Wednesday, February 13, 2019

पेट्रौल पंप पर डकैती डालनें की योजना बनाते हुए 05 आरोपी, पुलिस थाना किशनगंज द्वारा गिरफ्तार।



आरोपियों के कब्जें सें एक देशी कट्टा मय कारतूस, एक तलवार, एक कटार, एक चाकू व लट्ठ सहित दो मोटर सायकलें भी हुई जप्त।

इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2019-शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के द्वारा प्रतिदिन सघन चैकिंग व गश्त कर लूट/डकैती जैसी वारदातों व अवैधानिक गतिविधियों अंकुश लगानें तथा इनमें लिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सूरज वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू/ देहात श्री धर्मराज मीणा के मार्गदर्शन में  पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कार्यवाही करते हुए डकैती की योजना बनाते हुए 05 बदमाशो को मय हथियार पकडने में  महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना किशनगंज परदिनांक 12.02.19 को मध्य रात्रि मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम टीही गांव ए बी रोड नाले मे बनी पुलिया के पास पांच व्यक्ति कोई गंभीर घटना घटित करने के लिए चर्चा करते इकट्ठे हुये है। उक्त सूचना पर एसडीओपी महू श्री विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज श्री करणी सिंह शक्तावत द्वारा पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए, मुखबिर के द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचे, जहां पर पांच व्यक्ति इकट्ठे दिखे जो आपस मे बातचीत कर रहे थे कि आज हम सभी को मिलकर रघुनाथ पेट्रोल पंप पर डकैती डालना है। पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ करनें पर उन्होंने अपना नाम - 1. शिवम उर्फ गोल्डी पिता जगदीश सारन, 21 साल, निवासी मेला मैदान मनावर हाल मुकाम विजय नगर कालोनी इण्डोरमा, जिला धार, 2. ब्रजेश उर्फ गोलु पिता सुरेश यादव,18 साल. निवासी ग्राम खोई थाना मझगवा, जिला सतना हाल मुकाम कौशिकी होटल के पास लालु सेठ का मकान इण्डोरमा जिला धार, 3. शुभम उर्फ प्रशांत उर्फ राधे पिता अशोक गोस्वामी 21 साल निवासी खेडीपुरा मोहल्ला हरदा हाल मुकाम विजय नगर कालोनी चोकसे का मकान इण्डोरमा जिला धार, 4. सचिन पिता जयसिंह जायसवाल 19 साल निवासी ग्यारसपुर थाना हाट पिपलीया देवास हाल मुकाम नंद किशोर का मकान सेक्टर नंबर एक पिथमपुर जिला धार 5. संदीप पिता श्यामधर मांझी (केवट) उम्र 19साल निवासी मकान न. 396 विजयनगर कालोनी इण्डोरमा जिला धार को पकडा। जिनके पास से एक देशी कट्टा 12 बोर का ,एक जिन्दा कारतुस, एक लोहे की कटार,एक लोहे की छोटी तलवार, एक लोहे का चाकू, दो लठ व दो मोटर साईकिल जप्त की गई। आरोपिया का यह कृत्य अपराध धारा 399, 402, भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से अपराध क्रमांक 58/19 धारा 399, 402 भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज करणी सिंह शक्तावत, उनि राजूसिह चौहान, उनि. अनिला कैथवास, उनि दीपक कुमार बघेल, सउनि रूपलाल मोरे, प्र आऱ 2332 मुन्नालाल, प्र आऱ 3003 महेन्द्र सिंह, आर 431 रणजीत, आर 594 सुभाष, आर 1888 रामेश्वर, आर 3609 दीपक पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 93 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 फरवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 93 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

34 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 13 फरवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 34 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 122 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 13 फरवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 फरवरी 2019 को 03 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी एवं 122 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2019-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कदवाली खुर्द इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, आनंद पिता पर्वत, छतरसिंह पिता रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2019- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019कों 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोया रोड उर्दु स्कुल के पास खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 182 जल्ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी इब्राहिम पिता सरफराज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रू. कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 कों 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पलसीकर कालोनी आम रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 2 विजय पैलेस कालोनी पलसीकर इंदौर निवासी मो फहीम पिता मो हमीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 कों 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इमली बस स्टेंड के पास से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 55 कुम्हारभट्‌टी पालदा इंदौर निवासी रामलाल पिता धन्नालाल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
                पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 कों 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घनश्यामदास नगरइन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 48 क्रांतिकृपलानी नगर इंदौर निवासी आकाश पिता जगदीश चांदवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 कों 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हुक्माखेडी लाल मल्टी के पास रेल्वे की पटरी के किनारें से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 21 सी बृज गिहार कालोनी अन्नपुर्णा इंदौर निवासी सोनू पिता नरसिंह पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 27120 रूपयें कीमत की 452 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 कों 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम नौगावा सर्फ का फाटे के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम नौगावा सर्फ इंदौर निवासी दिलीप पिता हिंदुसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
               
सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13फरवरी 2019- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 कों 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी के पास आम रोड से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, भरत मार्ग नलिया बाखल इंदौर निवासी अखिलेश पिता दिलीप कुमार को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 फरवरी 2019-पुलिस थाना राजेद्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 को 23.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम मंडी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 32 अहीरखेडी मल्टी द्वारकापुरी इंदौर निवासी महेश पिता सुरेश भूरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 12 फरवरी 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रंगवासा मेन रोड बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम बद्रीपुरा बालाजी मंदिर के सामनें बेटमा इंदौर निवासी दिलीप पिता हिंदूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेएक अवैध छूरा जप्त किया गया।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, February 12, 2019

युवक की बेहरमी से पीट-पीट कर हत्या करनें वालें आरोपी, 24 घंटे के अंदर पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019- पुलिस थाना जुनी इन्दौर पर दिनांक 11.02.19 को सुबह सुचना प्राप्त हुई थी कि मणिगबाग लाईन के पास खाली प्लाट पर कीचड से सनी हुई लाश पडी है। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुयें सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुचें। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करनें पर मृतक की पहचान राजू उर्फ छोटेलाल पिता ओंकार उपाध्याय उम्र 30 साल निवासी चौईथराम मंडी इन्दौर हुई। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए मृतक के शरीर पर आई चोटों व चश्मदीद साक्षियों के कथनों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना जुनी इन्दौर पर अपराध क्र 80/19 धारा 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
                उक्त घटना की गम्भीरता को देखतें हुए पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय के द्वारा फरार आरोपियों की पतारसी कर आरोपियों गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सुरज वर्मा व अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री गुरूप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री के सीमालवीय के द्वारा थाना प्रभारी जुनी इन्दौर श्री देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
                पुलिस टीम द्वारा उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुए व चश्मदीद साक्षियों के कथनों के आधार पर 1. राधेश्याम पिता चैनसिंह उम्र 21 साल निवासी चौईथराम मंडी इन्दौर, 2. सीताराम पिता मुखराम उम्र 55 साल निवासी मणिकबाग लाईन इन्दौर, 3. भागीरथ पिता फत्तू उम्र 34 साल निवासी कृष्णदेव नगर खंडवा नाका इन्दौर को हिरासत में लेकर सखती से पूछताछ करनें पर बताया कि मृतक राजू हमारी रिश्तेदार को बार बार फोन कर परेशान करता था। जिससें हमनें डंडों व लोहे के पाईप से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को 24 घंटें के अंदर गिरफ्तार करनें मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जें से घटना में प्रयुक्त डंडे व लोहे के पाईप जप्त किया गया है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार, उनि सलमान कुरैशी, प्रआर सतीश,  आर सचिन व आर राजू की सराहनीय भूमिका रही।




जिलाबदर बदमाश, पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा गिरफ्तार




इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 13.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास नाका चौराहा इंदौर से जिलाबदर अवधि मे ंघूमते हुए मिलें, बदमाश राहुल खिंची पिता गजराज खिंची निवासी 10/14 राहुल गांधी नगर इंदौर को पकडा गया है।
                आरोपी राहुल खिंची, आदतन अपराधी होकर क्षेत्र का कुखयात बदमाश है, जिसके विरूद्ध विभिन्न प्रकार के अपराध शहर के थानों में पंजीबद्ध है। आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु, बदमाश राहुल को जिलाबदर किया गया था। पुलिस थाना लसूड़िया को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि, बदमाश राहुल क्षेत्र में घूम रहा हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को देवास नाका चौराहे से पकड़ा गया। आरोपी द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लघंन कर,प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमता पाये जाने से, इसके विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर, आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया गया

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

04 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 12 फरवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी एवं 112 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 12 फरवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 03 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी एवं 112 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनुपम स्कूल के पास शांति नगर एवं  माता मंदिर के पास भवानी नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रंजीत पिता लखन सिंह राजपूत, केशव पिता प्रकाश सिंह राजपूत, संदीप पिता रघुराम सिंह राजपूत, संतोष पिता बृजलाल रायकवार, देवन्द्र पिता सत्तूलाल प्रजापति, बुन्देल पिता प्रभुलाल अहिरवार, महेन्द्र पिता सुमेर सिंह रठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 8000 रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 कों 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ब्रिज के पास बिचौली मर्दाना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बाउल्या, हाट पिपल्या जिला देवास हाल भेरूनाथ ढाबा बढ़िया कीमा रोड़ इंदौर निवासी पंकज पिता बद्रीलाल जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रू. कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 कों 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर कर्बला के पास खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 248 कृष्णबाग कालोनी विजय नगर इंदौर निवासी समद पिता मोहम्मद शरीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 कों 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार कालोनी पार्क के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 38/1 उदापुरा थाना पंढरीनाथ इंदौर निवासी जाहिद पिता मो. यासीन कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
               
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2019-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर बड़ला माता मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 162 जल्ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी तालिब उर्फ तालिया पिता अलाउद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने कुम्हारखाड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 489 गोविंद कालोनी इंदौर निवासी संजू पिता सत्यनारायण वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2019 को 08.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी चौक पालदा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, नईबस्ती पालदा इंदौर निवासी बंटी उर्फ दुर्गाप्रसाद पिता सुरेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।