Saturday, August 18, 2018

एप्पल कंपनी के आईफोन मोबाईलों को विदेशों मे बेचने वाली गैंग के तीन आरोपी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्तमें।


·       
·         आरोपियों के कब्जे से कुल 34 मोबाईल कीमती करीबन 25 लाख एवं एक आई 20 कार जप्त
·         चोरी के आईफोन मोबाईलों फोनों कों बेचते थे विदेशों में, चायना भागने की फिराक में थे आरोपीगण।

इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018- शहर में संपत्ति संबंधी चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा पूर्व में चोरी गये माल मश्रूका को बरामद कर, आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच थाने पर संपत्ति संबंधी अपराधों की पतासाजी करनें बावत्‌ पुलिस टीम का गठन किया जाकर आरोंपियों की पतारसी कर मश्रूका बरामदगी करने के लिए समुचित दिशा निर्देश दियें गयें।
उक्त निर्देश पर क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना तुकोंगज क्षेत्रांतर्गत इंस्पायर शोरूम में हुई एप्पल मोबाईल फोनों की नकबजनी की वारदात की पतारसी करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इस कड़ी मे कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम कोमुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की तीन लोग एक सफेद रंग की आई-20 कार में चोरी के मोबाईल बेचने की फिराक मे ग्राहक ढूंढ़ रहे हैं। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये, मौके पर पहुंचकर कार को घेराबंदी कर रोका गया तो कार मैं तीन लोग बैठे मिले। जिसमें 1. मनीष तेजवानी पिता विनोद तेजवानी उम्र 33 साल नि. 203 ए शिवधाम कालोनी इन्दौर की संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 नये एप्पल कंपनी के मोबाईल तथा 01 वन प्लस कंपनी का मोबाईल मिले। उपरोक्त मोबाईल फोन के संबंध में मनीष से पूछताछ करने पर वह पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयत्न करे लगा लेकिन सखती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मुंबई एवं दिल्ली से चोरी के मोबाईल खरीद कर लाया है तथा वह इन मोबाईलों को बेचने के लिये विदेश जाने वाला था।
आरोपी मनीष तेजवानी के कब्जे से मोबाईल फोन जप्त किये जाकर तथा घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की आई-20 कार क्रमांक एमपी09/क्युयु 8813 को पुलिस टीम द्वारा जप्त किया जाकर आरोपी मनीष तेजवानी को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया। बाद पीछे कार में बैठे आरोपी 2. भरत तेजवानी पिता विनोद तेजवानी उम्र 34 साल निवासी 73 ए शिवधाम कालोनी इन्दौर की जामा तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब मे 05 नये एप्पल कंपनी के मोबाईल तथा 01 वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन मिला। तथा तीसरे व्यक्ति 3. शाहबाज खान पिता स्व0 अनवर खान उम्र 30 साल नि. 171/1 जूना रिसाला की तलाशी लेने पर उसके पास से 06 एप्पल कंपनी के आईफोन मोबाईल रखे मिले जिसे उन्होंनें चोरी के मोबाईल फोन होना बताया उक्त सभी मोबाईल फोन पुलिस टीम ने जप्त किये तथा आरोपी शाहबाज व भरत तेजवानी को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया।
आरोपी भरत तेंजवानी ने बताया कि वह चोरी के मोबाईल विभिन्न शहरों से खरीदकर लाता है जिन्हें बेचने के लिये वह, ये मोबाईल फोन, अपने भाई मनीष तेजवानी को देने वाला था। जप्त शुदा मोबाईलों एवं कार के संबंध में तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना अपराध शाखा प्रकरण कायम किया जाकर आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई जिसमें आरोपी मनीष तेजवानी ने अपने घर पर पांच एप्पल कंपनी के आईफोन तथा शहबाज तेजवानी ने भी उसके घर पर पांच चोरी के आईफोन रखे होना बताया उपरोक्त मोबाईल फोनों को उनके घरों सेविधिनुरूप जप्त किया गया जबकि पूछताछ में आरोपी भरत ने अपने घर पर चोरी के 6 मोबाईल फोन, (तीन एप्पल कंपनी के आईफोन, एक 10 व्त् कंपनी का मोबाईल फोन, एक सेमसंग कंपनी का एंड्रायड फोन, एक लिनोवो कंपनी का फोन) तथा  एक एप्पल कंपनी का आइपेड मोबाईल रखे होना बताया जिन्हें पुलिस टीम द्वारा उसके घर से बरामद किया गया। उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 34 मोबाईल व एक आईपैड कीमती करीबन 25 लाख रुपये के जप्त किये गये।
        आरोपी मनीष तेजवानी ने बताया कि वह डॉलर मार्केट मे अपने पार्टनर भरत तेजवानी एवं कमल के साथ दुकान चलाता है। आरोपी ने बताया कि वह पुराने मोबाईल खरीदने बेचने का काम करता है जोकि विगत करीब 10 साल से यह काम कर रहा है।  आरोपी ने बताया कि गत तीन साल से वह दिल्ली, मुंबई, हरियाणा एवं पंजाब से चोरी के आईफोन मोबाईल एवं अन्य एंड्राईड मोबाईल खरीदने का काम करने लगा था आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के गफ्फार मार्केट से दीपक, अजीत व गोल्डी से चोरी के मोबाईल खरीदता था तथा मुम्बई के मनीष मार्केट से नदीम एवं शोएब से चोरी के मोबाईल खरीदता था। आरोपी मनीष तेजवानी ने बताया कि एप्पल कंपनी के आईफोन मोबाईल के आईएमईआई नम्बर नहीं बदले जा सकते थे तथा वह विदेश में चलने पर ट्रेस हो जाते थे इसलिये एप्पल कंपनी के मोबाईल को वह डिसमेंटल (विघटित) कर डिस्पले एवं बॉडी जैसे पार्ट्‌स को अलग-अलग कर चायना, थाईलैंड, नेपाल व बांगलादेश मे बेचते थे। आरोपीगण 6 माह का टूरिस्ट वीजा करा लिया करते थे तथा प्रत्येक एक दो माह मे वहाँ जाकर एप्पल कंपनी के चोरी के मोबाईलों को बेच दिया करते थे विदेशों में मोबाईल बेचने से जो कमाई होती थी उससे वह कपडे़ खरीद कर लाकर दिल्ली व मुंबई में बेच देते थे। आरोपी मनीष तेजवानी करीब 6 बार थाईलैंड, बैंकाक, एवं पिछले माह में ही चायना भी गया था। चायना मे एप्पल कंपनी की मूल डिस्पले एवं बॉडी काफी मंहगे दामों में बिक जाती थी इसलिये वह चायना मे मोबाईल बेचने लगा तथा अभी भी चायना जाने वाला था जिसके संबंध में सूचना प्राप्त होने पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपियों को धरबदबोचा गया। आरोपी मनीष एप्पल के मोबाईलों के अलावा चोरी के अन्य एंड्राईड मोबाईल भी खरीदा करता था तथा उन्हें उसके पार्टनर कमल देता था जोकि मोबाईल के आईएमईआई बदल कर मार्केट मे बेच देता था।
         आरोपी भरत तेजवानी ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने भाई मनीष तेजवानी एवं दोस्त कमल के साथ मिलकर एप्पल कंपनी के मोबाईल उत्तर भारत के अलग अलग प्रदेशों से खरीद कर अपने भाई मनीष तेजवानी को देता था। आरोपी मनीष उक्त एप्पल के मोबाईल को भारत के बाहर थाईलैंड, बांगलादेश, नेपाल  एवं चायना मे बेचा करता था। एप्पल कंपनी के अतिरिक्त चोरी के अन्य एंड्राईड फोन खरीदकर वह कमल को देता था बाद कमल उक्त मोबाईलों के आईएमईआई बदल कर शिर्डी एवं इन्दौर में ही बेच दिया करता था। आरोपी कमल के अलावा जिन-जिन लोगों से ये तीनों आरोपीगण मोबाईल फोन खरीदते थे अथवा अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी के प्रयास पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे हैं। आरोपी भरत विगत समय में दिल्ली के दो थानों पहाड़गंज तथा राजेन्द्रनगर में चोरी के मोबाईल फोनों की खरीदी बिक्री के मामलों में गिरफ्तार हो चुके है, आरोपी जमानत पर दिल्ली के प्रकरणों से जेल से बाहर आया था जोकि पुनः इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते हुये इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
       आरोपी शाहबाज खान ने बताया कि वह भी चोरी के एप्पल कंपनी के मोबाईल खरीदने-बेचने का काम करता है। वह दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू , आंध्रप्रदेश से मोबाईल खरीदा करता था जबकि मनीष तेजवानी व भरत तेजवानी उत्तर भारत के प्रदेशों से चोरी के मोबाईल खरीदा करते थे। शाहबाज भी चोरी के एप्पल कंपनी के मोबाईल खरीदकर बेचने के लिये मनीष तेजवानी को ही दिया करता था जबकि चोरी के एंड्राईड फोन कमल को देता था। आरोपी शाहबाज ने बताया कि वह करीब 8 साल से डालर मार्केट मे काम कर रहा है, आरोपी शाहबाज पहले क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग के प्रकरण में पूर्व में औरंगाबाद महाराष्ट्र में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी कक्षा 10 वीं अनुत्तीर्ण है।
          पकड़े गये तीनों आरोपीगणों के कब्जे से एप्पल कंपनी के आईफोन 6, 6 प्लस, 8, 8 प्लस, आईफोन 10 मॉडल के कुल 29  मोबाईल फोन एवं वन प्लस कंपनी के 02 मोबाईल, 01 मोबाईल 10-ओआर कंपनी का, 01 सेमसंग कंपनी का तथा 01 मोबाईल लिनोवो कंपनी का कुल 34 मोबाईल तथा एक एप्पल कंपनी का आईपेड जप्त किया गया है। आरोपियों से इंदौर शहर के थाना तुकोंगंज क्षेत्रांतर्गत इंस्पायर शोरूम में हुई एप्पल मोबाईल फोनों की नकबजनी की वारदात एवं ऐसे आपराधिक कृत्यों में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी तक जिन लोगों नाम सामने आये है उन सभी आरोपियों की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 54 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 55 आरोपियों, इस प्रकार कुल 109 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।
पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -
04 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 56 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 56 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुऑ खेलते हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त  2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोनीबाबा आश्रम के सामनें नरवल चौराहा सांवेर रोड इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत के जुआं खेलतें हुए मिलें, अनिल पिता अतंरसिंह परिहार, कल्लू पिता बृजलाल राय, विक्रम पिता रामसिंह कुशवाह और बाबूलाल पिता दौलतराम कौशल, दीपक पिता रमेश कैलवा, दिनेश पिता थानसिंह सुर्यवंशी को पकडा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 590 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त को 21.20 बजे, काछी मोहल्ला शीतला माता मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मो सईद पिता गब्बु खान, विजय पिता छगनलाल महेश्वरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त को 16.00 बजे, पचंम की फेल नालें के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, भगवान पिता गुणाजी पेंटर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त को 18.55 बजे, हाट मैदान मे ब्लड बैंक की दीवाल के किनारें छावनी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 67/2 शकंरबाग थाना रावजी बाजार इन्दौर निवासी बाबू पिता नानग्या जोगी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 455 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।
अवैध हथियार सहित 01आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 22.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर यशोदा द्वार इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 17/1 नंदा नगर इंदौर निवासी साहिल पिता स्व संजय सिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -
13 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिमक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 05 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, एबी रोड मांगलिया इन्दौर निवासी कृष्णकांत पिता चुन्नीलाल प्रजापत, ई 4 कबीटखेडी लाहिया कालोनी इन्दौर निवासी चंद्रशेखर पिता मदनलाल कोष्टी, और ग्राम अर्जुन बरोदा इन्दौर निवासी राजकुमार पिता मेहरचंद्र राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।   
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, August 17, 2018

वाहन चोरी तथा लूट करने वाले 08 आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार। लगभग आधा दर्जन मोबाईल छीनने एवं लूट की घटनाओं का हुआ खुालासा। आरोपियों से चोरी के तीन दो पहिया वाहन भी हुये बरामद, आरोपीगण नशाखोरी के लिये करते थे वारदात। क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा पुलिस थाना खजराना व विजयनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही का आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।




इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2018- शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकनें व पूर्व में चोरी गये वाहनों की पतारसी कर आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीमों के प्रभारियों को चोरी गये वाहनों की पतारसी कर ऐसे आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
       उक्त निर्देश पर क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी तथा महंगे मोबाइलों फोन की छीनाझपटी कर रफूचक्कर होने वालों आरोपियों की पतारसी कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओजोन होटल के पास सर्विंस रोड पर चार लड़के चोरी के वाहन लेकर खडे़ है, सूचना मिलने पर क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना खजराना के साथ कार्यवाही करतें हुए मौके पर पहुंचें, जहां पर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के समान चार लड़के हीरो होण्डा स्पलेन्डर एवं आर 15 यामाहा, गाड़ियों पर बैठे थे। पुलिस टीम द्वारा चारों लड़कों से नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम 1. अरविंद कौशल पिता जगदीश कौशल उम्र 18 साल निवासी मकान 68 बापू गांधी नगर देवास नाका इंदौर 2. अजय उर्फ भूरा पिता रामसिंह बामनिया उम्र 18 साल निवासी गांव हुकारा कन्नोद खातेगांव थाना कन्नोद जिला देवास हाल- निवास बापू गांधी नगर मकान नम्बर 172 देवास नाका इदौर 3. अजय उर्फ अज्जू पिता विक्रम डालसे जाति बलई उम्र 20 साल निवासी मोरगडी सनावद चौकी मोरटक्का खण्डवा हाल- निवास स्कीम नम्बर 78 तीन नम्बर गली इंदौर 4. दिलजीत सिंह उर्फ टिंकू पिता गुरनाम सिंह उम्र 20 साल निवासी लुधियाना मुल्लाहपुर दाखा पिण्ड जलालपति गुरुद्वारा के सामने हाल निवास- 114 सी ब्लॉक स्कीम नम्बर 78 थाना लसूडिया इंदौर का होना बताया। उपरोक्त चारों व्यक्तियों से वाहनों के कागजात तलब किये गये जो आरोपियों ने नहीं होना बताया बाद संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंनें उपरोक्त दोनों दो पहिया वाहन मालवीय नगर इंदौर से चोरी करना बताया। वाहनों के बारे में जानकारी ज्ञात करने पर विदित हुआ कि उक्त वाहनों की चोरी की रिपोर्ट थाना खजराना में दर्ज है। आरोपियों को मय वाहनों के थाना खजराना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिनसे क्राईम ब्रांच पुलिस की टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों से एक लूट की घटना का खुलासा हुआ आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंनें माह जुलाई में सांईकृपा कॉलोनी खजराना से एक महिला के गले से सोने की चेन लूटी थी जिसके संदंर्भ में थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 620/18 धारा 392 भादवि के प्रकरण में आरोपियों कब्जे से लूटी गई डेढ़ तोले सोने की चेन कीमती करीबन 50 हजार रूपये की बरामद की गई।
आरोपियों से पूछताछ में उन्होंनें अपनी गिरोह के अन्य साथियों के बारे में बताया कि चोरी किया गया एक दो पहिया वाहन उनके साथी लव ओर वीरेन्द्र के पास है और आरोपियों के साथी लव व बीरेन्द्र के संबंध में जानकारी ज्ञात करने पर विदित हुआ कि वह लोग राहगीरों से मोबाइल छीनने की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। आरोपियों ने बताया कि उनकी गिरोह के अन्य साथी विजय नगर में सत्यसांई व सी-21 मॉल के आसपास घूमते है जिनके पास चोरी की गाड़ी स्पलेण्डर तथा राहगीरों से छीने गये कई मोबाइल हैं। पकड़े गये चारों आरोपियों की निशानदेही पर सत्यसांई व सी-21 माल के आसपास क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा थाना विजयनगर पुलिस के साथ गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की गई जहां से पुलिस टीम को ज्ञात हुलिये के आधार पर बिना नम्बर प्लेट की मोटरसायकल लेकर घूमते हुये दो संदिग्धों 1- बीरेन्द्र दंगोलिया पिता नर्मदा दंगोलिया उम्र 19 साल निवासी 165 बापू गांधी नगर इंदौर 2-लव कुमार पिता अशोक कुमार उम्र 26 साल निवासी मरीमाता चौराहा इंदौर को पकड़ा गया, जिन्होंनें उक्त वाहन थाना विजयनगर क्षेत्र के मालवीय नगर से चोरी करना बताया। बाद दोनों पकड़े गये आरोपियों से चोरी किया गया दो पहिया वाहन बरामद किया जाकर उन्हें विधिवत्‌ हिरासत में लिया गया जिनसे गिरोह के अन्य साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। आरोपियों वीरेन्द्र व लव ने पुलिस टीम को बताया कि सत्यसांई चौराहे के आसपास उनके अन्य कुछ साथी हैं जिनके पास चोरी के एंड्रायड मोबाईल फोन है आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना विजयनगर पुलिस के साथ सत्यसांई सर्विस रोड से दो किशोरों को पकड़ा गया जिनके पास एंड्रायड मोबाइल फोन मिले। दोनो किशोरों के कब्जे से कुल 08 मोबाईल फोन बरामद हुये थे जिन्होनें पूछताछ में मोबाइल फोन चोरी करना बताया तथा यह भी खुलासा किया कि उनके सह आरोपियों के साथ वे लोग राहगीरों सें मोबाईल फोन छीनने के लिये चोरी के दो पहिया वाहनों का उपयोग करते थे। आरोपियों से बरामद किये गयेमोबाईल फोन के संबंध में थाना विजयनगर व थाना लसूडिया के प्रकरणों में पूर्व से एफआईआर दर्ज पाई गईं जबकि बरामद शेष अन्य मोबाईल फोन के आईएमआई सर्च कराये जाकर, अपराधों के विषय में पतासाजी की जा रही है।
आरोपियो से पृथक-2 पूछताछ की गई आरोपी अरविंद नें बताया कि बाबू गांधी नगर इंदौर में रहता है जिसके पिताजी वाहन चालक है। आरोपी डिजिटल ग्राफिक्स का काम करता था लेकिन अपने शौक के चलते दोस्तों के साथ संगनमत होकर उपरोक्त वाहन चोरी तथा छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देता था ।
आरोपी अजय उर्फ भूरा ने बताया कि वह गांधी नगर इंदौर का निवासी है तथा मजदूरी करता है। आरोपी निजी जरूरतों के चलते वारदातें करता था। आरोपी अजय उर्फ अज्जू से ने बताया कि वह स्कीम नम्बर 78 में रहता है जोकि इो पहिया वाहनों के शौक पूरे करने के लिये वारदातों को अंजाम देता था।  दलजीत उर्फ टिंकू ने बताया कि वह स्कीम नम्बर 78 का रहने वाला है जोकि देवास नाके पर होटल में काम करता है। आरोपी शौक के चलते दोस्तों के साथ मिलकर घटना करना था जिसमें उसे चलाने के लिये नये दो पहिया वाहन के साथ नये मोबाईलफोन भी मिल जाते थे ।
    आरोपी बीरेन्द्र उर्फ बीरु बापू गांधी नगर इंदौर में रहता है, जोकि मिस्त्री का काम करता है। शेष दो आरोपी किशोर नाबालिग हैं जोकि गांधीनगर के रहने वाले हैं जोकि मजदूरी का काम करते है दोनो किशोर अपने दोस्तों के मिलकर शौक पूरे करने के लिये उपरोक्त वारदातों कों अंजाम देते थे।
 आरोपियों से निम्नलिखित वारदातों का खुलासा हुआ है : -



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 92 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 42 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 50 आरोपियों, इस प्रकार कुल अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 71 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 71 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त  2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त को 00.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवामिल की जिन राजकुमार मिल परिसर इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत के जुआं खेलतें हुए मिलें, दीपक पिता भरत सांगले, आशीष पिता प्रीतम सिंह लोधी, नितेश उर्फ सोनू पिता प्रहलाद ठाकुर, सुरेश पिता प्रभुलाल डिगा, मनोज पिता राधाकिशन रायकेरे, वैभव पिता दिलीप जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी वताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त को 00.30 बजे, 162 आदिनाथ नगर गौरी नगर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत के जुआं खेलतें हुए मिलें, संतोष पिता चम्पालाल वर्मा, मनोज पिता बाबूलाल वर्मा तथा कुंदन पिता रंजीत पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर दीपमाला के आगे सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गली नं. 3 माताजी मंदिरक के पास भवानी नगर इंदौर निवासी निलेश पिता मुकेश चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 हजार रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 13.20 बजें, मजदूर चौक नवलखा छावनी इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, काली टंकी के पास पवनपुरीपालदा इंदौर निवासी राज पिता विकास यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रू. कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 19.30 बजें, एमआर-9 रोड़ टावर के पास खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 14/3 गोमा की फेल परदेशीपुरा इंदौर निवासी निर्मल उर्फ पिन्टू पिता गोपी चन्दखोवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।  
       पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 21.10 बजें, संचार नगर चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 29 संचार नगर एक्सटेंशन इंदौर निवासी विष्णु पिता स्व. रामशरण अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पिते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर अमर विलास होटल के सामने आमरोड़ से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, अनिल पिता लक्ष्मीनारायण भंडारी, कृष्ण कुमार पिता वैधनाथ सिंह, ललित पिता उद्‌वनाथ साहू, देवराज उर्फ देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 284 लाला का बगीचा इंदौर निवासी नितिन उर्फ गोलू पिता हीरालाल बंशीवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथाऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 78 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 05 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 78 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त  2018-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त को 21.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माताजी मंदिर के पास मारूति पैलेस इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 11 मारूति पैलेस इंदौर निवासी अनिल कोरे पिता परसराम कोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेंसे 550 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पप्पी गैरेज के पास मारूति पैलेस से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत के जुआं खेलतें हुए मिलें, रवि पिता परसराम कोरे, धमेन्द्र पिता रामप्रसाद परमार तथा रवि पिता ईश्वरसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1230 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2018-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भानगढ़ चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भांगिया इंदौर निवासी हरीराम पिता चन्द्रभान सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को चोईथरामा चौराहा के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 103 भूरी टेकरी थाना कनाड़िया इंदौरनिवासी विक्की पिता प्रकाश गवाधें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।  
       पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 20.30 बजें, श्री सिद्धेश्वर महांकाल ढाबे के सामने मांगलिया एवं ग्राम लसूड़िया परमार से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लाहिया कालोनी कबीटखेड़ी इंदौर निवासी विरेन्द्र पिता मगनलाल कोष्टी तथ ग्राम लसूड़िया परमार निवासी रविशंकर पिता देवीप्रसाद जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 22.40 बजें, गौतमपुरा रोड़ पेट्रोल पंप के सामने देपालपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, टॉकिज गली देपालपुर निवासी कादर खां पिता हुसैन खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 20.30 बजें, सोम फैक्ट्री के सामने दौलताबाद रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, महेश पिता कनसिंह सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2018-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 20.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर-10 ब्रिज के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 201 एलआईजी कालोनी इंदौर निवासी जय आसवानी पिता मनोज आसवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 11.30 बजें, ग्राम आगरा शासकीय अस्पताल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम पालड़ी थाना देपालपुर इंदौर निवासी जोरावर सिंह पिता शैतानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2018- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2018 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिली सुचनाके आधार पर अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने बस स्टेण्ड महूं से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, लालूसिंह पिता नाथूसिंह दसाना, मनोज पिता करण सिंह मकवाना तथा सुमित पिता राकेश नीम को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, August 16, 2018

थाना आजाद नगर का शातिर बदमाश शाहिद उर्फ नाइट्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2018-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरि नारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री संध्या राय के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना आज़ाद नगर द्वारा क्षेत्र के कुखयात *बदमाश शाहिद उर्फ नाइट्रा पिता अब्दुल सत्तार उम्र 20 साल निवासी फिरदोस नगर गली नंबर 4 आजाद नगर इंदौर* को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी शाहिद उर्फ नाइट्रा पुलिस थाना आजाद नगर का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने,हत्या का प्रयास एवं अवैध वसूली आदि जैसे *08 अपराधिक प्रकरण* पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी शाहिद उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार किया गया।अनावेदक शाहिद उर्फ नाइट्रा को  केंद्रीय जेल भोपाल में परिरुद्ध कराया जावेगा।
उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर दिलीप पुरी, उप निरीक्षक मनोज कटारिया व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


कॉलेज छात्रा को परेशान करने वाला मनचला पड़ौसी, व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) की गिरफ्त्‌ में। · बात न करने पर दे रहा था छात्रा व उसके परिवारजन का जान से मारने की धमकी।


·     
इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2018- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडनेके निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
      पुलिस थाना द्वारकापुरी इंदौर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा कार्यालय में आकर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि मै बी.कॉम की छात्रा हू। मेरा पूर्व परिचित मित्र शुभम परमार, जो मेरे घर के पड़ौस में रहता है। मेरी व शुभम की पिछले 4 सालों से गहरी दोस्ती थी, शुभम की सगाई हो गयी तो मैने शुभम से बातचीत बंद कर दी। शुभम मुझे कॉल कर परेशान कर रहा है, मेरे घर के बाहर खड़ा रहता है और अश्लील इशारे करता है। शुभम लगातार मुझ पर बातचीत करने के लिये दबाव बना रहा है और बात नहीं करने पर मुझे व मेरे माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच जिला इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक शुभम परमार पिता राजेश परमार उम्र 22 वर्ष निवासी ममता नगर द्वारकापुरी इंदौर को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना द्वारकापुरी के सुपुर्द किया गया।
अनावेदक शुभम ने पूछताछ में बताया कि मैं प्रायवेट कंपनी में डिलेवरी बाय का काम करता हू और मेरे पिताजी सवारी वाहन पर ड्रायवर है। आवेदिका मेरे पड़ौस में रहती है। मै आवेदिका से प्रेम करता था तथा आवेदिका से मेरी बातचीत होती रहती थी। मेरे पिताजी द्वारा मेरी सगाई कहीं और कर दी तो आवेदिका ने मुझसे बात करना बंद कर दी थी। मेरे द्वारा बात करने के लिये ही मैसेज किये गये थे। आवेदिका की रिपोर्ट पर पूर्व में भी थाना द्वारकापुरी पर मेरे विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया हुआ है।