Saturday, December 8, 2018

· ढाबे की आड़ में गांजा बेचने वाला आरोपी, क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में धराया। · ढाबा संचालक ही लम्बे समय से गांजा बेचकर, कर रहा था अवैध रूप से गांजे का व्यापार। · युवाओं को गांजा बेच कर, ले जा रहा था उनके भविष्य को गर्त में।




इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इन्दौर शहर में मादक पदार्थो की तस्करी के अपराधों पर नियंत्रण एवं ऐसे अवैधानिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की पतारसी कर शहर मे अवैध मादक पदार्थ की खरीदी ब्रिकी करने वालो आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय), इन्दौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच, इन्दौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीमों को इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिए गए।
           क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी, इसी दौरान 02 दिवस पूर्व ही थाना हीरानगर इंदौर क्षेत्र में अवैध रुप से गांजा बेचने वाले आरोपी गणेश पिता छोटेलाल कुशवाह उम्र 38 वर्ष निवासी बड़ी भमौरी कैलाश का भट्टा, जिला इंदौर को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा पकड़ा गया था। आरोपी गणेश पिता छोटेलाल कुशवाह ने पुलिस पूछताछ में टीम को बताया था कि मांगलिया रेलवे स्टेशन के पास एक ढाबा संचालक मोतीलाल चौहान भी ढाबे की आड़ में गांजा बेचा करता है, जिसको गांजे की सप्लाय भी गणेश कुशवाह करता था। उक्त ढाबे पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा निगरानी रखी गयी तथा वहां आने जाने वाले संदिग्धों पर नजर रखना शुरू की तो अवैध मादक पदार्थों के संबंध में गतिविधियां कुछ संदिग्ध मिली। इसी दौरान ढाबा संचालक मोतीलाल चौहान थैली में गांजा भरकर जैसे ही ढाबे से निकलकर, रेलवे ब्रिज के पास से होते हुये सिंगापुर टाउनशिप की तरफ रवाना हुआ तत्काल क्राईम ब्रांच व थाना लसूड़िया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये रास्तें में घेराबंदी कर आरोपी मोतीलाल चौहान को धरबदोचा जिसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी मोतीलाल पिता बद्रीलाल चौहान निवासी इंदिरानगर को पकड़कर पुलिस टीमद्वारा अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह गांजा, गणेश कुशवाह नामक व्यक्ति से थोक में खरीदता था जिसकी पुड़िया बनाकर वह ढाबें की आड़ में ग्राहकों को बेचा करता था। आरोपी ने बताया कि कुछ नशेड़ी छात्र भी उसके ग्राहक है जिनको वह गांजा सप्लाय करता था। आरोपी का मांगलिया क्षेत्र में मोतीलाल का ढाबा नामक प्रतिष्ठान है जहां से वह अवैध मादक पदार्थो की खरीदी बिक्री करता था। आरोपी के विरूद्ध थाना लसूड़िया में अपराध क्रमांक 1196/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। आरोपी ने बताया कि वह देवास,सनावाद, बड़वाह आदि स्थानों से भी थोक में गांजा खरीदकर लाता था जोकि विभिन्न जगहों से गाँजा खरीदकर लाकर, इंदौर में स्वयं की ढाबे की आड़ में बेचता था। आरोपी स्वयं भी नशे करने का आदी है। आरोपी ने बताया कि वह पिछले 2-3 सालों से लगातार इस प्रकार गाँजा बेच रहा था, जो कि युवाओं तथा छात्रों को भी गांजे की पुड़िया बनाकर बेचकर, उनके भविष्य को अंधकारमय बना रहा था।
    इंदौर शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये,आरोपी मादक पदार्थ की कहां-कहां से खरीदी बिक्री करता था आदि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य लोगों की संलिप्तता पायी जाने पर, उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत स्कूली बच्चों ने किया, पुलिस नियत्रंण कक्ष व थाने का भ्रमण




इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2018- बच्चों में व्यक्तित्व के विकास व उन्हे मूल अधिकार एवं नैतिक कर्तव्यों के पालन साथ-साथ कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का पालन कर, एक अच्छे नागरिक बनाने के उद्‌देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार, जिलास्तर पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना काक्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के मार्गदर्शन में जिला इन्दौर के 13 चयनित शासकीय स्कूलों के 8 वीं कक्षा को इस संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
                इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 08.12.18 को शासकीय हिंदी सुभाष माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 4 इंदौर के आठवीं कक्षा के छात्रों को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर व थाना सेन्ट्रल कोतवाली का भ्रमण कराया गया। जिसके अंतर्गत ब्ब्ज्ट कंट्रोल रूम, क्राइम ब्रांच कार्यालय, डायल-100, यातायात पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण करवाकर, इनकी कार्यप्रणाली के बारें में जानकारी दी गयी। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि, शहर में यदि कोई अपराधी अपराध करता है, तो वह शहर में चौराहे पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो जाएगा। उन्हे डायल -100 के बारें में बताया गया कि, यह आम जनता की मदद के लिए है, यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार का अपराध घटित होता है तो आप तत्काल 100 नंबर लगा कर पुलिस को सूचना दे सकते हैं, पुलिस तत्काल आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को सामान्य यातायात के नियमों के बारें में बताते हुए, उन्हे कहा कि वे इनकापालन करें साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। सभी बच्चों को थाने का भी भ्रमण कराया और थाने से संबंधित कार्यवाही के बारे में सामान्य जानकारी दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा बढ़े ही रोचक ढंग से बच्चों को पुलिस से संबंधित सामान्य जानकारियां दी गयी, जिन्हे बच्चों ने बढ़ी रूचि लेकर सहज रूप से सुना और इन बातों से प्रेरित होकर बड़े होकर पुलिस बनकर, अपने देश व समाज की सेवा करने की इच्छा जाहिर की ।
उपरोक्त व्याखयान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, पुलिस अधीक्षक फायर सुश्री अंजना तिवारी, मास कम्युनिकेशन ट्रेनर एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती रचना जौहरी, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा व अन्य पदाधिकारगण सहित, जिला रेडियो प्रभारी श्रीमती दुर्गा गर्ग, उप निरीक्षक रेडियो जितेंद्र शाक्य, उप निरीक्षक रेडियो हरबक्ष यादव, सहायक उप निरीक्षक चिंतामणि तिवारी उपस्थित रहे।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 08 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी एवं 103जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 08 दिसम्बर 2018-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसम्बर 2018 को 07 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी एवं 103 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2018 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीजी 96 के पास स्कीम नं. 74 विजय नगर एवं वी केयर हॉस्पिटल के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजेश पिता नत्थू किरकने, आकाश पिता राजेश किरकने, तिलक पिता नाना पाटिल, अयोध्या पिता नारायणदास चौरसिया, सुनील पिता जगतसिंह परिहार, भैयालाल पिता नत्थूलाल तथा कैलाश पिता शैतान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से कुल 5770 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2018 को 20.15बजे, रूस्तम का बगीचा नाले के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 40 रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी राहुल पिता स्व. हरि वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2018 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गवली पलासिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम गवली पलासिया इंदौर निवासी मुलचंद्र पिता भीलचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 210 रू. कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2018 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी के सामनें आम रोड से अवैध हथियार लेकरघूमतें हुए मिलें, 39 शीतला माता मंदिर  के पास नई आबादी इंदौर निवासी धर्मेंद्र पिता रामगोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, December 7, 2018

मोबाईल लूट व चोरी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले, 4 शातिर बदमाश पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में ।


इंदौर 07 दिसंबर2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा शहर में मोबाइल चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के तारतम्य में  पुलिस अधीक्षक  (पश्चिम) इंदौर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) जोन-1 श्री गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, मोबाइल चोरी करने वाले 4 शातिर बदमाशों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
         क्षेत्र मेअवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु नगर पुलिस अधीक्षक के.सी.मालवीय द्वारा थाना प्रभारी व उनकी टीम को गंभीरता से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी   देवेन्द्र कुमार द्वारा  एक विशेष टीम गठित कर, थाना क्षेत्र मे मोबाईल चोरी एवं लूट की घटनाओ पर नियंत्रण करने के लिये थाना क्षेत्र मे लगाई गई थी ।  उक्त टीम व्दारा दिनांक 14/11/2018 को घटित जयरामपुर पुलिया पर महिला का मोबाईल एवं पर्स छीनने की घटना के संबंध मे मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजा उर्फ राजू पिता श्यामलाल कश्यप निवासी गोविन्द कालोनी नंदबाग रोड बाणगंगा इन्दौर, 2. धर्मेन्द्र पिता ओमप्रकाश उम्र 20 साल निवासी सदर  3. राकेश उर्फ दिल्ली पिता रवि शर्मा नि. नंदबाग बाणगंगा, 4. सचिन पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 24 साल निवासी नंदबाग इन्दौर को पकडा जाकर उक्त आरोपियो से पूछताछ करते उनके व्दारा जयरामपुर पुलिया पर महिला का पर्स छीनने संबंधी घटना का खुलासा किया जाकर उनके कब्जे से JIONI का मोबाईल बरामद किया गया । बाद आरोपियो से अन्य घटित घटना के संबंध मे पूछताछ करते दो मोबाईल MI कंपनी के, एक मोबाईल VIVO कंपनी का, एक मोबाईल MOTO कंपनी का व एक मोबाईल NOKIA  का बरामद किया गया है। उक्त संबंध मे जांच व पूछताछ जारी है ।  
इस प्रकार बाणगंगा क्षेत्र के आरोपियो को गिरफ्तार कर इन्दौर शहर मे हो रही मोबाईल चोरी एवं छीनने की घटनाओ पर रोकथान करते हुए आरोपियो से कुल 06 मोबाईल जप्त किये गये है जिसमे थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार व उनकी टीम उनि विजय राजपूत, उनि पुगारिया, आर. राजूसिंह, आर. नीरज, आर. विनीत व आर. नागेन्द्र पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।


अवैध रूप से ले जायी जा रही करीब डेढ़ करोड़ रूपयें कीमत की 1252 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कंटेनर सहित, पुलिस थाना खजराना द्वारा जप्त।



इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2018- शहर में अवैध मादक पदार्थो व अवैध शराब आदि की तस्करी के अपराधों पर नियंत्रण हेतु, इनकी अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है॥ उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इन्दौर श्री अवधेश गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 इन्दौर श्री शेलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा अवैध रूप से ले जायी जा रही करीब डेढ़ करोड़ रूपयें कीमत की 1252 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को कंटेनर सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 06-07/12/18 की रात्रि मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कनाडिया बायपास लाभगंगा गार्डन पास सर्विस रोड पर एक ट्रक आर.जे.-52/जी.ए-3178 खडा है, जो ट्रक संदिग्ध होकर उसमें कोई अवैध सामान भरा है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस थाना खजराना की टीम सूचना कीतस्दीक हेतु कनाडिया बायपास पर लाभगंगा गार्डन के पास सर्विस रोड पर पहुंचे तो वहां पर एक ट्रक कंटेनर अंधेरे में खडा मिला,  जिसके पीछे एक व्यक्ति ट्रक में कुछ रिपेयरिंग का काम कर रहा था तथा कंटेनर के पीछे के दोनों गेट खुले हुए थे। उस व्यक्ति ने अपने पास पुलिस को जैसे ही आते देखा वह एकदम से अंधेरे में बायपास से नीचे की तरफ उतरकर भागा जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया किंतु अंधेरे का लाभ लेकर वह कहीं भाग गया। पुलिस द्वारा ट्रक (कंटेनर) का निरीक्षण करने पर उसमें शराब की पेटिंया भरी होना पायी गयी तथा कंटेनर के कैबिन की तलाशी लेते भी कोई बिल्टी या बिल होना नही पाया गया। मुक्त कंटेनर को विधिवत थानें लाकर तलाशी ली गयी तो उसमें कुल 1252 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती करीब डेढ़ करोड़ रूपयें की पायी गयी, जिसे विधिवत धारा 34(2) का में जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कंटेनर, इसके चालक व मालिक एवं शराब आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे थाना प्रभारी खजराना प्रीतम सिंहठाकुर, उनि शिवकुमार मिश्रा, प्र.आर.2806 हरीश, आर.पृथ्वीराज सिंह, आर.राजकुमार तथा आर.पंकज की महत्वपूर्ण एंव सराहनीय भूमिका रही।




★ क्राईम ब्रांच इंदौर तथा थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में चंदन की तस्करी करने वाले 04 आरोपी धराये।


★ आरोपी सिवनी तथा नाथद्वारा (राजस्थान) के जंगलों से, चंदन की लकड़ी चोरी करके लाते थे इंदौर।

★ मंहगी कीमतों में बेच कर आरोपीगण करते थे अवैध लाभ अर्जित।

इंदौर- 07 दिसंबर 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर)श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले तथा इस प्रकार के कृत्य कर, अवैध लाभ अर्जित करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मो0 युसूफ कुरैशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा थाना क्राईम ब्रांच की टीम का गठन किया जाकर उसको इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे।

      क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि विगत कई महीनों से कुछ लोग अवैध रूप से चंदन की लकड़ी की तस्करी करते हैं जोकि अक्सर उज्जैन से इंदौर लायी जाती है। उक्त सूचना की तस्दीक करते हुए क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने इस बिंदु पर कार्य करते हुये तस्करों की छानबीन शुरू की तथा संबंधित, संदिग्ध ईलाकों में निगरानी बढ़ायी तो ये तथ्य प्रकाश में आया कि अंधेरी रात में उज्जैन तरफ से इंदौर में अवैध रूप से चंदन की लकड़ी, आकिब पिता अशफाक बारसी निवासी 67 अशोका कालोनी, माणिकबाग इंदौर लाता है जोकि उक्त लकड़ी को इंदौर में थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत स्वयं के गंगानगर स्थित पुराने बंद पडे़ कारखाने में छुपा कर रखता है तथा रातों रात चंदन की लकड़ी के छोटे-छोटे टुकडे़ करके उसे बोरों में भरकर अन्यत्र कहीं छुपाकर रख देता है बाद में वह उपरोक्त लकड़ी को अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बड़ी कीमत में बेच दिया करता था। उपरोक्त बिंदु पर क्राईम ब्रांच इंदौर एवं थाना बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी के गंगानगर स्थित कारखाने में दबिश दी जहां मौके से आरोपी (मालिक) 1. आकिब पिता अशफाक बारसी उम्र-48 साल निवासी 67 अशोका कालोनी माणिकबाग इंदौर, सहित 2. आरोपी देवधर पिता सम्पत कुनवी उम्र-41 साल निवासी 111 ऋषि नगर थाना बाणगंगा इंदौर, 3. सुरेन्द्र पिता राजमल ठाकुर उम्र-45 साल निवासी स्कीम नं. 51 इंदौर, 4. दादू सिंह पिता जगमोहन सिंह ठाकुर उम्र-50 साल नि. स्कीम नं. 51 इंदौर को पकड़ा गया साथ ही मौके से कुल वजनी लगभग 410 कि.ग्रा. चंदन की लकड़ी कीमत लगभग लाख रूपये की कारखाने से बरामद की गई, बाद सभी चारों आरोपियों को पकड़कर थाना बाणगंगा में सिलसिला क्रमांक 20/18 धारा 379, भादवि धारा 41 जा0फौ0 पंजीबद्ध किया जाकर चंदन की लकड़ी को जप्त किया गया। उक्त आरोपीगणो ने पूछताछ में चंदन की लकड़ी को जिला सिवनी के किसी वन क्षेत्र तथा नाथद्वारा राजस्थान आदि जगहों से लाना बताया है जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।


स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत स्कूली बच्चों के लिये किया गया, व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


इंदौर- 07 दिसंबर 2108- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का क्रियान्वयन केंद्र एवं राज्य शासन के आदेशानुसार जिला इकाईयों में किया जा रहा है। उपरोक्त आदेश के पालन में उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायण चारी मिश्र इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर के 13 चयनित स्कूलों में भी आठवीं कक्षा के छात्र एवं छात्राओं को व्याहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है

योजना का उद्देश्य-
       इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, मूल अधिकार एवं नैतिक कर्तव्यों का पालन कर कानूनी प्रावधानों के साथ नागरिकों के सम्मान की रक्षा करना  और सामाजिक दायित्व के लिए तैयार करना है

       इस योजना के तारतम्य में आज दिनांक-07/12/18 को शासकीय हिंदी सुभाष माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-4 इंदौर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को पुलिस संगठन, बाल अपराध, मानव तस्करी, युवा पीढ़ी के दायित्व, समाज में पुलिस की भूमिका एवं कार्य, नशे की लत एवं के दुष्परिणाम और नशे से बचने के उपाय, आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं, पॉजिटिव मानसिकता रखें, गलत संगत ना करें ,डायल-100 एवं अपने भविष्य की ओर सतर्क रहें के संबंध में विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया गया
      उपरोक्त व्याख्यान के दौरान थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री संजय मिश्रा, जिला रेडियो प्रभारी श्रीमती दुर्गा गर्ग, निरीक्षक श्रीमती डामोर प्रभारी क्राइम अगेंस्ट वूमेन, उप निरीक्षक रेडियो जितेंद्र शाक्य, उप निरीक्षक रेडियो हरवक्ष यादव, सहायक उप निरीक्षक रोहित गुप्ता उपस्थित रहे


Thursday, December 6, 2018

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक को पूजा-पाठ के नाम पर बरगलाने वाला तांत्रिक भी, पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा गिरफ्तार।



इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना गांधीनगर पर पंजीबद्ध अपराध क्र 358/18 धारा 376(2)(I)/376(2)(N)/376(3)/323/506/34 ताहि व 5(एल)/6 बालकों के सरक्षंण अधिनियम के अन्तर्गत नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अजय सोनोने व मारपीट में सहयोग करने वाली आरोपी की मां सुनीता व दादी गीताबाई को, पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
                आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि, उनके द्वारा पीड़िता को रिपोर्ट नहीं करने व उसे अन्य बातों के लिये बरगलाने के लिये तांत्रिक उखल्दा पिता विट्‌ठू मानकर निवासी आई ब्लाक 110 बड़ा बागड़दा मल्टी गांधी नगर इन्दौर के पास ले जाकर पूजा-पाठ करवाया जाता था। उक्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी गांधीनगर व उनकी टीम द्वारा आरोपी तांत्रिक की भी प्रकरण में संलिप्तता होने से, आरोपी उखल्दा मानकर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, मान. न्यायालय में पेश किया जावेगा।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों केमार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीनगर सुश्री नीता देअरवाल, प्रआर. 04 पुष्पराज सिंह बैस, आर विजय वर्मा, आर 3065 दिनेश मीणा की सराहनीय भूमिका रही।



पूजा-पाठ के नाम पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म व मारपीट करनें वाला आरोपी तथा उसका साथ देने वाली आरोपी की माँ व दादी, पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा गिरफ्तार।


इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2018- पुलिस थाना गांधीनगर क्षेत्रांतर्गत रहनें वाली आवेदिका द्वारा दिनांक 06.12.18 को थानें पर उपस्थित होकर बताया कि बडा बागंडदा मल्टी में रहनें वालें अजय सोनानें ने पीडिता के साथ बलात्कार किया व जान से मारनें की धमकी दी एवं जब यह बात पीडिता द्वारा अजय की मां सुनिता व दादी गीताबाई को बताई तो इन दोनों ने भी पीडिता कों जान से मारनें की धमकी दी व पूजा पाठ के बहानें अजय नें चाबुक से तथा सुनीता व गीताबाई ने लात घुसों से मारपीट की। पुलिस थाना गांधीनगर पर फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्र 358/18 धारा 376(2)(I)/376(2)(N)/376(3)/323/506/34 ताहि व 5(एल)/6 बालकों के सरक्षंण अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त अपराध की गम्भीरता को देखतें हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा तत्काल मामलें की जॉच की जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व अतिपुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक गांधीनगर श्री अखिलेश रेनवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर  व उनकी टीम द्वारा चंद घंटों के अंदर तीनों आरोपियों  अजय सोनानें, उसकी माँ सुनिता व दादी गीताबाई को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही हूं।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीनगर सुश्री नीता देअरवाल, सउनि आर एस मीणा, आर विजय वर्मा, आर दिनेश मीणा की सराहनीय भूमिका रही।


★ अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में गांजा तस्कर धराया।


★ आरोपी है शहर का कुख्यात बदमाश, जिस पर विभिन्न थानों मे करीब दो दर्जन अपराध हैं पंजीबद्ध।

★ शहर के युवाओं को गांजा सप्लाय करता था आरोपी।

★ गाँजा बेचने में प्रयोग किये जाना वाला दो पहिया वाहन भी किया जप्त

इन्दौर-दिनांक 06 दिसम्बर 2018- शहर में मादक पदार्थो की तस्करी के अपराधों पर नियंत्रण एवं ऐसे कृत्यों में लिप्त आरोपियों की पतारसी कर शहर मे अवैध मादक पदार्थ की खरीदी ब्रिकी करने वालो आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है॥ उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय), इन्दौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच, इन्दौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीमों को इस दिशा मे कार्यवाही करनें के लिये योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया।
           उक्त निर्देश पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी, इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना हीरानगर इंदौर क्षेत्र में मोटर साइकल पर एक व्यक्ति अवैध रुप से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना हीरा नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आम वाला चौराहा हीरा नगर मैन रोड पर गांजा बेचने की फिराक में घूमते हुए पाये जाने पर गणेश पिता छोटेलाल कुशवाह उम्र 38 वर्ष निवासी बड़ी भमौरी कैलाश का भट्टा, जिला इंदौर को पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीबन डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, बाद आरोपी को पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा, मोटर साइकल क्रमांक एमपी09/क्युएन 2872 सहित अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई।आरोपी से गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह देवास ,सनावाद, बड़वाह आदि स्थानों से गांजा खरीदकर लाता है जोकि स्वयं का खर्चे के लिये रूपयों की आवशयकता होने पर विभिन्न जगहों से गाँजा खरीदकर लाकर, इंदौर में बेचता है आरोपी स्वयं भी नशे करने का आदि है जोकि गांजा बेचकर कमाये रूपयों से पाउडर तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करता है। उक्त आरोपी गणेश कुशवाह कुखयात बदमाश है जिस पर शहर के अलग अलग लगभग आधा दर्जन थानों मे करीब दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी गणेश कुशवाह पर कई गंभीर अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, व डकैती भी शामिल है, आरोपी गणेश थाना लसूड़िया का निगरानी बदमाश भी है। आरोपी गणेश ने बताया कि वह वर्तमान में गाँजा बेचकर ही अपना खर्च चलाता था। आरोपी ने मादक पदार्थों के नशे की लत के चलते पत्नि व परिवार से दूरियां बना ली जिससे आरोपी खानाबदोशों की तरह घूमकर खुले-आम गाँजा पीने व बेचने लगा था।
 आरोपी ने बताया कि वह पिछले 2-3 सालों से गाँजा बेच रहा था जोकि प्रत्येक किलो गाँजे कि कीमत ग्राहक के अनुसार 05 से 10 हजार रूपये तक में बेचता था साथ ही युवाओं तथा छात्रों को भी गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता था। आरोपी गणेश कुशवाह किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये गाँजा खरीदने वाले ग्राहकों को करीब 2 घंटे इधर-उधर बुलाकर गुमराह कर घुमाता था बाद में विश्वास होने पर ही उन्हें गांजे की डिलीवरी देता था ।इसके अलावा वह गांजे की पुड़िया सीधे हाथ में ना देकर ग्राहकों के आसपास जमीन पर फेंक देता था तथा पैसे लेकर जाने के बाद ग्राहक को उस पुड़िया को उठाने के लिए कहता था ताकि उस पर किसी को शक न हो। आरोपी को पकड़कर पुलिस थाना हीरा नगर के सुपुर्द किया गया है जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 694/18 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। 
    इंदौर शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये,आरोपी मादक पदार्थ की कहां-कहां से खरीदी बिक्री करता था आदि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।अन्य लोगों की संलिप्तता उजागर होने पर उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।


Wednesday, December 5, 2018

डीआईजी महोदय ने हरी झंडी दिखाकर की, इन्दौर पुलिस में डायल-100 बाईक सेवा की शुरूआत



इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2018- प्रदेश में किसी अप्रिय स्थिति व अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर सहायता पहुंचाने के उद्‌देश्य से, राज्य स्तर पर पुलिस की डायल-100 सेवा मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। इसी सेवा को आगे बढ़ाते हुए, आज दिनांक 05.12.18 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा डायल-100 बाईक एफआरवी के तहत शहर के विभिन्न थानों को आवंटित 14 मोटर सायकलों को, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर श्री मो.युसूफ कुरैशी, अति. पुलिस अधीक्षक (क्राइम) इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात इंदौर श्री महेन्द्र जैन सहित, पुलिस कंट्रोल रूम का डायल-100 एफआरवी का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
                इन्दौर पुलिस को डायल-100 एफआरवी के तहत 14 मोटर सायकलें मिलीं है, जो शहर के विभिन्न थानों- पलासिया, परदेशीपुरा, बाणगंगा, हीरानगर, विजय नगर, एमआईजी, खजराना, लसुड़िया, आजाद नगर, भंवरकुआं, चंदन नगर, राजेन्द्र नगर, द्वारकापुरी, जहां पर ज्यादा शिकायतें आती है, इन थाना क्षेत्रों में कार्य करेगीं। डायल-100 एफआरवी की तरह ही आम नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने के उद्‌देश्य को ध्यान में रखते हुए, ये मोटर सायकलें भी निम्नांकित थाना क्षेत्रों में रहकर, डायल-100 के माध्यम से शिकायतें/सूचनाएं प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर, पीड़ित को हरसंभव सहायता करने का प्रयास करेगी। विशेष तौर पर इन गाड़ियों के द्वारा शहर की उन तंग गलियों आदि में भी तत्काल पुलिस पहुंचेगी जहां पर डायल-100 की चार पहिया गाड़ी को पहुंचने में परेशानी होती थी। ये मोटर सायकलें आधुनिक उपकरणों जैसे मोबाइल, जीपीएस आदि से लैस है, जिस पर हर समय संबंधित थाना क्षेत्र के 2 पुलिसकर्मी रहेगें, जो प्राप्त होने वाली आम जनों की शिकायतों का कम से कम समय में समाधान करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।