Tuesday, April 3, 2018

वाहन चोरी करनें वाले दो शातिर चोर, चोरी की दो मोटर सायकल व चाकू के साथ क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में। आरोपी अपने दोस्त को मारने के लिए ही, चाकू लेकर घूम रहा था, जिसे घटना को अंजाम देने के पूर्व ही धरदबोचा।



इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018- शहर मे वाहन चोरी की घटनाओं के पर अंकुश लगानें तथा आरोपियों की पतारसी कर चोरी गये वाहन जप्त कर आरोंपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अति. पुलिस अधीक्षक श्री अमरेंद्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की सभी टीमों को इस दिशा मे कार्यवाही करनें के लिए लगाया गया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो आदमी चोरी की मोटर सायकिल कम कीमत मे बेचने के लिए राजवाडा क्षेत्र मे घूम रहे है। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना सराफा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के आधार पर दो व्यक्तियो को पकडा। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम 1. रवि पिता मनीराम साहूनिवासी जनता क्वाटर इन्दौर, 2. अनिल उर्फ बंटा पिता मुन्नालाल यादव निवासी नरसिंह की चाल इन्दौर का होना बताया। आरोपियों ने पुलिस पुछताछ पर बताया कि पूर्व मे भी वाहन चोरी करने मे क्राइम ब्रांच द्वारा पकडें गये थे, जिनके कब्जे से थाना संयोगितागंज के अपराध क्र 51/18 धारा 37 भादवि का मश्रुका जप्त कर जेल भेजा गया था। जो कि छूटते ही दोबारा अपराधों मे लिप्त हो गयें।  पुलिस टीम द्वारा मोटर सायकल के संबंध मे पुछने पर उन्होने बताया कि यह मोटर सायकल थाना सराफा क्षेत्र के पीपली बाजार से चोरी की गई है जिसका न. एमपी 09/एमजेड 6593 सीडी डिलक्स है।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जें से एक धारधार चाकू मिला जिसके संबंध मे पुछताछ करने पर बताया कि नारू निवासी बेकरी गली मेरा दोस्त था जिससे मेरा झगडा ब्राउन शुगर पीने के लिए हो गया था। नारू ने मुझे डंडों से पीटा था उसको जान से मारने के लिए मैने अपने पास चाकू रखा था मौका मिलते ही मै उसे जान से मार देता। आरोपियों से कडाई से पूछताछ करने पर एक अन्य चोरी की मोटर सायकल एक्सट्रीम जप्त की गई जो बिना नम्बर की थी। आरोपियों की निशानदेही पर दोनो वाहन जप्त कर आरोपियोको अग्रिम वैद्यानिक कार्यवाही हेतु थाना सराफा के सुपुर्द किया गया।
मोटर सायकल जिसका न. एमपी 09/एमजेड 6593 सीडी डिलक्स के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि उपरोक्त वाहन थाना सराफा के अपराध क्र 37/18 धारा 379 भादवि मे पंजीबद्ध अपराध मे चोरी गया हुआं वाहन है जिसे बरामद किया गया। आरोपी रवि के पास धारदार अवैध चाकू पाया जाने से आरोपी के विरूद्ध अ.क्र 42/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। अनिल उर्फ बंटा व रवि के विरूद्ध शहर के विभिन्न थानों मे दर्जनों अपराध दर्ज है। अपराधियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है जिसमे अन्य मामलों का खुलासा होनें की संभावना है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 अप्रैल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 29 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 49 आरोपियों, इस प्रकार कुल 78 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 04 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन प्याऊ के पास कलाली मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 12/1 कलाली मोहल्ला छावनी इन्दौर निवासी आकाश उर्फ मोती पिता राम सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1140 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 17.00बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला लिम्बोदी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चमार मोहल्ला लिम्बोदी इन्दौर निवासी रामकला बाई पति रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।    
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद् आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लिम्बोदी भील मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भील मोहल्ला लिम्बोदी इन्दौर निवासी महेश पिता भीलुराव सावलें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल  2018 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिडिया घर केसामनें से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, थानाघाट थाना कांटाफोड देवास निवासी करन पिता गोकुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 24 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 05 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 24 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रोमें, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अप्रैल 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 16.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे चाय की दुकान यशवंतगंज से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, नरेंद्र पिता लालूंिसह जाट, भोलाराम पिता मांगीलाल, सुमित पिता भैरूलाल प्रजापत, जहुर पिता रफीक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌्‌्‌्‌्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमृतलाल के मकान के पास ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, संजय पिता हरि सागौरे, दीपक पिता गोपीचंद खन्ना, मनोज पिता रामचंद्र भालसें, भागीरथ पिता शकंर मालविय, करण पिता भागीरथ, धर्मेद्र पिता गुरू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1460 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियेंगयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 00.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गाडी अड्‌डा चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, अनोखीलाल पिता हनुमानप्रसाद सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रू. कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 23.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भारतिय जीवन बीमा निगम के सामनें रेल्वे कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मालवी मोहल्ला कोदरिया बडगौंदा इन्दौर निवासी मनीष पिता मदनलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के मकान के सामने घोसाखेडा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, घोसीखेडा निवासी रामप्रसाद पितानाथुराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल 2018 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मां रेणुका ढाबा दुधिया इन्दौर नेमावर रोड से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मां रेणुका ढाबा दुधिया इन्दौर निवासी माधवसिंह पिता गंगाराम राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 अप्रैल 2018- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 02 अप्रैल  2018 को 18.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजपुरा रोड फाटा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, चोरल इन्दौर निवासी मोंटी पिता ताराचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक रिवाल्वर व 6 राउंड जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी

Monday, April 2, 2018

एम.एस. होटल का फरार मालिक शंकर पारवानी उर्फ चम्पू, पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 02 अप्रैल 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 31.03.18 को सरवटे बस स्टेण्ड के पास स्थित होटल एम.एस. की बिल्डिंग अचानक धराशाही हो गयी थी, उक्त दुर्घटना में 10 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी थी व 2 व्यक्ति गंभीर रूप् से घायल हो गये थे। उक्त घटना पर पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा तत्काल अप. क्रं 52/18 धारा 304,308 भादवि का प्रकरण होटल मालिक पर पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया। उक्त होटल का मालिक शंकर पारवानी उर्फ चम्पू पिता गोविंद राम पारवानी उम्र 60 वर्ष निवासी 202 प्रेम अपार्टमेंट महाकांल चौराहा, खातीवाला टैंक इन्दौर घटना के समय से ही फरार चल रहा था।
                उक्त फरार आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री अवधेश गोस्वामी व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री बिट्‌टू सहगल द्वारा प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री बी.पी.एस परिहार के नेतृत्व में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली संजूकामले व उनकी टीमों को आरोपी को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पूर्व द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रू. के ईनाम की उद्‌घोषणा भी जारी की गयी।
पुलिस टीमों द्वारा आरोपी शंकर पारवानी के घर व उसके मिलने के सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गयी व उसकों पकड़ने के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान आज दिनांक 02.04.18 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, थाना प्रभारी संजू कामले, सउनि अखिलेश चौहान, सउनि के.के. शर्मा, प्रआर. 2838 राजेन्द्र सिंह, प्रआर. 609 गोवर्धनलाल, आर. 2481 मनोज पाण्डे, आर. 1244 मुकेश मिश्रा, आर. 1667 महेन्द्र यादव तथा आर. 3272 पवन मिश्रा की टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी।




जमीनों के नकली दस्तावेज तैयार कर लोगो से ठगी करने वाला गिरोह, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में। · गिरोह का सरगना है हत्या के अपराध में गिरफ्तारशुदा आरोपी अफगान, जो अपने गिरोह के 5 सदस्यों के साथ मिलकर देता था धोखाधड़ी को अंजाम। · आरोपियों के कब्जे से भूमि संबंधी फर्जी दस्तावेज व नोटरीकर्ता की सीले जप्त।




इन्दौर-दिनांक 02 अप्रेल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में जमीनों/प्लाटों के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों के साथ धोखाधडी करनें वालें आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस.के.एस. तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर द्वारा इस प्रकार की शिकायतों व थाने पर आने वाली रिपोर्ट को गंभीरता से लिया गया।
               दिनांक 25.03.2018 को आजाद नगर थाना के इमरान हत्या प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी अफगान पिता नूरमोहम्मद द्वारा पूछताछ में प्लाटों एवं जमीनों कीफर्जी नोटरी एवं कागजात तैयार कर धोखाधड़ी संबंधी जानकारी प्राप्त हुई थी। इसी दिशा में कार्य करते हुए, दिनांक 31.03.2018 को सूचनाकर्ता शहजाद खान पिता चांद खा निवासी आम वाला रोड थाना चंदन नगर इंदौर द्वारा उसके साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट की गयी। जिस पर थाना चंदन नगर द्वारा अपराध धारा 420.34 भादवि. का पंजीबध्द कर अनुसंधान किया गया एवं नकली दस्तावेज तैयार कर उसमें नकली सील लगाकर, लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले आरोपी अफगान के गिरोह के पांच सदस्यों- 1. हमीद पिता अब्दुल मोहम्मद निवासी गीता नगर इंदौर, 2. मुस्तकीम अहमद पिता मजहर अहमद कुरैशी निवासी गीता नगर इंदौर, 3. अज्जू उर्फ अमजद पिता हैदर खान निवासी हाजी मदीनी बाग के पास खजराना इंदौर, 4. विशाल उर्फ लक्की पिता शिवराम बघेल निवासी ब्रह्मबाग कालोनी इंदौर तथा 5. हरीश उर्फ राजू बागोरा पिता लक्ष्मीनारायण बागोरा निवासी ओम विहार कालोनी थाना एरोड्रम इंदौर को गिरफ्तार कर, इनके पास से तैयार किये गये नकली दस्तावेज व दूसरे के नोटरी के नाम की सील जप्त की गयी है। प्रकरण में धारा 467,468,471 भादवि. बढाई गयी है।
सभी आरोपिगण मिलकर किसी भी अज्ञातव्यक्ति के नाम पते के नकली दस्तावेज तैयार कराकर लोगो के साथ धोखाधडी करते है। इनका एक साथी मोहम्मद अफगान, अभी हाल ही में हत्या के अपराध में वर्तमान में जेल में बंद है, जिसकी मदद के लिये भी तैयार दस्तावेजो से किसी के साथ धोखाधडी कर पैसा ऐठने की फिराक में थे ताकि जेल में बंद अपने साथी अफगान की आर्थिक मदद कर सके। आरोपी विशाल पूर्व में भी थाना भंवरकुआ व एमआईजी में ऐसे नकली दस्तावेजों को तैयार कराने के मामले पर पकडा जा चुका है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों का रिमाण्ड लिया जाकर, इनसे पूछताछ कर अन्य प्रकरणों एवं अन्य दस्तावेजो व इनके द्वारा उपयोग में लायी जाने वाली सील सिक्को को जप्त करने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है।
उक्त गिरोह को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि. विशाल यादव, उनि. हरिसिंह सनोडिया, सउनि. घनश्याम मिश्रा, प्रआर. राकेश सिंह, आर. आरिफ खान तथा आर. विनोद शर्मा की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।




महिला नर्स को अश्लील वीडियों भेजने वाला मनचला, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में, आरोपी द्वारा मोबाइल दुकान पर काम के दौरान, प्राप्त कर लिया था महिला का मोबाइल नम्बर



इन्दौर-दिनांक 02 अप्रेल 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि, मैं एक हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स हूं। मेरे मोबाइल नम्बर पर किसी अज्ञात मोबाइल धारक नंबर 8878192790 से मेरे नंबर पर मुझे अश्लील वीडियों भेज रहा है तथा इसी मोबाइल नंबर से मेरे पास जनवरी में भी मैसेज आ रहे थे और साथ ही मुझे मिलने के लिये बुला रहा है।
उक्त आवेदन पर, व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक सन्नी पिता प्रदीप कुमार हार्डिया उम्र 23 वर्ष निवासी 73 सेक्टर डी स्लाईस स्कीम नं. 78 इंदौर को पकड़कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना हीरा नगर के सुपुर्द किया गया। अनावेदक सन्नी ने पूछताछ में बताया कि, मैं पूर्व में मोबाइल दुकान पर काम करता था, जहां पर महिला स्टाफ नर्स अपने मोबाइल में बैलेंस डलवाने आती थी तब ही मेरे द्वारा उक्त महिला स्टाफ नर्स का नंबर ले लिया था।




कुखयात जिलाबदर बदमाश धर्मेन्द्र, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त मे,



इन्दौर-दिनांक 02 अप्रैल 2018-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपनें मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र के गुंडे/बदमाशों नजर रखकर सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा जिलाबदर बदमाश धर्मेन्द्र तंवर को पकडने मे सफलता प्राप्त की है।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच इंदौर को अपने मुखबिर तंत्र के माध्यम से  सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना तेजाजी नगर से दिनांक 17.11.17 को जिलाबदर किया गया बदमाश धर्मेन्द्र पिता भैरु सिंह तंवर उम्र 30 सालनिवासी कुमार मोहल्ला ग्राम कैलोद करताल थाना तेजाजी नगर इंदौर, शहर के राऊ क्षेत्र मे रहकर, अपनी जिले में उपस्थिति छुपाकर जिलाबदर के आदेश का उल्लंघ कर रहा है। उपरोक्त आरोपी की पतारसी करते हुये क्राईम ब्रांच की टीम ने धर्मेन्द्र सिंह तंवर को राऊ क्षेत्र से घेराबंदी कर पकङा।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कुमार मोहल्ला ग्राम कैलोद करताल इंदौर का रहने वाला है तथा उसके खिलाफ इंदौर शहर मे करीब 15 से 20 अपराध, थाना तेजाजी नगर, भवरकुंआ व इंदौर शहर के अन्य विभिन्न थानों मे पंजीबद्ध है, जिसमें अवैध वसूली, अश्लील गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना एवं अवैध शराब की बिक्री करना आदि जैसे कई गम्भीर अपराध के प्रकरण दर्ज है। आरोपी धर्मेन्द्र को अपर जिला दण्डाधिकारी के आदेश के पालन मे थाना तेजाजी नगर द्वारा दिनांक 17.11.17 को जिलाबदर किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए वह वर्तमान में इंदौर के राऊ क्षेत्र में रह रहा था तथा आज भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर आरोपी खुलेआम घूम रहा था, जिसे क्राइम ब्रांच द्वारा धरदबोचा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र को पकड़कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना तेजाजी नगर के सुपुर्द किया गया है।