Monday, November 5, 2018

इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा दीपावली त्यौहार के अवसर पर की गयी, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैकिंग


इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रतिदिन चैकिंग की जाती है। 
         इस कड़ी में आज दिनांक 05.11.18 को शहर में दीपोत्सव पर्व के अवसर पर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के महत्वपूर्ण मंदिरों खजराना गणेश मंदिर, महालक्ष्मी माता मंदिर, सरवटे बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, हाई कोर्ट, जिला कोर्ट, कलेक्टर कार्यालय, सराफा बाजार, बर्तन बाजार, राजवाड़ा आदि प्रमुख बाज़ारों व अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।





चुनाव आचार संहिता के एक माह में, इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के पालन हेतु, की जा रही है हर प्रकार की तेजतर्रार कार्यवाही



·        इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही विशेष चैकिंग के दौरान हुई, अभी तक हुई करीब एक करोड़ 63 लाख 51 हजार 718 रूपयें की नगदी तथा करीब 8.5 लाख रूपयें कीमत की 18.5 किलोग्राम चांदी जप्त।

·        संपत्ति विरूपण अधिनियम, कोलाहल अधिनियम व आचार संहिता के उल्लघंन के तहत दर्ज हुई 206 FIR ।
·        7064 लायसेंसी हथियार हुए, थानों में जमा।
·        12498 गुंडे/बदमाशों के विरूद्ध की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा 2136 बदमाशों को किया, आगे कोई अपराध नही करने के लिए बाउंड ओव्हर ।
·        1483 वारंटी भी आये पुलिस की गिरफ्त में।

इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत दिनांक 06.10.18 से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शनमें आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही तथा गुण्डे/बदमाशों व आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध जिलाबदर, रासुका, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 06.10.18 से आज दिनांक 05.11.18 के सुबह तक के एक माह में उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहात के थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 191 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 358 से अधिक जगहों (सार्वजनिक व निजी संपत्तियों) से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदिसें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है। बिना अनुमति अवैध सभा/भाषण व मतदाताओं को प्रलोभन/अन्य सामग्री वितरण संबधी सहित आचार संहिता के उल्लघंन पर 12 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी है। इसी प्रकार बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 2224 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी, साथ ही प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर/डीजे आदि बजा कर लोगों को परेशान करने वालें 03 प्रकरणों में कोलाहल अधिनिमय के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु अब तक 12498 अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 2136 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी, साथ ही उक्त बाउंड ओव्हर का उल्लघंन करने वाले 08 बदमाशों के विरूद्ध भी धारा 122 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, अब तक 154 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर के प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के कार्यालय मेंपेश किये जाकर जिलाबदर की कार्यवाही की गई है तथा 26 बदमाशों के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी। वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अब तक 894 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 589 स्थायी वारंटी इस प्रकार कुल 1483 वारंटियों की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, आबकारी एक्ट के तहत 688 प्रकरणों में 700 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 18 लाख 70 हजार 295 रूच की 14535 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी तथा अवैध हथियारों के विरूद्ध प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर 302 अवैध हथियार जप्त किये गये है। 
चुनाव के मद्‌देनजर अब तक की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 7064 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है।

इसके अलावा इन्दौर पुलिस द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संदिग्ध रूप से बड़ी मात्रा में नगदी ले जाने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए, शहर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसकें तहत इन्दौर पुलिस के विभिन्न थानों की पुलिस टीमें एफएसटी व एसएसटी (फ्लाइंग स्कॉड व स्टेटिक सर्विलांस) टीमों के साथसंयुक्त रूप से कार्यवाही कर रही है। इसके तहत इन्दौर पुलिस द्वारा अभी तक चैकिंग के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में संदिग्ध रूप से ले जायी जा रही कुल एक करोड़ 63 लाख 51 हजार 718 रूपयें नगदी तथा करीब 8.5 लाख रूपयें कीमत की 18.5 किलोग्राम चांदी को एसएसटी/एफएसटी व पुलिस की संयुक्त टीमों ने जप्त किया गया। जिसके बारें मे रिटर्निंग ऑफिसर व आयकर विभाग को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष व निर्भीक रूप से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने हेतु, केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रो व मतदान केन्द्रों पर फ्लैग मार्च व पुलिस व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया जा रहा है तथा चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही के संबंध में भी इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।   इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Sunday, November 4, 2018

पुलिस कर्मियों को फिट व स्वस्थ रखने के उद्‌देश्य से, एडीजी महोदय द्वारा सपत्निक किया, डीआरपी लाईन इन्दौर में नये आर.ओ. प्लांट व जिम्नेशियम की नयी मशीनों का उद्‌घाटन



इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर 2018- पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यस्ततम व तनावपूर्ण ड्‌यूटी के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाने से उन्हे शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने एवं उनके स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक 04.11.18 को डीआरपी लाईन इन्दौर में एक फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प, नये आर.ओ. प्लांट व जिम्नेशियम में क्रय की गयी नयी मशीनों का उद्‌घाटन, अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन इन्दौर श्री अजय शर्मा द्वारा सपत्निक किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन इन्दौर श्रीमती सोनाली दुबे, पुलिस अधीक्षक (प्रो/सु.) श्री जगदीश डाबर, अति. पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व उनके परिजन उपस्थित रहें।
                एडीजी श्री अजयशर्मा द्वारा नये आर.ओ. प्लांट व जिम्नेशियम की नयी मशीनों को पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को समर्पित करते हुए, कहा कि पुलिस का काम सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण व व्यस्तता से भरा हुआ है, जिसके कारण हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातें है जिससे कई प्रकार बीमारियां हमें अपनी गिरफ्त में ले सकती है। इन बीमारियों से बचने व अपने स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिये थोड़ा समय निकाल कर व्यायाम करे, इसको ध्यान में रखते हुए ही, इस जिम्नेशियम को बनाया गया है और इसमें उक्त नयी मशीनों को लगाया गया है। आजकल बहुत सी बीमारियां स्वच्छ पानी नहीं होने के कारण हो जाती है, उसको दृष्टिगत रखते हुए ही इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिये शुद्ध व स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिये, डीआरपी लाईन इन्दौर में निशुल्क आर.ओ. प्लांट चालू किया गया है, जिसके द्वारा सभी पुलिस परिवार निशुल्क शुद्ध व स्वच्छ पानी प्राप्त कर सकेगें।
                पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य हेतु, डीआरपी लाईन में एक फ्री हेल्थ चैकअप कैम्प भी लगाया गया, जिसमें शहर के विभिन्न हॉस्पिटल के डॉक्टर ने पुलिस कर्मियों व उनके परिवारजनों का चैकअपकिया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमआई, आदि विभिन्न प्रकार की जांचे की गयी, और उन्हे उचित उपचार के बारें में बताते हुए, निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया।
                इस दौरान एडीजी श्री अजय शर्मा सा. की पत्नी श्रीमती शर्मा द्वारा आगामी त्यौहार व हर्षोल्लास के वातारण और बढ़ाते हुए, पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चियों की एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें महिलाओं व बच्चियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया और एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली बनाकर, अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस रंगोली प्रतियोगिता में सबसे अच्छी तीन रंगोलियां बनाने वाली महिलाओं/बालिकाओं कों पुरूस्कृत भी किया गया।
                स्वच्छ इन्दौर, स्वस्थ इन्दौर की राह पर चलते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा भी स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है, जिसके तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक इन्दौर जय सिंह तोमर द्वारा अपनी टीम के साथ डीआरपी लाईन में हर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा स्वच्छता के लिये यहां रहने वाले सभी पुलिस परिवारों को प्रेरित करने के लिये, सबसे स्वच्छ व सुंदर पुलिस क्वाटर्स के लिये प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है। इस प्रतियोगिता में एक कमेटी द्वारा यहां स्थित सभी क्वाटर्स का निरीक्षण किया गया, जिसके आधार पर निम्न तीन पुलिस कर्मियों 1. प्रधान आरक्षक मंजूलता तिवारी, 2. आरक्षक संजय तिवारी व 3. प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह सिद्धू को अपने क्वाटर को साफ व स्वच्छ रखने पर एडीजी श्री अजय शर्मा व श्रीमती शर्मा द्वारा पुरूस्कृत किया गया और सभी को इनसे प्रेरणा लेकर अपने घर व वातारण को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के लिये प्रेरित किया गया।

इन्दौर पुलिस के इन कार्यक्रमों से पुलिस कर्मचारियों को उनकी व्यस्ततम व चुनौतीपूर्ण ड्‌यूटी के माहौल से उबारकर, विभाग में हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे का वातावरण निर्मित हो रहा है। इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य व सुविधाओं का ध्यान रखते हुए, उनके बीच आपसी प्यार व सौहादपूर्ण माहौल बनाये रखने हेतु, रक्षित केन्द्र इन्दौर में तरह-तरह की खेल व शारीरिक गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है।










अन्तर्राजीय गिरोह का शातिर नकबजन, क्राईम ब्रांच व थाना अन्नपूर्णा की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार


·     

  • ·         आरोपी से हुआ लगभग दो दर्जन वारदातों का खुलासा।
  • ·         चोरी के दो पहिया वाहन से, डाकघर का ताला तोड़कर चुरा ले गये थे आरोपीगण अलमारी।
  • ·         आरोपी, अपने साथीदारान आरोपियों के साथ मिलकर कारित करता था कई प्रदेशों में वारदातें।
  • ·         महाराष्ट्र से चोरी के प्रकरण में भी फरार चल रहा था आरोपी।
  • ·         आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जारी की गई थी 20 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा।


इंदौर- 04 नवंबर 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर)श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा इन्दौर शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर नियंत्रण रखने, तथा पूर्व में घटित हुये चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में संलिप्त आरोंपियों की पतारसी कर माल मश्रुका बरामद करने के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है।  उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), इन्दौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच, इन्दौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना अन्नपूर्णा की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपियों तथा माल-मुलजिम की पतारसी वाबत् समुचित दिशा निर्देश दिए गए।
        क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी के लिये ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों का विस्तृत डाटाबेस तैयार किया जा रहा है जिसमें आरोपियों की धरपकड़ कर लंबित वारदातों को सुलझाने के लिये मुखबिर तंत्र सक्रिय किया जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच की टीम को यह ज्ञात हुआ था कि थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई चोरी के प्रकरण क्रमांक 46/18 धारा 457, 380 में पूर्व में एक आरोपी महेन्द्र पिता भवान सिंह निवासी ग्राम छटवनी, टाण्डा जिला धार पकड़ा गया था जिसने पुलिस टीम को उक्त वारदात अपने साथी आरोपी करण पिता मनोहर निवासी टाण्डा तथा आरोपी राकेश निवासी पिपलानी टाण्डा के साथ मिलकर कारित करना बताया था जिसमें आरेापी महेन्द्र के गिरफ्तार हो जाने के बाद आरोपी करण पिता मनोहर, तथा राकेष लगातार पुलिस गिरफ्त से बचकर फरारी काट रहे थे। प्रकरण की तफ्तीश के दौरान वीडियों फुटेज मं आये हुलिये के आधार पर आरोपी करण की पहचान की जाकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे जिसके संबंध में मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि उपरोक्त वीडियों फुटेज के हुलिये के समान मिलता-जुलता एक व्यक्ति सुपर कॉरीडोर थाना ऐरोड्रम क्षेत्र में घूमता फिरता देखा गया है सूचना की तस्दीक करते थाना क्राईम ब्रांच व थाना अन्नपूर्णा की संयुक्त टीम द्वारा पतासाजी कर प्रकरण के फरार आरोपी करण पिता मनोहर उम्र 19 साल निवासी- ग्राम खनी अम्बा, थाना टाण्डा तहसील कुक्षी जिला धार को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पुलिस टीम को पूछताछ में बताया कि वह अपने मित्र महेन्द्र पिता भवान सिंह निवासी ग्राम छटवनी, व आरोपी राकेष के साथ इंदौर आया था जहां पर लाबरिया भैरू बस स्टैण्ड तथा गंगवाल बस स्टेण्ड आसपास उन्होंनें घूम फिरकर रैकी की थी बाद आरोपियों ने रात करीब 2 बजे नरेन्द्र तिवारी मार्ग के पास में 02 अलग अलग मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर नगदी राषि, लेपटॉप आदि बहुमूल्य सामान चोरी किया था।
      आरोपी ने बताया कि उपरोक्त वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंनें मेडिकल के पास से ही एक करिश्मा मोटर साईकल चोरी की थी बाद वह करिश्मा गाड़ी लेकर सुदामा नगर, सेठी गेट के पास पहंचकर डाक घर (पोस्ट आफिस) का ताला तोडा था जिसमें रखी अल्मारी का ताला तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन ताला नहीं तोड़ पाने पर उन्होंनें अल्मारी चोरी कर मोटर साईकल पर रखकर ले गये थे जहां उन्होंनें बीजासन माता मंदिर के पीछे पत्थर व लोहे के सरिये से अल्मारी को तोडकर उसमें से करीब 1 लाख रूपये व कुछ सिक्के चोरी कर लिये थे। करिश्मा मोटर साईकल चोरी होने के संदर्भ में थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रमांक 49/18 धारा 379 भादवि का दर्ज किया गया था। आरोपी चोरी की गाडी सहित मश्रुका लेकर नावदा पंथ होते हुये टाण्डा भाग गये थे। आरोपी ने बताया कि उसने फरारी के दौरान अधिकतम समय पावागढ़ गुजरात में रहा है।
    आरोपी करण पिता मनोहर भाभर उम्र 19 साल निवासी- ग्राम खनीअम्बा, थाना टाण्डा तह. कुक्षी जिला धार थाना अन्नपूर्णा के क्षेत्र के अपराध क्रं. 46/18 धारा 457, 380, अप क्रं. 48/18 धारा 457, 380 भादवि तथा अपराध क्रमांक 49/18 धारा 379 भादवि का खुलासा हुआ है। आरोपी ने इंदौर शहर के रावजी बाजार, जूनी इंदौर, मल्हारगंज, चंदननगर थाना क्षेत्रों के अलावा प्रदेश के बाहर जाकर अपने साथीदारानों के साथ अन्य राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि में भी संपत्ति संबंधी चोरी/नकबजनी की वारदातें करना कबूला है जिसके संबंध में आवश्यक तफ्तीष की जा रही है। आरोपी ने थाना भीमण्डी महाराष्ट्र में अपने साथियों के साथ मिलकर ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर स्वर्ण आभूषणों की चोरी की थी जिसमें इसका साथी आरोपी नानका  निवासी टाण्डा पकड़ा गया था लेकिन उक्त प्रकरण में आरोपी करन फरार चल रहा था जिसके संबंध में महाराष्ट्र पुलिस को सूचित किया गया है।  आरोपी ने भीमण्डी में पंजीबद्ध प्रकरण क्रमांक 68/18 धारा 457, 380 में लाखों रूपये के जंवरात चोरी किये थे। आरोपी शातिर किस्म का नकबजन है जिसने अनेंकों वारदातों को अंजाम दिया है आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है जिसमें अन्य कई प्रकरणों के खुलासा होने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के तहत की जाने वाली प्रतिदिन की कार्यवाही इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही विशेष चैकिंग के दौरान हुई, 30 लाख रूपयें की नगदी जप्त



इन्दौर-दिनांक 04 नवम्बर  2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 03.11.18 की सुबह से आज दिनांक 04.11.18 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिसअधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहात के थाना क्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत कुल 04 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 04 से अधिक जगहों से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदि सें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है। इसी प्रकार बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 61 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।
     इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 525 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 98 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है।
    इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 32 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 23 स्थायी वारंटी इस प्रकार कुल 55 वारंटियों की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, आबकारी एक्ट के तहत 16 प्रकरणों में व अवैध हथियारों के विरूद्ध 6 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गए है। चुनाव के मद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 68 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है।

इन्दौर पुलिस द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शहर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसकें तहत इन्दौर पुलिस के विभिन्न थानों की पुलिस टीमें एफएसटी व एसएसटी (फ्लाइंग स्कॉड व स्टेटिक सर्विलांस) टीमों के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। कल दिनांक 03.11.18 को चैकिंग के दौरान जिले के थाना चंद्रवतीगंज क्षेत्र से अवैध रूप से ले जायी जा रही 30 लाख रूपयें नगदी को थाना  चंद्रवतीगंज व एसएसटी की टीम ने जप्त किया गया। जिसके बारें मे रिटर्निंग ऑफिसर व आयकर विभाग को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।