Monday, April 30, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 104 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 58 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 46 आरोपियों, इस प्रकार कुल 104 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

17 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 30 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 05 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2018-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी खजरानी नाले के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, गोलू पिता मुन्नालाल, दिलीप पिता कालूसिंह, देवेन्द्र पिता गेंदालाल, बबलू पिता हीरालाल बागड़ी तथा सतीश पिता बनेसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2130 रू. नगदी वताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 19.55 बजें, लोहामण्डी पार्किंग गुमटी की आड़ से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, लक्ष्मण पिता कृष्णराव, अमन पिता हल्के अहिरवार, रामचंद्र पिता नारायण राव तथा मोहन पिता हुकुमचंद अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर  द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को नगन निगम झोन कार्यालय विजय नगर के पीछे से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, आनंद बाजार इंदौर निवासी राहुल उर्फ आदी पिता रविकांत बारोट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 840 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 अप्रेल 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टापू नगर पुल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 193 नई जीवन की फेल इंदौर निवासीआकाश उर्फ अज्जू पिता राजेश जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।        
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 15.50 बजें, बाणगंगा नाका मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 858 महेश यादव नगर इंदौर निवासी अनिल पिता अजबसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 30 अप्रेल 2018-इन्दौरपुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 03 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 17 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2018-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 90 विश्वकर्मा नगर के बाहर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, चन्द्रप्रकाश पिता राजकुमार खन्ना, जोगेश पिता परमानंद पाटिल, अशोक पिता गंगाराम मारू, हेमंत पिता राजकुमार खन्ना तथा दीपक पिता अमर सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 19 हजार रू. नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 22.00 बजें, ग्राम ललेडी जंगल से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो.मकबूल पिता अजीज, सादिक पिता युनूस मंसूरी, इकबाल पिता अयूब, इलियासपिता चांद खां, मुस्तकीम पिता अब्दुल हाकिम, वसीम पिता रशीद, अ.हाकिम पिता अ.हामीद, सादिज पिजा रईश, समीर पिता अब्दुल हमीद, मो.नौशाद पिता मो.हनीफ, गुफरान पिता अयूब तथा मुबारिक पिता अकिल उर्फ कल्लू भाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 64200 रू नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 अप्रेल 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुल्फाखेड़ी आम रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 25 इन्द्रानगर सुल्फाखेड़ी राजमोहल्ला इंदौर निवासी समादन तायडे पिता नारायण तायडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।     
                पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 13.15 बजें, दुबे कालोनी के पास सिरपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, दुबे पैलेस कालोनी सिरपुर इंदौर निवासी योगेश उर्फ पंडित पिता सोहन पल्ले को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।   
पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 18.50 बजें, गोम्मटगिरी तिराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम आमखेड़ी जिला उज्जैन निवासी मुकेश पिता खैमा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 20.00 बजें, महांकाल ढाबे के सामने बायपास रोड़ मांगलिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मांगलिया इंदौर निवासी विक्रम पिता मोतीलाल खण्डेलवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1150 रू. कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 17.10 बजें, चिराखान फांटा ग्राम धन्नड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बेटमा निवासी उमराव सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1430 रू. कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 अप्रेल 2018-पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़ी कलमेर के पास जम्बूड़ी हप्सी एवं सिद्धार्थ नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, आगर रोड़ संपत नगर उज्जैन निवासी रहुल पिता विक्रम तथा शाही सुमन कालोनी बाणगंगा इंदौर निवासी गोपाल उफ्र गट्‌टू पिता जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक छुरा जप्त किया गया।           
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2018 को 01.30 बजें, सुदामा नगर झोपड़ पट्‌टी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सुदामा नगर झोपड़ पट्‌टी इंदौर निवासी रोहित पिता गुलाबसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, April 29, 2018

v महू के एक बिल्डर एवं दूध व्यापारी के यहाँ हुई सनसनीखेज नकबजनी की वारदात का क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा किया गया पर्दाफाश। v चोरी गए करीब 20 लाख रुपये के जेवरात व 80 हजार नगद रुपयों के साथ दो आरोपी, क्राईम ब्रांच व पुलिस थाना महूं की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार । v नकली चाबी बनाकर, डेयरी के नौकरों ने ही दिया था, वारदात को अंजाम। v आरोपियों ने जमीन व भूसे में गाड़कर रखे थे चोरी किये गये जेवरात व नगदी।




इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर नियत्रंण हेतु, इन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतारसी कर चोरी गये मश्रुका की बरामगदी के साथ ऐसे कृत्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कर उनके विरूद्ध कड़ी व  प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देशदिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे।
क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा महू के व्यापारी दिलीप अग्रवाल के यहां हुई नकबजनी की घटना की पतारसी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने व चोरी गये मश्रुका को बरामद करने हेतु एक टीम का गठन किया गया। उपरोक्त घटना के संबंध में अज्ञात नकबजन आरोपियो के खिलाफ थाना महू पर अपराध क्र 112/18 धारा 380 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। टीम ने वारदात के बारे में सूचना एकत्रित करने हेतु अपने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, साथ ही क्राईम ब्रांच एवं थाना महू की टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के उपरांत वारदात के संबंध में ज्ञात तथ्यों की सूक्ष्मता से जांच की गयी जिसमे आश्चर्यजनक बात यह सामने आयी कि जिस रात व्यापारी का पूरा परिवार महू से इंदौर शादी में गया हुआ था उसी रात घर व घर से लगी हुई डेयरी के बिना ताले तोड़े चोरी की गयी थी व घर के अंदर कीअलमारी के दरवाजे टूटे हुए पाये गए थे। इस पर से घर के सदस्यों व नौकरों पर वारदात के विषय में शंका के आधार पर घर के सभी सदस्यों व काम करने वाले नौकरों से बारीकी से पुलिस टीम द्वारा अलग अलग पूछताछ की गयी। घर व दुकान के नौकरों से पूछताछ में सामने आये तथ्यों के आधार पर डेयरी मे काम करने वाले भय्यू उर्फ साहिल पिता जाहुद्दीन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम केसरबर्डी तहसील महू पर क्राईम ब्रांच व थाना महू की टीम को शक हुआ जिस पर नजर रखने पर उसकी गतिविधि संदिग्ध लगीं। इसके चलते भय्यू उर्फ साहिल को हिरासत में लेकर पुलिस टीम द्वारा सखती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने अपने साथ डेयरी मे काम करने वाले ड्राईवर अमजद पिता साब्बुद्दीन खान उम्र 25 साल नि ग्राम केसरबर्डी तहसील महू जिला के साथ मिलकर दिलीप अग्रवाल के यहां उक्त चोरी करना स्वीकार किया ।    
आरोपी भय्यू उर्फ साहिल ने पूछताछ में बताया कि उस पर करीब 1 लाख रुपये का कर्ज था जिसके चलते उसे और रुपयों की जरूरत थी इसलिए उसने चोरी करने का प्लान बनाया चूंकि दिलीप अग्रवाल का घर आरोपियों द्वारा अच्छे से देखा हुआ था और साथ ही उनकी माता जीमाणकबाई अग्रवाल (जो दूध डेयरी का लेखा-जोखा संभालती है) रुपये व जेवर इत्यादि मूल्यवान वस्तुएं कहां रखती है यह भी दानों आरोपियों साहिल व अमजद को पता था। माणकबाई के पोते की शादी 18 अप्रेल 2018 को इंदौर मे होना थी जिसमें घर के सभी सदस्य ताला लगाकर इंदौर जाने वाले थे इसलिए 18-19 अप्रेल 2018 की रात को जब घर पर कोई नहीं था तो साहिल ने अमजद को साथ में लेकर डुप्लीकेट चाबी से डेयरी का ताला खोलकर घर मे घुसकर अलमारी मे रखे सोने के जेवर एवं नगदी रुपये चुरा लिये थे।
                आरोपी अमजद ने बताया कि भय्यू उर्फ साहिल ने उसे उसी रात को चोरी करने पर चोरी का आधा माल देने का लालच दिया तो वो भी स्वयं के सेठ के यहां चोरी करने के लिए तैयार हो गया, चूंकि भय्यू उर्फ साहिल ने पहले से ही डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी इसलिए चोरी करने मे आरोपियों को ज्यादा दिक्कत नहीं आई व ताला खेलकर कीमती सामान चुराकर वो रफूचक्कर हो गए। आरोपी अमजद ने बताया कि चोरी करने के चार दिन बाद साहिल उर्फ भय्यू ने उसे वादे के मुताबिक 50 हजार रुपये दिये थे, तथा सोने के जेवर मामला ठंडा होने के बाद आपस मे बांटने की बातहुई थी। उक्त 50 हजार रुपये आरोपी अमजद ने उसके गाँव केसरबर्डी के बाहर कब्रिस्तान के पास जमीन मे गाड़ दिये थे ताकि उस पर किसी को शक न हो व मामला ठंडा होने पर निकालकर उपयोग कर लेता, शेष माल जेवरात व नगदी आदि आरोपी साहिल उर्फ भय्यू ने उसके घर के पीछे भैंसों के तबेले मे रखे भूसे मे छुपा के रखा था।  
                दोनों आरोपी केसरबर्डी गाँव के रहने वाले हैं व दिलीप अग्रवाल के यहाँ बाई की डेयरी महू मे पिछले 4-5 सालों से काम कर रहे थे। कर्जा चुकाने के लिये रूपयों की आवद्गयकता होने पर दोनों आरोपियों ने अपने मालिक के घर में सेंध लगाते हुये नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसकी पतारसी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों की निशांदेही पर चोरी गया मश्रूका जेवरात व 80 हजार रूपये नगद बरामद किये जा चुके है। दोनों आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना महू के सुपुर्द किया गया है ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 27 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 53 आरोपियों, इस प्रकार कुल 80 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ.के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मटन मार्केट के सामने देवास नाका से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, गोविन्द पिता हमीर डगोरिया, रवि पिता विकास तामरे तथा त्रिलोकचंद पिता रघुनाथ बड़ोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 16.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शास्त्री ब्रिज के नीचे सांई मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 9/3 नंदा नगर इंदौर निवासी राजा पिता नरेश पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 751/8 नंदा नगर इंदौर निवासी संदीप पिता दौलतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।        
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 20.00 बजें, फुडलेण्ड चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 226 आईडीए कालोनी तुलसी नगर इंदौर निवासी नरेश पिता मांगीलाल सरोनिया को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से एक खुफरी जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 21.00 बजें, तलावली चांदा पेट्रोल पंप के पास एबी रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 14 तलावली चांदा इंदौर निवासी सचिन उर्फ बंटी पिता गोपाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 07 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर माता मंदिर के पास एवं राजा पेट्रोल पंप के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गीता पैलेस सन्नी गार्डन के पास इंदौर निवासी जिसान खान पिता हफीज खान तथा 336 शिवाजी नगर मालवा मिल इंदौर निवासी राजा पिता रमेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4000 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, एम-85 दिग्विजय मल्टी अहीरखेड़ी इंदौर निवासी करण पिता रामू उर्फ लक्ष्मण चौहान, एम ब्लाक तेजपुर गड़बड़ी इंदौर निवासी अक्षय उर्फ बारीक पिता सुरेश तथा कार्तिक पिता टोपलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 12.00 बजें, ग्राम बघाना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बघाना इंदौर निवासी राजा उर्फ राजकुमार पिता रमेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 18.50 बजें, नाहरखेड़ी मेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम नाहर खोदरा निवासी श्यामलाल पिता बाबू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 20.30 बजें, ग्राम विरगौदा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम विरगौदा निवासी हैदर शाह पिताअकबर शाह तथा युनूस शाह पिता हैदर शाह निवासी सदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4900 रू. कीमत की 80 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी आम रोड़ एवं जोशी मोहल्ला रोड़ पर सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुये मिलें, रविदासपुरा इंदौर निवासी रोहित पिता दयाराम रत्नाकर एवं 123/4 भागीरथपुरा इंदौर निवासी राकेश पिता भागीरथ रामावत को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबली नगर डीपी के पास  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 2/1शंकरगंज जिन्सी इंदौर निवासी नीलेश उर्फ नीलू पिता जयंत मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।         
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, April 28, 2018

आटों रिक्शा चोरी करनें वाला शातिर चोर पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार




इन्दौर- दिनांक 28 अप्रेल 2018-शहर मे वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त पूर्व अपराधियों व संदिग्धों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम, श्री विवेक सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेंश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपुर्णा श्री एस के एस तोमर के द्वारा थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री देवेंद्र कुमार व उनकी टीम कों समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
                उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम कों मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पप्पु वर्मा नाम का व्यक्ति चोरी का आटों रिक्शा नम्बर बदलकर चला रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पप्पु पिता किशोर वर्मा उम्र 20 साल निवासी दुर्गानगर राऊ को तलाश करतें हुए केट चौराहें पर सें मय आटों को घेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आटों रिक्शाके कागजात कें संबंद्ध मे पूछताछ करनें पर कोई कागज नही होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आटों के इंजन व चैचिस नं से चैक करने ंपर आटों क्र एमपी 09 आर 4693 होना पाया गया जो कि पुलिस थाना द्वारकापुरी के अपराध क्र 112/18 धारा 379 भादवि में चोरी होनां पाया गया। आरोपी सें पुछताछ करनें पर थाना छोटी ग्वालटोंली सें भी आटों चोरी करना बताया। जोकि पुलिस टीम द्वारा आरोपी से जप्त किया गया। आरोंपी से हिम्मतअमली से पुछताछ करने ंपर मोनू तम्बोली निवासी गांधीनगर मल्टी के साथ मिलकर दोनो आटों चोरी करना बताया। आरोपी मोनू तम्बोंली को पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा एक चोरी के आटों मे गिरफ्तार किया गया है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री देवेंद्र कुमार, प्रआर. 181 कमल सोलंकी, आर 3763 कृष्णचंद्र शर्मा, आर 1626 राजाराम, आर 3610 गौरव, आर 3393 तनमय की सराहनीय भुमिका रही।