Tuesday, September 25, 2018

42 करोड़ के आबकारी घोटाले का फरार आरोपी अभिषेक, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त्‌ में ।


Ø
Ø आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जारी की गई थी 20 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा।
Ø आरोपी म0 प्र0 के अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में धार्मिक स्थलों पर रहकर, काट रहा था फरारी, आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार।
Ø आरोपी अभिषेक, घोटाले के सरगना अंश त्रिवेदी का है करीबी रिश्तेदार।
Ø सांवेर ग्रुप की शराब दुकान में किया था आरोपी ने दो करोड़ रूपये चालानी राशि का घोटाला।
Ø फरारी के दौरान आरोपी पहचान छुपाकर, नाम बदलकर रह रहा था।

इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2018- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा 41 करोड़ रूपये का आबकारी घोटला कर शासन को राजस्व की हानि पहुंचानें वालें फरार ईनामी आरोपियों की पतारसी कर, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अमरेन्द्र सिहं  द्वाराक्राईम ब्रांच की एक टीम का गठन किया गया। जिसके द्वारा पूर्व में प्रकरण में संलिप्त अधिकतम आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, आबकारी घोटाले के प्रकरण में शेष फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु क्राईम ब्रांच की टीम को योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा थाना रावजी बाजार इंदौर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 172/17 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि में फरार चल रहे उद्‌घोषित ईनामी फरारी आरोपियों की पतारसी के प्रयास क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा किये जा रहे थे जिनके बारे में सूचना संकलित कर अध्ययन किया गया तथा आरोपियों के बारे में जानकारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी अनुक्रम में मुखबिर तंत्र के माध्यम से क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि आबकारी घोटाले में फरार आरोपी अभिषेक शर्मा गुजरात के धार्मिक स्थल डाकौर जी (गोधरा) में छुपकर फरारी काट रहा है, सूचना पर कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच की टीम तत्काल गुजरात के लिये रवाना हुई जहां पर डाकौर जी (गोधरा) धार्मिक स्थल पर आरोपी की पतारसी की गई पतासाजी उपरांत आरोपी अभिषेकशर्मा पिता ललित प्रसाद शर्मा उम्र 35 साल निवासी 101 चौधरी नगर मंदसौर को क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा जा कर, पुलिस अभिरक्षा में लेकर इंदौर आये।
पुलिस पुछताछ पर आरोपी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह मूलतः मंदसौर का रहने वाला है तथा स्नातक पास है। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2010 में मंदसौर में ए.टी.एम. फर्र्मं (अनिल त्रिवेदी ग्रुप) में कैशियर के पद पर प्रायवेट नौकरी करता था, जोकि ए.टी.एम. फर्र्मं शराब की ठेकेदारी का व्यवसाय करती थी जिसका मालिकाना हक अनिल त्रिवेदी के पास था। अनिल त्रिवेदी आरोपी अभिषेक के रिश्ते में मामा हैं। अनिल त्रिवेदी की मृत्यु के उपरांत उपरोक्त फर्म का संचालन अनित्र का पुत्र अंश त्रिवेदी करने लगा था। आरोपी ने बताया कि फर्म में 05 साल काम करने के बाद उसके मामा के लड़के अंश त्रिवेदी ने आरोपी अभिषेक को ए.टी.एम. ग्रुप के जरिये शराब व्यवसाय हेतु टेण्डर भरने के लिये कहा, आरोपी के कहे अनुसार उसने वर्ष 2015-16 में ए.टी.एम. ग्रुप के टेण्डर के माध्यम से सांवेर में शराब दुकान का टेण्डर भरा था जोकि उसके नाम से हो गया था किंतु टेण्डर ए.टी.एम. ग्रुप के जरिये भरा गया था। जिसकीनिविदा राशि 07 करोड़ 77 लाख अंश त्रिवेदी ने भुगतान की थी परंतु दुकान आरोपी अभिषेक के नाम पर थी। आरोपी अभिषेक ने बताया कि इंदौर क्षेत्रांतर्गत ए.टी.एम. ग्रुप की सभी दुकानों का कामकाज अंश का करीबी तथा घोटाले का सरगना आरोपी राजू दशवंत देखता था इसलिये राजू दशवंत ही सांवेर में आरोपी अभिषेक के नाम से अनुज्ञापित दुकान का कार्यभार संभालता था। आरोपी के मुताबिक वह ए.टी.एम. ग्रुप की मंदसौर के क्यामपुर की शराब दुकान की देखरेख करता था। आरोपी अभिषेक शर्मा ने बताया कि शराब दुकान का अनुज्ञापित मालिकाना हक उसीके नाम पर था किंतु ग्रुप की दुकानों के राजस्व तथा अन्य व्यवसायिक गतिविधयों से संबंधित लेनदेन का काम राजू दशवंत के जिम्मे था जिसने जालसाजी तथा सांठगांठ से सांवेर दुकान के परिपेक्ष्य में फर्जी चालान पेश कर शासन को 02 करोड़ रूपये के राजस्व की हांनि पहुंचाई हैं। ग्रुप की शराब दुकानों को आरोपी राजू दशवंत गैरकानूनी ढंग से संचालित करता था जिसके बदले अंश त्रिवेदी उसे वित्तीय सहायता मुहैया कराता था।
आरोपी अभिषेक शर्मा के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरान्त वह फरार हो गया था जोकिफरारी के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित म0प्र0 के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रह कर फरारी काट रहा था तथा फरारी के दौरान आरोपी अभिषेक अपनी मां से खर्च के लिये पैसे लेता था जोकि सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। आरोपी अभिषेक शर्मा को थाना रावजी बाजार इंदौर के अपराध क्रमांक 172/17 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि के तहत पकड़कर सुपुर्द किया गया है। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जायेगी। प्रकरण के अन्य शेष फरार आरोपियों की तलाश भी क्राईम ब्रांच इंदौर व्दारा की जा रही है शेष फरार आरोपियों के निकट भविष्य में गिरफ्त में आने की संभावना है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 57 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 20 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 37 आरोपियों, इस प्रकार कुल 57 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 27 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितंबर 2018 को 01 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 27 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2018- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2018 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबडी हनुमान मंदिर के पीछे स्कीम न 78 से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोलु उर्फ योगेश पिता बाबूलाल परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 32 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2018 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर सरकारी स्कुल के पीछे बिचौली मर्दाना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बिचौली मर्दाना निवासी मनोहर पिता रामचरण बमोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 21 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 25 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितंबर 2018 को 02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 25 जमानती वारण्टतामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितंबर 2018- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2018 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 208 ब्रहमबाग कालोनी बिजली के खंबे के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 208 ब्रहमबाग कालोनी निवासी अजय उर्फ भय्यू पिता नरसिंग पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2018 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर कोरीडोर पालाखेडी चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 118 कुशवाह नगर थाना बाणगंगा निवासी धम्मा उर्फ धर्मेद्र पिता अवधराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।

Monday, September 24, 2018

फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर युवतियों को परेशान करने वाला नाबालिक मनचला, वी केयर फार यू (क्राईम ब्रांच) की गिरफ्त में।


·       
·    फोटो तथा मोबाईल नम्बर वायरल करने की धमकी देकर युवतियों को ब्लेकमेल करता था आरोपी।
         
इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018- इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा महिलाओं को परेशान करने व छेड़खानी सेसंबंधित शिकायतों पर आवश्यक व त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों के प्रकरणों मे त्वरित व उचित वैधानिक कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
         इसी अनुक्रम में थाना सदर बाजार इंदौर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिकाओं रानी और नूपुर  (परिवर्तित नाम) द्वारा वी केयर फार यू (क्राईम ब्रांच) में शिकायत की गयी थी कि एक सुनिल (परिवर्तित नाम) नामक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 07 माह पूर्व फेसबुक पर आवेदिका को फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजी थी जो तत्समय मुझसे पूर्ण रूप से अनजान था इसलिये मैनें उक्त व्यक्ति को फेसबुक पर मित्र बनाने से इंकार करते हुये फेसबुक पर फ्रेण्डरिक्वेस्ट को डिलीट कर दिया था, जिसके बाद नेहा नामक फर्जी आई.डी से रिक्वेस्ट आई जिसे मैंनें स्वीकार कर लिया था। कुछ दिनों तक नेहा नामक फेसबुक आई0डी0 पर बात करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त नेहा नामक फेसबुक आई0डी0 फर्जी है जिसे उसी सुनिल नामक युवक ने ही बनाया था इसलिये आवेदिका ने उक्त आई0डी0 को ब्लॉक कर दिया। बाद आरोपी सुनिल ने आवेदिका को इंस्टाग्राम पर मैसेज फॉलो कर मैसेज भेजना शुरू कर दिया। आरोपी सुनिल से इंस्टाग्राम पर बातचीत करने के दरमियान आवेदिका तथा आरोपी के मध्य परस्पर घनिष्ठता हो गयी। इसी दौरान आरोपी सुनिल आवेदिका को धमकाने लगा तथा उसके निजी फोटो मांगने लगा साथ ही उसकी सहेलियों के नंबर व फोटो चाहने के उद्‌देश्य से आवेदिका को ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी लगातार कॉल व मैसेज कर आवेदिका को परेशान कर दबाव बना रहा था। साथ ही आवेदिका रानी ने आरोपी सुनिल के दबाव में आकर, अन्य आवेदिका नूपुर (परिवर्तित नाम) का मोबाईल नम्बर दिया था जिसके फलस्वरूप आरोपी सुनिल, आवेदिका नूपूर को भी परेशान करने लगा था।         
फरियादिया की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनिल (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल निवासी एम.पी.ई.बी. नौगांव जिला धार को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना सदर बाजार इंदौर के सुपुर्द किया गया। आरोपी सुनिल पॉलीटेक्निक में सिविल से डिप्लोमा का विद्यार्थी हैं। आरोपी सुनिल ने बताया कि उसकी आवेदिका से बातचीत फेसबुक के माध्यम से हुई थी जिसके बाद फेसबुक पर संपंर्क खत्म होने पर वह आवेदिका से इंस्टाग्राम के माध्यम से बात करने लगा था। आरोपी सुनिल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि उसने तीन अलग अलग नामों से फर्जी फेसबुक आई.डी बनाई थी जिसके माध्यम से वह महिलाओं को परेशान कर रहा था।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 12 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 31 आरोपियों, इस प्रकार कुल 43 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 08 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 08 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे फाटक टिगरिया बादशाह रोड के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 325/2 गोविंद नगर खारचा निवासी बलवान पिता गोवर्धन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र मेंकी गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 13 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 03 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 13 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंहुनाका चौराहा पर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शशीकांत पिता कमल दुबें, सतीश पिता गोपाल, कमल पिता बाबूलाल बिंदोरिया, पवन पिता रमेंशचंद्र और हरिराम पिता भोलाराम चौहान, चंद्रसेन पिता भोलाराम चौहान, चंद्रसेन पिता बाबूलाल मेहर, मुकेश पिता केसरीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 8000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितंबर 2018- पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आयुर्वेदिक आष्टांग कालेज के पास लोकमान्य नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 84 बाबू घनश्याम दास नगर निवासी रवि उर्फ रमी पिता देवेंद्र उपालानें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्रामभडकिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भडकिया निवासी गलिया पिता भूरालाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मशाल ढाबा मेन रोड गांधीनगर और स्पाईस होटल के पास मेन रोड गांधीनगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बरवाह अशोक नगर निवासी अशोक पिता महाराज सिंह लोधी और 843 द्वारकापुरी निवासी मनोज पिता स्वदेश राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





Sunday, September 23, 2018

11 वर्षो से फरार सांप्रदायिक दंगे का आरोपी, पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 23 सितंबर 2018- शहर में अपराध एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा प्रकरणों में फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्यवाही के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा 11 साल से फरार सांप्रदायिक दंगे के प्रकरण के आरोपी को पकड़ने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
मार्च 2007 में पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगे में संलिप्त आरोपी जाकिर पिता बसीर निवासी टाट पट्टी बाखल इंदौर, अपराध करने के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार हो गया था, जिसे पुलिस  लगातार तलाश कर रही थी किंतु आरोपी गिरफ्त में नहीं आ पा रहा था। आरोपी फरारी के दौरान महिदपुर उज्जैन इत्यादि इलाकों में रहा था, जिसे गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह जादौन ने मुखबिर की सूचना पर टीम गठितकर तलाश शुरू की तो पता चला कि, आरोपी महिदपुर से  कागदीपुरा इंदौर में मोहर्रम  मेले में शामिल होने आया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश जाकिर पिता बशीर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी जाकिर को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त 11 वर्षो से फरार आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह जादौन, सउनि आर.एस.बघेल, आरक्षक शिव शंकर तथा आरक्षक सोम लाल की सराहनीय भूमिका रही।