Thursday, April 18, 2019

· ओएलएक्स ऑनलाईन विज्ञापन साईट पर महंगे मोबाइल फोन अथवा दो पहिया/चार पहिया वाहनों के फर्जी लुभावने विज्ञापन देकर बेचने अथवा खरीदने के नाम पर लोगो के साथ की जा रही ठगी पर, क्राइम ब्रांच द्वारा रखी जा रही है निगरानी।



·        भारतीय सैनिक/अर्ध्यसैनिक बलों (सेना, सीआईएसएफ, बीएसएफ, पुलिस आदि) के सुरक्षाकर्मियों के पहचान से संबंधित दस्तावेजों तथा पहचान पत्रों का दुर्पयोग कर आम जनता से ऑनलाईन  वॉलेट के माध्यम से प्राप्त की जा रही है ठगी की राशि।
इन्दौर- 18 अप्रैल 2019-  इन्दौर शहर में बढ़ रही सायबर ठगी संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इन्दौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी को निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रान्च श्री अमरेन्द्र सिहं द्वारा सायबर ठगी संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु सायबर अपराध अनुसंधान टीम को समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे ।
             क्राईम ब्रान्च की सायबर अपराध अनुसंधान टीम को वर्ष  जनवरी 2018 से मार्च 2019 के मध्य ओएलएक्स विज्ञापन साईट से संबंधित कुल 104 शिकायतें वरिष्ठ कार्यालयों, अपराध शाखा कार्यालय तथा सिटिज़न कॉप के माध्यम से प्राप्त हुई जिनकी  जांच के दौरान यह तथ्य पाये गये कि कुछ असामाजिक तत्वों / ठगों द्वारा ओएलएक्स पर महंगे मोबाइल फोन अथवा दो पहिया/चार पहिया वाहनों के फर्जी लुभावने विज्ञापन देकर तथा आम जनता को विश्वास में लेने के उद्देश्य से भारतीय  सैनिक/अर्ध्यसैनिक बलों (सेना, सीआईएसएफ, बीएसएफ, पुलिस आदि) के सुरक्षाकर्मियों के पहचान से संबंधित दस्तावेजों तथा पहचान पत्रों का दुर्पयोग कर आम जनता से छल पूर्वक उनसे भिन्न-भिन्न समस्याओं का हवाला देकर टुकड़ों में अधिक से अधिक राशि ई वॉलेट मुख्यतः पेटीएम अथवा बैंक के खातों में एडवान्स में प्राप्त कर ली जाती है तथा अधिक से अधिक राशि प्राप्त करने के पश्चात विज्ञापन में दी गयी वस्तु आवेदकों तक न पहुंचा कर उनके साथ धोखा धड़ी की जाती है ।
              उक्त शिकायतों में जांच के दौरान यह पाया गया कि आवेदकों को यह विश्वास दिलाया जाता हैं कि क्रय की गयी वस्तु आपके पास ओवरनाइट कुरियर के माध्यम से अगले 24 घण्टो में पहुंचा दी जावेगी जिससे आवेदक जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा राशि दिये गये ई वॉलेट्स अथवा बैंक के खाते में जमा कर देते हैं । उक्त शिकायतों में जांच के दौरान यह पाया गया है कि जिन ई वॉलेट्स तथा बैंक के खातों में राशि जमा की गयी हैं वे मुख्यतः राजस्थान  के भरतपुर जिले की डीग, कमान, खोह तेहसील तथा अल्वर जिले से संबंधित हैं  ।
             शिकायतों की जांच के दौरान इस प्रकार की ठगी में लिप्त पाये गये लगभग 250 विभिन्न E वॉलेट्स तथा लगभग 225 विभिन्न बैंकों के खातों को बन्द कराकर सायबर ठगों की कमर तोड़ी गयी तथा उक्त प्राप्त शिकायतों में से कुल 75 शिकायतों पर थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबध्द कराया गया हैं जिसमें लगातार विवेचना की जाकर आरोपियों की पतारसी के प्रयास किये जा रहे हैं । इसके अतिरिक्त क्राइम ब्रान्च इन्दौर के द्वारा ओएलएक्स विज्ञापन साईट पर लगातार निगरानी की जा कर फर्जी  विज्ञापनों को पहचान कर उन्हें हटाया गया जिससे कि आम जनता को इस प्रकार की सायबर ठगी से बचाया जा सके ।
इसके अतिरिक्त आमजन से यह अनुरोध किया जाता है कि  ओएलएक्स पर कुछ भी क्रय अथवा विक्रय करते समय निम्न लिखित बिन्दुओं पर ध्यान देवें-

o   ओ एल एक्स पर कोई भी  वस्तु खरीदते समय राशी ई वॉलेट द्वारा एडवान्स में न दें ।
·         यदि कोई व्यक्ति ओ. एल एक्स पर किसी भी वस्तु का विक्रय करते समय सैनिक/अर्ध्यसैनिक बलों के सुरक्षाकर्मियों के पहचान से संबंधित दस्तावेज तथा पहचान पत्र पेश करता है तो उस पर तुरन्त विश्वास न करें तथा जांच पड़ताल कर ही खरीदे।
o    किसी भी वस्तु को ओ एल एक्स पर क्रय करते समय जहां तक सम्भव हो आमने सामने पब्लिक प्लेस पर मिलकर ही खरीदे।
o    ओ एल एक्स पर किसी भी वस्तु का क्रय करते समय विक्रेता की WhatsApp live location प्राप्त करने का प्रयास करें ।
·         ओ एल एक्स पर किसी भी वस्तु का क्रय करते समय विक्रेता के साथ हुई whatsapp  चैट पर विश्वास न करें।
o    ओ एल एक्स वस्तु को क्रय करते समय विक्रेता द्वारा दी गयी किसी भी प्रकार की कोरियर स्लिप पर बिना जांच पड़ताल के विश्वास न करें ।
o    ओ एल एक्स वस्तु को क्रय करते समय जब तक वस्तु प्राप्त कर जांच परख न कर लें किसी भी प्रकार का पेमेन्ट न करें ।
o   यदि आपके साथ इस प्रकार की कोई भी घटना घटित होती है तो ओ एल एक्स पर तथा इन्दौर पुलिस के हेल्पलाईन नं. 7049124445, 7049124444 पर तुरन्त सम्पर्क करें।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 173 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 18 अप्रैल 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 173 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

47 आदतन व 47 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 अप्रैल 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 47 आदतन व 47 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी एवं 95 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 18 अप्रैल 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अप्रैल 2019 को 23 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी एवं 95 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अप्रैल 2019- पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2019 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामनें सियागंज इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इमरान पिता इज्जत मसुरी, सलमान पिता हमीद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर पालिका पार्किंग के सामनें भमौरी विजय नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 60 शांतीनाथ कालोनी अनुराग नगर निवासी महेशपिता भवंरलाल पगारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2019 को 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरसोला फाटा के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, आम्बाचदंन निवासी नरेंद्र पिता मदनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2025 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केपीटल ट्रांसपोर्ट के सामनें लोहामंडी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1 राधागोविंद का बगीचा निवासी सोहन पिता मोहनलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 720 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित आरोपी 14 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अप्रैल 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 कों 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा शिवमंदिर के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रोड न 8 नंदा नगर इंदौर निवासी रवि पिता नारायण सिंह राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 बोटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गरीब नवाज कालोनी निवासी सादिक उर्फ लालू और बागंडदा रोड श्रीराम कालोनी निवासी इकबाल खान और 13 दांगी किराना स्टोर के पास मायापुरी कालोनी खजराना निवासी बबलू पिता बद्री चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी पुल के पास सडक और रसोमा चौराहा के पास एबीरोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 11 छोटी खजरानी नया बसेरा मालवा परिसर के पीछे निवासी गोलू पिता मो निजाम और 113 शीतल नगर निवासी गोविंद पिता नवीन जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22400 रूपयें कीमत की 370 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थानापरदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका मंदिर के पास कुलकर्णी का भट्‌टा और अकोला नर्सिंग होम के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 225 चार नल के पास कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी मदन पिता रामप्रकाश टाटिया और 22/5 परदेशीपुरा निवासी गजक पिता बाबूलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शकंर, सुरज और नरवल काकड पुस्टा कंपनी के सामनें निवासी कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोहिनुर कालोनी गेट रिंग रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कोहिनुर कालोनी निवासी सलमान पिता रईस खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 का22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला ग्राम लिम्बोदी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भील मोहल्ला लिम्बोदी निवासी जमनाबाई पति भावसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 कों 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे कालोनी पुलिया के पास मंहु इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कोदरिया इन्दौर निवासी अजय पिता आत्माराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 कों 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भगौरा आम्बाचदंन रोड में स्थित मजार के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भील मोहल्ला भगौरा निवासी नरेंद्र पिता राजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिला, 01आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अप्रैल 2019- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 कों 23.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चौराहा देशी कलाली पर सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुए मिलें, संतोष पिता चुन्नीलाल चंद्रवंशी को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अप्रैल 2019-पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदलालपुरा सब्जी मंडी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 54 फ्रिगंज मरिमाता इंदौर निवासी तुषार उर्फ रजत पिता शकंरराव थोरात और नैनोद मल्टी जें ब्लाक गांधी नगर निवासी देवराज पिता विक्रम रत्नाकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक चाकू अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्यु लोहा मंडी पानी की टंकी के पास देवास नाका से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें,10/14 राहुल गांधी नगर निवासी राहुल पिता गजराज राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चौराहें के पास एमआर 10 खजराना और नाहरशाहवली दरगाह गेट के सामनें मेन रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, इसाक कालोनी खजराना निवासी शारूक पिता अयुब खान और गोहर नगर हुसैनी मस्जिद के पास खजराना निवासी फईम पिता मो नईम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ईशाक 459 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी विक्की पिता राजकुमार धनगर निवासी मो आसीफ पिता मो सलीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को 11.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर और भील कालोनी मुसाखेडी अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, भील कालोनीमुसाखेडी इंदौर निवासी हरिश पिता मोहन राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अप्रैल 2019-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा शौचालय के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 105 गोविंद नगर बाणगंगा निवासी जितेंद्र पिता कांतीलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल 2019 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बुद्ध नगर टंकी के पीछे खाली मैदान मे से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 93 नई विशाल किराना के पीछे सुर्यदेव नगर निवासी नितीन पिता किशनलाल चावला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, April 17, 2019

· एलआईसी अधिकारी की चाकू मारकर हत्या एवं लूट कर सनसनी फैलाने वाले प्रकरण का, 30 हजार रूपये का इनामी व मुखय आरोपी राहुल ठाकुर उर्फ मनीष उर्फ शातिर पिता शेरसिंह ठाकुर, पुलिस की गिरफत में। · आरोपी राहुल उर्फ मनीष के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद · आरोपी से अन्य घटनाओं में लूटे गये 04 मोबाईल फोन भी हुए बरामद। · आरोपी गिरफतारी से बचने के प्रयास में छत से कूदने से हुआ घायल, दोनो पैरों में आई चोंटे। · आरोपी के विरूद्ध पूर्व में चोरी, नकबजनी, चाकूबाजी एवं डकैती की तैयारी जैसे कई संगीनअपराध है पंजीबद्ध।




इन्दौर-दिनांक 17 अप्रैल 2019- दिनांक 03/04/2019 को थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में शुभम अस्पताल के पास मोबाईल एवं पर्स छिनने के प्रयास के दौरान एलआईसी अधिकारी यतिन पिसे को चाकू मारकर हत्या करने एवं अन्य व्यक्ति राजेश को घायल करने वाला मुखय आरोपी राहुल उर्फ मनीष उर्फ शातिर पिता शेरसिंह ठाकुर निवासी गुलाबबाग कालोनी थाना चंदननगर इंदौर द्वारा घटित घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय इंदौर जोन इंदौर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर के मार्गदर्शन में टीमें गठित कर, आरोपियों की शीघ्र गिरफतारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
                                उक्त टीम द्वारा पूर्व में दिनांक 11/04/2019 को घटना के 03 आरोपी चिंतामन उर्फ आषीष, गोलु एवं श्याम को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गयी थी। किंतु प्रकरण का मुखय आरोपी राहुल उर्फ मनीष पिता शेरसिंह ठाकुर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी बहुत शातिर होकर बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था। उक्त आरोपी राहुल की तलाष में पुलिस टीम द्वारा पेटलावद, आगर, रतलाम, पिथमपुर धार, झाबुआ व अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिषदी गयी थी। किंतु आरोपी राहुल हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था।
                                आरोपी राहुल की तलाश के दौरान विश्वस्थ मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राहुल फुटी कोठी में पीछे खंडहरनुमा भवन में छत पर छुपा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घेराबंदी कर टार्च की रोषनी में देखा तो एक संदिग्ध छत पर दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में छत से कुदा। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा। संदिग्ध व्यक्ति का नाम पता पूछा तो अपना नाम राहुल उर्फ मनीष बताया।आरोपी राहुल से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा जुर्म स्वीकार कर चाकूबाजी कर हत्या करना व अन्य स्थानों से मोबाईल छिंनना स्वीकार किया। तब आरोपी राहुल को मौके पर विधिवत गिरफतार किया गया। भागने के प्रयास में छत से कूदने के कारण आरोपी राहुल के दोनों पैरों में चोंटे आयी है।
                                आरोपी राहुल से पूछताछ में घटना में प्रयुक्त चाकू, घटना वक्त पहने गये कपडे एवं जूते तथा अन्य घटनाओं में लूटे गये 04 मोबाईल भी जप्त किये गये। फरार अवधि में आरोपी राहुल से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ एवं इसके साथीगणों के बारेंमें पूछताछ की जा रही हैं।
                               

फरारी के दौरान आरोपी राहुल पैटलावद, थांदला, ओंकारेश्वर, पीथमपुर आदि स्थानों पर रहा है। घटना के बाद पकडा न जायें इस हेतु सिर के बाल, दाडी, मूंछ कटा लेना बताया है। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके पास लूटे गये मोबाईल फोन होने के बावजूद भी किसी से मोबाईल फोन पर संपर्क नहीं रखता था ताकि घटना करने के बाद पकडा न जा सकें। आरोपी के अजमेर भागने की योजना थी।
                                विवेचना अंतर्गत पुलिस द्वारा लगभग 200 लोगों से विस्तृत पूछताछ की गयी। इसमें इसके परिजनों, रिश्तेदार, दोस्तों, पूर्व में अपराधों में लिप्त साथी शामिल थे। इस प्रकार महत्वपूर्ण सूचनाओं पर आधारित मुखबिर सूचना तंत्र मजबूत किया गया। जिस कारण आरोपी को पकडने में सफलता मिल सकी।

                                आरोपी राहुल उर्फ मनीष की गिरफतारी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 इंदौर श्री मनीष खत्री के नेतृत्व में गठित टीम, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री अखिलेष सिंह रैनवाल, थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री आर.एन.एस. भदौरिया,थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर श्री सुनिल शर्मा एवं आरक्षक के.सी. शर्मा थाना राजेन्द्रनगर, आरक्षक शशांक, आरक्षक तनय, आरक्षक स्वदीप, चालक अमरपाल थाना द्वारकापुरी, आरक्षक प्रदीप थाना भंवरकुंआ, आरक्षक विपिन एवं आरक्षक नरेन्द्र चालक, आारक्षक उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पश्चिम जोन 02 इंदौर, आरक्षक धर्मेन्द्र राठौर नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अन्नपूर्णा इंदौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।