Thursday, May 10, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 10 मई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 मई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 45 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 60 आरोपियों, इस प्रकार कुल 105 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

09 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 मई 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 आदतन, 17 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 10 मई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मई 2018 को 06 आदतन, 17 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 मई 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कार्पोरेट हाउस के सामनें इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 52/2 मेघदुत नगर इन्दौर निवासी दीपक पिता अशोक तावडें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 20.00 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर लाला का बगीचा काम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनीष पिता बाबूलाल गलकर, काशीराम पिता रामखिलाडी यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1350 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 मई 2018- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रियदर्शनी मल्टी के सामनें निरंजनपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 728 निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर निवासी देवकरण पिता निर्भय परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।     
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 मई 2018-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 183/2हीरानगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 183/2 हीरानगर इंदौर निवासी आकाश उर्फ अक्कू पिता दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 13.25 बजे, सुभाष नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 102/6 फिरोज गांधीनगर इंदौर निवासी साहिल पिता शकंरलाल सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 20गिरफ्तारी एवं 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 10 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मई 2018 को 02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 85 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 मई 2018-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाई का बगीचा वेयर हाउस के पीछें इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, केशरबाई का बगीचा इन्दौर निवासी राहुल पिता राजेश सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 355 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नर्मदा नगर खुशबू मेटेरश रजाड गादी की दुकान खंडवा नाका रोड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्तमिलें, नर्मदा नगर खुशबू मेटेरश रजाड गादी की दुकान खंडवा नाका रोड इन्दौर निवासी कमरूद्दीन पिता यूसुफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 580 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 मई 2018- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 12.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खयालीराम वैद्य का बगीचा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, समाजवाद नगर इंदौर निवासी सन्नी उर्फ प्रकाश पिता रतनलाल लुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।      
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सैटेलाईट टाउनशिप के पास मुंडी रोड के किनारें टापरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 336 सैटेलाईट टाउनशिप इंदौर निवासी मुकेश पिता कैलाश पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5300 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त कीगयी।     
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुर्दाखेडी रोड हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गुर्दाखेडी हातोद रोड इंदौर निवासी मुकेश पिता भगवानसिंह मौरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1170 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालिका ढाबा के पास मेन रोड गांधीनगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 78 साहू नगर थाना एरोड्रम इंदौर निवासी सचिन पिता लक्ष्मण पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम मांगलिया थाना क्षिप्रा इंदौर निवासी नारायण पिता रामचंद्रर, चदंर पिता दुर्याव सिंह, और मांगलिया हरिजन मोहल्ला इन्दौर निवासी हरिओम पिता सत्यनारायण जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 40 लीटर अवैध शराबजप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 मई 2018-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम आगरा मेन रोड और ग्राम जलोदिया कंटिग तिराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम आगरा इंदौर निवासी रामकिशन पिता भागीरथ और ग्राम जलोदिया कटिंग इन्दौर निवासी सोनू उर्फ सोहन पिता भागीरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध रूप से सट्‌टा संचालित करतें हुए 07 आरोपी पुलिस थाना राजेंद्र नगर की गिरफ्त में आरोपियों के कब्जे से 4 लाख से ज्यादा की नकदी, लगभग 50 मोबाइल, दो लेपटॉप, 16 मोबाइल से एक साथ कनेक्ट होने वाली कम्युनिकेटिंग मशीन बरामद




इन्दौर- दिनांक 09 मई 2018- शहर में अवैध रूप से संचालित हो रही जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों पर अंकुश लगानें व आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री नागेन्द्रसिंह के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस.के.एस.तोमर के निर्देशन मे पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा अवैध सट्‌टा संचालित करतें हुए 07 आरोपियों को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर पर मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि न्यूयार्क सिटी छ 01 के फ्लेट नं. 302 मे आई.पी.एल.क्रिकेट का सट्‌टा चल रहा है। उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू जिला इन्दौर की स्काड टीम तथा पुलिस थाना राजेन्द्र नगर से पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर 1. प्रहलाद सिंह पिता गुरूवचन सिंह होरा उम्र 43 साल निवासी पालिया रोड बिफोर टेलर के सामनेनागदा थाना मण्डी जिला उज्जैन, 2. अशोक पिता हुकुमचंद चावडा उम्र 38 साल निवासी म.नं. 245 गली नं. 01 जवाहर मार्ग नागदा थाना मण्डी जिला उज्जैन, 3 शैलेस पिता पारसमल जैन उम्र 34 साल निवासी एलआईजी 1 नागदा थाना मण्डी जिला उज्जैन, 4. भगवान पिता रामचंद बिलवाल उम्र 25 साल निवासी म.नं. 287 स्टेट 02 चम्बल सागर कालोनी नागदा थाना मण्डी जिला उज्जैन, 5. मनोज पिता शिवनारायण पोरवाल उम्र 34 साल निवासी म.नं. 206 सीतला माता चौक के पास जवाहर मार्ग नागदा जिला उज्जैन, 6. खिम बाहदुर जी.सी. पिता तन बहादुर जीसी उम्र 28 साल निवासी दांखां क्वाडी वार्ड नं. 07 थाना बीजूवार जिला प्यूठान प्रदेश रात्ती अंचल नेपाल हाल मुकाम  2/257  अरेरा कालोनी थाना हबीबगंज भोपाल, 7. मनोज पिता बुधन साफी उम्र 39 साल निवासी धमोरा चौक के पास वार्ड नं. 05 ग्राम धमोरा थाना अली नगर जिला दरभंगा बिहार को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियान 1 प्रहलाद सिंह होरा से डेल कंपनी का लेपटाप, कीबोर्ड, पेन ड्राईव, कैल्कुलेटर, 07 मोबाइल एवं 1,70,000/ रूपये नगदी तथा स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी11-सीसी0676, 2 अशोक चावडा से लेनोवो कंपनी का लेपटाप, 04 मोबाइल एवं 1,15,000/ रूपयेनगदी, 3 शैलेस जैन से सोनी कंपनी का लेपटाप, 8 मोबाइल एवं 94,000/ रूपये नगदी तथा इको स्पोर्ट कार क्रमांक एमपी13-सीबी4555,  4 भगवान बिलवाल से सेमसंग कंपनी की एल.ई.डी. टी.व्ही., सेटअप बाक्स, रिमोर्ट, डायरी, लीड पेन, मोबाइल फोन 04, मोबाइल चार्जर 05 एवं 45000/ रूपये नगदी तथा हंक मोटर सायकल क्रमांक एमपी09-एमयू 5391, 5 मनोज पोरवाल से कैल्कुलेटर, रिमोर्ट डायरी मोबाइल फोन के चार्जर 05, मोबाइल फोन 04, एवं 5000/ रूपये नगदी, 6 खिम बहादुर जी.सी. से कम्युनिकेटर बाक्स 01 जिसके अंदर 16 मोबाइल फोन कनेक्ट है, हेड फोन 04, माईक 01, इलेक्ट्रिक बोर्ड 02, जिओ का नेट कनेक्टर(डोंगल) 01, रिमोर्ट 01, रिकार्डर 01, मोबाइल फोन चार्जर 05, मल्टी पिन बोर्ड 01,  मोबाइल फोन 02, 7 मनोज साफी से मोबाइल फोन 04 एवं 1000/रूपये जप्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने ंपर आरोपीयान नें बताया कि हमने फर्जी दस्तावेज के आधार पर सीमे खरीदी है। आरोपियो के द्धारा बेईमानी एवं कूट रचित दस्तावेजो के आधर पर मोबाइल फोन की सीमे फर्जी व्यक्तियोके नाम से प्राप्त कर क्रिकेट मैच पर हार जीत का दाव लगाकर अवैध लाभ अर्जित किया है। अतः आरोपियान के विरूद्द अप.क्र. 261/18 धारा 467, 468,471 भा.द.वि. सट्टा अधिनियम का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया। सट्टा कहां उतारा करते है इस संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
 उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उप निरी0 जी.एस.बुन्देला, उप निरी0 जी.एस. रावत, उप निरी0 के.एस. सोलिया, सउनि.रामअधार यादव, सउनि जितेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. 2418 मुकेश नागर, आरक्षक 2190 योगेश रघुवंशी, आरक्षक 2924 राजेश पटेल, आरक्षक 3217 विनोद, आर. 3234 स्वदीप, आर 1943 पंकज चौधरी का सहरानीय योगदान रहा ।




Wednesday, May 9, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 70 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 09 मई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 मई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 46 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 24 आरोपियों, इस प्रकार कुल 70 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 मई 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 आदतन, 18 गिरफ्तारी एवं 65 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 09 मई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मई 2018 को 01 आदतन, 18 गिरफ्तारी एवं 65 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 मई 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 मई 2018 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अलवासा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम भौंरासला कांकड़ इंदौर निवासी कैलाश पिता बगदीराम उर्फ बाबूलाल तथा ग्राम निरंजनपुर पुराना मोहल्ला इंदौर निवासी राकेश पिता कन्हैयालाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 06 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।    
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक08 मई 2018 को 16.00 बजे, कुलकर्णी भट्‌टा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 372 कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर निवासी राजेश उर्फ राजू पिता सूरजमल जरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गयी।      
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 मई 2018-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 08 मई 2018 को 14.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 156 सबनीस बाग इंदौर निवासी निर्मल उर्फ अनिमा पिता गजानंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 मई 2018 को 13.25 बजे, काजी की चाल मस्जिद के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 12 काजी की चाल इंदौर निवासी अतिक खान पिता अब्दुल रहमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाहीकी गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 09 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मई 2018 को 03 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 मई 2018- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 08 मई 2018 को 01.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर माता मंदिर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, राधे विहार कालोनी खजराना इंदौर निवासी आमिर उर्फ चोंटी पिता मेहबूब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।    
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, May 8, 2018

ब्राऊन शुगर की तस्करी करने वाली महिला आरोपिया रूबीना, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में, · आरोपिया के कब्जे से 2,00,000/- रूपये की ब्राउन शुगर बरामद। · आरोपिया रूबीना है, कुखयात तस्कर सलमा पावउर की भाभी, जो पहले ही गिरफ्तार होकर जेल में है। · अपनी ननद के जेल मे जाते ही, भाभी रूबीना ने शुरू कर दिया था उसका कारोबार।


·         

इन्दौर- दिनांक 08 मई 2018-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर मे मादक पदार्थो की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाने हेतु, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह एवं गर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस.के.एस. तोमर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सहित एक महिला आरोपिया को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
क्षेत्र में मादक प्रदार्थ एवं नशीले प्रदार्थ की तस्करी करने वाले एवं क्रय विक्रय करने वालों पर सतत्‌ निगाह रख गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेशसिंह तोमर द्वारा अपनी टीम को निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि सलमा पाउडर की भाभी रूबीना सिरपुर तालाब दरगाह के सामनें धार रोड़ इंदौर पर ब्राउन शुगर लेकर किसी को डिलेवरी देने के लिये वाहन का इंतजार कर रही है। उक्त सूचना पर चंदन नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर बतायी गयी महिला की विधीवत तलाशी ली गयी तो उक्त महिला से 52 नग ब्राऊन शुगर की पुडिया मिली पुलिस द्वारा रूबीना पति बबला उर्फ सिध्दिक निवासी लोहागेट चंदन नगर इंदौर के कब्जे से कुल 16 ग्राम मादक प्रदार्थ ब्राउन शुगर जिसकी इंटर नेशनल मार्केट में  2,00,000/-रूपये कीमत आकी गयी है जप्त कर महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपिया के विरूध्द  8/21 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जाकर आरोपिया को न्यायालय पेश किया गया है जहा से उसका 10 मई तक का पुलिस रिमाण्ड मिला है। आरोपिया से उसके कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
आरोपिया रूबीना की पारिवारिक पृष्ठभूमि अपराधिक है, ये इंदौर शहर की कुखयात मादक पदार्थ तस्कर सलमा पाउडर की भाभी है। सलमा पाउडर को हाल ही में कुछ समय पहले पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा 11 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था जो वर्तमान में जेल में है, जिसके विरूद्ध करीब 10 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है, जिसमें से 4 मामले एनडीपीएस एक्ट के है। सलमा पाउडर के जेल जाते ही उसकी भाभी रूबीना द्वारा ब्राऊन शुगर की बिक्री व तस्करी का कार्य अपने जिम्मे ले लिया था। रूबीना का पति खजराना में हुई हत्या के प्रकरण में विगत 5 वर्षो से जेल में है तथा आजीवन काराबास की सजा भुगत रहा है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर, उनि. हरेन्द्र सिंह यादव, सउनि. घनश्याम मिश्रा, प्रआर. राकेश सिंह, प्रआर. अनिता डामोर, आर. आरिफ खान, आर. विनोद शर्मा, आर. संजीव शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।