Thursday, October 4, 2018

42 करोङ के आबकारी घोटाले का फरार आरोपी जितेन्द्र शिवरामे क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त मे।


·        
  • ·        लगभग एक वर्ष से झाबुआ के बी 4 इओज सिनेमा का मैनेजर बन काट रहा था फरारी।
  • ·      चोरल सिमरोल की शराब की दुकान मे किया था आरोपी ने 2 करोङ रुपये की चालानी राशि का घोटाला।
  • ·        आरोपी पर था 20 हजार का ईनाम घोषित।


इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2018- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा 41 करोड़ रूपये का आबकारी घोटला कर शासन को राजस्व की हानि पहुंचानें वालें फरार ईनामी आरोपियोंकी पतारसी कर, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेन्द्र सिहं  द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम का गठन किया गया। जिसके द्वारा पूर्व में प्रकरण में संलिप्त अधिकतम आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, आबकारी घोटाले के प्रकरण में शेष फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु क्राईम ब्रांच की टीम को योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
               क्राइम ब्राच की पुलिस टीम द्वारा थाना रावजी बाजार इंदौर मे पंजीबद्ध अपराध क्रं.172/17 धारा 420,467,468,471,120 बी भादवि मे फरार चल रहे उद्‌घोषित ईनामी फरारी आरोपियो की पतारसी के प्रयास किये जा रहे थे। जिनके बारे मे सूचना संकलित कर अध्ययन किया गया तथा आरोपियो की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी क्रम मे मुखबिर तंत्र के माध्यम से क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना मिली की आबकारी घोटाले मे फरार आरोपी जितेन्द्र शिवरामे पिता प्रकाश शिवरामे झाबुआ मे छुपकर फरारी काट रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुये क्राईमब्रांच की टीम तत्काल झाबुआ के लिये रवाना हुई जहां पर आरोपी जितेन्द्र की पतारसी उपरांत आरोपी जितेन्द्र शिवरामे पिता प्रकाश शिवरामे उम्र 32 साल निवासी सी 81 सुखलिया इंदौर को क्राईम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा व अभिरक्षा मे लेकर इदौर लाया गया।
       पुलिस पुछताछ पर आरोपी जितेन्द्र ने बताया कि वह मूलतः इंदौर का रहने वाला है, वह बी 4 इओज सिनेमा झाबुआ मे मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। उसके पापा प्रिटिंग मशीन रिपेयरिंग का काम कान्ट्रेक्ट बेस पर करते हैं। उसकी शादी प्रियंका पिता शांताराम गलफङे नि.रावेल महाराष्ट्र से वर्ष 2008 मे हुई थी व उसके दो बच्चे हैं। उसने पालीटेक्निक की पढाई सनावद खरगौन से वर्ष 2006 मे पूरी की है और वर्ष 2007 से प्रायवेट नौकरी कर रहा है। वर्ष 2007 मे मंगल सिटी इंदौर मे मेकडोनाल्ड रेस्टोरेंट मे काम करता था जहां उसने दो साल तक काम किया इसके बाद उसने मल्टीप्लेक्स सिनेमा मे काम किया।करीब डेढ दो साल काम करने के बाद वह वर्ष 2010 प्रायवेट एजेंसी मे सेल्स मेन का काम करने लगा वह वर्ष 2011 मे बेगलोर चला गया जहां वह केफे मे मेनेजर के पद पर काम करने लगा करीब 8-10 माह काम करने के बाद वह वापस इंदौरआ गया  और इंदौर मे हाउस कीपिंग कंपनी सी 21 माल मे काम करने लगा और इसमे काम करते हुये वर्ष 2012 में, वह भोपाल कंपनी की तरफ से तीन माह के लिये भोपाल गया जहां मेनेजर के पद पर काम किया और 2012 दिसंबर मे वापस इंदौर आ गया।वर्ष 2013 से वह स्वयं का हाउस कीपिंग का काम शुरु कर दिया जिसमे वह ठेका लेकर काम करता था।करीब तीन साल तक हाउस कीपिंग का काम करता रहा।फरवरी 2017 मे, वह तीन माह के लिये शहडोल चला गया जहां पर वह सिनेमा मेनेजर के पद पर काम किया जहां से वह 7 मई 2017 को वापस इंदौर आया और 9 मई को झाबुआ चला गया जहां सिनेमा मेनेजर के पद पर काम करने लगा। वह राजू दसवंत को चार साल पहले से जानता था। उसकी मुलाकात राजू दसवंत से वर्ष 2010 में हुई और उससे उसकी बातचीत होने लगी और राजू दसवंत के साथ उठना बैठना होने लगा। राजू दसवंत उसे बताता था कि वह शराब की दुकान मे सेल्समेन का काम करता है। राजू ने वर्ष 2014- 2015 मे उससे बोला कि मै शराब का टेंडर ले रहा हूं मगर मै नौकरी करता हूं तो मुझे टेंडर नही मिलेगा तो तुम मुझे शराब का ठेका लेने के लिये अपने पेपर डाक्यूमेंट आई डी वगैरह दे दो तो जितेन्द्र नेराजू दसवंत को शराब के ठेके के टेंडर के लिये स्वयं के आधार कार्ड,पेन कार्ड,वोटर आई.डी.कार्ड,फोटो वगैरह दिये जिससे राजू दसवंत ने ठेके का टेंडर भरा था जो जितेन्द्र के नाम का टेंडर चोरल सिमरोल मे मिला उसके नाम की शराब की दुकान का लायसेंस मिला जिसे राजू दसवंत चला रहा था। राजू दसवंत ने उसके नाम का खाता एक्सिस बैंक विजयनगर और एक्सिस बैंक गीता भवन मे खुलवाया था।जिसमे शराब की लेन देन का पैसा आता जाता था। राजू दसवंत तीन हजार रुपये मासिक के हिसाब से उसे रुपये देता था।राजू दसवंत ने ही टेंडर का सारा रुपया उसके नाम से भरा था और टेंडर मिलने के बाद से ही सारा काम राजू दसवंत ही देखता था।फरारी के चलते आरोपी झाबुआ मे ही रहा जहां पर बी 4 सिनेमा पी जी कालेज रोड कालेज स्टेडियम के सामने झाबुआ मे काम करने लगा जहां उसे 20000 रू महीना सेलरी मिलती थी।आरोपी जितेन्द्र ने बताया कि शराब दुकान का मालिकाना हक उसी के नाम पर था किंतु दुकान के राजस्व व अन्य व्यवसायिक गतिविधियो से संबंधित लेन देन का काम राजू दसवंत के जिम्मे था जिसने जालसाजी व सांठ गांठ से चोरल सिमरोल दुकान के परिपेक्ष्य मे फर्जी चालान पेश कर शासन को 02करोड रुपये के राजस्व की हानि पहुंचाई है। शराब की दुकान को राजू दसवंत गैरकानूनी ढंग से संचालित करता था।
               आरोपी जितेन्द्र शिवरामे के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत वह फरार हो गया था जोकि फरारी के दौरान वह शहडोल,बेंगलोर व झाबुआ आदि शहरो मे रह कर उसने फरारी काटी। आरोपी जितेन्द्र शिवरामे थाना रावजी बाजार इंदौर के अपराध क्रं. 172/17 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि के तहत पकडकर सुपुर्द किया गया है। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जायेगी। प्रकरण के अन्य शेष फरार आरोपियो की तलाश भी क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की जा रही है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 115 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 43 आरोपियों तथा पश्चिम क्षेत्र में 72 आरोपियों, इस प्रकार कुल 115 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

10 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 अक्टूबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 अक्टूबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 07 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2018-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अनुप टाकीज चौराहें के पास पान की दुकान से सट्‌टे की गतिविधिया मे लिप्त मिलें, 44 न्यु अंजली नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र पिता राधेश्याम सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 12.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना धोबीघाट छावनी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 19/1 सदर बाजार इंदौर निवासी सचिन पिता मधुकर साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमपीईबी ग्रीड के पास साकेत नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 50 ए मनीष अपार्टमेंट फ्लेट न 8 साकेत नगर निवासी प्रकाश पिता प्रभाकर राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिंग रोड भूष मंडी मालविय नगर चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अम्बीकानगर सरदार का मकान मालवीय नगर निवासी गुरूदेव पिता लखबिर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग नगर काकड हनुमान मंदिर के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बजरंग नगर काकड हनुमान मंदिर के पास निवासी विनोद पिता रामसिंह भानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चमार मोहल्ला खजराना निवासी सुनीता पिता विष्णु सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल नाका केला देवी मंदिर के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1240 कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी बिज्रेश पिता देवेंद्र शिंदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी खजरानी गंदा नाला पुल के पास के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 24 छोटी खजरानी निवासी भारत उर्फ भरतिया पिता मुन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक बांक जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

16 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 अक्टूबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 20 बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कीगई।

06 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 अक्टूबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 06 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2018-     पुलिस थाना पढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 20.00 बजे, कबुतर खाना दरगाह के पास इन्दौर से सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 37 कबुतरखाना निवासी अब्दुल समद पिता अब्दुल करीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2100 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2018-     पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर2018 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सैफी नगर रेल्वे स्टेशन के पीछे इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आपाजान की लगी गुलजार कालोनी इंदौर निवासी शैरान मंसूरी पिता जफर मंसूरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 16.40 बजें, डीएव्ही गेट के सामनें इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 217 वीरसावरकर नगर झोपड पट्‌टी इंदौर निवासी सत्यनारायण पिता सुदंरलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 20.50 बजें, रणजीत हनुमान मंदिर के सामनें इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 204 रणजीत हनुमान के सामनें निवासी योगेश पिता चंदूलाल मिथोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 15.20 बजें, चदंन नगर चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 278 डी सेक्टर राज नगर निवासी सजंयपिता मनिष गवानें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1240 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 18.30 बजे,  भडकिया मेन रोड स्कुल के सामने ंबिजलपुर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भडकिया मेन रोड बिजलपुर इंदौर निवासी कुतांबाई पति महेश भावर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लीटर  अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहीरखेडी काकड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अहीरखेडी काकड निवासी गोकुल पिता भगतसिंह पारदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ओम चौहान के मकान के सामनें नई आबादी हातोद थाना हातोद से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आबादी मोहल्ला हातोद निवासी ओम पिता छोगालाल चौहान और बागरी मोहल्ला हातोद निवासी पकंज पिता रमेश चौकसे को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1730 रूपयें कीमत की 33 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुजरखेडा ब्रीज के नीचे मंहू और ड्रीमलेंड रोड बियानी पेट्रोल पंप के सामनें मंहू से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मेन रोड मंहु निवासी अनुपसिंह पिता प्रहलाद सिंह सोलंकी और 2016 बाबूगली मंहू निवासी राजकुमार पिता सत्येंद्र सक्सेना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराणा प्रताप ब्रिज पिगडम्बर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम केवटी निवासी लीमसिंह पिता धनसिंह मेहाडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम फंफुद हासलपुर रोड थाना मानपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम फंफुद थाना मानपुर निवासी मनोहर पिता जयनारायण को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 1430 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर से खजराया रोड पुलिया के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, देपालपुर निवासी करमुशाह पिता रोशन शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चम्बल नाका गौतमपुरा आम रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रामचदंर पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे क्रांसिग के पास ग्राम पुवाल्डादाई से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पुवाल्डादाई क्षिप्रा निवासी रामचंदर पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारीएक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को 11.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गाडी अड्‌डा चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 2/4 मालवीय नगर निवासी रमन पिता रामबक्श सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Wednesday, October 3, 2018

आपराधिक गतिविधिया संचालित करने वाले कुखयात बदमाश अमरजीत उर्फ गब्बर पर की गयी रासुका की कार्यवाही ।



इन्दौर- दिनांक 03 अक्टूबर 2018- शहर मे अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र मे अपराधिक गतिविधियों मे संचालित करनें वाले गुंडे बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर नियत्रंण रखने हेतु सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा बदमाश अमरजीत सिंह उर्फ गब्बर पिता महेन्द्र सिंह सरदार निवासी ग्राम शक्करखेड़ी इंदौर के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गयी है।
                आरोपी अमरजीत उर्फ गब्बर क्षेत्र का कुखयात बदमाश है, जो लम्बे समय से लगातार अपारधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उक्त बदमाश के विरूद्ध मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, डराना धमकाना, लूट, डकैती, अपहरण तथा हत्या जैसे विभिन्न प्रकार के कुल एक दर्जन अपराध विभिन्न थानों पर पंजीबद्ध है। पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा बदमाश अमरजीत के विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाहीकिये जाने के उपरांत भी इसके आपराधिक कृत्यों में कोई कमी नही आई है। इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्‌देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री हरीश मोटवानी के नेतृत्व में प्रभारी थाना प्रभारी हीरा नगर व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिलादण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी अमरजीत उर्फ गब्बर को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में आरोपी अमरजीत उर्फ गब्बर को पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल जा रहा है।
       उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री राजीव सिंह भदौरिया व उनकी टीम के प्रआर. 2153 लक्ष्मण, आर. 2036 महेन्द्रसिंह, आर. 3315 इमरत यादव तथ आर. 1948 अजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।