Thursday, May 3, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 53 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 मई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 26 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 27 आरोपियों, इस प्रकार कुल 53 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मई 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 मई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2018 को 07 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मई  2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदानगर मेन रोड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 2/14 नंदानगर इन्दौर निवासी पकंज पिता कैलाश कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 510 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगन्नाथनगर भट्‌टे के सामनें इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जगन्नाथ नगर भट्‌टे के सामनें इन्दौर निवासी नीलेश पिता मोतीसिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2850 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मई 2018- पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 02 मई  2018 को 00.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नार्थ तोडा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नार्थ तोडा इन्दौर निवासी मो. हुसैन उर्फ लखन पिता मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17500 रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।    
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2018 को 10.50 बजें, मुखबिर से मिली की सूचना पर सुखलिया गांव इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सुखलिया गांव इन्दौर निवासी रंबाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त कीगयी।    
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मई 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2018 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 849 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी लक्की उर्फ अक्कु पिता ओमप्रकाश कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।         
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 38 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई  2018 को 02 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 38 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मई 2018- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 02 मई  2018 को 23.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एल दिग्विजय मल्टी के सामनें अहिरखेडी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 71 एल दिग्विजय मल्टी इन्दौर निवासी हेमंत पिता भोला साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20000 रूपयें कीमत की 400 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।  
               
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





Wednesday, May 2, 2018

अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में ,



इन्दौर-दिनांक 02 मई 2018- शहर में अवैध मादक पदार्थो व गांजे की तस्करी करने वाले आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन -3 श्री डाँ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में  नगर पुलिस अधीक्षक श्री हरीश मोटवानी के द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी के निर्देशन में थाना बाणगंगा क्षैत्र मे मादक पदार्थ का विक्रय करने वाले बदमाशो की धरपकड़ करने हेतु टीम का गठन कर कार्यवाही करने के लिए लगाया गया|
   उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि  बाणेश्वरी कुण्ड के पीछे बाणगंगा से बदमाश त्रिलोक पिता मोहनलाल शर्मा निवासी वृन्दावन कालोनी इन्दौर को अवैध रुप से एक सफेद रंग के बोरे मे गांजा लेकर जा रहा है| उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से मौके पर से 03 किलो ग्राम गांजा जप्त किया जाकर आरोपी त्रिलोक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अवैध गांजा कहां से लाने व ले जाने के संबध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 02 मई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 मई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 25 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 57 आरोपियों, इस प्रकार कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मई 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 47 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 02 मई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2018 को 03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 47 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई 2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 01 मई  2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेंट पाल स्कुल के पास गुमटी की आड में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजेश पिता शिवनारायण मीणा, सुरेंद्रपाल पिता रूपनारायण उम्रक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 800 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयीहैं।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मई 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 मई  2018 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 171 बदल का भट्‌टा इन्दौर निवासी लखन पिता राजाराम कोष्ठी और 112/2 शीतल नगर इन्दौर निवासी ऋषि पिता भेरूलाल चौहान और 841 तेजाजी मंदिर के पास भागीरथपुरा इन्दौर निवासी अभिषेक उर्फ राहूल पिता जयप्रकाश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

21 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 33 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 02 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई  2018 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 33 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मई 2018-पुलिस थाना चंदन नगर  द्वारा कल दिनांक 01 मई  2018 को आशा मस्जिद के पास गीतानगर और चंदुवाला रोड पर पुलिया के पास बिजली पोल के नीचे थाना चदंन नगर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, नईम पिता अहमद हुसैन, मो मुबारिक पिता अब्दुल रहमान, अय्यूब पिता शहजाद खान और माजिद पिता मो अनवर, मो. सिद्दीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 10500 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्धजुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मई 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 01 मई  2018 को 00.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीप श्री ढाबा सिलीकान सिटी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 111 संप्तश्रंगी नगर इन्दौर निवासी जोगेंद्र पिता धर्मराज सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी। 
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 01 मई  2018 को गुरूशंकर नगर लाल बाउंड्री गेट के पास और ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 2620 ई सेक्टर सुदामा नगर इंदौर निवासी अशोक पिता होतूमल कासेला और बी 9 सांईबाबा नगर इन्दौर निवासी अशोक पिता भगवानलाल बैलानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3500 रूपयें कीमत की 60 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 01 मई  2018 को 01.50 बजें, बडा बांगडदा मल्टी के पास खुले स्थान पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मंगल मार्ग गांधीनगर इन्दौर निवासी जयप्रसाद पिता नत्थूप्रसाद कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 01 मई 2018 को जमगौंदा फाटा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम गढी बिल्लौद इन्दौर निवासी रवि पिता नागजी और ग्राम भील बडौली इन्दौर निवासी अनिल पिता दीना जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मई 2018- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 01 मई  2018 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी कलाली के सामनें और मोतीमहल टाकीज के पास सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुये मिलें, संजय गांधी कालोनी मंहू इन्दौर निवासी लेखराज पिता मुन्ना वर्मा और 2901 मोतीमहल मंहू इन्दौर निवासी सन्नीपाल पिता रामचंद्र पाल को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, May 1, 2018

नशे का कारोबार करने वालें गिरोह का मुखय तस्कर पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में ,




इन्दौर-दिनांक 01 मई 2018- शहर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करनें वालें आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस के एस तोमर द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करनें के लिए थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर को समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
 उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देश के तहत य़ोजनाबध्द तरिके से कार्यवाही करतें हुए प्रतिबंधित दवा अल्प्राझोलम की एक बडी खेप बरामद करने में पूर्व में सफलता प्राप्त की गयी थी। उक्त खेप को ठिकाने लगाने एवं सप्लाय करने वाला मुखय आरोपी लवी उर्फ सुमित मितल पिता मुकेश कुमार मितल निवासी आगरा हाल अछनेरा आगरा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी लवी उर्फसुमित मितल के द्वारा 3 लाख से अधिक सप्लाय की हुई टेबलेट पूर्व में तस्करों से बरामद की जा चुकी है, जिसमें अल्प्राझोलम टेबलेट्‌स सप्लाय करने में आरोपी लवी उर्फ सुमित की मुखय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
 उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर, उनि. विशाल यादव, प्रआर राकेश सिंह, आर. आरिफ खान, विनोद शर्मा, संजीव शर्मा , अरविन्द सिंह की सराहनीय भूमिका रही।




मेंहदी कुण्ड घूमने जाने वाले युवक-युवतियों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपीगण इंदौर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, आरोपियों से हुआ लूट की घटनाओं का खुालासा। आरोपियों से पूछताछ दो गुमशुदा व्यक्तियों के कत्ल का भी हुआ खुलासा। आरोपियों की पहचान हो जाने पर, पकड़े जाने के भय से आरोपियों ने जंगल में पत्थरों सें कुचलकर की थी युवक युवती की हत्या, दोनों के नर कंकाल पुलिस टीम ने किये बरामद।



इन्दौर-दिनांक 01 मई 2018- शहर के थाना बड़गौंदा क्षेत्रांतर्गत पिकनिक स्पॉट मेंहदी कुण्ड व बामनियां कुण्ड क्षेत्र में विगत 01 वर्ष से हो रही अपहरण व लूट की घटनाओं पर अंकुद्गा लगाने व ऐसे क्‌त्यो में लिप्त अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों के  विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री  मो. युसूफ कुरैशी व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महू) श्री नागेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा थाना बढ़गोंदा क्षेत्रांतर्गत हो रही इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने हेतु क्राईम ब्रांच व पुलिस थाना बड़गोंदा से पुलिस टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही करने के लिए समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
दिनांक 4.1.2018 को इंदौर के तीन छात्र एवं चार छात्राएं मेंहदी कुण्ड घुमने के लिये गये थे जहां करीब साढ़े तीन बजे के आसपास उन पर पांच छः अज्ञात बदमाशों द्वारा हमलाबोल दिया गया तथा उन छात्रों को वे बदमाश जंगल में ले गये जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था तथा उन बदमाशों द्वारा उन छात्रों के साथ लूटपाट की गई थी जिसमें उनके पास नगदी के अलावा मोबाईल फोन एवं अन्य कीमती सामान बदमाशों द्वारा छीन लिया गया था, उक्त वारदात के दौरान उनमें से एक छात्र द्वारा मैसेज के जरिये सूचना अपने साथी दोस्त को दे दी गई थी जिसने बड़गौंदा पुलिस थाने में जाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी मुहैया करा दी थी। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा जंगल में सघन सर्चिंग करने हेतु ऑपरेशन चलाया गया जिसकी भनक बदमाशों को लग जाने से उनके द्वारा बंधक बनाये गये छात्र छात्राओं को रिहा कर दिया गया। उपरोक्त संपूर्ण घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में पुलिस थाना बड़गौंदा पर अपराध क्र 8/18 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। क्रांइम ब्रांच द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश प्राप्त कर उपरोक्त प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे आरोपियों की पतारसी की जा रही थी इसी दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि मेंहदी कुण्ड व बामनियां कुण्ड में पिकनिक मनाने गये लोगों के साथ कारित की गई घटना कों 1. बलराम मकवाना पिता नवलसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी बसी पीपरी, 2. ईश्वर भील पिता अनिल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कोदरिया एवं उनके साथियों द्वारा अंजाम दिया गया है। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा संदेही 1. बलराम मकावाना, 2. अजय पिता कैलाश बारिया, 3. केशव पिता कालूसिंह बारिया 4. गोविन्द पिता प्रकाश बारिया की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय गया। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी सहायता व मुखबिरों के द्वारा प्राप्त सूचना संकलन के माध्यम से इनका विश्लेषण करने के उपरांत एक टीम गठित की जाकर क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना बड़गौंदा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये क्रमश संदेही बलराम मकवाना को आड़ा पहाड़, संदेही अजय पिता कैलाश एवं गोविन्द पिता प्रकाश को पीथमपुर, तथा संदेही केशव को गांग्लयाखेड़ी से घेराबंदी कर पकड़ा गया। उपरोक्त सभी आरोपियों को संदेह के आधार पर पकड़ा जाकर उनसे थाना बड़गौंदा के अपराध क्र 8/18 धारा 394 भादवि के संबंध में सखती से पूछताछ की गई जिस पर से आरोपियों ने उक्त वारदातको अंजाम दिया जाना कबूल किया। आरोपियों ने घटना के संबंध में बताया कि उन्होंनें मेंहदी कुण्ड व बामनियां कुण्ड घूमने आये छात्रों को डरा धमकाकर कुण्डों के बीच जंगल में ले जाकर बंधक बनाकर रखा जहां पर उन्होंनें उन बंधक बनाये गये छात्रों के साथ मारपीट कर उनसे बहुमूल्य सामान भी लूट लिया। बाद पुलिस टीम द्वारा चलाये गये संर्चिग ऑपरेशन के दौरान आरोपियों को पुलिस सायरन की आवाज व अन्य गतिविधियां संदिग्ध लगने पर बदमाशों ने पकड़े जाने के भय से अपना स्थान बदला तथा बंधक बनाये गये छात्रों को और अंदर जंगल में ले गये जहां पर देर रात तक उन्हें बंधक बनाकर रखनें के बाद करीब रात्रि दो बजे बंधकों को छोड़ दिया। 
आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई जिसमें एक अन्य महत्वपूर्ण अपराध के संबंध में खुलासा हुआ। दिनांक 06.11.17 के दोपहर करीब दो तीन बजे उपरोक्त आरोपियों को एक लड़का एवं एक लड़की उम्र करीब 20 वर्ष मेहन्दी कुण्ड पर मिले थे। उक्त आरोपीगण संगनमत होकर लड़का एवं लड़की को डरा धमका कर लूट के उद्देश्य से ग्राम बड़िया के जंगल मे नकोड़ी कुण्ड के पास ले गये थे जहां उन चारों आरोपियों नेलड़का एवं लड़की से करीब 5200/- रु. नगदी, लडके के पास उसकी चेकबुक, लड़की का आधार कार्ड, ए.टी.एम. कार्ड, सोने की चेन, आदि की लूट की थी। लड़की के द्वारा ईश्वर भील को पहचान जाने के कारण उन चारो आरोपियों ने मिलकर पहचान छुपाने की नियत से लड़का एवं लड़की के कपडे़ उतार कर जला दिये थे तथा उनकी हत्या करने के उद्देश्य से पहाड से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था तथा मृत्यु को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नीचे पहुंचकर उनके शवों को पत्थरों से कुचल कर क्षत विक्षत करके, शवों को छुपाने के लिये पत्थरो से ढंक दिया था । आरोपियों द्वारा बताये जाने पर नकोड़ी कुण्डी एवं मेहन्दीकुण्ड के पास पहुंचकर आरोपियो द्वारा बताये गये स्थान से दो नर कंकाल प्राप्त किये गये जहां नर कंकालो के पास लड़की की चप्पल एवं नास्ते के डिब्बे एवं बोटल तथा लडके के जूतों से उनके शव की पहचान श्रेया जोशी पिता मनोज उम्र 19 वर्ष निवासी सरदार पटेल नगर कोदरिया तथा हिमांसु सेन पिता मुकेश उम्र 19 साल निवासी धारनाका महू के रुप मे उनके परिजनो ंने की है। उक्त लड़के की गुमशुदगी परिजनों द्वारा थाना महू में तथा लड़की की गुमशुदगी थाना बडगौंदा में दर्ज करायीगई थी जिस पर से उन गुमशुदा की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर को भी आवेदन दिया गया था। जिसकी तलाश एवं जांच क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा की जा रही थी। उक्त घटना के संबंध में खुलासा किये जाने पर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्र. 164/18 धारा 394, 397, 302, 201, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में तथा उल्लेखित संगीन अपराध के खुलासा किये जाने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर द्वारा थाना क्राईम ब्रांच एवं बड़गौंदा पुलिस की टीमों को नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है।