Wednesday, March 20, 2019

इन्दौर पुलिस व नगर सुरक्षा समिती सदस्य की सक्रियता से एक दुर्घटना मे घायल, लापता नाबालिक बालक को सकुशल उसके परिजन से मिलाया



इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019- जिला इन्दौर के एमवाय हॉस्पिटल के सहारा वार्ड में दिनांक 12 दिसम्बर 2018 को एक अज्ञात बालक एक सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में 108 वाहन द्वारा भर्ती करवाया गया था। उक्त दुघर्टना में बालक के सर का अंदरूनी हिस्सा भी बाहर आ गया था और यह चोट इतनी गंभीर थी कि, उसके प्रभाव के कारण वह बालक अपनी यादाश्त भी भूल गया था। तत्काल दी गयी चिकित्सा सुविधा के कारण उसकी जान तो बच गयी थी, लेकिन वह अपने घर बार के बारें में कुछ बता नहीं पा रहा था। जिला इन्दौर नगर सुरक्षा समिती के प्रवक्ता व समाजसेवी श्री अमरजीत सिंह सूदन, जो कि अपनी समाज सेवा के तहत एमवायएच के सहारा वार्ड में आये ऐसे लापता मरीजों को पुलिस की मदद से घर पहुंचाने का प्रयास करते रहते है। जब इस लापता बालक के बारें में पता चला तो, उससे उसका नाम पता पूछा, जिसने केवल अपना नाम आयुष बताया और इसके अलावा कुछ भी नहीं बता पा रहा था।
                पुलिस व श्री सूदनजी द्वारा पिछले 3 माह से उक्त बालक के बारें में पता लगाने के प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन कुछ परिणाम नहीं निकल पा रहा था। इस बीच श्री सूदन जी द्वारा उक्त बालक आयुष के संबंध में एक पोस्ट फेसबुक पर डाली गयी, जिसे करीब 32 लाख लोगों ने देखा और उसी में से नागपुर महाराष्ट्र के लोगों ने भी देखा तथा उनमें से ही किसी ने उक्त बालक आयुष के माता-पिता को इस बारें में बताया। इस पर दिनांक 18.03.19 को रात्रि में एक-डेढ़ बजे बालक आयुष के परिजन द्वारा थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री सुबोध श्रोत्रिय से संपर्क किया, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एमवायएच हॉस्पिटल पहुंचकर, उक्त बालक व उसके परिवारजनों की वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये बात करवाई गयी। बच्चें ने फोन पर जैसे ही अपने माता-पिता को देखा तो वह उन्हे पहचान गया और उनके पास जाने का कहने लगा तथा उसके परिजन भी खुश होकर, उसे लाने के लिये इन्दौर के लिये निकले।
                आज दिनांक 20.03.19 को अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री अनिल पाटीदार व थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री सुबोध श्रोत्रिय, श्री अमरजीत सिंह सूदन एंव एमवायएच के सहारा वार्ड के स्टाफ की उपस्थिति में बालक आयुष कोनागपुर से आये उसके पिता, मामा व चाचा के सुपुर्द किया गया। बालक के परिजन ने बताया कि, वह घर पर किसी बात से नाराज होकर नागपुर से बिना बताये आ गया था, जिस पर हम सभी उसे बहुत ढूंढ रहे थे लेकिन मिल नहीं पा रहा था, इन्दौर पुलिस की कार्यवाही के कारण ही हम अपने बच्चे से मिल पायें। अपने बच्चें को पाकर वे सभी बहुत खुश हुए और इन्दौर पुलिस को धन्यवाद दिया गया।
यहां सबसे उल्लेखनीय है कि जिस बच्चें का नाम पता कुछ मालूम नहीं था और न ही बच्चें की यादाश्त सही सलामत थी, फिर भी उसका घर व परिवार को ढृंढकर उन्हे परिवार के पास पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जो कि इन्दौर पुलिस व नगर सुरक्षा समिती सदस्य की सक्रियता से ही संभव हो सका है। इस प्रकरण से भी हमें यह सीख मिलती है कि, यदि हम फेसबुक/व्हाट्‌सअप आदि सोशल मीडिया का सदुपयोग करें तो उसके बेहतर परिणाम हो सकते है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 274 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 मार्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 274 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

83 आदतन व 47 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 83 आदतन व 47 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाहीकी गई।

19 गैर जमानती, 68 गिरफ्तारी एवं 176 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 19 गैर जमानती, 68 गिरफ्तारी एवं 176 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 19 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 17.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तंजीम नगर खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अयाजुद्‌दीन पिता रहीमुद्‌दीन, मो.साजिद पिता मो.हमीद, आरिफ पिता सलीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1050 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कसाई मंडी सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्तमिलें, 105 आरएनटी मार्ग इंदौर में रहने वाले रऊफ खान पिता गफूर खान तथा अब्दुल रशीद पिता गफूर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2750 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर गुलाब बाग से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास गुलाब बाग इंदौर निवासी हुकुम सिंह पिता जोधासिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परेश टावर के नीचे लोहा मण्डी से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, आनंद गार्डन लखानी फैक्ट्री के पीछे इन्दौर निवासी संजय पिता कैलाश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 450 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 23.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापीठा सैफी स्कूल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्तमिलें, गंगा नगर चंदन नगर इंदौर निवासी अस्सू उर्फ आशिफ पिता नजीर शेख, राहुल पिता नंदकिशोर, गोलू उर्फ अथहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1840 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जवाहर नगर पान की दुकान के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 254 जवाहर नगर इंदौर निवासी साजेश पिता शाह जी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 425 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 15 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोमा की फेल इंदौर निवासी मोहित पिता कमल ठाकुर, भागिया गांव कांकड़ हीरा नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता खेतसिंह परिहार तथा 237 नेहरू पार्क सुखलिया इन्दौर निवासी नरेन्द्र पितागोवर्धन सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 70 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 02.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, संयज गांधी नगर इन्दौर निवासी मुकेश पिता सरदार सैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रू. कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 19.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचौली मर्दाना ओवर ब्रिज के पास़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पटेल मोहल्ला ग्राम कनाड़िया इंदौर निवासी राहुल पिता भागीरथ मालवीय तथा ग्राम उपड़ी थाना कनाड़िया इन्दौर निवासी राजेन्द्र पिता गोपालसिं चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2280 रू. कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव रेसीडेन्सी टोल नाके के पास खण्डवा रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शासकीय स्कूल केपास सिमरोल इंदौर निवासी ब्रजपाल पिता राजाराम बाथम तथा पंचायत के पास सिमरोल इंदौर निवासी राजाराम पिता रामनारायण चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8540 रू. कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 15.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माणिकबाग ब्रिज के नीचे गुलजार कालोनी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 34 माण्डल विलेज कालोनी इंदौर निवासी अखलेश पिता रामतीरथ निशाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 23.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घोड़ा गली कड़ावघाट से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 34 कुम्हारखाड़ी बाणगंगा इंदौर निवासी विजय पिता राधेश्याम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपयें कीमत की 6 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 11.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशर बाग ब्रिज के नीचे से अवैधशराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चोईथराम मण्डी के सामने झोपड़ पट्‌टी इंदौर निवासी विनोद पिता दिनेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेड़िया नाका देपालपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बनेड़िया इंदौर निवासी भेरूलाल पिता शोभाराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 22.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेण्ड के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 94 नेहरूवन ग्राम खण्डवा रोड़ इंदौर निवासी नरेश पिता किशोरीलाल असुईया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 मार्च2019-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार ब्रिज के पास आम रोड़ सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 19/1 दुबे का बगीचा इंदौर निवासी नरेन्द्र सिंह पिता रामसिंह हाड़ा, 70 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी रोहित पिता बाबूलाल अहिरवार तथा 15/2 रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी विक्रम पिता राधेश्याम वर्मा को पकडा गया।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2019 कों 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छावनी चौराहा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, अर्जुन प्याऊ इन्दौर निवासी राम रमेश पिता मिश्रीलाल सैनी को पकडा गया।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुर्दाखेड़ी रोड़ सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, बड़ी कलमेर निवासी मुकेश पिता कृपाराम यादव, ग्राम जगोटी थाना राघवजी जिला उज्जैन निवासी केसरसिंह पिता बुद्धर जी गारी को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।

अवैध भांग सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 कों 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 14 उषा फाटक जेल रोड़ से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 14 उषा फाटक जेल रोड़ इंदौर निवासी कल्याणसिंह पूरण सिंह कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय सेतु पुल के नीचे एवं दौलतगंज पानी की टंकी के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, नार्थ तोड़ा इन्दौर निवासी हुसैन पिता मुकेश तथा ग्रीनपार्क कालोनी इंदौर निवासी इन्तू उर्फ इम्तियाज पिता अयाज मंसूरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा व एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमरटेकरी हनुमान मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, अमर टेकरी इंदौर निवासी अजय उर्फ रंगीला पिता राजेन्द्र चाण्डाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध बांक जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सूरज नगर शिव मंदिर के पास इंदौर निवासी विजय पिता दशरथ मालवीय तथा पटेल नगर खजराना इंदौर निवासी राजू पिता लक्ष्मण बुधारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 19.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 62/12 पाटनीपुरा इंदौर निवासी जयप्रकाश पिता विध्यासागर शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 23.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदूर चौक से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 391 बजरंगनगर इंदौर निवासी रोहित पिता ज्वाला सिंह ओंकार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हारखाड़ी कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 22 जयहिंद नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ गौरव पिता दीपक बसोड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानवता नगर गेट के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, राजीव नगर बड़ला खजराना इन्दौर निवासी मोहम्मद इमरान पिता मो. इकबाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति नगर कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कनाड़िया कांकड मृंदग गार्डन के पास रहने वाले पवन पिता राजेश मेड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2019-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सब्जी मण्डी के पास स्कीम नं. 78 एवं वाइन शॉप के पास निपानिया से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, नई सड़क स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी नवीन पिता श्याम राठौर तथा गौरी नगर इंदौर निवासी लोकेश पिता राजकुमार कोष्टी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम रोड़ कलाली के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 686 गोटॅ की चाल मालवा मिल इन्दौर निवासी राजेश पिता हजारीलाल बड़गुजर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 22.30 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर भंडारी ब्रिज के नीचे एमआर-4 से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 12 काजी की चाल इन्दौर निवासी शफी उर्फ कल्लू पिता नूर मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 24 बजरंग नगर इंदौर निवासी संतोष पिता रामनारायण राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2019 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजाबाग कालोनी से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 41/2 राजाबाग कालोनी इंदौर निवासी रामप्रकाश पिता रामनाथ गौतम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।

Tuesday, March 19, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 257 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 257 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

91 आदतन व 72 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 91 आदतन व 72 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 19 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 16 गैर जमानती, 73 गिरफ्तारी एवं 174 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2019- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बनेड़िया तालाब झुग्गा से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, धनसिंह पिता जग्गु बाथम, चैनिया पिता भूरसिंह बाथम, विनोद पिता भूरिया बाथम, धर्मेन्द्र पिता शंकरलाल बाथम, अमरसिंह पिता अनोखीलाल बाथम, बबलू पिता जगन्नाथ बाथम, हीरा पिता बसन्तीलाल बाथम, अमरसिंह पिता पूनाजी बाथम, पंकज पिता नारायण बाथम तथा कालू पिता देवा बाथम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 18135रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुन्दर नगर गली नं. 2 से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, अभिषेक पिता मंशाराम खाण्डे, राजेन्द्र पिता लच्छू हरजने, अभिषेक पिता महेश निरबले, शंकर पिता कैलाश कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1950 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 16.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम टेम्पो स्टेण्ड से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिनेश पिता राजू कुशवाह, कैलाश पिता सीताराम कौशल, राजा पिता कान्तिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1815 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामने बड़ी लाईन से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 311 ग्रीन पार्क कालोनी इंदौर निवासी इस्लाम पिता इमाम रंगरेज को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 15 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2019- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबे के पास एवं राम सुखलिया नाले के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, महेश यादव नगर इंदौर निवासी ऋषि, रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी सूरज एवं धीरज तथा मराठी मोहल्ला भागीरथपुरा इंदौर निवासी राहुल उर्फ लेंडी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 600 रूपयें कीमत की 106 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कैलाश कुटी के पास सियागंज से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 2/2 भाग्यलक्ष्मी कालोनी इंदौर निवासी चंद्रशेखर पिता गणेशराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 18.20बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास मन्दिर के पास रूस्तम का बगीचा मेन रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 176 रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी रामप्रसाद पिता जुत्तीलाल केहल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोया रोड़ खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 77 ममता कालोनी खजराना इंदौर निवासी साजिद अली पिता महमूद अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 19.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल गली परदेशीपुरा एवं सुभाष नगर चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रामदेव मंदिर के पास लाल गली परदेशीपुरा इंदौर निवासी राकेश पिता कन्हैयालाल पाण्डेय, 279 जनता क्वार्टर इंदौर निवासी चंद्रकांत पिता बृजलाल ठाकरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 11.35 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर लोहा मण्डी पेट्रोल पंप के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बी.के. हरिजन कालोनी इन्दौर निवासी लखन पिता किशन दोड़िये को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1470 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 10.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब गेट के सामने धार रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शांति नगर जवाहर टेकरी धार रोड़ इन्दौर निवासी श्रवण पिता मदनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 18.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महादेव नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, महादेव नगर इंदौर निवासी लक्ष्मीबाई पति रामराव मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 14 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सागरपैसा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुएमिलें, ग्राम जोशीगुराड़िया इंदौर निवासी गेन्दालाल पिता मेवालाल कोहली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 कों 21.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ए.बी. रोड़ डकाच्या से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पटाडा थाना बरोठा जिला देवास निवासी राजा उर्फ राजेन्द्र पिता गुरूबक्श चौधरी तथा नारियाखेड़ा थाना बरोठा जिला देवास निवासी श्याम पटेल पिता बद्रीलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21000 रूपयें कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2019-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, दरगाह वाली गली चम्पाबाग इंदौर निवासी मो.अल्ताफ पिता अल्लाह बक्श, गंगा नगर चंदन नगर इंदौर निवासी मो. जाबीर पितामो.साकिर तथा गंगा नगर चंदन नगर इंदौर निवासी मो.साजिद पिता मो. साकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृृृृृथक-पृथक एक-एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, समीर उर्फ बम्बईया पिता गणेश मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 94 स्कीम आईडीए मल्टी मूसाखेड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 412 मदीना नगर फातिमा मस्जिद के पास इंदौर निवासी सईद पिता छोटे खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 09.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कॉम्पलेक्स के सामने हरिजन कालोनी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 210 भूरी टेकरी मानवता नगर इंदौर निवासी आनंद पिता सुरेश बिलरवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तुकोगंज से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, डायमंड कालोनी जंजीरवाला चौराहा इंदौर निवासी बुधन पिता सोनाई साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेकरी गली एवं सोलंकी पान सदन एमआईजी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गांव कुमाड़ी थाना बाणगंगा इंदौर निवासी सुभाष पिता कनीराम चौधरी, सोमनाथ की नई चाल आयुष पिता राजेन्द्र गड़गोडे़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 मार्र्च 2019 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शाह वली दरगाह के सामने पठान होटल खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, लुनियापुरा इंदौर निवासी अंकित पिता अनिल़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिले, 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 मार्च 2019-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2019 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कृष्णपुरा छत्री के पीछे नाले के पास इंदौर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, नार्थ तोड़ा इंदौर निवासी मधन पिता बाबूलाल, 82 नार्थ तोड़ा इंदौर निवासी दीपक पिता गेंदालाल पंवार, 112 नार्थ तोड़ा इंदौर निवासी लोकेश पिता मुन्नालाल वर्मा तथा 103 खेड़ापति नार्थ तोड़ा इंदौर निवासी विनोद पिता कस्तूरचंद जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 18 मार्च 2019 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोयलाबाखल बगीचे के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 166 इन्द्रा नगर इंदौर निवासी गोपाल पिता दिलीप राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वाराकल दिनांक 18 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कस्तूर सिनेमा के सामने एवं क्लाथ मार्केट हॉस्पिटल से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, जबरन कालोनी इंदौर निवासी राजू उर्फ राहुल पिता धर्मेन्द्र परमार, सनी पिता विजय खरे तथा 222 जबरन कालोनी निवासी रोहित पिता रतन सिंह सिंगारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।