Sunday, October 21, 2018

दुकानों व घरों से मोबाईल चोरी करने वाले दो आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में। · चोरी के मोबाईल खरीदनें वालें दो आरोपी भी गिरफ्तार। · मंहगें शौक पुरें करनें के लिए खाली घरों व दुकानों से करतें थे मोबाईल चोरी।


·       
 इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2018- शहर में हो रही मोबाईल लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एवं ऐसे अपराधों में लिप्त आरोपियों की धरपकड करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा दिये गयें है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच व उनकी टीम को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो से मार्गदर्शन प्राप्त कर शहर में हो रही मोबाइलो की चोरी करने वालो को पकडने के लिए प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लडका चोरी के मोबाईल बेच रहा है। उक्त संदिग्ध नाबालिक (परिवर्तित नाम) हकीम पिता मुवीन निवासी भिश्ती मोहल्ला, सदर बाजार, इन्दौर तथा साथी पिता गब्बर निवासी हरिजन मोहल्ला, सदर बाजार, इन्दौर को पकडा गया। दोनों पुलिस टीम द्वारा कडी पूछताछ करनें पर बताया कि वह प्राईवेट नौकरी करते हैं, जिससे ज्यादा आमदनी नहीं होंती है तथा अपने शौक पूरा करने से लिए मोहल्ले व आसपास की कालोनियों में घूम फिर कर सूने दुकानों एवं घरों में जाकर मंहगे मोबाईल चुराते हैं। इन दोनों संदेहियों ने थाना सदर बाजार क्षेत्र से समसंग कंपनी का जें 8 मोबाईल, समसंग कंपनी का जें 2 मोबाईल, मायर्कोमेक्स कंपनी का की-पेड मोबाईल घरों व दुकानों से चुराऐ थे। जो ओने-पौने दामों में रिजवान उर्फ भैया पिता इकबाल खान निवासी सिकंदराबाद कालोनी, नाले के पास, सदर बाजार, इन्दौर को बेच देते थे। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी के मोबाईल चलाने वाले सरफराज पिता इफ्तेखार निवासी साउथ गाडराखेडी, सदर बाजार, इन्दौर को भी पकडकर तीनों मोबाईल जप्त कर थाना सदर बाजार के अपराध क्रमांक 335/18 धारा 379 भादवि में अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे अन्यमोबाईल चोरी की वारदातों का खुलासा होनें की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के तहत की जाने वाली कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2018- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2018 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
                इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 20.10.18 की सुबह से आज दिनांक 21.10.18 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहात के थानाक्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत कुल 04 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 04 से अधिक जगहों से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदि सें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है तथा बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 89 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।   
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 283 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 34 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है। 
इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 16 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 17 स्थायी वारंटो की तामिली कर, आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। साथ ही आबकारी एक्ट के तहत 24 प्रकरणों व अवैध हथियारों के विरूद्ध 10 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट कीकार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गये है।
चुनाव के मद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 310 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है। इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

FST अधिकारियों ने जाना, चुनाव आयोग के cVIGIL एप्प के माध्यम से शिकायतों का ऑनलाइन निराकरण

          
इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2018- चुनाव आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव  शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न रूप सम्पन्न हो इस उद्‌देश्य से, आचार सहिंता के उल्लंघन पर आधारित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु एक cVIGIL एप्प बनायी गयी है, जो वर्तमान समय में इन्फर्मेशन टेक्नालॉजी के तहत सोशल मीडिया आदि का चुनाव प्रचार में प्रयोग कर, उसके दुरूपयोग आदि पर नजर रखने में सहायक हैं। 
इसी के परिपेक्ष्य में आगामी चुनाव के मद्देनजर बनाए गए फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) के अधिकारियों को cVIGIL एप्प पर मिलने वाली ऑनलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में Hands On ट्रेनिंग का आयोजन आज कलेक्टर कार्यालय इंदौर में किया गया, जिसमे इंदौर पुलिस के सभी थानों के फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
          cVIGIL एप्प,  एक एंड्राइड एप्लीकेशन है जिसके ज़रिए कोई व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी किसी मामले को वीडियो या फोटो ग्राफ के जरिए सीधे चुनाव आयोग तक पहुंचा सकता है, और यह शिकायत निर्वाचन कार्यालय से संबंधित फ्लाइंग स्क्वाड टीम तक पहुंचेगी जिसे 100 मिनट के अंदर रिजॉल्व करके रिपोर्ट देनी होगी।
       इस संबंध में किस प्रकार ऑनलाइन शिकायतों का त्वरित रूप से समय सीमा में निराकरण करना है, उसकी कार्यप्रणाली के बारें में सभी ने आवश्यक जानकारी प्राप्त की।



विजयनगर पुलिस ने पकड़े दुर्लभ वन्य प्राणियो के सींगो के दो तस्कर



हिरण के चार तथा सांभर के दो सींग हुये बरामद कीमत 8-10 लाख रूपये के करीब

इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना विजय नगर के बीट मालवीय नगर के आर. 387 अनिल एवं  आर. 2918 अनुदीप सिंह को दिनांक 20/10/2018 को बीट भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा  सूचना प्राप्त हुई कि रिंग रोड भूसा मण्डी मालवीय नगर तरफ दो व्यक्ति मोटर सायकिल पर लाल रंग के कपडे में चार हिरण के सींग तथा दो सांभर के सींग अवैध रुप से बेचने के लिये मालवीयनगर तरफ से लेकर आ रहे है । मुखबिर की सूचना पर से थाना प्रभारी को अवगत कराया बाद उप निरीक्षक एस.एस.सोलंकी के साथ एवं  राहगीर पंचान मांगीलाल लोंगरे व मुकेश राठौड  को साथ लेकर रिंग रोड भूसा मण्डी मालवीय नगर पहुँचे तो दो व्यक्ति मोटर सायकिल पर लाल रंग के कपडे में कुछ लपेट कर आते दिखे जो  पुलिस को देख कर मोटर सायकिल लेकर भागने लगे जिन्हे घेरबंदी कर पकडा मोटर सायकल न MP-09/QD-8137 पर लाल रंग के कपडे के अंदर रखे हुये सामान को  चेक करने पर उसमें चार सींग हिरण के तथा दो सांभर के सींग अवैध रुप से अपने कब्जे में लिये मिले नाम पता पूछते उन्होने  अपने अपने नाम आशीष फ्रांसिस पिता रमेश फ्रांसिस उम्र 32 साल नि.ग्राम गणेश तलाई थाना कोतवाली जिला खण्डवा हाल पता छोटे यादव की गली आजादनगर इंदौर, गोलू उर्फ कैलाश पिता अशोक उम्र 22 साल नि.मुंदी खण्डवा हाल पता छोटे यादव की गली आजादनगर इंदौर का रहना बताया आशीष फ्रांसिस से  कड़ाई से पूछताछ करते उसने बताया कि मेरे ससुर स्व. मेशक सिंह ने करीब आठ दस  साल पहले चार सींग हिरण के तथा दो सांभर के सींग रखने के लिये दिये थे जिसको मैं आज अपने दोस्त गोलू उर्फ कैलाश के साथ बेचने के लिये जा रहा था  ।

कीमतः-वन विभाग एवं अन्य सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरण एवं सांभर के सींगो की विदेशी बाजार में अच्छी मांग है। और यदि सही ग्राहक मिल जाये तो इन बरामद सींगो की कीमत 8 से 10 लाख रूपये भी मिल सकती है । आरोपी इसी लालच में सींगो को बेचने के लिये ले जा रहे थे। इन सींगो का उपयोग विभिन्न प्रकार की दवाइया बनाने में भी होता है ।
विवरण आरोपी--
1 आशीष फ्रांसिस पिता रमेश फ्रांसिस जाति भील क्रिश्चियन उम्र 32 साल नि.ग्राम गणेश तलाई थाना कोतवाली जिला खण्डवा हाल पता छोटे यादव की गली आजादनगर इंदौर,
2 गोलू उर्फ कैलाश पिता अशोक जाति मांग उम्र 22साल नि.मुंदी खण्डवा हाल पता छोटे यादव की गली आजादनगर इंदौर
वर्तमान में आरोपीगण सांघी मोटर्स में वाहन धोने के काम करते है तथा पूर्व में दोनो खंडवा में शादी पार्टियों में भोजन बनाने का काम करते थे।
       जप्त शुदा वाहन मोटर साइकिल प्लेटिना क्रमांक MP-09/QD-8137 आरोपी आशीष फ्रांसिस के जीजा के नाम पर है। आरोपियो को पकड़ कर इनके विरूद्ध धारा  51 मध्यप्रदेश वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972के तहत कार्यवाही की जा रही है।
       इन दुर्लभ वन प्राणियो के सींगो के तस्करों को पकड़ने में थाना विजयनगर के थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया उनि. एस.एस.सोंलकी तथा आर. 387 अनिल एवं आर. 2918 अनुदीप की भूमिका रही है जिन्हे वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा नगद इनाम देने की घोषणा की गयी है।



*तीन जिलाबदर बदमाश चाकू सहित पुलिस थाना एमआईजी की गिरफ्त में।* *आरोपी कान्हा और अरुण चाकूबाजी के पुराने प्रकरण मे चल रहें थे फरार*



इंदौर- दिनांक 20 अक्टूबर 2018-  शहर में अपराध नियंत्रण व आचार संहिता के पालन में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें तथा कुखयात बदमाश व जिलाबदर आरोपियों की धरपकड करनें तथा आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दियें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री तहजीब काजी व उनकी टीम द्वारा तीन जिलाबदर आरोपियो को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
  पुलिस थाना एमआईजी पर दिनांक 20.10.18 को मुखबिर के माध्यम सें सूचना प्राप्त हुई कि थाना परदेशीपुरा का जिला बदर आरोपी 1. कान्हा उर्फ करण यादव पिता संजय यादव निवासी परदेशीपुरा इंदौर थाना क्षेत्र एमआईजी मे अपने जिलाबदर साथी  2. अरुण पिता मनीष उर्फ मनोज मालवीय निवासी छोटी खजरानी इन्दौर के साथ तेज धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम व्दारा कार्यवाही करतें हुएदोंनों आरोपियों को पकडा गया जिनकें कब्जें से खटकेदार चाकू जप्त किये गये। आरोपियो व्दारा अपने साथी अर्पित उर्फ भूरा के साथ मिलकर जन्माष्टमी पर आस्था टाकीज के सामने रिंकू उर्फ लालू निवासी संजयगाँधी नगर इंदौर को चाकू मारकर घायल किया था जो उक्त प्रकरण मे भी फरार चल रहे थे।
इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए एक और जिलाबदर 3. कालू पिता राजबहादुर नि.गोटू महाराज की चाल इंदौर को भी जिलाबदर अवधी मे हथियार के साथ घूमते हुए पकडा है। उक्त तीनो आरोंपियो के विरुध धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा जिलाबदर उल्लघन के प्रकरण धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री तहजीब काजी, उनि प्रदीप गोलिया, पीएसआई सुरेन्द्रसिहं, आर.1532 नीरज, आर.838 योगेश, आर.3547 अनुपम, आर.3319 अजय, आर.3414 रामकृष्ण, आर.379 महेन्द्र, आर.3516 नीरज की सराहनीय भूमिका रही।

Saturday, October 20, 2018

मंहु से निकलनें वाली यात्रा के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगायें गये डायवर्शन पांईट



इंदौर- दिनांक अक्टूबर 2018- दिनांक 21.10.2018 को महू से यात्रा निकाली जायेगी जो महू से सुबह 11: 00 बजे ड्रीम लेण्ड चौराहा से न्यू रोड़ सांघी स्ट्रीट से वापस उसी चौराहें पर आयेगी। उसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे राउ से रंगवासा होकर 2:00 बजे वैशाली नगर से अन्नपूर्णा पानी की टंकी, लालबाग गेट, बाराभाई, माहेश्वरी स्कुल, छत्रीबाग, दुर्गा चौराहा, नरसिंग बाजार, सितलामाता बाजार, गोरा कुण्ड चौराहा होकर दोपहर 3:00 बजे से गोराकुण्ड से बडा गणपति, सुभाष मार्ग, गोल मन्दिर, जिंसी चौराहा, होते हुऐ जुनारिसाला होकर 4:30 बजे शाम को इमली बाजार चौराहा, राजबाडा, आडा बाजार, पढंरीनाथ चौराहा, गौतमपुरा, चन्द्रभागा पुल से रावला, हाथीपाला चौराहा, मालीपुरा, गाडी अड्‌डा होकर शाम 6:00 बजे पंचम की फैल, अमर टेकरी, नेहरूनगर रोड नम्बर-9, जग जीवनराम नगर ,अनुप टॉकिज होकर शाम 7:00 बजे से अभिनदंन नगर मैनरोड से खाती समाज की धर्मशाला, गोरी नगर, खातीपुरा चौराहा ,मॉ कनकेश्वरी देवी मन्दिर होते हुए परदेशीपुरा रोड नम्बर 8 से रोड नम्बर 5 पर पहुंचेगीबाद डमरू उस्ताद चौराहा पर समापन होगा।
सुरक्षा की दृष्टि एंव आमजन की सुविधा को देखते हुए आवश्यक होने पर यातायात पुलिस व्दारा निम्नानुसार स्थानों पर डायवर्शन पाईन्ट लगाये गये है।
·         डायवर्शन पाईन्ट :- इंद्रा प्रतिमा, फारेस्ट टी, व्हाईट चर्च, जीपीओ, मधु मिलन, गांधी चौक, हाईकोर्ट तिराहा, लेर्न्टन चौराहा, जंजीरवाला चौराहा, जीएसआईटीएस, घण्टाघर , मालवामील चौराहा, इन्डस्ट्रीज हाउस , एल.आई.जी , पाटनीपुरा, एमआर -9, भमोरी प्लाजा, परदेशीपुरा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, अनुप टॉकिज, भागीरथ पुरा चौकी ,तीन पुलिया, विश्रान्ती चौराहा, भागीरथपुरा-टी, मरीमाता, नगर निगम , लोखण्डे चौराहा, मृगनयनी एवं सेफी चौराहा पर डायवर्शन पाईन्ट लगाये जायेंगे।
·         आमजनता से अनुरोध है कि कृपया वेकल्पिक मार्ग का उपयोग करे, असुविधा से बचे ।
·         फायर बिग्रेड,एम्बुलेन्स एव मरीजों के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा दी जायेगी।
आमजन किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाईन नम्बर 7049108479,7049107979, 7049108483, 0731 2349103 पर सम्पर्क किया जा सकता

महिला की फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर, उसके निजी फोटो वायरल कर, बदनाम करने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। · स्वयं की पहचान छुपाकर, पुलिस गिरफ्त से बचने के लिये आरोपी ने चुराई थी दोस्त की सिम। · फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाने हेतु आरेापी ने किया था चोरी की सिम का उपयोग।


· 
इंदौर- दिनांक अक्टूबर 2018- पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर  शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा शहर मे बढ़ रही ऑनलाईन फ्रॉड एवं सायबर क्राईम की घटनाओं पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की सायबर सेल को, सायबर क्राईम को अंजाम दे रहे आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध विधिसंगत कार्यवाही किये जाने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
      क्राईम ब्रांच इन्दौर को सायबर अपराधों के संबंध में विभिन्न प्रकार के शिकायती आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे थे। क्राईम ब्रांच कार्यालय में आवेदिका साधना राठौर द्वारा शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें उसने आरोप लेख किया था कि किसी  अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर आवेदिका के फोटो वायरल कर दिये हैं तथा इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति के आवेदिका के चरित्र को बदनाम कर रहा है। प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र को गंभीरता से स्ंज्ञान में लेते हुये क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा जांच शुरू की गई। शिकायत जांच के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम ने, कुशल योग्यता तथा उच्च व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुये सूक्ष्मता से तकनीकी विश्लेषण के आधार पर यह तथ्य ज्ञात किया कि उपरोक्त फर्जी फेसबुक आई0डी0 आवेदिका के पूर्व पति ने ही बनाई है जोकि उनके परस्पर वैवाहिक जीवन में विच्छेद होने के उपरांत दोनों अलग-अलग रह रहे थे। जांच के दौरान उल्लेखनीय तथ्य यह प्रकाश में आया था कि आवेदिका की फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाने वाला उसका पति पंकल दयाल ही था जिससे आवेदिका तलाक ले चुकी थी लेकिन आरोपी पंकज दयाल ने आवेदिका को बदनाम करने की नियत से साशय स्वयं की पहचान को छुपाते हुये, अपने मित्र सुधीर चौधरी के नाम से पंजीकृत एयरटेल कंपनी की सिम चोरी की थी जिसका उपयोग आरोपी ने आवेदिका को बदनाम करने हेतु फर्जी नाम से फेसबुक आई0डी0 निर्मित कर उसके निजी फोटो को वायरल करने हेतु किया था।  सुधीर चौधरी नामक युवक आरोपी पंकज दयाल का मित्र है जोकि दोनों एक ही ग्राम बरलई थाना सांवेर के रहने वाले है। आरोपी ने चालाकी से अपने दोस्त सुधीर चौधरी की एयरटेल कंपनी की सिम को उसकी दुकान से चुरा लिया था जिसका उपयोग वह इस प्रकार के अवैधानिक कृत्य को अंजाम देने के लिये कर रहा था ताकि वह पुलिस गिरफ्त से बच सके।
      जांच में तथ्य स्पष्ट होने से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की गई जिसको तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ज्ञात कर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने आरोपी पंकज दयाल पिता कैलाश दयाल उम्र 24 वर्ष निवासी बरलई जागीर, सांवेर को तलब कर उससे उक्त कृत्य के संबंध में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करने का भरसक प्रयत्न करता रहा किंतु तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुये पुलिस टीम को बताया कि आवेदिका उसकी पत्नि थी जिससे तलाक होने के बाद उसने आवेदिका के फोटो का उपयोग करते हुये सपना चौधरी नाम से फर्जी फेसबुक आई0 डी0 बनाई थी। आरोपी पंकज ने यह भी कबूल किया कि उसने उपरोक्त कृत्य को अंजाम देने के लिये अपने मित्र की सिम चोरी कर, स्वयं के मोबाईल में वह सिम उपयोग कर फर्जी फेसबुक आई0 डी0 थी। आरोपी कक्षा 10 वीं तक पढ़ा लिखा है तथा गांव में ही खेती बाड़ी का काम करता है। आवेदिका की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच की टीम ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपीे पंकज दयाल को पकड़कर थाना गौतमपुरा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 219/18 धारा 380 भादवि 43, 66(बी)(सी)(डी)(ई), 74 आई0टी0 एक्ट के तहत सुपुर्द किया है।

सायबर हेल्पलाईन: - 7049124444, 7049124445
हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा



चोरी की नीयत से टोली बनाकर घूमते हुए मिलें, बाग-टाण्डा गिरोह के चार सदस्य, पुलिस थाना बेटमा की गिरफ्त में, आरोपी निकले शातिर वाहन चोर, जिनके कब्जे से हातोद व इन्दौर शहर से चुरायी गयी, दो मोटर सायकल भी हुई बरामद।



इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2018- शहर में चोरी/नकबजनी, लूट/डकैती जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायाणाचारी मिश्र द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग व प्रभावी गश्त कर, पूर्व अपराधियों व आसामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के लिय इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिदार्ध बहुगुणा एंव अति.पुलिस अधीक्षक महूं/देहात श्री नागेन्द्र सिह के मार्गदर्शन में एसडीओपी देपालपुर श्री रामकुमार राय के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना बेटमा द्वारा चोरी की नीयत से घूमते हुए बाग-टाण्डा गिरोह के चार बदमाशों को चोरी की 02 मोटर सायकल सहित पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना बेटमा को दिनांक 20.10.18 के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि,थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभातम कालोनी तरफ 04 लोग अंधेरे में टोली बनाकर, चोरी आदि की किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बेटमा द्वारा एक टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने देखा कि प्रभातम कालोनी शिव मंदिर के पास अंधेरे मे घूमते चार संदिग्ध व्यक्ति मिलें, जिन्हे टोकने पर वे भागने की कोशिश करने लगे, जिनको पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम 1. दिनेश पिता भुवानसिंह अनारे उम्र 21 वर्ष निवासी मानपुरिया फालिया ग्राम तरसिंगा थाना टाण्डा जिला धार, 2. नरबू पिता बनसिंह अनारे उम्र 22 वर्ष निवासी सदर, 3. संतोष पिता सूबिया उर्फ शोभाराम अनारे उम्र 27 वर्ष निवासी स्कूल फालिया ग्राम तरसिंगा थाना टाण्डा जिला धार तथा 4. अनिल पिता जामिया भूरिया उम्र 23 वर्ष निवासी भूरिया फालिया ग्राम तरसिंगा थाना टाण्डा जिला धार का होना बताया। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से एक हथौड़ी, प्लायर, आरी व टामी मिलीं, जिसके संबंध में पूछने पर, उन्होने चोरी की नीयत से कालोनी में आना बताया। विस्तृत पूछताछ करने पर उनके पास सेदो चोरी की मोटर सायकल भी मिलीं, जिसमें से हीरो मोटर सायकल एमपी-09/क्यूके-48 को हातोद क्षेत्र से तथा यामाहा आर-15 को इन्दौर शहर से चोरी करना बताया, जिन्हे पुलिस ने जप्त किया गया। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों व चोरी के वाहनों का खुलासा होने की संभावना है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेटमा श्री योगेन्द्रसिंह सिसोदिया, उनि वरसिंह खड़िया, पी.एस.आई. आशिक हुसैन, सउनि सत्यराम आरोलिया, सउनि हेमसिंह सिसौदिया, सउनि यतेन्द्र मिश्रा, प्रआर. 344 श्रवणसिंह, प्रआर. 220 रामप्रसाद, प्रआर. 1487 सुरेश चौहान, प्रआर. श्रीकृष्ण जाट, आर. 3287 शिवा, आर. 1208 शैलेन्द्र, आर.3000 ज्ञानेन्द्र सिंह, आर. 2111 संदीप, आर. 3196 तुलसीराम, आर. 486 नरेन्द्र शर्मा, आर. 3218 प्रकाश तथा आर. 3785 कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा आचार संहिता के तहत की जाने वाली कार्यवाही




इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2019- मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर 2019 को विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है, जिसके तहत प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। आचार संहिता के पालन व जिला इन्दौर में निविघ्न व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इन्ही बातों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, इन्दौर पुलिस एक्शन में आकर  शहर में, अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण के उद्‌देश्य से व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर, राजनैतिक दलों व नेताओं द्वारा बिना अनुमति लगाये गये होर्डिग्स/बैनरों के विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम व प्रतिबंधित समय में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग करने वालो पर कार्यवाही सहित विभिन्न प्रकार की कार्यवाहीयां प्रतिदिन की जा रही है।
            इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 19.10.19 की सुबह से आज दिनांक 20.10.19 के सुबह तक उक्त कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के पूर्व एंव पश्चिम क्षेत्र व देहात के थानाक्षेत्रो में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने बल के साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत कुल 01 एफ.आई.आर. दर्ज की गयी और इनमें 01 से अधिक जगहों से अवांच्छित सामग्री हटवाई गयी है, जिनमें राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, नेताओं आदि के जन्मदिन आदि सें संबंधित होर्डिग्स व बैनर व आदि शामिल है तथा बिना अनुमति हूटर, बैनर, नाम पटि्‌टका व झंडे आदि लगाने वाले 02 वाहनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।
इस दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु 155 अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है तथा 34 बदमाशों के विरूद्ध आगे कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने संबंधी बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है।  
इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, 01 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर का प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के कार्यालय में पेश किया जाकर जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है। वारंटियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 11 बिना जमानती (गिरफ्तारी) वारंटी एवं 15 स्थायी वारंटो की तामिली कर, आरोपियों केविरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। साथ ही आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरणों व अवैध हथियारों के विरूद्ध 03 प्रकरणों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जाकर अवैध हथियार जप्त किये गये है।
चुनाव के मद्‌देनजर की कार्यवाही में इन्दौर शहर के 197 लायसेंसी हथियार शहर के विभिन्न थानों में जमा करवाये गये है। इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी।