दा मीरा स्पा पर दबिश दी गयी तो वहाँ पर अवैध रुप से देह व्यापार चलता पाया गया वहाँ पर मौजूद महिलाओं से नाम पता पूछा तो अपना अपना नाम  (1) Mrs.-VARAPORN CHOMPHOWNO CITIZEN-THAILAND (2) MISS-WALALUCK SUERCAMJAN CITIZEN-THAILAND (3) Mrs-CHANIDA YUPARPIN CITIZEN-THAILAND का होना बताया वहां मौजूद ग्राहकों से नाम पता पूछा तो अपना अपना नाम (1) गजेन्द्र सिहं पिता उपेन्द्र सिहं राजपूत उम्र-40 साल निवासी-208 फ्लैट नं.राँयल अमर ग्रींस इन्दौर  (2) अभिषेक पिता प्रभूदयाल यादव उम्र-38 निवासी-सी-110 बालाजी हाईट्स महालक्ष्मी नगर इन्दौर (3) संजय पिता मोहोनलाल गाँधी उम्र-52 साल निवासी-14 कैलाश पार्क इन्दौर (4) सन्नी पिता जुगलकिशोर सुनेरे उम्र-19 साल निवासी-रविदास नगर इन्दौर (5) निर्भय पिता स्व.प्रकाशचंद् जैन उम्र-46 साल निवासी-ड्रीम सिटी फ्लैट नं.-501(6) नरेन्द्र पिता मोहोन कानूनगो उम्र-25 साल निवासी-5/1 ड्रीम सिटी इंदौर इन्दौर का होना बताये आरोपीगण का कृत्य अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत पाया जाने से आरोपीगण को विधीवत् गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीगण के कब्जे से आपत्तिजनक वस्तुएं ,आरोपिगणो से कुल नगदी 32000/- रुपये व बडी मात्रा थाईलेंड, मलेशिया,यू.ए.ई.कुवैत,अमेंरिका,वियतनाम,कम्बोडिया,ओमान,नेपाल,लिबान की विदेशी करेंसी, थाई मिश वालालक का पाशपोर्ट क्र. AA8624209, यूपार्पिन पति चानिदा का पाशपोर्ट न. AB3381457 , वारापोर्न का पाशपोर्ट न. AB1365628 10 मोबाईल फोन जप्त किये गये । आरोपी महिलाऔ के व्दारा भारत में भ्रमण हेतु एक वर्ष का टूरिस्ट वीजा बनवाया गया जिसमें किसी भी प्रकार के रोजगार करने की अनूमति नही है जिसकी आड में ये तीनो महिलाऐ भारतीय ऐंजेटो के साथ मे मिलकर जिस्मफोरसी का धंधा कर रही है उक्त महिलाऐ पूना में जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थी जो करीब दो,तीन महिने से इंदौर शहर में दा मीरा स्पाँ सेन्टर में जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थी ।
          क्राईम ब्राँच एवं थाना लसुडिया की टीम को एक बडा सेक्स रैकेट का खुलासा करने मे सफलता हासिल हुयी है। आरोपीगण से अन्य दलालों के संबंध मे पूछताछ करने पर प्राप्त जानकारी के अनुसार खुलासा हो पायेगा कि उक्त विदेशी लडकीयाँ कितनी संख्या मे जिस्म फरोसी के धन्धे के लिये भारत लायी गई थी तथा उनको भारत लाकर इस तरह के स्पा सेंटरों से जोडने वाले कौन कौन लोग थे, साथ ही उनसे मिली विदेशी मुद्रा के संबंध मे भी विस्तृत पूछताछ की जावेगी कि यह विदेशी मुद्रा उनको किस प्रकार से प्राप्त हुई तथा यह वैश्यावृत्ति का नेटवर्क भारत के अलावा किन किन और देशों मे फैला हुआ है ।