Thursday, March 7, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 162 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 162 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

51 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 07 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 51 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी एवं 162 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 07 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 08 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी एवं 162 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2019- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 23.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम मार्केट वल्लभ नगर ग्राउंड मे बिजली के खंबे के नीचे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सोनू पिता भरत साडनकें, अनिल पिता दशरथ उबलें, राजेश पिता ओमकारलाल, हनुमत पिता देवराव कासिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोड न 6 नेहरू नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,अभिषेक उर्फ राम पिता विध्याचरण, रवि पिता ओप्रकाश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 20.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेक्टर डी सुदामा नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मुकेश पिता रामरतन कौशिक, अनुप पिता स्व मदन मोहन पांडे, लोकेंद्र पिता ललित पंवार, महेश पिता नुतनदास, रवि पिता रामलाल सेन, बंटी पिता हरी वर्मा, चदंर पिता सूरज सिंह ठाकूर, दीपक पिता मदनलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 52300 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल बाउंड्री बिजली के खंबें के नीचे ई सेक्टर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जाकिर पिता नवाब खान, आमिर पिता इब्राहिम खान, जावेद पिता नुरूद्दीन खान, जाकिर उर्फ गोलू पिता मो रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3230 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2019- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 कों 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम टी नयापुरा इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, न्यु जसपाल के ढाबा ग्राम अरंडिया निवासी राहूल पिता हरि बांदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1620 रूपयें कीमत की 9 क्वाटर  अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 कों 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली मैदान रामनगर बडी भमौरी इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 115/1 मल्हार पल्टन थाना मल्हारगंज निवासी इमरान पिता रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 कों 16.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाकिजा कालोनी रोड बायपास के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अनूप किराना स्टोर के पास स्वर्ण बाग कालोनीनिवासी बबलू पिता जितेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना नाका दिशा होटल के पीछे बाणगंगा इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रामदत्त का भट्‌टा निवासी सौरभ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 कों 16.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदमारी ईट भट्‌टा माताजी मंदिर के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोपालराव पिता प्रकाशराव भाकरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 कों 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवसागर के सामनें सजंय गांधी नगर मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बिजलपुर 113 सजंय गांधी नगर निवासी मंजू पिता रमेश जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2019- पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, बबलू पिता किशन और अजय पिता ज्ञानसिंह को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2019-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 22.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खालसा चौक निरजंनपुर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 684 नई बस्ती निरजंनपुर निवासी अशोक पिता रामबाबू करोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परआइडिया मल्टी स्कीम न 114 खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 134 सी1 09 आइडिया मल्टी खजराना निवासी सुधाीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मसानिया के पास फिरोज गांधी नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 36 बंसी प्रेस की चाल परदेशीपुरा निवासी सुमीत पिता गणेश आयकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पीछे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सुरेश यादव का मकान सुगंधा नगर निवासी मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्र्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सचिन पिता ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण पिता विजय भारद्ववाज, राजू पिता श्यामलाल कश्यप, सन्नीपिता दिनेश कुशवाह, रामदेव पिता दिनेश सिंह कुशवाह, करण पिता फिन्नु भट्‌ट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, March 6, 2019

एटीएम कटिंग करने वाला गिरोह क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


·       
  • आरोपियों से एटीएम कटिंग की तीन घटनाओं के अलावा नकबजनी की 10 वारदातों का भी हुआ खुलासा।
  •  लाखों रूपये के मश्रूका सहित घटना में प्रयुक्त वाहन किया बरामद।
  •   05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाद्गा जारी।
  •   अगरबत्ती फैक्टरी संचालक था गिरोह का सरगना, कारखाने पर योजना बनाकर देते थे वारदात को अंजाम।
  •   दोपहिया वाहन से करते थे रैकी, वारदात में प्रयुक्त वाहन किया जप्त।


इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रूचिवर्धन मिश्र इन्दौर (शहर) व्दारा शहर में चोरी, नकबजनी, एटीएम कटिंग व लूट के बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा इंदौर शहर में एटीएम कटिंग कर लूट करने वाली गिरोह की पतारसी किये जाने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की नियत से थाना एरोड्रम क्षेत्र में रैकी कर रहे हैं उपरोक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना एरोड्रम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये उपरोक्त संदेहियों की तलाश की गई जिन्हें सघन छानबीन के बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये दोनों संदेहियों से नाम पता पूछनेपर उन्होंनें अपने नाम 1. मनीष लेमनपुरे उम्र- 24 वर्ष निवासी- 349 विद्युरनगर, द्वारिकापुरी इंदौर व 2. अभिषेक जैन उम्र-31 वर्ष पिता स्व. विमल कुमार जैन निवासी - 10, सेक्टर ए स्कीम नं. 71 इंदौर का होना बताया ।
              उपरोक्त दोंनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंनें थाना छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत, खालसा स्टेडियम के पास से अल्फ सेनेटरी नामक दुकान में से करीब दो सप्ताह पूर्व अर्धरात्रि में दुकान का ताला तोड़कर, एचपी कम्पनी का लेपटॉप, स्टेनलेस स्टील के मिक्सर, नल की टोटियाँ व नगदी आदि चुराना बताया जिसमें आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके साथ उक्त वारदात में उनके साथी शरद चौहान और राहुल भी साथ में थे। उपरोक्त चोरी के सदंर्भ में थाना छत्रीपुरा में अपराध क्रमांक 58/18 धारा 457, 380 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया था जिसके अज्ञात आरेपियों की पतारसी कर पुलिस टीम ने चोरी गया समस्त मश्रुका आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया है।
आरोपी मनीष व अभिषेक से प्राप्त जानकारी के आधार पर उपरोक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपीगणों शरद चौहान और राहुल की तलाश पुलिस टीम द्वारा की गई जिसमें आरोपी शरद चौहान को क्राईम ब्रांच की टीम ने पतारसी उपरांत घेरांबंदी कर धरदबोचा लेकिन आरोपी राहुल वर्तमान में भी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास अनवरत्‌ जारी है।
             आरोपी शरद चौहान पिता अशोक चौहान उम्र- 22 वर्ष निवासी छोटा बांगड़दा वंदना नगर इंदौर, ने पुलिस पूछताछ में अपने साथियों मनीष, अभिषेक, तथा राहुल के साथ छत्रीपुरा में चोरी की वारदात करना कबूल किया। आरोपी शरद चौहान से की गई पूछताछ में खुालासा हुआ कि उसने थाना मल्हारगंज में मनीष अभिषेक तथा राहुल के साथ मेडीकल स्टोर के ताले तोड़कर नगदी 11 हजार रू चुरा लिये थे जिसमें अपराध क्रमांक 75/19 धारा 457, 380 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध हुआ था जिसका खुलासा पुलिस टीम द्वारा आरोपी शरद चौहान से की गई पूछताछ में हुआ है।
      आरोपी मनीष लेमनपुरे से की गई पूछताछ में थाना बाणगंगा के अपराध क्रमांक 211/19 धारा 454, 380 भादवि में सूने घर से ताल़ा तोड़कर चोरी गये सोने चांदी के जेवरात वाली वारदात का भी खुलासा हुआ है जिसे आरोपी मनीष लेमनपुरे ने अपने साथियों राहुल शरद व गोलू केसाथ अंजाम दिया जाना कबूल किया। आोपी आरोपी मनीष लेमनपुरे की निशानदेही पर वारदात का मरूका एक जोड़ी चांदी पायल, 05 जोड़ चांदी के बिछिया तथा नगदी राशी को बरामद किया गया है। थाना बाणगंगा के अपराध में गोलू नामक आरोपी की संलिप्तता उजागर होने पर आरोपी पंकज उर्फ गोलू पिता ओमप्रकाश सोलंकी उम्र-28 वर्ष निवासी - व्यंकटेश विहार छोटा बांगड़दा, को तलाद्गा करने के उपरांत थाना बाणगंगा क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा।
             आरोपी अभिषेक जैन से की गई पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथीदारान आरोपियों सरफराज अहमद मंसूरी, राहुल तथा मनीष के साथ मिलकर, करीब 01 माह पूर्व थाना एरोड्रम क्षेत्रांतर्गत संजयनगर में बैंक ऑफ इण्डिया के एटीएम को तोड़ा था जिसके अंदर के बाक्स (जिसमें रूपये भरे होते हैं) को भी तोड़ने की कोशिश की थी जिसमें वे असफल रहे थे। इसी रात एटीम लूटने की वारदात में असफल होने पर इन्होंनें उसी एटीएम के ठीक सामने स्थित दुकान से 01 डीवीआर तथा 03 मोबाईल फोन चुरा लिये थे। उपरोक्त घटना के परिपेक्ष्य में थाना एरोड्रम में अपराध क्र 80/19 धारा 457, 380, 511 भादवि का प्रकरणकायम किया गया था जिसका समस्त मश्रूका पुलिस टीम द्वारा बरामद किया जा चुका है। उक्त घटना मे प्रयुक्त वाहन एक्टिवा क्रमांक डच् 09 ैज् 8809 को भी पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया है।
       आरोपी अभिषेक जैन से की गई पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथीदारान आरोपियों सरफराज अहमद मंसूरी, राहुल तथा मनीष के साथ मिलकर राजेन्द्र नगर, ग्राम दूधिया थाना खुड़ैल, में भी एटीएम कटिंग करने की नाकाम कोशिश की थी चॅूकि आरोपीगण मोटी रकम की तलाश में थे इसलिये एटीएम कटिंग कर नगदी चोरी करने की लगातार कोशिश कर रहे थे किंतु वे तीन जगह प्रयास करने के बाद भी वारदात करने में सफल नहीं हो सके थे अतः अन्य जगहों पर लगातार चोरियां कर रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में एमजी रोड थाना क्षेत्र में जूते की दुकान से जूते चोरी करना, एरोड्रम में संगम नगर से पान की दुकान से सिगरेट के पैकेट व नगदी राशी, राजेन्द्र नगर में पेट्रोल पंप के सामने से मोबाईल एसेसरीज सेंटर से मेमोरी कार्ड तथा इयरफोन, थाना तेजाजीनगर क्षेत्र से एक दुकान से दूरबीन तथा एलईडी चोरी करना भी कबूला है इन अपराधों के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्रों सेसमन्वय कर कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों ने कुछ कॉलोनियों में खड़े चार पहिया वाहनों के कॉच तोड़ने की वारदातों को अंजाम दिया जाना भी कबूला है जिसमें आरोपी ईश्वर तथा धनराज की संलिप्तता उजागर हुई है जिनकी तलाश की जा रही है।
       उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अभिषेक जैन की अगरबत्ती निर्माण का कारखाना महावीर परफ्यूमरी के नाम से समाजवादी इंद्रानगर में स्थित हैं जहां पर आरोपी अभिषेक अपने अन्य साथीदारानों को बुलाकर, योजना बनाकर वारदातों को अंजाम देता था।
        आरोपी मनीष टाईल्स लगाने का काम करता है जोकि आर्थिक तंगी की वजह से चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी मनीष ने खुलासा किया कि इंदौर शहर में इनकम टैक्स की रेड के बाद 17 करोड़ रूपये की सूचना होने पर इन्होंनें तेजाजीनगर वायपास क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने की नियत से रैकी की थी किंतु रैकी के दौरान सीसीटीवी कैमरों की अधिकता होने से पकड़े जाने के डर से इन्होंनें उक्त वारदात को अंजाम देने से पूर्व अपने इरादे बदल लिये थे। आरोपी मनीष पर राजस्थान के झालावाड़ में भीमारपीट का अपराध पंजीबद्ध हुआ था। आरोपी सरफराज नकबजनी के प्रकरण में पूर्व में सोयत, नलखेड़ा, जिला आगर मालवा में पकड़ा जा चुका है जोकि पूर्व में जेल में निरूद्ध किया गया था।
                                क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में आरोपीगणों अभिषेक, मनीष, पंकज, सरफराज, शरद को पकड़ा गया है तथा अन्य आरोपी राहुल, ईद्गवर व धनराज वर्तमान में फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में 01 लेपटॉप, 01 डी.वी.आर., 02 मोबाईल, नल की टोटियां, जूते, चांदी के जेवर, कपड़े व नगदी 10,400/- रूपये सहित घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन  को बरामद किया गया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जायेगी ।



पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे 04 बदमाशों को पुलिस थाना संयोगितागंज ने किया गिरफ्तार।



पकड़ाये आरोपीगण निकलें शातिर चोर, जिनके कब्जे से चोरी के 22 मोबाइल व चोरी की एक एक्टिवा भी हुई बरामद।

इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2019- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देशन में की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मो. यूसुफ कुरैशी व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्रीमती वाहिनी सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्रीमती ज्योति उमठ के नेतृत्व में थाना संयोगितागंज द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर लूट की योजना बनाते हुए 4 बदमाशों को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ करने पर, नेमावर रोड़ लाल रंग के पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाना बताया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 दोपहिया वाहन मिलेंजिनमें एक एक्टिवा गाड़ी चोरी की होना पायी गयी तथा 8 मोबाइल, 2 चाकू, 1 सरिया, 1 पाईप मौके से प्राप्त हुए।
                आरोपियों ने पूछताछ पर अपना नाम-
1.            अयान पिता अब्दुल हमीद खान उम्र 18 साल निवासी अंकीलराज दवाखाना के सामने आजाद नगर इन्दौर।
2.            रेहान पिता मो. निसार अंसारी उम्र 18 साल निवासी शेख अलीम पार्षद की गली आजाद नगर इंदौर।
3.            अरबाज पिता मकसूद शेख उम्र 19 साल निवासी शेख अलीम पार्षद की गली आजाद नगर इंदौर।
4.            ताहिर पिता शहजाद खान उम्र 19 साल निवासी वाटर पंप के सामने आजाद नगर इंदौर।
पांचवा आरोपी साहिल निवासी देवास फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ करने पर इनके पास से चोरी व लोगों से छीने गये 22 मोबाईल मिलें, जो इन्होने शहर के भंवरकुआं, ट्रांसपोर्ट नगर, नवलखा, चड़ियाघर, साजन नगर से लोगों से छीनना बताया। आरोपीगणों ने बताया कि वो अपनी गाड़िया बदल बदलकर सूने व अंधेरे रास्तों पर अकेले लोगों से मोबाइल झपटकर भाग जाते थे। सभी आरोपीगण आजाद नगर के ही रहने वाले है, जिनमें से दो पेंटर का काम करते है। ये लोग बाल कलर कर,मोटर सायकलों पर घूमने, अय्‌याशी करने व नशा करने के आदि है, जिसके लिये ही इन वारदातों को अंजाम देते थे।
                आरोपियों द्वारा की गयी वारदतों में थाने के अप. क्रं. 101/19 धारा 382 भादवि, अप. क्रं. 102/19 धारा 379 भादवि, अप. क्रं. 103/19 धारा 399/402 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट के पाये गये है। आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की एक्टिवा गाड़ी सहित 3 दोपहिया वाहन, 2 खटकेदार चाकू तथा लगभग 5 लाख रू. कीमत के 22 मोबाईल (जिनमें 1-नोकिया, 2-हॉनर, 1-कूलपेड, 1-रियलमी, 2-एचटीसी, 4-सेमसंग, 2-मोटोरोला, 1-ओपो, 1-जिओनी, 1-एमआई, 2-माइक्रोमैक्स, 3-वीवो, 1-एसएस शामिल है।) बरामद किये गये। पुलिस द्वारा इनके फरियादियों व विभिन्न थाना क्षेत्रार्न्गत अपराध के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।  अपराधियों से अन्य वारदातों व मोबाइल आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
                उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री सुबोध श्रोत्रिय, उनि रवि बट्‌टी, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, आर. 3605 नागेन्द्र सिंह, आर. 1804 यशवंत, आर. 93 संजय तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




युवती का बैग छीनकर फरार हुए आरोपी पुलिस थाना पलासिया द्वारा गिरफ्तार।


  
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2019- पुलिस थाना पलासिया पर दिनांक 19.02.19 को फरियादीया अंजली पिता भगवानसिंह सेंगर निवासी 83 बैंकुडधाम पलासिया ने आकर बताया कि रात 10.30 बजें साकेत नगर पावर हाउस के सामनें से पैदल-पैदल जा रही थी, तभी पीछे से एक्टिवा से तीन लडके आये व मेरा बैग खीचकर लेकर मनीषपुरी कालोनी की तरफ भाग गये। जिस पर पुलिस थाना पलासिया पर अपराध क्र 66/19 धारा 382 भादवि का तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी पलासिया श्री अजीतसिंह के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
                पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए 1. अजय पिता रामसंतोष चौहान उम्र 18 साल निवासी 211 बीधीरज नगर खजराना, 2. राहुल पिता शोभाराम पिपलोदे उम्र 19 साल निवासी धीरज नगर खजराना, 3.सतीश उर्फ रोहित पिता हरिविश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासी धीरज नगर इन्दौर एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों कब्जें से एमआई ए6 कीमत 10000, बीना नबंर एक्टिवा, छिपा हुआ बैग जिसमें रखा सामान पावर बैंक इंटेक्स कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से अन्य पूछताछ की जा रही है।
                उक्त कार्यवाही में उनि आशीष शर्मा, आर 1845 प्रमाद, आर 3460 मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।





Tuesday, March 5, 2019

शराब व्यवसायी को लूटने की योजना बनाते हुये पांच बदमाश, पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा गिरफ्तार।



आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व कारतूस सहित चार धारदार हथियार भी जप्त ।
             
इंदौर - 5 मार्च 2019 - शहर में मोबाईल व बैग छीनने व चोरी आदि की घटनाओं के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र द्वारा इन्दौर शहर के सभी थानो को शहर मे सक्रिय गुण्डे बदमाशो व फरार अपराधियों एंव असामाजिक तत्वों की धरपकड करने के निर्देश दिये गये है, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री मो. युसुफ कुरेशी व उनके क्षेत्रान्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री प्रशान्त चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री हरीश मोटवानी द्वारा संबधित थानो के पुलिस बल से लगातार वाहन चेकिंग ,पेट्रोलिंग एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से सक्रिय बदमाशो की धरपकड कराई जा रही है ।
              इसी क्रम में कल दिनांक 04/03/2019 की रात लगभग 09.00 बजे थाना हीरानगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश लाहिया कालोनी के खाली मैदान के अंधेरे में  बैठकर चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहे के पास स्थित विदेशी शराब दुकान के मैनेजर को लूटने की योजना बना रहे है , मुखबिर की सूचना पर तत्काल  उप निरी जगदीश मालवीय ,प्र आर 2527 राकेश ,प्र आर 903 रामसिंह , आर.2036 महेन्द्र , आर 1948 अजीत , आर 3315 इमरत की टीम गठित की जाकर  मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान लाहिया कालोनी पुल के पास खाली मैदान पर भेजा गया जहां पुलिस दल द्वारा वहां पांच बदमाशो को बैठे व आपस में लूट की योजना बनाते देखा व सुना तब उनकी  घेराबंदी कर दबिश दी जाकर सभी 05 बदमाशों को मौके पर ही पकडा गया ।
आरोपियों विवरण निम्नानुसार है –
1-करण पिता कुंवरलाल धीमान उम्र 19 साल निवासी नंदबाग कालोनी गली नं.26 चेतनधाम मंदीर के पास बाणगंगा इन्दौर
2. विकाश पिता रमेश राजपूत उम्र 19 साल निवासी लाहिया  कालोनी कबीटखेडी इन्दौर  3.विकाश पिता अशोक चौहान उम्र 18 साल निवासी 12 रघुनंदबाग कालोनी इन्दौर
4. राकेशउर्फ दिल्ली पिता रवि शर्मा उम्र 21 साल निवासी डी-9 नंदबाग थाना बाणगंगा इन्दौर
5. राहूल पिता घनश्याम विश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासी 365 रिषी नगर थाना बाणगंगा के पास  इन्दौर के होना बताये ।
            घटना स्थल से बदमाशो द्वारा उपयोग की जा रही खाने पीने की सामग्री तथा एक बैग व टार्च बरामद हुई है तथा बदमाश राकेश उर्फ दिल्ली शर्मा से एक देशी पिस्टल 32 बोर एवं 1 जिंदा कारतूस, करण धीमान के पास से एक लोहे का धारदार छुरा ,विकास राजपूत से एक लोहे का धारदार छुरा, विकास चौहान  के पास से एक धारदार छुरा एवं राहुल विश्वकर्मा से एक तेज धारदार छुरा बरामद किया गया है । उक्त बदमाशो को गिरप्तार कर उनके विरूद्ध अपराध क्र 136/19 धारा 399,402 भादवि , 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है  । पकडे गये बदमाशो से उनके द्वारा शहर इन्दौर एवं अन्य जगह की गई अन्य वारदातों के संबध में गहनता से पूछताछ की जा रही है । अभी तक आरोपियों द्वारा थाना हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत धारा 461 भादवि के तहत एक अपराध घटित करना स्वीकार किया है । बदमाशो से सतत पूछताछ जारी है ।
आरोपियो के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की जानकारी निकलने पर विकास राजपूत के विरुद्ध लूट व आर्म्स एक्ट, मारपीट  के 3 अपराध, आरोपी करण के विरुद्ध मारपीट व आर्म्स एक्ट 4 अपराध तथा आरोपी राकेश उर्फ दिल्ली के विरुद्ध लूट का एक अपराध इंदौर के विभिन्न थानों पर पाया गया है  बदमाशो का इन्दौर से बाहर के थानों में और भी आपराधिक रिकार्ड होने की संभावना है जिसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में उप निरी जगदीश मालवीय, प्र आर 2527 राकेश ,प्र आर 903 रामसिंह , आर.2036 महेन्द्र , आर 1948 अजीत , आर 3315 इमरत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर द्वारा संबधित अधिकारियों /कर्मचारियों को नगद पुरूष्कार देने की घोषणा की है ।