Thursday, January 24, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 49 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

04 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 127 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 24 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जनवरी 2019 को 05 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 127 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2019-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मणपुरा एरोड्रम रोड और मामा चाय वाला चौथी पल्टन इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सन्नी पिता कवंरराम और कमलेश पिता सज्जन कुमार और राधेश्याम पिता देवचंद्र सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23जनवरी 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पर अनुप टाकीज के पास गली में और काम्पलेक्स के पास जगजीवन राम नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 80 जगजीवन राम नगर निवासी सुदीप पिता चम्पालाल और 306 जगजीवन राम नगर निवासी राजेंद्र पिता मलखानसिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, January 23, 2019

इन्दौर के सनसनीखेज हत्याकांड (संदीप अग्रवाल) का मुखय षड्‌यंत्रकारी इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में। विजय नगर पुलिस द्वारा लिया गया 8 दिन का रिमांड, रिमांड के दौरान होगी षड्‌यंत्र की पूछताछ।




इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2019- इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रांतर्गत हुए संदीप तेल के सनसनीखेज हत्याकांड के मुखय षड्‌यंत्रकारी सुधाकर मराठा को 8 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस खुलासे के साथ ही, यह सनसनीखेज और जघन्य हत्याकांड पुरे खुलासे की और बढ गया है।
                इन्दौर पुलिस को कार्यवाही के दौरान जैसे ही जानकारी मिली की हत्याकांड के तार सुधाकर मराठा से जुडे है, तो इन्दौर पुलिस को निम्बाहेडा जेल राजस्थान के लिए रवाना किया गया, वहां पहुचकर पुलिस टीम द्वाराजेल में बंद सुधाकर राव मराठा से पुछताछ की गई। पुलिस पूछताछ के दौरान सुधाकर मराठा द्वारा इस पुरे हत्याकांड को करना कबुल किया और बताया की उसके द्वारा ही शूटरों के द्वारा संदीप तेल की हत्या करवाई है। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान पुलिस से संपर्क कर स्थानीय कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट प्राप्त किया। प्रोटेक्शन वारंट मिलनें के पश्चात्‌ कुखयात आरोपी सुधाकर मराठा को इन्दौर लाकर, कडी सुरक्षा के साथ थाना लसुडिया लाया गया। थाना लसुडिया पर पुलिस टीम द्वारा सनसनीखेज हत्याकांड के मुखय षड्‌यंत्रकारी सुधाकर राव मराठा प्रभुडें उर्फ सुधाकर मराठा से प्रारंभिक पूछताछ की गई, पुछताछ के दौरान आरोपी सुधाकर मराठा द्वारा हत्या की जिम्मेदारी ली। आरोपी के द्वारा स्वीकार करनें पर पर पुलिस टीम द्वारा 8 दिन का रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड पर पुलिस को काफी जद्दोजहद करना पडी, क्योंकि आधा दर्जन वकीलों द्वारा न्यायालय के समक्ष विरोध किया गया कि पुलिस को सुधाकर मराठा रिमांड पर नही दिया जावें। माननीय न्यायालय द्वारा 8 दिन का रिमांड दिया गया ताकि पुलिस पुरें षड्‌यंत्र का पर्दाफाश कर सकें।
                दिनांक 16 जनवरी की दरमियानी शाम विजय नगर स्थित अपनें ऑफिस सेसंदीप तेल सीढिया नीचे उतरा, उसकें बाद गाडी का लॉक खोलनें के लिए बढा सामनें से 2 बदमाशों के द्वारा ताबडतोड गोलिया चलाकर संदीप को घायल कर दिया। मौके के प्रत्यक्षदर्शी एवं कार्यालय के सहयोगी द्वारा तत्काल बाम्बें हॉस्पीटल मे भर्ती किया गया। उपचार के दौरान संदीप को मृत घोषित का दिया था। पुलिस द्वारा मर्ग एवं हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच व विवेचना मे लिया गया।
                उक्त घटना के पश्चात्‌ सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुचें और घटना स्थल के फुटैज तलाश किये गयें। इन्दौर पुलिस के अधिकारियों के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला बल व क्राइम ब्रांच की 7 टीमे जांच के लिए लगाई गई और कई टीमें जिलें से बाहर दबिश के लिए भेजी गई। इसमें उज्जैन, निम्बाहेंडा, अलबर, भोपाल एवं अन्य स्थानों पर भेजकर संदेहियों की तलाश की गई।
                घटना स्थल के आसपास मिलें फुटैज के अनुसार एक गाडी हुण्डई आई-10 सफेद गाडी जिसमें बदमाश दिखाई दे रहे है। दो बदमाशों के द्वारा संदीप पर गोलियां चलाई गई, एक बदमाश के द्वारा बाद मे पुनः आकर गोलियां चलाई गई। इसलियें आरोपियों की संखया दो से अधिक होने कीसंभावना से इंकार नही किया जा सकता। तत्काल उनके हुलियें को प्रसारित किया गया ताकि आपराधियों की जानकारी प्राप्त हो सकें।  इसके अतिरिक्त वाहन की जांच हेतू सैकडो सीसीटीव्ही फुटैज चैक की गई। बाद मे यही वाहन पुलिस को लसुडिया मे तलावली चांदा पर तलाश के पश्चात्‌ मिली, जांच के दौरान वाहन पर लगी नबंर प्लेट फर्जी पाई गई। बदमाशों के द्वारा जान बुझकर पुलिस को धोखा देने के लिए फर्जी नबंर प्लेट लगाई। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान जाकर वाहन के सभी मालिकों की पडताल करनें पर उक्त वाहन नवंबर 2018 मे राजस्थान से चोरी होना ज्ञात हुआं। इसका यह आशय है कि षड्‌यंत्र की भूमिका काफी पहलें बन चुकी थी।
                आरोपी सुधाकर राव मराठा प्रभुडें उर्फ सुधाकर मराठा का इतिहास अपराध से भरा पडा है। हत्या करना या कराना इसके बायें हाथ का खेल है। इतने आसानी से अपराध की स्वीकारोक्ति करनें के बाद पुलिस सावधानीपुर्वक उसके कथन ले रही है एवं कथनों की पडताल कर रही है। क्योकि सुधाकर मराठा काफी शातिर है और गुमराह भी कर सकता है। पुलिस सुधाकर के कथनों को क्रॉस वेरिफिकेशन भी कर रही है ताकि सच्चाई तक पहुचा जा सकें और आरोपियों के विरूद्धपुखता सबुत इकठ्‌ठे किये जा सके।
                सुधाकर मराठा के अनुसार वह पुरानी तहसील, पहाड चौक मंदसौर मे रहता है और वर्तमान में सनसिटी 1 बावडिया देवास मे अपनी पत्नि व बच्चों के साथ रह रहा है। मराठा के परिवार मे एक लडका व एक लडकी है जो पत्नी के साथ देवास मे रहते है। सुधाकर मराठा अपराध जगत मे हत्या, वसुली के साथ साथ केबल के काम मे उतर गया था। एस.आर.एस को मंदसौर से चलाता है। उसके बाद इन्दौर के अपराधियों के माध्यम से एसआर केबल से जुड गया जहां पर उसकी मुलाकात संदीप तेल और रोहित सेठी से हुई। इस तरह सुधाकर मराठा की इन्दौर केबल मे एंट्री हुई। जहां पर संदीप तेल और रोहित सेठी के बीच पैसों को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। इस विवाद मे संदीप को रोहित सेठी से बिना लिखा पडी के 19 करोड रूपयें लेने थे। इसके बदलें रोहित सेठी जमीन और चैक दे रहा था, संदीप इस सौदे से नाखुश था।   सुधाकर मराठा ने इस बात को स्वीकार किया कि उसनें ही अपनें शुटरों के द्वारा संदीप तेल की हत्या करवाई है।

 सुधाकर मराठा के प्रमुख अपराधों की विस्तृत जानकारी-



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

05 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी एवं 128 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जनवरी 2019 को 04 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी एवं 128 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2019-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल बाउंड्री ई सेक्टर चंदन नगर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, राजू पिता संतोष रूपाले, मनोज पिता रामकरण गंधारे, बबलू पिता कैलाश वर्मा, अजय पिता संतोष रूपाले, रोहित पिता जगदीश गंदवाने, शिव पिता शंकर राठौर तथा रोहित पिता मुकेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 9500 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास नाका चौराहे के पास से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अमरचंद पिता मन्नुलाल, सुरेश पिता श्यामलाल, विशाल पिता संतोष सारदे, राजू पिता खच्चूराम जाटव, भरत पिता कल्लू जाटव तथा प्रकाश पिता दम्मु ओझा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3010 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2019- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 कों 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बछोड़ा रोड़ तिराहा गौतमपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गौतमपुरा निवासी राहुल पिता कैलाश बागरी एवं संदीप राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रू. कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।     
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 कों 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास राउखेड़ी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुएमिलें, नई आबादी ग्राम डकाच्या निवासी गणेश पिता राकेश जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1020 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 कों 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिजलाय फाटा गांधीनगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम रिजलाया गांधीनगर इंदौर निवासी कमल पिता बाबूसिंह तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 कों 12.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस कालोनी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 264 श्रद्धा सबूरी कालोनी इंदौर निवासी अजय पिता कैलाश सांवले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मल्हागंज द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 कों 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धर्मशाला के सामने कमला नेहरू कालोनी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 726 भागीरथपुरा बाणगंगा इंदौर निवासी लोकेश उर्फ आकाश पिता रामसुमेर वर्मा को पकडा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 कों 23.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ़ चौराहा सुखलिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अमरापुरी भानगढ़ इंदौर निवासी जगदीश पिता रामचरण सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला नेहरू नगर रोड़ नं. 9 से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 203/4 लालपुरा पाटनीपुरा इंदौर निवासी जयेश पिता भगदास वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23जनवरी 2019- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2019 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल मेन रोड़ से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, पंचम की फेल इंदौर निवासी अशोक पिता बाबूराव मराठा को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, January 22, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 22 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सुरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

08 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी एवं 128 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 22 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को 04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी एवं 128 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जनवरी 2019-       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेंड सिमरोल से सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सिमरोल निवासी गुड्‌डु पिता बारेंलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इने कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जनवरी 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2019 कों 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर त्रिवेणीहॉस्पीटल के पीछ चाय की दुकान इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1446 छोटी खजरानी इन्दौर निवासी कमल पिता बाबूलाल मेहाल्डें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जनवरी 2019- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 48 निरजंनपुर गुरूद्वारें के पास निवासी लक्की पिता आनंदराम शिंदें और निरजंनपुर पिंक सिटी थाना लसुडिया निवासी रूपेश पिता छोटेलाल साहू और झुग्गी झोपडी रघुनदंन बाग कालोनी निवासी विरेंद्र पिता जगदीश लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोलेनाथ मंदिर के पास इंद्रा नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें,पन्नालाल पिता ओंकारलाल बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध फालिया जप्त किया गया।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिला, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जनवरी 2019- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2019 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एलआरटी गोडाउन के पीछें पीलीया खाल इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 149 पीलीया खाल निवासी लोकेश पिता बैजनाथ चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।