Thursday, April 12, 2018

महिला मित्र की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर महिला का फोटो अपलोड करने वाला पूर्व परिचित, व्ही केयरफॉर यू की गिरफत्‌ में



इन्दौर- दिनांक 12 अप्रैल 2018- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि, मैं आयुर्वेदिक दवाईयों के लिये कॉलिंग संबंधित कार्य करती हूं। मेरा पूर्व परिचित मित्र दिनेश उर्फ मोनू द्वारा मेरे नाम से मेरी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, उस पर मेरी फोटो अपलोड कर दी है और मेरे द्वारा मना करने पर मुझसे गंदी-गंदी बातें की। मोनू पूर्व में मेरे घर के पास गोदाम में काम करता था, जहां पर हमारी नार्मल बातचीत होती थी। मोनू द्वारा मुझ पर शादी का दबाव बना रहा हैऔर बार-बार कॉल कर अश्लील गाली गलौच कर रहा है।
         उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वी केयर फॉर यू की पुलिस टीम द्वारा अनावेदक दिनेश उर्फ मोनू पिता राजेन्द्र कदम उम्र 23 वर्ष निवासी 192 शांति नगर छोटा बांगड़दा इंदौर को पकड़कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना मल्हारगंज के सुपुर्द किया गया। दिनेश उर्फ मोनू ने पूछताछ में बताया कि, मैंने 10 वीं तक पढ़ाई की है और प्रायवेट मार्केटिंग का जॉब करता हूं। आवेदिका पूर्व में मेरी महिला मित्र रह चुकी है। मेरे द्वारा शादी का प्रस्ताव रखा था, जिस पर आवेदिका द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया था तो मैने गुस्से में आकर आवेदिका की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, उस पर आवेदिका की फोटो अपलोड कर दी।



तमिलनाडु से इन्दौर आकर बैग चोरी करने वाली गैंग का एक सदस्य क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में, आरोपीगण, जमीन पर पैसे डालकर, कपड़ों पर कीचड़ या तेल लगाकर या गाड़ी के टायर पंचर होने का बोलकर, ध्यान भटकाकर, चुराते थे कीमती वस्तुऐं



इन्दौर- दिनांक 12 अप्रेल 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा लोगो को बेफकूफ बनाकर उनके बैग व कीमती सामान चोरी करने वाली गैंग पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान व्दारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि तीन लडके पंढरीनाथ क्षेत्र मे हैं, जो कि लोगों के सामने पैसे डालकर उन्हें बोलते हैं कि आपके पैसे गिर गये या किसी कार चालक को बोलते हैं की गाडी का टायर पंचर हो गया है जब वह व्यक्ति उनकी बातों मे आकर गाड़ी चेक करता या पैसे उठाता है तो यह लोग उसका बैग चोरी करके भाग जाते है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पंढरीनाथ की पुलिस टीम व्दारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मुताबिक सूचना के मौके पर पहुंचकर दबिश दी तथा एक व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आनंदराज पिता विश्वनाथ उम्र 26 साल नि.ग्राम राजमजी नगर तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु का होना बताया। विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने साथी कार्तिक एवं सुदन के साथ मिलकर दिनांक 7.4.2018 को जवाहर मार्ग शनि मन्दिर के पास से एक आदमी जो की इंडिएवर कार मे था उसे बोला की उसकी गाड़ी से तेल निकल रहा है जब वह व्यक्ति कार देखने लगा तो आनंद एवं उसके साथी कार से एक बैग लेकर फरार हो गये थे जिसका प्रकरण पढंरीनाथ थाने में पंजीबद्ध कराया गया था।
         आरोपी आनंदराज ने बताया कि वह विगत एक साल मे करीब 5 से 6 बार अपने साथी कार्तिक एवं सुदन के साथ इंदौर आया है तथा करीब चार से पांच बार ऐसी वारदातें कर चुका है । उसने अपने साथी सूदन एवं कार्तिक के साथ हेरिटेज बिल्ंिडग इन्द्रप्रस्थ टावर के पास से एक औरत को बेवकूफ बनाकर (गाडी का टायर पंचर होने का बोलकर) व उसे बातो मे उलझाकर उसका बैग चोरी किया था। उसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के सामने से भी एक व्यक्ति को एसे ही बेवकूफ बनाकर उसका बैग लेकर रफ्फूचक्कर हो गये थे। इसके बाद छोटीग्वालटोली मे होटल गुरुकृपा के पास से भी एक व्यक्ति को एसे ही बेफकूफ बनाकर बैग चोरी किया था। आरोपी आनंदराज ने बताया की वह मूलतरामजी नगर तिरुचिरापल्ली का रहने वाला है तथा उसके पिता विश्वनाथ के साथ मिलकर वह यह काम करना सीखा था। उसके पिता भी एसे ही लोगो को बेवकूफ बनाकर ट्रेन मे चोरी किया करते थे। आनंद खुद भी पूर्व मे दिल्ली मे नेहरु पैलेस पुलिस स्टेशन मे बंद हो चुका है। उसके साथी सूदन एवं कार्तिक भी उसी के गाँव के रहने वाला है तथा उसके साथ चोरी की वारदात करने आते थे। आरोपी के खिलाफ थाना पंढरीनाथ में अपराध क्र 69/18 धारा 379 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी ने बताया कि वे लोग राहगीर अथवा चार पहिया वाहनों में यात्रा करने वाले लोगों के कपड़ों पर तेल या कीचड़ आदि लगाकर उनका ध्यान भंग कर उन्हें अन्यत्र उलझाकर नजर बचाकर कीमती मश्रुका चुरा लिया करते थे। आरोपीगण कई मर्तबा सुनसान ईलाके में खड़े वाहनों आदि के कांच तोड़कर भी बहुमूल्य वस्तुएं चोरी किया करते थे। मामले मे अन्य आरोपीगण कार्तिक एवं सूदन की तलाश की जा रही है तथा आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलो के भी खुलासा होने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 12 अप्रेल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 43 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 51 आरोपियों, इस प्रकार कुल 94 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 12 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 12 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 75 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हूए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 अप्रेल 2018-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीर चौक गोमा की फेल इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, मदनलाल पिता जालमसिंह, ग्यारसीलाल पिता श्यामलाल गौरे, दीपक पिता लक्ष्मण कोरी, रतिराम पिता पुनमचंद्र कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1240 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियेंगयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 12 अप्रेल 2018- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 11.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्रिश्चियन कॉलेज के सामनें नसिया रोड इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, रवि उर्फ कालू पिता रामलाल सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 12 अप्रेल 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीराम मंदिर के पास जगन्नाथ नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, न्यू सुदंर नगर गड्‌डा इंदौर निवासी सन्नी उर्फ भय्यू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 12 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 12 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 06 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 85    जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक12 अप्रेल 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला सब्जी मंडी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 418 इ राजनगर थाना एरोड्रम इन्दौर निवासी हिम्मत पिता भगवति कुमावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।  
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गार्डन के पास गार्डन के पास बुद्ध नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, अक्षय पिता अंबादास इंगले, शुभम पिता प्रतापसिंह वानखेडे, जय पिता दादाराम मौरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।             
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 12 अप्रेल 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला सब्जी मंडी के पास इन्दौर से अवैधशराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 56 मल्हार पल्टन इन्दौर निवासी अंकित पिता प्रहलाद भवसार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 22.00 बजें, स्मृति टाकीज के पास नेताजी सुभाष मार्ग इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 13  नार्थ गफुर खां की बजरिया निवासी सजंय उर्फ भूरा उर्फ भुरी पिता हीरालाल कहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 12.30 बजें, स्कीम न. 71 झोपड पट्‌टी जीरा फेक्ट्री के सामनें इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, दिग्विजयसिंह नगर एम 72 अहीरखेडी इन्दौर निवासी अजय उर्फ गज्जू पिता भारत चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 16.45 बजें, निहालपुर मुंडी तालाब पाल के पास आम के पेड के नीचे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 74 घनश्यामदास नगर इन्दौर निवासी राजेंद्र पिता नरसिंह डावर को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
                पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 14.20 बजें, माताजी का मंदिर के पीछे पासीपुरा मंहू इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 29 पासीपुरा मंहू इन्दौर निवासी संजय उर्फ संजू पिता मन्नूलाल बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2018 को 17.00 बजें, मां कालका ढाबे के पीछे ग्राम चोरल इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मां कालका ढाबे के पीछे चोरल इन्दौर निवासी दिलीप पिता रामरतन धाकड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Wednesday, April 11, 2018

नगीन नगर में हुई आशीष कुशवाह की हत्या के सभी आरोपी, पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर- दिनांक 11 अप्रैल 2018-पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09.04.18 को फरियादी मनीष कुशवाह पिता रामसेवक उम्र 27 साल निवासी 72-बी नगीननगर इन्दौर ने थाना एरोड्रम आकर रिपोर्ट किया कि रात्रि 11.20 बजे मैं अपने घर के अन्दर था कि मुझे किसी व्यक्ति ने आवाज दी कि तुम्हारे बडे भाई आशीष कुशवाह का सामने रहने वाले दीपू मराठा से झगडा हो गया है, इस पर हम अपने भाई को समझा बुझा कर अपने घर ले आये। तभी दो तीन मिनट में कुछ लडके लेकर दीपू मेरे घर की दुकान पर आकर जान से मारने की नियत से मेरे भाई आशीष पर सभी एक राय होकर चाकू, राड़ एवं डन्डो से हमला कर दिये, जिसे बचाने के लिए मै, मेरे पिता रामसेवक कुशवाह, भाई अवनीश, मां रामकुमारी, भाभी पूनम, बीच बचाव करने आए तो दीपू व उसके साथियो ने चाकू, राड डन्डे से हमला किया भाई आशीष को पेट में चाकू लगा तथा माता पिता के सर फोड दिए जिन्हे जल्दी से अस्पताल रवाना किया। इलाज के दौरान आशीष कुशवाह पिता रामसेवक की मृत्यु हो गयी।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए,पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज द्वारा थाना प्रभारी एरोड्रम के नेतृत्व में टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से प्रकरण के आरोपीगण 1. दीपू उर्फ दीपक मराठा उम्र 35 साल निवासी माली मोहल्ला थाना छत्रीपुरा इंदौर, 2. अच्छू उर्फ हेमंत नीमा पिता चंद्र प्रकाश नीमा उम्र 22 साल निवासी माली मोहल्ला इंदौर, 3. कपिल नीमा पिता रमेश उम्र 32 साल निवासी कबीट खेडी कालोनी हीरानगर इंदौर 4. राहूल जैन (पटवा) पिता अजीत कुमार जैन उम्र 30 साल निवासी 636 कालानी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त हुए सभी हथियार जैसे चाकू, राड़, डन्डो को जप्त किया गया। उक्त हत्या में शामिल अन्य आरोपी 1. जीतू झाला पिता मोहनलाल सेन उम्र 36 साल निवासी 478 रामानंद नगर  इंदौर 2. राहुल उर्फ टाईगर उम्र 22 साल पिता माणकचंद प्रजापत निवासी 414 रामानंद नगर इंदौर 3. विकास साल्वी पिता बसंत सालवी उम्र25 साल निवासी 309 रामानंद नगर इंदौर 4. शुभम पिता चंद्रप्रकाश मराठा उम्र 28 साल निवासी माली मोहल्ला इंदौर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं।
अभी तक की विवेचना में पाया गया कि आरोपी विकास साल्वी के भतीजे की सूरजपूजा का कार्यक्रम टेकचंद धर्मशाला में था, जहां पर आरोपीगण दीपू मराठा, कपिल, राहुल पटवा, जीतू झाला, राहुल टायगर तथा विकास साल्वी साथ में शाम 08 बजे से 11 बजे तक रहे। जिसमें से दीपू, कपिल, राहुल पटवा, धर्मशाला से नगीन नगर तिराहे तक आये, जिनमे से कपिल को अपने घर कबीटखेडी जाने के लिये आटो चाहिये था किन्तु आटो वालो ने जाने से मना कर दिया, तभी मृतक आशीष अपने परिचित सुरेश राय की चाय की दुकान पर बैठा था जिसने दीपू को कहा कि आगे जाकर आटो देख लो तो दीपू बोला कि तुम बीच मैं क्यों बोल रहे हो तभी दोनो के बीच मारपीट हो गयी। आशीष के परिजनो ने बीच बचाव किया एवं आशीष को घर ले गये तभी करीबन पांच-सात मिनट में दीपू के साथीगण अच्छू भतीजा, शुभम भतीजा, जीतू झाला, राहुल टायगर, विकास साल्वी तथा शुभम का दोस्त विकास खटीक आ गये जिन्होने आशीष के घर पर हमला कर बाहर निकालकरचाकू, डंडा व राड़ से मारपीट किया जिससे आशीष की मृत्यु हो गयी एवं उसके परिजन माता, पिता, भाई, भाभी को चोटे आयी। प्रकरण में धारा 147, 148, 149, 307, 302, 450 भादवि बढाई गयी।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री आर.डी. कानवा के नेतृत्व में उनि एस.एस. बघेल, सउनि के.के. मिश्रा, आर. 1990 पवन पाण्डेय, आर 2864 कृष्णा पटेल, आर 1659 दीनदयाल शर्मा ने कडी मेहनत कर हत्या के सभी फरार आरोपियो की पतारसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्हें डीआईजी इन्दौर द्वारा उचित पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है।