Monday, September 17, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 128 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 57 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 71 आरोपियों, इस प्रकार कुल 128 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 21 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, राजेंश पिता रमेश, दीपक पिता लक्ष्मीनारायण, पिंटु पिता मुलचंद, मनीष पिता राजाराम और मुकेश पिता गोपीलाल शर्मा, रोहित पिता अशोक, हेमराज पिता कन्हैय्यालाल, मुकेश पिता शिवनारायण और उमेश पिता रामआश्रय साक्य, जयहिंद पिता सामसिंहअनुरागी, दिलीप पिता बंशीधर साक्य, और विकास उर्फ गोकुल पिता दिलीप गौसर, किशोर पिता बाबुलाल राठौर, दीपक उर्फ बाबू पिता जगदीश प्रजापत, सौरभ पिता विष्णु पाटीदार और रामपाल पिता सुंदरलाल अनुरागी, रघुनाथ पिता भैय्यालाल, सुनील पिता बंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 13.30 बजें, मैरियट होटल के सामनें गुमटी की आड में से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 84 रविदास नगर इन्दौर निवासी चेतन पिता मुन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 420 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास नेहरू नगर मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 127 एलआईजी कालोनी इंदौर निवासी पवन पिता राजेंद्रदेवडा़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 20.30 बजें, आदर्श शिशु विहार स्कुल के पास खुला मैदान इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तिलक नगर इंदौर निवासी आकाश पिता पोपसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1340 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उज्जैन नाका बाणगंगा और दिपशिखा के पास शिव मंदिर के सामनें मेन रोड बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गोलू शुक्ला का बाडा बाणगंगा निवासी विशाल और ज्ञान गंगा स्कुल के पास भवानी नगर निवासी मुकेश पिता गोकुल अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा और एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 17.00बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मनभावन नगर सर्विस रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 12 आदिनाथ प्राईड चिकित्सक नगर बाम्बें अस्पताल के पास निवासी राकेश पिता गट्‌टू ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

11 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 19 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 25 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 04गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 25 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छीपा बाखल मस्जिद के पास से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, राजेंश पिता हजारीलाल दुबें, दीपक पिता पन्नलाल, जुगल पिता रतनलाल और अनुज पिता शैलेंद्र यादव, सुभाष पिता कैलाश, विवेक पिता अशोक, बाबू पिता भगवति प्रसाद शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम मंडी के सामनें टोलनाका के पास से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, कमल पिता रामचंद्र देसाई, विजय पिता किशोर वर्मा, अनिल पिता रमेश पंवार,आकाश पिता लोकेंद्र अग्रवाल, मनीष पिता स्व दशरथ सनोंरा, विनोद पिता बद्रीलाल यादव, उत्तम पिता लखनसिंह सनोंरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 11940 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 15.30 बजें, डाक बंगला के पीछे तलाईनाका सिमरोल से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, घनश्याम पिता शिवलाल भदौरिया, संतराम पिता शकंर चौधरी, संतोष पिता बंशीलाल, विकास पिता सोमा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 640 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिया के पास पोकटपुरा जेतपुरा गडबडी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, एम 117 तेजपुर मल्टी इंदौर निवासी हेमंत उर्फ सोनू पिता देवनारायण लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 18.30 बजें, आरोपी के मकान के सामनें नई आबादी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आबादी हातोद थाना हातोद इंदौर निवासी दीपक पिता मनोहर जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 22.10 बजें, किरानें की दुकान के पास काकडपुरा मंहूगांव से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, काकडपुरा मंहूगांव इंदौर निवासी सोनू पिता जब्बार पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को आरोपी के घर के सामनें गोया सिमरोल और अतंरसिंह की दुकान के पीछे सुरतीपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोया सिमरोल इंदौर निवासी रमेश पिता किशन बारिया और आवास कालोनी चोरल निवासी सुदंरलाल पिता गब्बु मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 2240 लुनियापुरा मंहू इंदौर निवासी तुषार पिता राकेश बनोधा और 2703 यादव मोहल्ला काली माता मंदिर के पास मंहू निवासी तरूण पिता राणा समित और 2236 लुनियापुरा मंहू निवासी उमेश पिता भगवानदास बिवाल और पानी की टंकी के पास हाट मैदान निवासी उमेश पिता अनुप कुमार नरवलें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Sunday, September 16, 2018

डकैती की योजना बनाते हुए 05 बदमाश, पुलिस थाना किशनगंज की गिरफ्त में। · आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस के व धारदार चाकू सहित थाना बडगोंदा इन्दौर व थाना महांकाल जिला उज्जैन से चोरी की गयी मोटर सायकलें भी हुई बरामद।


·       

इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018- शहर में अपराध व अपराधियो पर नियत्रंण हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र में सघन चैकिंग व गश्त के दौरान, अपराधियों व संदिग्धों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूं श्री नागेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना किशनगंज द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 बदमाशो को मय अवैध हथियारों व चोरी के मश्रुका के साथ पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना किशनगंज पर दिनांक 14.09.18 को मध्य रात्रि को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ए.बी.रोड सोनवाय पुलिया के नीचे पांच व्यक्ति कोई गंभीर घटना करने के लिए चर्चा करते इकट्ठे हुये है। इस सूचना पर तत्काल एस.डी.ओ.पी. महू  केमार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज करणी सिंह शक्तावत के द्वारा दो टीम का गठन कर, उन्हे योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया । पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताये गये स्थान ए.बी.रोड सोनवाय पुलिया के नीचे पहुंची तो वहां पर पांच संदिग्ध व्यक्ति किसी गंभीर घटना करने के लिए चर्चा करते इकट्ठे हुये दिखे, जो आपस मे बातचीत कर रहे थे कि आज सभी मिलकर गंभीर नदी के पास के पेट्रोल पंम्प पर लूट करना है। पुलिस फोर्स द्वारा उन्हे पकडने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर, आरोपियों - 1.दिनेश पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 42 साल निवासी हनुमान चोक राऊ, 2. आरीफ बैग पिता अजीम बैग उम्र 28साल नि. 480 जल्ला कालोनी खजराना इन्दौर, 3. बाबुलाल पिता अच्छेलाल उम्र 22 साल नि. बादवाह थाना माधगवा जिला छतरपुर, 4.किशोरीलाल पिता रामबाबु उम्र 40 साल नि.बादवाह थाना माधगवा जिला छतरपुर तथा 5. जबरसिह पिता भारत भील उम्र 33 साल नि. करछट थाना टांडा जिला धार को पकडा गया। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा , एक जिंदा कारतूस व धारदार छुरा जप्त किया गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर, उनकी मोटर सायकले भी चोरी कीहोना बताया। टीम द्वारा इनके कब्जे से थाना बडगोंदा इन्दौर व थाना महाकाल उज्जैन से चोरी की गई मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट बाईक एपी-13/एमआई-8003 व एक काले रंग की पल्सर बाईक बिना नम्बर की जप्त की गई। आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 399,402, भादवि व 25,27 आर्मस एक्ट का पाया जाने से अपराध क्रमांक  479/18 धारा  399,402, भादवि व 25,27 आर्मस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
      उक्त आरोपियो से पुलिस रिमाण्ड के दौरान पूछताछ में आरोपी दिनेश पाटीदार के द्वारा थाना किशनंगज क्षेत्र से मोटर साकयल चोरी करना बताया, जो उसकी निशादेही पर  आरोपी के निवास स्थान से दिनांक 16.09.18 को थाना किशनगंज के अपराध क्रमांक 478/18 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर साकयल सीडी डिलक्स एमपी-09/क्यूडी- 8459 को भी जप्त किया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ।
      उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज श्री करणी सिंह शक्तावत व उनकी टीम के उनि. अमृतलाल गवरी, पीएसआई दिपक बघेल सउनि रुपलाल मोरे, सउनि महेश शर्मा, प्रआऱ 253 पन्नालाल, आर.3416 चन्द्रकांत, आर.1921 राघवेन्द्र,आर.1122 निलेश, आर.3053 अशोक, आर.378 सुनिल, आर.1580 सुशील, सैनिक.393 योगेश की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 123 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 74 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 49 आरोपियों, इस प्रकार कुल 123 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 20 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 33 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 16 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 10 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 33 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 23.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत मेघदूत गार्डन के पास से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, राजकुमार पिता गजेन्द्र सिंह, हेमंत पिता लक्ष्मण साहू, अंकुर पिता अजय दुबे, अनिल कुमार पिता हुकुमचंद जैन, विजय पिता बुन्देल सिंह रघुवंशी, जितेन्द्र सिंह पिता मानसिंह राजपूत तथा सोनू पिता रघुवीर सिंह को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जें से 5760 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 01.40 बजें, गोमा की फेल इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, मनीष पिता मानकराव कटारिया, प्रकाश पिता भेरूलाल कल्याणे, अनिल पिता मोहनलाल अहिरवार, मुकेश पिता बाबूलाल केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 890 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 20.45 बजे, मां शारदा टे्रवल्स के पास इन्दौर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, सुनील पिता हेमसिंह तथा दीपक पिता लालसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 18.35 बजें, बजरंग नगर कांकड़ मंदिर के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, रंजीत पिता रेवा राठौर, कमल पिता गोविन्द प्रजापति, तथा गणेश पिता राजाराम अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 470 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना बाणगंगाद्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को थाना क्षेत्रान्तर्गत नंदबाग चोराहा एवं कुम्हारखाड़ी मसानिया से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, नंदबाग निवासी पुषपेन्द्र पिता अनिल देवड़ा तथा प्रकाश चंद्र सेठी नगर इंदौर निवासी संतोष पिता रामचरण नानेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 410 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिड़िया घर की दीवाल के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर निवासी कान्हा उर्फ शंकर पिता दिनेश वानखेड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 हजार रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 17.10 बजें, डीएलएफ सिटी पानोड़ इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गौरी नगर इंदौर निवासी सुरेन्द्र पिताशिवराज यादव तथा 430 महादेव सहारा, 2 नंबर गेट के सामने लसूड़िया इंदौर निवासी संतोष पिता रामचंद्र परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 22.00 बजें, शिव मंदिर के पास डमरू उस्ताद चौराहा एवं गली नं. 2 नंदा नगर इंदौर से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, गली नं. 6 डमरू शिव मंदिर के पास डमरू उस्ताद चौराहे के पास रहने वाले राजेश एवं 171/2 नंदा नगर इंदौर निवासी लोकेश पिता प्रहलाद सेन तथा जगदीश पिता पूरनमल सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22 किलो 300 ग्राम अवैध भांग जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीट वाली गली शुक्ला नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 112 श्यामाचरण शुक्ला कालोनी नवलखा इंदौर निवासी रितेश पिता छीतर बामने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

जिला बदर बदमाश, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हारखाड़ी राजू पान की दुकान के पास से जिला बदर बदमाश मोनू उर्फ विष्णु उर्फ चोच पिता विघासागर निवासी 7/1 कुशवाह नगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि उक्त बदमाश क्षेत्र का कुखयात बदमाश है, जिसकी अपराधिक प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिये, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा बदमाश मोनू उर्फ विष्णु को इन्दौर जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित किया गया था, जिसकी जिलाबदर अवधि का उल्लघंन कर उक्त आरोपी क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे पुलिस थाना बाणगंगा द्वारापकड़ा गया।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनिमय के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

06 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 14 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 16 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 09 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिककार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 22.00 बजें, टि्‌वंकल टी स्टाल राजमोहल्ला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, समाजवाद नगर इंदौर निवासी हरिकुमार पिता महेन्द्र सूर्यवंशी तथा 503 महूं नाका मेनरोड़ इंदौर निवासी अक्षयकुमार पिता गोविन्द दुबे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल मल्टी हुकमाखेड़ी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 14 दत्त नगर राजेन्द्र नगर इंदौर निवासी विनोद पिता दिलीप गुजराती तथा लाल मल्टी हुक्माखेड़ी स्कीम नं. 97 इंदौर निवासी अभय पिता गोपीनाथ मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना अन्नपूर्णाद्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 15.30 बजें, केशर बाग ब्रिज के नीचे रेल्वे पटरी के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, द्वारकापुरी गीता आटा चक्की के पास इंदौर निवासी महेश पिता धन्नालाल मनावरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।   पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 21.00 बजें, स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी जीरा फैक्ट्री के सामने इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 298/ए चंदन नगर इंदौर निवासी सादाब पिता याकूब उर्फ मोहम्मद अय्‌यूब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 16.00 बजें, महूं मंडलेश्वर रोड़ खडला के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम छापरिया थाना मानपुर इंदौर निवासी मुन्नालाल पिता पुनिया भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 21.20 बजें, ग्राम लसुड़िया आनंद फाटा नेमावर रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, साहीढाबे के सामने थाना खुडै़ल इंदौर निवासी राजू पिता गोविंद डांवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 23.25 बजें, हिंगोट मैदान गौतमपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गुर्जर मोहल्ला गौतमपुरा इंदौर निवासी विजय पिता लक्ष्मण गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल बहादुर शास्त्री नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 42 लाल बहादुर शास्त्री नगर इंदौर निवासी देवीलाल पिता श्यामराव इंगले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2018 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणगौर घाट नाले के पास इंदौर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 96 कड़वाघाट इन्दौर निवासी शाहनवाज उर्फ मुतड़ा पिता लियाकत शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, September 15, 2018

अवैध हथियार रखने वाले अतंर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही मे गिरफ्तार।


·       
  •         आरोपियों से 09 अवैध हथियार, सहित 03 जिन्दा कारतूस बरामद।
  •         गैंग का मुखय सरगना समीर है कुखयात अपराधी, आरोपी पर दर्ज हैं डेढ़ दर्जन अपराध।


इन्दौर-दिनांक 15 सितंबर 2018- शहर में अवैध हथियारों की खरीद/फरोखत, विनिर्माण तथा उनका परिवहन करने वाले आरोपियों की पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने तथा ऐसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ बेहतर आसूचना संकलन कर घटनाओं को घटित होने से रोककर, आरोंपियों के विरूद्ध विधिसंगत कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो. युसुफ  कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
      क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखकर वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों कीपतारसी करने बाबत्‌ अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था इसी दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलों के कुछ सिकलीगरों द्वारा लगातार अवैध हथियारों का निर्माण कर उनके द्वारा यह हथियार इंदौर शहर के अलावा कई राज्यों में बेचे जा रहे है, जिनकी पतासाजी हेतु सूचना संकंलित कर क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा निगरानी रखी गई तब यह विदित हुआ कि 1. समीर उर्फ महेन्द्र उर्फ गुजारिश पिता श्री कजोड लालाजी मेघवाल उम्र- 34 साल निवासी ग्राम तातेड, लाडपुरा, जिला-कोटा राजस्थान व 2. गौरव उर्फ मुन्ना पिता फूलचंद कश्यप उम्र-25 साल निवासी-राजपूत काँलोनी कनसुआ, डी.सी.एम.जिला कोटा राजस्थान नामक व्यक्ति इंदौर में अवैध हथियारों की खरीद फरोखत कर रहे हैं प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को संदेह के आधार पर थाना कनाड़िया पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये गोकुल नगर इंदौर से पकड़ा गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों की संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर समीर के कब्जे से  01 पिस्टल व 01 देंशी कट्टा 12 बोर, 01 जिंदा कारतूस सहित बरामद हुआ तथा गौरव उर्फ मुन्ना के कब्जे से 02 पिस्टलबरामद हुई जिनके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त हथियारों को अवैध रूप से अपने पास रखना बताया बाद दोनों आरोपियों को पुलिस थाना कनाड़िया के अपराध क्रमांक 437/18 तथा 441/18 धारा 25, 27 आमर्स एक्ट के तहत पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वे लोग अवैध हथियार गंधवानी जिला धार के सिकलीगरों से खरीद कर लाते थे तथा बाद में अवैध लाभ अर्जित करने के उद्‌देश्य से इंदौर के अलावा राजस्थान, गुजरात, तथा महाराष्ट्र में जाकर अवैध हथियारों की खपत करते थे। आरोपी समीर तथा गौरव ने पुलिस टीम को बताया कि उन्होंनें इंदौर में सद्दाम नामक व्यक्ति को 01 पिस्टल, 01 रिवाल्वर  जिंदा कारतूस सहित, तथा अजहर नामक व्यक्ति को 01 कट्टा (12 बोर), 01 पिस्टल जिंदा कारतूस सहित, एवं इकबाल नामक व्यक्ति को 01 पिस्टल बेची है।  आरोपी समीर तथा गौरव से प्राप्त जानकारी के अधार पर कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना कनाड़िया पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी 3. सद्दाम पिता गुलाम रसूल निवासी- चंदू वाला रोड चंदन नगर इंदौर, 4. अजहर पिता असलमखान निवासी- 8 मील असरावद बुर्जुग, खुड़ेल इंदौर 5. इकबाल पिता अब्दूल रसीद निवासी- 374 हिना कालोनी खजराना इंदौर को घेराबंदी कर धरदबोचा जिनके कब्जे से उपरोक्त उल्लेखित अवैध हथियार बरामद किये जाकर  आरोपियों को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया।
         आरोपी समीर का आरोपी गौरव करीबी रिश्तेदार है जोकि लम्बे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त हैं। आरोपी समीर पूर्व में हत्या के प्रयास के प्रकरण में थाना जवाहरनगर कोटा के द्वारा जेल में निरूद्ध कराया गया था उसी दरमियान आरोपी समीर की मुलाकात जेल में निरूद्ध बंदी आमीन से मुलाकात हुई थी चूॅकि आमीन म.प्र. के सिकलीगरों से अवैध हथियार की खरीद/फरोखत कर उनकी खपत राजस्थान के जिलों में करता था किंतु आमीन हत्या के आरोप में सजायाब बंदी होने से इस कारोबार को बढ़ाने के लिये दोस्ती के नाते समीर को सलाह दे चुका था। बाद आरोपी समीर जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद से अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा था। आरोपी समीर तथा गौरव को पूर्व में ए.टी.एस. पुलिस की टीम ने 13 अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया था जिन्हें तत्समय थाना अंनतपुरा, जिलाकोटा राजस्थान के अंतर्गत की गई वैधानिक कार्यवाही में जेल में निरूद्ध किया गया था। आरोपी समीर गैंग का मुखय सरगना है जोकि आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी समीर पर हत्या के प्रयास, वाहन चोरी, डकैती की योजना, लूट तथा अवैध हथियारों जैसे डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी समीर ने थाना सिविल लाईन अजमेर से पुलिस अभिरक्षा से अपने साथी को भगाने की गंभीर वारदात को अंजाम दिया था।
        आरोपी अजहर भी थाना खुडे़ल के अंतर्गत हत्या के अपराध में जेल में निरूद्ध था जोकि वर्तमान में जमानत पर रिहा हुआ था। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा इस प्रकार अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 09 अवैध हथियार सहित 03 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है।