Wednesday, January 16, 2019

कार से पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने के लिये आये 05 बदमाश, पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा गिरफ्तार। · आरोपियों के कब्जें से कार सहित अवैध हथियार भी किये जप्त।


·  

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2019-शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतू, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा शहर में चोरी, लूट/ डकैती जैसी वारदातों पर अंकुश लगानें के लिये प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा एवं अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री गुरूप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा डकैती क योजना बनातें हुये 05 आरोपियों को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
            क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री के.सी. मालवीय द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिये गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के लिये, थाना प्रभारी भंवरकुआं व टीम को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम को 1516.01.19 के दरमियान रात्रि में मुखबिरके माध्यम से सूचना मिलीं कि, पालदा औघोगिक क्षेत्र नेमावर रोड़ स्थित कुछ अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे है, जिनकी पास में कार नं. एमपी-9/सीएस-7115 भी खड़ी है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए मुखबिर द्वारा बतायें हुये स्थान पर पहुचें, तो वहां पर कुछ लोग हथियारों से लैस होकर पेट्राल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों 1. राहुल पिता हरिसिंह परमार उम्र 25 वर्ष निवासी कनासिया थाना मक्सी जिला उज्जैन, 2. राजू पिता बंसतीलाल करेलिया उम्र 38 वर्ष निवासी बजरंग कालोनी तराना उज्जैन, 3. लखन पिता भंवरलाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी इंद्रा कालोनी तराना जिला उज्जैन, 4. राजेश पिता जगदीश परमार उम्र 21 वर्ष निवासी कनासिया जिला उज्जैन तथा 5. अशोक पिता नन्नूलाल सैनी उम्र 32 निवासी सिंरोज जिला विदिशा को पकड़ा गया। आरोपी राहुल के कब्जे से कार क्र. एमपी-9/सीएस-7115 तथा अन्य के कब्जे से एक नकली पिस्टल, एक धारदार चाकू, एक धारदार धारिया तथा एक लोहे की टामी जप्त की गयी। आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके विरूद्ध धारा 399,402 भादवि एवं 25आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआ श्री संजय शुक्ला, उनि चैनसिंह चौहान, उनि बी.के. रघुवंशी, प्रआर. देवेन्द्र, आर. धर्मेन्द्र, आर. नरेन्द्र, आर. मोहन तथा आर. श्याम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

07 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 116जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 16 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 04 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 116 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2019- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालगंज टेम्पो स्टेण्ड के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 418 राज नगर इंदौर निवासी हिम्म्त पिता भगवतीचंद्र कुमावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3750 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पामोनियर पंतग वाले के पास जूना रिसाला से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 127/1 जूना रिसाला इंदौर निवासी शाहवाज खान शालार खान कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 450 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोंदवाले धाम के पस लाल बाउण्ड्री से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, ग्राम रंगवासा थाना राऊ इंदौर निवासी संजय पिता रमेशचंद्र चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास भूरी टेकरी से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सचिन पिता संजय ठाकुर, कुलदीप पिता मनोहर चौहान, देवेन्द्र पिता मातादीन बैरागी, टीटू पिता बाजीराव तायडे, समीर उर्फ शकील पिता शेख रशीद तथा सुमित पिता दिनेश पासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1280 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नई आबादी हातोद से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,विजय पिता बाबूलाल चौकसे, संजय पिता प्रभुलाल जोशी, घनश्याम पिता केशरसिंह बागरी तथा सुरेश पिता बगदीराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2019- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 कों 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विध्या नगर झुग्गी झोपड़ी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम साफट थाना बलवाड़ा जिला खरगोन निवासी कृष्णमुरारी पिता सरिया जी मुरारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 13 हजार रूपयें कीमत की 55 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केट रोड़ दिग्विजय मल्टी के पास एवं पुखराज पैलेस गेट के पास फूटी कोठी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 36 बी दिग्विजय मल्टी इंदौर निवासी राहुल पिता संतोष कदम तथा डी-52 दिग्विजय मल्टी इंदौर निवासी मुकेश पिताअमरसिंह टांकिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2019- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमोरी कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 46 शिव शक्ति नगर इंदौर निवासी नितेश पिता खेमचंद्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 14.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिपल्याहाना पावर हाउस के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 58 एकता नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2019 को 23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोईथराम मण्डी गेट के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, न्यू प्रकाश नगरचोईथराम मण्डी के पीछे इंदौर निवासी राजेश उर्फ तोता चौगने पिता मधु चौगने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, January 15, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 56 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2019-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 जनवरी 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 56 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी एवं 127जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15 जनवरी 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जनवरी 2019 को 04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी एवं 127 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2019- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2019 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माचला गांव पहाडी के पास इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, कमल पिता सुदंरलाल मालविय, मुकेश पिता लक्ष्मण कुशवाह, जितेंद्र पिता रमेश मिथोरिया, अशोक पिता अशोक सिंह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1260 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2019 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशर ढाबे के पास आम रोड किनारें मंहू से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआंखेलतें हुए मिलें, शैलेंद्र पिता राजेंद्र बौरासी, अजय पिता कैलाश सौलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2019- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2019 कों 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालसिंह के मकान के सामनें ग्राम मिर्जापुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जोशी गुराडिया निवासी दिनेश पिता दौलतराम पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर शराब जप्त की गयी।     
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मां रेणुका ढाबा बडिया किमा इन्दौर नेमावर रोड और युवराज ढाबा इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मनोज पिता किशोर गुर्जर और भगतसिंह पिता स्व ईश्वरसिंह शक्तावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14जनवरी 2019 कों 11.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम छोटी कलमेर अरोदा कोट के रास्तें पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कामदार मोहल्ला जामा मस्जिद के पास केशुर थाना सादलपुर जिला धार निवासी सईद पिता मंजूर खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12000 रू. कीमत की 200 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2019- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2019 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 316 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी विनोद पिता रामपाल बैरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2019- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वाराकल दिनांक 14 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी नगर चौराहा सुलभ शौचालय के पास और तेजाजी नगर अंग्रेजी शराब दुकान के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 100/11 नंदानगर एम आर 9 थाना परदेशीपुरा निवासी सजंय पिता कन्हैय्यालाल जोशी और महेश पिता ध्रुव कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, January 14, 2019

· पति की हत्या के प्रकरण में फरार आरोपिया संगीता थाना आजाद नगर इंदौर की गिरफ्त में. · आरोपी पर 5 हजार का ईमान था घोषित.




इन्दौर- 14 जनवरी 2019- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर शहर द्वारा गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों को पकङकर कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे द्वारा थाना प्रभारी आजाद नगर इंदौर को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि  कालूराम पिता रतन  अपनी दूसरी पत्नी  संगीता के चरित्र पर शंका करता था उसे व बेटे संजय  को शराब के नशे में  लगातार  मारपीट करता रहता था कालूराम की प्रताड़ना से तंग आकर  उसकी पत्नी संगीता व बेटे संजय ने  दिनांक  1.1.18  की मध्यरात्रि जब कालूराम  शराब के नशे में धुत होकर विवाद करने लगा तभी संगीता व संजय द्वारा कालूराम  को  फरसी से मारपीट कर  घातक चोटे पहुंचा कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपिया संगीता मौके से घटना दिनांक से ही  लगातार फरार चल रही थी, इसकी तलाश हेतू  टीमें सुरमनिया बाग टांडा जिला धार व अन्य जगहों पर भेजी गई लेकिन पता नहीं चल सका था|
आज  फरार आरोपी संगीता  का इंदिरा एकता नगर मूसाखेड़ी क्षेत्र में स्थित  अपने बंद पड़े मकान से सामान ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर  दबिश दी गई  जिसमें संगीता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
जो थाना आजाद नगर के अपराध क्रमांक 10 /18  धारा 302, 34 भादवि मे वांछित फरारी होकर इस पर 5000 का इनाम घोषित है|
 उक्त फरारी बदमाश को पकड़ने में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री दिलीप पुरी व उप निरी आर.एस. तिवारी, सहा.उप निरी. संजयसिंह भदौरिया का सराहनीय कार्य रहा|