Monday, April 23, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 117 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 23 अप्रेल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 63 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 54 आरोपियों, इस प्रकार कुल 117 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 34 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 34 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अप्रेल 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महाराजा होटल छोटी ग्वालटोली इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, जितेंद्र पिता बाबूलाल मालविय, नरेंद्र पिता बाबूलाल, अतुल पिता महेश अग्रवाल, सागर पिता रमेश लोहाना, रामदयाल पिता खेमाजी यादव, राकेश व्यास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जें से 30850 नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी पुलिया के नीचे इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 65 अंजली नगर भमौरी इन्दौर निवासी शुभम पिता राजेश राणावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5800 नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 04.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इंद्रीश किराना के पास खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, असलम पिता हब्बु खान, सरीफ पिता यसीन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 520 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 अप्रेल 2018-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुयेमिलें, 152/2 नेहरू नगर इन्दौर निवासी प्रवीण उर्फ भीमा पिता दयाराम कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 00.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झलारिया रोड पर बायपास किनारे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 105 आदर्श बिजासन नगर थाना परदेशीपुरा इन्दौर निवासी अजय पिता मधुकर रूपनोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदुर कैफे परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 25 मराठी मोहल्ला थाना सदर बाजार इन्दौर निवासी संदीप उर्फ सोनू पिता नरेश रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 87 महाराणा प्रताप नगर इन्दौर निवासीराजू उर्फ भांजा पिता बालकिशन और छोंटी कुम्हारखाडी इन्दौर निवासी अक्षय उर्फ सन्नी पिता रामावतार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 11.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी निहाल पिता कमल किशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू नगर ग्रीड के पास राऊ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 97 शांतिनगर मंहू इन्दौर निवासी किशोर पिता घनश्याम सिंधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 80 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 अप्रेल 2318- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 04.55 बजें, मुखबिरसे मिलीं सूचना के आधार पर छोटी खजरानी मस्जिद के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, छोटी खजरानी इन्दौर निवासी राजा पिता लक्ष्मण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किये गये।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2018 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास लालवाली गली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 78/11 लालगली परेशीपुरा इन्दौर निवासी आकाश उर्फ अक्कु पिता मुकेश अकोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।   
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2018 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंशुल चौराहा शिव मंदिर के पास सुखलिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 120/10 रविदास नगर इन्दौर निवासी रामचंद्र सुनहरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2018 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोविंद नगर खारचा शिव मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिलें, 255/1 गोविंद नगर खारचा इन्दौर निवासी प्रेमसिंह पिता बद्रीसिंह ठाकूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।       
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

15 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 05 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वाराविभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अप्रेल 2018-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोती तबेला अशोक के घर के पास स्ट्रीट लाईट के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, सोनू पिता अशोक जगताप, सतीश पिता सुनील मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 150 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भवंरकुआ से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, कमलेश पिता अवधेश वर्मा, सोहनसिंह पिता प्रेमसिंह सैनी, बलविंदरसिंह पिता जगतापसिंह, प्रतिपालसिंह पिता गुरूचरण सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर डाकोनिया अपार्टमेंट सुदामा नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, लक्ष्मणदास पिता बखतराज बजाज, रमेश पिता रतनलाल बजाज, आकाश पिता संतोष गेही, हेमंत कुमार मानें, अर्जुन पिता बखतावर बजाज, दीपक चेलानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 25000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोपुर गार्डन के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, 680 द्वारकापुरी कालोनी इन्दौर निवासी जितेंश पिता दर्शन वाघवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1100 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 अप्रेल 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 11.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कडाबिन इन्दौर से अवैध भांग ले जाते/बेचते हुये मिलें, 2/3 रामगंज जिंसी इन्दौर निवासी दीपक पिता तुलसीराम शर्मा कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भीमनगर मल्टी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 5 बी मल्टी भीम नगर इन्दौर निवासी संदीप उर्फ काला पिता रमेश इंगले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास आस्था पैलेस कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 510 बी ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी आनंद उर्फ अन्नू पिता रामचरण साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 अप्रेल 2018-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 22 अप्रेल 2018 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परयशवंत सागर मोड ग्राम मिर्जापुर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यशवंत सागर मोड ग्राम मिर्जापुर इन्दौर निवासी रमण उर्फ बंटी पिता सुभाष कायस्थ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।    
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Sunday, April 22, 2018

गुण्डा अभियान के तहत 30 बदमाश, पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में।




इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018- शहर मे श्रीमान अति.पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देशों के परिपालन मे पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा शहर मे चलायें गुंडा अभियान चलाकर गुंडो/बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेष कुमार गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुर्व जोन-3 श्री डाँ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री हरीश मोटवानी के नेतृत्व में कार्यवाही करतें हुए थाना प्रभारी बाणगंगा तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम द्वारा 30 बदमाशों को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुए पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत गुण्डें/बदमाशो को पकड़ने के लिये 05 पुलिस टीमों का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया। पुलिस टीमो व्दारा कार्यवाही करतें हुए थाना क्षैत्र के 30 बदमाशो को पकड़ा गया। पकड़े गये बदमाशो में 1. शुभम पिता रामावतार वर्मा 24 साल निवासी 858 छोटी कुम्हारखाड़ी इन्दौर 2. अजय उर्फमुन्नालाल पाल 40 साल निवासी 116 सत्यसाई बाग कालोनी इन्दौर 3. लक्की प्रशांत पिता सुभाष जायसवाल 23 साल निवासी 16 बाणगंगा इन्दौर 4. पिन्टू राहुल पिताप्रभुदयाल कश्यप 28 साल निवासी 25/2 वृन्दावन कालोनी इन्दौर 5. नितीन पिता हरिप्रसाद राठौर 38 साल निवासी 734 भागीरथपुरा 6. राहूल कालू पिता मुलचन्द गुड़िया 22 साल निवासी 613 भागीरथपुरा 7. श्रीकांत टैय्या पिता श्याम सुन्दर 35 साल निवासी 242 भवानी नगर 8. संदीप बीड़ी पिता अशोक यादव 26 साल निवासी 358 गोविन्द नगर खारचा 9. संदीप पिता धन्नालाल परमार 22 साल निवासी गोविन्द नगर खारचा 10. अनिल पिता रामसूरत रावत 23 साल निवासी 118 भगत सिह नगर 11. मनोज पिता रामदयाल यादव 38 साल निवासी सुखलिया 12. शुभम बाबा पिता संजू राठौर 20 साल निवासी 38 वाल्मिकी नगर 13. महेन्द्र पिता रामचन्द्र चौधरी 24 साल निवासी 36/3 शांति नगर 14. प्रीतम पिता शोभाराम परमार 20 साल निवासी 235/5 शिवकण्ड नगर 15. शुभम पिता संजय श्रीवास्तव 20 साल निवासी सांई सूमन नगर 16. विक्रम पिता सूरज राजपुत 21 साल निवासी 49/5 कुमेड़ी काकड़ इन्दौर 17. जावेद पिता शब्बीर 22 साल निवासी 15 कुमैड़ी काकड़ इन्दौर कोपकड़ कर धारा 151 जाफौ के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कर एसडीएम महोदय की न्यायालय मे पेश किया गया। बदमाश प्रेम पिता बद्रींिसह ठाकुर 35 साल निवासी 255/1 गोविन्द नगर खारचा को अवैध शस्त्र रखे हुऐ व बदमाश अक्षय पिता रामअवतार वर्मा 21 साल निवासी 858 छोटी कुम्हारखाड़ी इन्दौर को जहरीली शराब के साथ पकड़ने पर धारा 49 क आबकारी एक्ट की कार्यवाही गई। इसी प्रकार 05 बदमाशो राजू पिता बालकृष्ण कौशल 37 साल निवासी 87 महाराणा प्रताप नगर इन्दौर व अन्य 04 से अवैध शराब जप्त होने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पकड़े गये 08 बदमाशों मे 1. शुभम पिता रामअवतार वर्मा 24 साल निवासी 858 छोटी कुम्हारखाड़ी इन्दौर 2. अक्षय पिता रामअवतार वर्मा 21 साल निवासी 858 छोटी कुम्हारखाड़ी इन्दौर 3. संदीप बीड़ी पिता असोक यादव 26 साल निवासी 358 गोविन्द नगर खारचा 4. संदीप पिता धन्नालाल परमार 22 साल निवासी गोविन्द नगर खारचा 5. प्रेम पिता बद्रीसिह ठाकुर 35 साल निवासी 255/1 गोविन्द नगर खारचा 6. शुभम बाबा पिता संजू राठौर 20 साल निवासी 38 वाल्मिकी नगर 7. रवि पिता बालकदास बालकी 25 साल निवासी 39 जयहिन्द नगर 8. शुभम पिता संजय श्रीवास्तव 20साल निवासी सांई सूमन नगर पर 03 03 से अधिक अपराध पंजीबद्ध होने से सूचीबद्ध कर गुण्डा फाईल तैयार की गई। इन्दौर पुलिस का गुण्डो व असमाजिक तत्वो के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।



धोखाधडी के प्रकरण मे जिला रायपुर छत्तीसगढ़ से लम्बे समय से फरार चल रहा आरोपी, इंदौर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में। आरोपी की गिरफ्तारी हेतू पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा की गई थी दस हजार रुपये के इनाम की घोषण लगभग 15 लाख की धोखाधडी कर, आरोपी चार साल से था फरार।




इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018- धोखाधडी एवं ठगी के मामलों मे फरार चल रहें आरोपियो की पतारसी कर आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर छत्तीसगढ के थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 93/14 धारा 420 भादवि का आरोपी प्रदीप शर्मा इन्दौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र मे कहीं रह रहा है, तथा उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी किया जाना शेष है। क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम व्दारा पतारसी करने पर पता चला की प्रदीप शर्मा पिता बद्री प्रसाद शर्मा उम्र 67 साल नि.म.नं. 925 स्किम नं 51 अवन्तिका नगर इन्दौर मे रहता है तथा वर्तमान मे प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में साँवेर में इंडस्ट्रियल एरिया मे नागेश्वर प्लास्टिक कंपनी मे सुपरवाईजर के पद पर काम कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रदीप शर्मा को नागेश्वर प्लास्टिक कंपनी में घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ करनें पर बताया कि उसने वर्ष 2011 से वर्ष 2014 तक मेसर्स कंचन स्टील इंडस्ट्रीज नाम से फर्म डालकर उसकी प्रोपराईटरशिप ली थी तथा इन तीन वर्षो मे उसके व्दारा कई बार फर्जी तथा बोगल बिल बनाकर वेट एक्ट की धारा 13 के तहत छूट ली गयी जिससे शासन को करीब 14 लाख 54 हजार का नुकसान हुआ था। आरोपी प्रदीप शर्मा वर्ष 2014 मे धोखाधड़ी करने के उपरान्त रातों -रात रायपुर से फरार हो गया था। वह इन्दौर मे अपनी पत्नी के साथ स्कीम नं 51 मे रहने लगा तथा नागेश्वर प्लास्टिक कंपनी मे सुपरवाईजर के तौर पर काम करने लगा।  उक्त मामले मे वाणिज्य कर अधिकारी राजीव बखशी व्दारा थाना देवेन्द्र नगर मे अपराध क्रमाँक 93/14 धारा 420 भादवि का केस दिनाँक 28.6.2014 को पंजीबध्द कराया गया था। आरोपी उक्त दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी प्रदीप शर्मा को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतू पुलिस थाना देवेन्द्र नगर रायपुर छत्तीसगढ़ के सुपुर्द किया गया है। रायपुर पुलिस व्दारा बताया गया कि आरोपी पर गिरफ्तारी हेतु 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 47 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 22 अप्रेल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 21 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 26 आरोपियों, इस प्रकार कुल 47 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 26 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 05 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 26 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संधवी कॉलेज के सामने मेनरोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, आलोक नगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी आकाश पिता पप्पू राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2275 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 10.00 बजें, ग्रामसुखलिया एवं ग्राम अलवासा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुखलिया इंदौर निवासी डालीबाई पति लीलाधर, ग्राम अलवासा निवासी राजूबाई पति किशोर जाटव, ग्राम अलवासा निवासी शकुंतला बाई, ग्राम अलवासा निवासी रम्भा बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 22.00 बजें, एमआर-9 नाले के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1520/22 नंदा नगर इंदौर निवासी संजय उर्फ संजू पिता मोहनलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।  
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 01.35 बजें, लाल पेट्रोल पंप तीन इमली के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चितावद कांकड़ तीन इमली इंदौर निवासी लखन पिता धापूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आस्था टाकिज के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, छोटी भमोरी हनुमान मंदिर के पास इंदौर निवासी आकाश पिता अनिल नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।         
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 52 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 52 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018-पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चन्द्रविहार कालोनी किशनगंज से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले सुरपाल पिता गणेश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 24 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 19.40 बजें, बरलई चौराहा ग्राम बूढ़ी बरलई से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बूढ़ी बरलई इंदौर निवासी संतोष पिता चुन्नीलाल भोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 18.30 बजें, आरोपी के घरके सामने शिवनगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, शिवनगर सिमरोल निवासी मांगीलाल पिता गंगाराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2018 को 22.25 बजे, न्यू द्वारकापुरी कालोनी एवं स्वागत टेंट हाऊस के सामने विल्सी रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1588 न्यू द्वारकापुरी कालोनी इंदौर निवासी भरत कागजी पिता शंकरलाल कागजी तथा 1390 द्वारकापुरी इंदौर निवासी राकेश पिता पदम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1840 रूपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 अप्रेल 2018- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2218 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बारामत्था मेनरोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 8 बारामत्था कालोनी इंदौर निवासी मुकेश पिता बाबूलाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


Saturday, April 21, 2018

अवैध हथियारों की गतिविधियों में संलिप्त 05 आरोपी क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में गिरफ्तार । पकड़े गये आरोंपियो से कुल 07 हथियार एवं 05 जिन्दा कारतूस बरामद। नरेन्द्र कुशवाह हत्याकाण्ड के बाद, दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने खरीदे थे अवैध हथियार।




इन्दौर- दिनांक 21 अप्रेल 2018- शहर इंदौर में हो रही अवैध हथियारों की खरीद/फरोखत, परिवहन व उनके विनिर्माण को रोकने के लिये तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त आरोंपियों की धरपकड़ कर उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो. युसुफ  कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्यवाही करने हेतु योजनाबद्ध तरीके सें लगाया गया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच इन्दौर की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि अर्जुन वर्मा निवासी बड़ी ग्वालटोली जो कि विनोबा नगर में लेथ मशीन पर काम करता है वह अपने पास अवैध हथियार रखता है, तथा ज्ञात हुआ है कि उसने अपने कुछ साथियों को भी अवैध हथियार दिये है। सूचना की तस्दीक कर क्राईम ब्राच द्वारा पुलिस थाना पलासिया के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये अर्जुन वर्मा नि. बड़ी ग्वालटोली को धरदबोचा जिसके कब्जे से दो देशी पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी अर्जुन वर्मा ने बताया कि वह वर्तमान में स्वयं की लेथ मशीन चलाने का काम करता है तथा लगभग दो वर्ष पूर्व बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में हुए नरेन्द्र कुशवाह हत्याकांड के आरोपी आकाश एवं गोलू, आरोपी अर्जुन वर्मा के साथी मित्र थे जिन्होनें नरेन्द्र कुशवाह की हत्या को अंजाम दिया था। उक्त हत्याकाण्ड के बाद आरोपी अर्जुन को मृतक नरेन्द्र कुशवाह के साथियों से जान का खतरा होने के कारण वह अपने पास अवैध हथियार रखने लगा था जिसे सुचना मिलने पर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अर्जुन वर्मा पर पूर्व में भी मारपीट एवं धमकाने के अपराध पंजीबद्ध हो चुके हैं। अर्जुन वर्मा से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक अन्य आरोपी गोपाल बौरासी को क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना पलासिया की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा जिसके कब्जे से दो देशी पिस्टल मय जिन्दा कारतूस के बरामद हुई। नरेन्द्र कुशवाह हत्याकाण्ड में सजायाब आरोपी आकाश बौरासी से गौपाल बौरासी की भांजी की शादी हुई है जिस कारण नरेन्द्र कुशवाह के साथियों से खुद को जान का खतरा होने के कारण गोपाल बौरासी ने दोनों पिस्टलें मन्नु बौरासी नि. बड़ी ग्वालटोली से खरीदी थी और अपने पास रखता था। आरोपी गौपाल बोरासी वर्तमान में शांतिनगर, मनोरमागंज व आसपास के क्षेत्र में केवल नेटवर्क चलाने का काम करता है। क्राईम ब्रांच और थाना पलासिया की संयुक्त कार्यवाही में एक अन्य आरोपी मनु पिता तुलसीराम बौरासी नि. बड़ी ग्वालटोली को पकड़ा जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी मनु ने बताया कि नरेन्द्र कुशवाह हत्याकांड का आरोपी आकाश बौरासी, आरोपी मनु का साला है तथा आकाश बौरासी के द्वारा नरेन्द्र कुशवाह की हत्या किये जाने के बाद से नरेन्द्र कुशवाह के अन्य साथी, आरोपी अर्जुन व उसके परिवार वालों को डराने धमकाने लगे थे जिसके भय से मनु बौरासी ने अपने पास एक देशी पिस्टल व कारतूस रखे थे ताकि विवाद की स्थिति में वह हथियार का उपयोग कर सके। आरोपी मनु के बारे में जानकारी मिलने पर उसे पकड़कर अवैध हथियार जप्त किया गया है। आरोपी मनु आरोपी बड़ी ग्वालटोली में चिकन कीदुकान चलाता है तथा चोरी छिपे अवैध शराब का धंधा भी करता है।    
       इसी प्रकार क्राईम ब्रांच और थाना पलासिया की संयुक्त कार्यवाही में सूचना के आधार पर एक अन्य आरोपी राजू पिता रामदुलारे बौरासी नि. बड़ी ग्वालटोली को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक 315 बोर देशी कट्‌टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी राजू ने बताया कि वह 12 पत्थर सेन्टपॉल स्कूल के पास चायनीज फूड की दुकान चलाता है तथा आरोपी राजू पूर्व में भी हत्या, व मारपीट आदि अपराधों में आरोपी रह चुका है। बड़ी ग्वालटोली के रहवासियों से पूछताछ में एवं मुखबिरों के माध्यम से ऐसी जानकारी भी प्राप्त हुई है कि गोपाल बौरासी बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में केबल नेटवर्क के अलावा ब्याज पर पैसे देने का काम भी करता था और पैसों के लेनदेन के कारण ही गोपाल बौरासी के साथ के लड़को आकाश एवं गोलू ने नरेन्द्र कुशवाह की हत्या की थी। नरेन्द्र कुशवाह ग्रुप के लोगों व गोपाल बौरासी के साथियों मन्नु बौरासी, अर्जुन वर्मा, राजु बौरासी के बीच रंजिश है और उसी के कारण यह हथियार आरोपियों के द्वारा इकट्‌ठे किये गये थे।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में देशी पिस्टल लेकर किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना पंढरीनाथ के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा। जिसने अपना नाम 1. प्रवीण पिता यशवंत सिसौदिया उम्र 39 साल निवासी 1 शिवनगर सावेंर रोड सेक्टर बी इंदौर का होना बताया गया व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास 01 देशी पिस्टल मिली। आरोपी प्रवीण को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना पंढरीनाथ के सुपुर्द किया गया है। आरोपी प्रवीण के विरूद्ध थाना पंढरीनाथ पर अप क्र 72/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया है। प्रवीण थाना बाणगंगा क्षेत्र में प्रॉपर्टी की खरीदी बिक्री में दलाली का काम करता है । आरोपी प्रवीण ने बताया कि उसने यह पिस्टल अपनी महिला मित्र को धमकाने के लिये अपने किसी दोस्त से ली थी। क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा अपने आसूचना संकलन के माध्यम से उपरोक्त बदमाशों को पकडकर उनके कब्जे से 07 अवैध हथियार एवं 05 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं। इस कार्यवाही में थाना पलासिया एवं पंढरीनाथ पुलिस के द्वारा क्राईम ब्रांच के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियों को पकडे़ जाकर उनके विरुद्ध प्रकरण कायम करने में सहयोग प्रदान किया गया हैं। आरोपियों के पकडे जानें से शहर में कुखयात अपराधियों द्वारा हथियार खरीद कर उनका दुरुपयोग कर होने वाली घटनाओं में कमी की संभावना है।