Monday, June 4, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 74 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 04 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 38 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 36 आरोपियों, इस प्रकार कुल 74 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जून 2018 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2018 -पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 03 जून 2018 को 14.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिमेंट के गोडाउन के पास देवास नाका से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अनिल पिता जितू राठौर, दीपक पिता दामोदर ठाकूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 660 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराबसहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 24 कलाली मोहल्ला इंदौर निवासी आनंद पिता मन्नूलाल सिलावट और ग्राम भंगिया इन्दौर निवासी नितेश उर्फ नूतन पिता शिव चौकसें और चितावद काकंड 239 पालदा इन्दौर निवासी भीम उर्फ भीमराव और 151 ग्राम भांगिया इन्दौर निवासी सुरेश पिता देवजी और भगतसिंह नगर इन्दौर निवासी राहूल पिता बनतेराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जून 2018-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 03 जून 2018 को 11.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल पुलिया के पास आम रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 229 अमर टेकरी नानी का बाडा इन्दौर निवासी सुनील उर्फ सुन्या पिता प्रकाश सरदार को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 जून 2018 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कूल के पास विनोबा नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, अमत पैलेस कालोनी टी चौईथराम मंडी के सामनें इन्दौर निवासी जितेंद्र पिता सुनिल विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 जून 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तमन्ना इलेक्ट्रीक के पास और दरगाह रोड खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, रोशन नगर इन्दौर निवासी उस्मान पिता अय्युब खान और 325 रोशन नगर खजराना इन्दौर निवासी जाकर पिता अय्युब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू व एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 03 जून 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड शमशान घाट और प्रफुल्ल टाकीज के पास आदर्श इंदिरा नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, एबीरोड शमशान घाट के पास इन्दौर निवासी आसिफ पिता अब्दुल लतिफ और 2/2 लोकनायकनगरइन्दौर निवासी जीतू उर्फ काचू पिता रामेश्वर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू व एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जून 2018 को 02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों,अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2018 -पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 जून 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पीछे तलाईनाका और तिंछापाल रोड से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सोनम पिता रामलाल मिलाने, राहूल पिता रामेश्वर परमार, प्रजवल पिता दिनेश बामनिया, मुक्कदर पिता प्रकाश भागोरे और गौरव पिता किशोर खराडी, अभिषेक पिता मनोज वासुनिया, शैलेंद्र पिता दर्शनसिंह भाबर, अमित पिता बाबू बामनिया, आकाश पिता प्रकाश भाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1890 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जून 2018- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2018 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी की दुकान ग्राम गुरान इंदौर से अवैधशराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम गुरान सांवेर इंदौर निवासी छगन पिता रामलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।     
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 3, 2018

हिंसा फैलाने की नीयत से किसान आंदोलन के संबंध में भड़काऊ, एवं पुराना वीडियो फेसबुक पर वायरल करने वाला युवक, क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।



इन्दौर-दिनांक 03 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में किसान आंदोलन के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा कानून व्यवस्था की दृष्टि से हिंसात्मक, भड़काऊ या उपद्रव/उन्माद फैलाने वाले आपत्तिजनक मैसेज/पोस्ट आदि को सोशल मीडिया पर अपलोड अथवा शेयर करने वालो की पहचान हेतु, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख, ऐसी गतिविधयां करने वाले आरोपियों की पतारसी कर उनके विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रॉच में तकनीकी रूप से दक्ष एक टीम का गठन किया जाकर, उपरोक्त विषय के संबंध में उचित कार्यवाही किये जाने हेतु समुचित दिशा-निर्देश दिये गये।
      क्राईम ब्रांच इन्दौर की गठित टीम द्वारा सोशल नेटवर्किंग साईट्‌स जैसे टिवट्‌र, व्हाटसऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर, कानून व्यवस्था की दृष्टि से हिंसात्मक, भ्रामक, भड़काऊ या उपद्रव/उन्माद फैलाने वाले आपत्तिजनक मैसेज/पोस्ट आदि को अपलोड अथवा शेयर करने वाले लोगों पर बारिकी से निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान तकनीकी विशलेषण के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि जयसिंह भुसारिया नामक व्यक्ति की फेसबुक आई0डी0 पर किसान आंदोलन के संबंध में भ्रामक तथा हिसांत्मक फर्जी वीडियों पोस्ट किये गये हैं जिसका सूक्ष्मता से अध्ययन किया गया । अध्ययन उपरांत टीम को यह विदित हुआ कि उपरोक्त फेसबुक आई0डी0 जय भुसारिया के नाम से पंजीकृत है जो कि पालदा इंदौर का निवासी है। इसी क्रम में क्राईम बांच इंदौर की टीम द्वारा आवशयक कार्यवाही करते हुये थाना भवरकुआं के साथ संयुक्त कार्यवाही में आरोपी युवक जयसिंह भुसारिया पिता कैलाश भुसारिया उम्र 18 साल निवासी श्रीराम नगर पालदा इंदौर को पकड़ा गया। युवक ने पुलिस टीम को बताया कि वह कक्षा 10 वीं तक पढ़ा है, आरोपी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उसके निजी मोबाईल नम्बर के व्हाटसऐप ग्रुप में एक लिंक देशी छोरे न्यारे टोरे के नाम से आई थी जिसे उसने ज्वाईन कर लिया था तथा ग्रुप का वह सदस्य बन गया था जिसमें उसे किसान आंदोलन के संबंध में एक वीडियों मिला था जो कि पुराना था तथा उस वीडियों में किसान आंदोलन के लेकर किसानों तथा पुलिस के बीच झड़प के दौरान हुई हिंसा को दिखाया गया था। उपरोक्त वीडियों आरोपी युवक ने किसान आंदोलन शुरू होते ही हिंसा फैलाने की नीयत से फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था, उपरोक्त वीडियों पुराना एवं भ्रामक होकर भड़काऊ भी था जिसमें किसान आंदोलन के संबंध में नारेबाजी की जा रही थी जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति भंग होकर उन्माद फैलने की आशंका थी। उपरोक्त युवक को थाना भवरकुआं पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा गया जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना भवरकुआं द्वारा की जा रही है।
     इंदौर पुलिस द्वारा जनसामान्य से यह अपील की जाती है कि शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखे जाने हेतु सोद्गाल नेटवर्किंग साईट्‌स जैसे टिवट्‌र, व्हाट्‌सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेन्जर, हाईक, वीचैट, टेलीग्राम, आदि पर कोई भी ऐसे पुराने मैसेज/वीडियो या कानून व्यवस्था की दृष्टि से आपत्तिजनक ऐसे कोई भी पोस्ट अपलोड, अथवा शेयर ना करें ना हीं उनका समर्थन करें, जिससे कि हिंसा या उपद्रव फैलाने वाले उपद्रवियों को बल मिले। आमजन से अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी हिंसात्मक पोस्ट/मैसैज को देखते ही तुरंत इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही क्राईम वॉचहेल्पलाईन पर सूचित करें।
क्राईम वॉच हेल्पलाईनः- 7049124444, 7049124445
हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा



मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर, पुलिस थाना गांधीनगर की गिरफ्त में


इंदौर- दिनांक 03 जून 2018- शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु,  पुलिस उप महानिरीक्षक  इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा पूर्व अपराधियों व संदिग्धों पर कड़ी नजर रख, इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों को पकड़ने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा एक शातिर मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
         क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु  नगर पुलिस अधीक्षक गांधीनगर श्री अखिलेश सिंह रेनवाल द्वारा  थाना प्रभारी गांधीनगर व उनकी टीम को गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना गांधी नगर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति गांधीनगर में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कायर्वाही करते हुए गांधीनगर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर बदमाश मोहित पिता विजेंद्र कश्यप उम्र 19 साल निवासी धर्मराज कॉलोनी इंदौर को पकड़ा व उसकी निशानदेही से उसके घर से दो मोबाइल सेमसंग जे 7 को जो कीमती करीब ₹20000 जप्त किए गए। आरोपी से मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि, उसने दिनांक 1.06.18 को गांधीनगर हाट की भीड़ में से फरियादी सतीश एवं करण बघेल की जेब से दो मोबाइल चोरी किए थे, जिसे ही वह सस्ते दामों में बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अन्य वारदातों व मोबाइल आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 20 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 21 आरोपियों, इस प्रकार कुल 41 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 जून 2018-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जून 2018 को 22.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जमज चौराहा खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, उस्मान मस्जिद के पास सम्राट नगर खजराना इन्दौर निवासी मो. जाहिद पिता मो. जफर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कीगई।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जून 2018- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जून 2018 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगवाल बस स्टेंड के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राजमोहल्ला इंदौर निवासी नीरज पिता बिमल पांडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 48 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 02 जून 2018 को 01.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोखंडे पुल के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम लिम्बोदी खंडवा रोड शिवधाम कालोनी इंदौर निवासी राकेश पिता रेलुमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 48 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Saturday, June 2, 2018

• विवाह घरों एवं गार्डनों से कीमती वस्तुओं के बैग चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का एक नाबालिक सदस्य, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।


गिरोह के सरगना सहित अन्य तीन साथी है फरार, जिनकी तलाश जारी है।

सूट-बूट पहनकर जाते थे शादियों में, लिफाफों, ज्वैलरी अथवा गिफ्टों से भरा कीमती बैग मौका पाते ही कर देते थे गायब।

शहर की तीन वारदातों का हुआ खुलासा , पकड़े गये आरोपी से लगभग 3 लाख रू कीमत के सोने के जेवरात बरामद।

इन्दौर- दिनांक 02 जून 2018- शहर में शादियों के दौरान शादी वालों घरों से होने वाली कीमती वस्तुओं, नगदी रूपयों व बैगों की चोरियों व नकबजनी की वारदातों को रोकनें व आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए योजनाबद्ध तरीके से समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
         उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक लड़का सोने के जेवरात सस्ते दामों मे बेचने के लिये माणिक बाग ब्रिज के पास घूम रहा है। उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की टीम को साथ लेकर मुताबिक सूचना के मौके पर पहुंची, जहां एक लडका खड़ा मिला जिसे घेराबन्दी कर पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा गया। लड़के से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजू सिसोदिया (परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल निवासी काड़िया सांसी पिपल्याहा रासोड़ा थाना बोडा तहसील पचोर जिला इन्दौर का होना बताया। अपचारी बालक राजू सिसोदिया (परिवर्तित नाम) की तलाशी लेने पर उसके पास सोने के कुछ जेवरात मिले जिसके संबंध मे पूछताछ करने पर उसने बताया कि, उसने अपने साथियों रोहित पिता मानसिंह, नकुल उर्फ कुनाल तथा अमित उर्फ सत्तू के साथ मिलकर विजयनगर स्थित मंगल रेजेंसी से, राजेन्द्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित मथुरा महल गार्डन एवं विठ्‌ठल रुकमणी गार्डन से शादी समारोह से बैग चोरी किये थे जिसमें सोने के जेवरात थे। अपचारी बालक राजू सिसोदिया (परिवर्तित नाम) ने बताया कि चुराये गये बैगों में सोने के जेवरात थे जिसमें से कुछ जेवरात उसके पास हैं तथाकुछ जेवरात उसने साथी (मामा) रोहित पिता मानसिंह सिसोदिया उम्र 24 साल निवासी कडिया सासी बोडा जिला राजगढ, अमित उर्फ सत्तू पिता मोहनलाल उम्र 20 साल निवासी कड़िया सासी राजगढ एवं नकुल उर्फ कुनाल पिता अजब सिंह सिसोदिया निवासी ग्राम कड़िया सासी जिला राजगढ को बांट दिये थे।
अपचारी बालक राजू ने बताया कि वह अपने साथी रोहित, अमित एवं नकुल के साथ ट्रेन से राजगढ़ से इन्दौर आता था तथा रात में जहाँ-जहाँ शादी होती थी वहाँ नये व अच्छे कपडे़ पहन कर घुस जाते थे। उसने बताया कि रोहित सिसोदिया उनकी गैंग का मुखय सरगना है, रोहित ही निगरानी रखकर, गिरोह के सह-आरोपियों को यह बताता था कि किस बैग मे शादी में मिले गिफ्ट एवं लिफाफे आदि मूल्यवान वस्तुऐं रखी हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति स्टेज पर फोटो खिचवाने जाने के समय बैग रखता था तो तुरंत ही गिरोह के सदस्यों में से नकुल उर्फ कुनाल व राजू बैग चोरी कर, फरार हो जाते थे। अपचारी बालक राजू ने यह भी खुलासा किया कि गिरोह का सरगना अधिकतम बैग चुराने की जिम्मेदारी स्वयं अपचारी बालक राजू को देता था ताकि पकड़े जाने की स्थिति में राजू के नाबालिग होने का फायदा उन्हें मिल सके। आरोपियों ने अप्रेल माह में मथुरा महल गार्डन से एक बैग चोरी किया था जिसमें सोने के जेवरात व नगदी मिले थे तथा विठ्‌ठल रुकमणी गार्डन से भी एक बैग चोरी किया था जिसमे करीब 2 लाख नकदी एवं सोने के जेवरात आदि आरोपियों को मिले थे। आरोपियों ने थाना विजयनगर क्षेत्रांतर्गत भी एक विवाह समारोह में मैरिज हॉल के कमरे से नकबनजी की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त वारदातों को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों ने मश्रुका को आपस में बराबर हिस्सों में बांट लिया था जिसके फलस्वरूप अपचारी बालक राजू के हिस्से मे आये जेवरातों को, वह बेचने के लिये आज इन्दौर मे घूम रहा था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
अपचारी बालक राजू से पूछताछ के बाद, थाना राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमाँक 224/18 धारा 379 भादवि, एवं अपराध क्रमांक 235/18 धारा 379 भादवि के अलावा थाना विजयनगर के अपराध क्र 281/18 धारा 380 भादवि का खुलासा हुआ है। अपचारी बालक राजू से राजेन्द्रनगर थाने के अपराध क्र 224/18 धारा 379 भादवि में सोने के दो पैंडल बरामद किये गये तथा अपराध क्रमांक 235/18धारा 379 भादवि में सोने के दो कंगन, अंगूठी, व मंगलसूत्र बरामद किये जाकर विधिवत जप्त किय गये। अपचारी बालक राजू ने बताया कि वह कड़िया गाँव का रहने वाला है तथा वहां के निवासी अधिकतर लोग इसी प्रकार की घटनायें करते हैं। अपचारी बालक राजू पहले भी थाना अन्नपूर्णा में वर्ष 2011 मे चोरी के प्रकरण में पकड़ा जा चुका है तथा मार्च माह में दिल्ली के पास गुडगाँव में भी वह सेक्टर 4 में मैरिज गार्डन मे बैग चोरी करते हुये रंगे हाथ पकडा गया था। उक्त गिरोह के सदस्य पहले दिल्ली, मुंबई जैसे बढ़े शहरो में रईश खानदान की शादियों में वारदातें करते थे। बाद में अप्रेल माह में जैसे ही राजू जेल से छूटकर आया तो उन्हानें गिरोह के साथ मिलकर इन्दौर शहर में स्थित मैरिज गार्डनों में वारदातें करना शुरू कर दिया था।
अपचारी बालक ने पूछताछ पर बताया की वह गैंग के सरगना रोहित के साथ ही सभी सदस्य इंदौर आते थे। चोरी करने के बाद वे लोग मुसाफिर खाना रेल्वे स्टेशन के पास रात में रुक जाते थे। आरोपियों ने 7 दिन इन्दौर में डेरा डालकर करीब पांच गार्डनों मे चोरी की कोशिश की थी किन्तु वे लोग तीन मामलों में ही चोरी करने मेकामयाब हो सके थे। गिरोह का मास्टर माईंड रोहित अपचारी बालक राजू को बैग चुराने के लिये उत्पेरित करता था क्यूंकि वह नाबालिग है और यदि वह अगर पकडा भी गया तो, नाबालिक होने के कारण, जल्दी ही उसकी जमानत हो जायेगी, इसलिये वह उससे चोरी करवाया करता था। मामले मे पकड़े गये अपचारी बालक राजू के कब्जे से सोने के जेवरात कीमती करीबन 3 लाख रुपये का मश्रुका बरामद करने मे क्राईम ब्रांच की टीम ने सफलता हासिल की है। मामले में संलिप्त गिरोह के सरगना रोहित सहित फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकार की वारदातों के कई और बडे़ मामलों के खुलासा होने की संभावना है।