Sunday, July 15, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 60 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 49 आरोपियों, इस प्रकार कुल 109 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई को 15.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शासकीय नर्सरी चिड़ियाघर के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विश्वास पिता कैलाशचंद्र गोयल, समीर पिता हरीश रामचंदानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्धजुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूसा मण्डी रोड़ पर हनुमान मंदिर के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 50 पटेल बाग कालोनी इंदौर निवासी शंभूदयाल पिता बाबूराम बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रू. कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 20.00 बजें, छोटी खजरानी नाले के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 67/3 छोटी खजरानी इंदौर निवासी अरूण पिता गंगाराम मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 14.55 बजें, काली पुलिया के पास आजाद नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मदीना मस्जिद के पास आजाद नगर इंदौर निवासी रूकसाना पति अब्दुल गफूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त कीगयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2018- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशवंत टी गणेश मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 515 मरीमाता कालू खां का बगीचा रावजी बाजार इंदौर निवासी विशाल उर्फ राज खिरची पिता मुकेश खिरची को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।  
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 20.00 बजे, एमआईजी कालोनी हनुमान चौक इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 253 सेक्टर-आई एलआईजी कालोनी इंदौर निवासी सचिन पिता कैलाश जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 13.45 बजे, बाणगंगा नाका मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 309/1 गोविंद नगर खारचा इंदौर निवासी रवि पिता मोहब्बत सिंह तंवर को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

11 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 45 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 45 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर,वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2018-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को पाटल्यापुरा बिजलपुर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिवसिटी थाना राजेन्द्र नगर इंदौर निवासी मंगल पिता मदन सिंह पंवार तथा 214 मराठी मोहल्ला बिजलपुर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता गोर्वधन बड़ोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2750 रूपयें कीमत की 55 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को स्कीम नं. 51 के ग्राउण्ड एवं स्कीम न.ं 155 के मैदान इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हम्माल कालोनी के पीछे लक्ष्मीबाई अनाजमण्डी मैदान इंदौर निवासी नानूराम पिता चैनसिंह तथा शुभम पैलेस इंदौर निवासी कालू पिता गुमानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 14.50 बजें, गुर्दाखेड़ी रोड़ चौधरी मोहल्ला हातोद से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चौधरी मोहल्ला हातोद इंदौर निवासी सुरेश पिता देवाजी चौधरी को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 15.50 बजें, 56 मालरोड़ महूं से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आनंद गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 21.15 बजें, नीमखेड़ा पीथमपुर रोड़ पुलिया के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अंकुस जायसवाल पिता कैलाशचंद्र जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 20.10 बजें, आरोपी की गुमटी ग्राम हतुनिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम हतुनिया थाना क्षिप्रा जिला इंदौर निवासी कालुसिंह पिता नागुसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1140 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई2018- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 09.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंधी कालोनी के पास आजाद नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, मयंक वर्मा पिता पूनम वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।      
       पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2018 को 23.45 बजे, गांधी चौक द्वारकापुरी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 585 द्वारकापुरी इंदौर निवासी संदीप पिता नानजीराम ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।  
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।







Saturday, July 14, 2018

कॉलेज की छात्रा को परेशान करने वाला पूर्व परिचित, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में, शादी करने का दबाव बनाने के लिये, दे रहा था फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी।



इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2018- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा कार्यालय में आकर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि मैं एलएलबी की छात्रा हूं । मेरा पूर्व परिचित मित्र अंकित शुक्ला, जिसे मैं पिछलें पॉच साल सें जानती हूं। पॉच साल पहलें अंकित से मेरी दोस्ती एनसीसी कैंप में हुई थी। इसके बाद हम अच्छे दोस्त हो गये और हमारी बातचीत भी होने लगी। लगभग डेढ़ साल से हमारा रिलेशन था, लेकिन अंकित के अन्य लड़किया से भी संबंध थे। यह बाल जब मुझे पता चली तो, मैने अंकित से बात करना बंद कर दी।इसके बाद अंकित लगातार मुझे कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है, मेरे फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मुझसे शादी करने का दबाव बना रहा है और यदि किसी दूसरे से शादी की तो जान से मारने की धमकी दे रहा है।
           उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वी केयर फॉर यू की पुलिस टीम द्वारा अनावेदक अंकित शुक्ला पिता नोबत शुक्ला उम्र 23 वर्ष निवासी सिवनी हूंडा हाल मुकाम इंद्रपुरी भंवरकुआं इन्दौर को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना तुकोगंज के सुपुर्द किया गया है।
अनावेदक अंकित ने पूछताछ मे बताया कि मैंनें बी.एस.सी. किया है और वर्तमान यूपीएससी की तैयारी कर रहा हूं। मैं आवेदिका को पिछलें पॉच साल सें जानता हूं, आवेदिका से मेरी अच्छी दोस्ती थी। आवेदिका नें मुझसें बात करना बंद कर दी थी, इसी कारण मैने आवेदिका को मैसेज व कॉल किये गये व धमकी आदि दी गयी थी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 178 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 78 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 100 आरोपियों, इस प्रकार कुल 178 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 39 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 14 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 39 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 45 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 14 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 45 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कूम्हारखाडी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, छोटी कुम्हारखाडी इंदौर निवासी मन्नुलाल पिता साहेबदीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई को 16.30 बजे, यशवंत टी गणेश मंदिर के पास इन्दौर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत काजुआं खेलतें हुए मिलें, प्रवीण पिता मुन्नालाल परदेशी, रवि पिता चंद्र पाण्जिवें, भूपेंद्र पिता राकेश चौहान, अगंद पिता आबाजी, प्रकाश पिता अशोक बनसोडे, आदिल पिता अब्दुल खान, वाहिद पिता बाबू खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2350 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2018- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सबनीस बाग गली इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 16/3 भाट मोहल्ला आलापुरा थाना रावजी बाजार इंदौर  निवासी पकंज पिता रामेंद्र सिंह सेंगर और 50 सबनीस बाग इन्दौर निवासी निर्मल उर्फ निम्मा पिता गजानंद कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 19.55 बजें, बजरंग नगर काकंड सरकारी स्कुल के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 78 बजरंग नगर काकंड इंदौर निवासी महादेव पिताअंगुरसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग बेचते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2018- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 17.15 बजें, सरकारी स्कुल के सामनें विनोबा नगर इन्दौर से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 470 विनोबा नगर जिला इंदौर निवासी अनिल पिता गयाप्रसाद बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 14.30 बजें, राजेश्वरी माता मंदिर के पास शिवाजी नगर इन्दौर से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 406 शिवाजी नगर इंदौर निवासी विक्की उर्फ विक्रम पिता तारासिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14जुलाई 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूसा मंडी तिराहें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, हाजी कालोनी दरगाह के पास खजराना इंदौर निवासी अल्ताफ पिता अब्दुल गनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।     
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहरशाह वाली दरगाह ग्राउंड खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, पानी की टंकी के पास बडला खजराना इंदौर निवासी इमरान उर्फ मंसुर पिता इसाक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।     
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, संतोष किराना स्टोर के पास शांति नगर इंदौर निवासी सोनू पिता बालकिशन लोगरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

15 आदतन व 37 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 14 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 37 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 14 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 07 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 17 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2018-पुलिसथाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई को 22.15 बजे, बिके शिंदे कालोनी जुनी इन्दौर बक्षीबाग इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हेमंत पिता नारायण गौंड, अब्दुल मतीन पिता अब्दुल मजीब अंसारी, मनोहर पिता परमानंद रामनानी, अशोक पिता मनसुखलाल जी यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 820 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना पढंरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई को 01.20 बजे, नयापीठ मटन मार्केट इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नफीस पिता मो युनूस, वाजिद पिता मो हारून, इमरान पिता युसुफ खान, इरफान पिता अब्दुल सत्तार, रज्जाक पिता मो रफीक, शाहरूख पिता जाकीर हुसैन, मो गुलफान पिता मो शब्बीर, समीर पिता अब्दुल हफिज,सरफराज पिता शाकिर अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई को 17.50 बजे, आरती स्वीट्‌स के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अमित पिता संतोष खतूरिया, अम्रत उर्फ अमरू पिता सतराम दास, भगवानदास पितामघंनदास खेमचंदानी, नरेश पिता तेजकुमार खेमचंदानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2018- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 20.00 बजें, ग्राम खडी फाटा इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम खडी इंदौर निवासी वसुदेव पिता ऊंकारसिंह नकूम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2018- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 0.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ शौचालय के पास राधा गोविंद का बगीचा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, राधा गोविंद का बगीचा इन्दौर निवासी कृष्णा पिता रामकिशोर वर्मा को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त किया गया।     
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबाग श्मशान वाली गली इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 55 न्यु इंद्रा नगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी दिनेश पिता करणसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।     
                पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2018 को 00.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिं्रस नर्सरी के सामनें 61 वर्मा जी का बगीचा गुजरखेडा मंहु इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, मुल्ला की टाल पीठ रोड मंहू इन्दौर निवासी गोपाल उर्फ गोलू पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Friday, July 13, 2018

बस स्टेण्ड से महिला का बैग चुराने वाले, दो आरोपी पुलिस थाना ग्वालटोली की गिरफ्त में। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल, सोने की चेन आदि मश्रुका बरामद



इन्दौर-दिनांक 13 जुलाई 2018- शहर मे चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने व इनको अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी कर, उनकी गिरफ्तारी कर चोरी गये माल मश्रुका की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देद्गाों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती वाहिनी सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा बस स्टेण्ड से महिला बैग चोरी कर मोबाइल व सोने की चेन आदि की चोरी करने वाले, दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
                दिनांक 14.06.18 को सरवटे बस स्टेण्ड इंदौर से श्रीमती छायाबाई पति संजय राजवैध उम्र 53 वर्ष निवासी 10 सेक्टर-बी सुदामा नगर इंदौर का बैग अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया था, उक्त बैग में सोने की चेन, मोबाइल, कपड़े व अन्य कागजात आदि सामान था। उक्त घटना पर सेपुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप. कं. 112/18 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी का पता लगाकर, कार्यवाही करने हेतु, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज के निर्देशन में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली श्री आर. के. सिंह द्वारा टीम का गठन कर, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। टीम के परि.उनि दीपक सर्राटी, सउनि रमेश किराड़े, सउनि रेखराज दीक्षित, आर. कालीचरण, आर. लोकेन्द्र भदौरिया, आर. शैलेन्द्र सिंह बैस, आर. कैलाश विश्वकर्मा तथा आर. पुष्पराज सिंह द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु अथक परिश्रम करते हुए, मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकरण के आरोपीगण- 1. मोहम्मद आसिफ पिता अब्दुल हमीद शेख उम्र 32 वर्ष निवासी 2 कुंज विहार, सी.एच.एस. धरकुल सेक्टर-15 खरघर नवी मुंबई (महाराष्ट्र) तथा 2. अजीत कुमार पिता मडीवालेश्वर मुलगुण्ड उम्र 44 वर्ष निवासी 1/17 सेण्ड लेण्ड विश्वैश्वरैया नगर वेलगम कर्नाटक वर्तमान रूम नं. 2 मालेवाड़ी सुकापुर न्यू पनवेल रायगढ़ (महाराष्ट्र) को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण के कब्जे से चोरी गये मोबाइल, सोने की चेन आदि मश्रुका कोबरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपीगणों से अन्य वारदातों व साथीगण आदि के बारे में पूछताछ की जा रही है।