Monday, March 26, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 118 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 58 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 60 आरोपियों, इस प्रकार कुल 118 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

17 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2018- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा कालोनी रेल्वे पटरी के पास ढाबली से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, गुलाब पिता सूरजसिंह तथा विनोद पिता रामकिशन कुमया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 16.00 बजें, गुरूकुल कालोनी राऊ एवं संजय नगर राऊ से ताश पत्तों द्वाराहार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, हुकुमचंद पिता फूलचंद नुनीया, दिनेश पिता प्यारेलाल यादव, रमेश पिता प्यारेलाल यादव, दिनेश पिता कालूराम बागरी, रमेश पिता सिद्धू, विशाल पिता नंदकिशोर चौहान तथा दीपक पिता बहादर सिंग पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 80 एसआर कंपाउण्ड देवास नाका से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गोरेलाल पिता बादर भिलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रू. कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर सर्वहारा नगर रोड़ नं. 2 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 159/2 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी अमर उर्फ ज्ञानी पिता दिलीप जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

09 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 33 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 02 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 33 जमानती वारण्ट तामील किये गये।पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2018- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नलिया बाखल सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मो. रफीक पिता मो. हुसैन खैरादी तथ जयकुमार पिता भैयालाल जी जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 20.30 बजें, अमर पैलेस कॉलोनी एवं मार्तण्ड नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मनोज पिता किशनलाल कहार, दीपक पिता नारायण हिरके, दीपक पिता किशनलाल वर्मा, आजाद पिता गज्जू निकारजे, अमित पिता मलखानसिंह राजपूत, नंदकिशोर पिता रतन साहू तथा भास्कर पिता हीरामन सिरसाठ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018- पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मुण्डला दोस्तदार निवासी भीम उर्फ सतीश पिता रमेश ठाकुर, ग्राम पिवड़ाय निवासी अरूण पिता रंजीत चौहान तथा ग्राम फली निवासी जगदीश पिता भारतसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 71 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2018- पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2018 को 11.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी कलाली के सामने आम रोड़ महूं  से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुये मिलें, यादव मोहल्ला महूं निवासी राधेकिशन यादव पिता पन्नालाल यादव को पकड़ा गया।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, March 25, 2018

चार साल पुराने अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में अवैध संबंधों के चलते पति द्वारा चार लाख की सुपारी देकर करायी गयी थी हत्या पुलिस थाना चंदन नगर एवं आजाद नगर की संयुक्त कार्यवाही में सभी चार आरोपी गिरफ्तार, पांचवे आरोपी की पूर्व में हत्या हो चुकी है।



इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018- वर्ष 2014 में थाना आजाद नगर क्षेत्र में शादी समारोह से लोटते वक्त रात्रि 1.00 बजे इमरान पिता इकबाल निवासी मदीना नगर की हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा चाकूओं से गोदकर कर दी गयी थी इस घटना में इमरान का ममेरा भाई अज्जू उर्फ अजरूद्दीन निवासी आजाद नगर जो कि घटना के वक्त साथ में था, वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस संबंध में थाना आजाद नगर पर अज्ञात आरोपियों के विरूध्द हत्या एवं हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गयी किंतु तमाम प्रयासों के बाबजूद सफलता नही मिल सकी थी ।
शहर के थानों मे पुर्व लंबित हत्या के प्रकरणो का पर्दाफाश कर आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस थाना चंदन नगर व आजाद नगर द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुयें थाना आजाद नगर में वर्ष 2014 में हुयें अंधे कत्ल का पर्दाफाश करतें हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जें से दो चाकू बरामद किये गये है। पांचवा आरोपी छोटू उर्फवसीम पिता रियाज खां निवासी खजराना इंदौर की वर्ष 2015 में थाना खजराना क्षेत्र में हत्या हो चुकी है। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम 1. अफगान पिता नूरमोहम्मद निवासी सिकंदराबाद कालोनी हाल कालिंदी गोल्ड कालोनी इंदौर ( 11 अपराध) 2. इमरान पिता आबिद खान निवासी कबूतर खाना इंदौर (8 अपराध) 3. जफर पिता अय्यूव पठान निवासी कोहिनूर कालोनी आजाद नगर हाल ग्रीन पार्क कालोनी इंदौर ( 7 अपराध) 4. रफीक पिता शरीफ पठान निवासी साऊथतोडा हाल झाडूवाली गली चंदन नगर इंदौर (13 अपराध) का होना बताया।
हत्या का प्रमुख सूत्रधार अफगान वर्ष 2014 में आजाद नगर क्षेत्र में अपनी पत्नि के साथ रहता था इसी दौरान इसकी पत्नि प्रीति से मृतक इमरान के अवैध संबंधो की शंका अफगान को हो गयी चुकि अफगान पूर्व से ही शातिर अपराधी रहा है। किंतु शारीरिक रूप से मृतक इमरान से कमजोर होने के कारण इसके द्वारा कबूतरखाना निवासी आरोपी इमरान के साथ मिलकर हत्या का षणयंत्र रचा व अफगान के द्वारा छोटू उर्फ वसीम तथा रफीक को उक्त हत्या को अंजाम देने हेतु आरोपी इमरान को चार लाख रूपये दिये। इन रूपयों मे से ढेड लाख रूपये आरोपी इमरान नेअपने पास रखे व शेष ढाई लाख रूपये छोटू व रफीक को दे दिये मृतक इमरान अपनी आदत के अनुसार रोज पान खाने मदिना नगर स्थित पान की दुकान पर जाता था जहां आरोपी इमरान ने छोटू व रफीक को घटना को अंजाम देने के लिये मृतक इमरान का चेहरा दिखवाया। रात्रि में इमरान व अज्जू जब शादी समारोह से वापस अपने घर लोट रहे थे तो रात्रि करीब 1.00 बजे घर के पास वाली गली में आरोपी छोटू उर्फ वसीम, रफीक व इनके साथी जफर ने इमरान पर चाकूओं से हमला कर दिया अज्जू के बीच में आने पर इन्होने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया घटना के उपरांत तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये अस्पताल पहुंचने पर इमरान की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी अफगान वर्ष 2015 में अपनी प्रेमिका राधिका की हत्या के अपराध में भी थाना खजराना में गिरफ्तार हो चुका है। यह फर्जी नोटरिया बनाकर लोगो के साथ लाखों रूपये की धोखाधडी करने में माहिर है इसके द्वारा कई नोटरी वकीलों के जाली स्टांप भी बनाये गये है थाना एमजी रोड में भी यह फर्जी नाम लिखाकर धोखाधडी के मामले में फरार है। आरोपी रफीक पूर्व में सीरियल गोलीबारी की घटनाओ में शामिल रहा हैसाथ ही पूर्व में भी हत्या कर चुका है।
उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, निरीक्षक विनोद कुमार दिक्षीत, उनि. मनोज कटारिया, उनि. अक्षय खडिया, प्रआर. राकेश सिंह आर. आरीफ खान, विनोद शर्मा, अरविन्द सिंह, विश्वास  की महत्वपुर्ण व सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 131 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 66 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 65 आरोपियों, इस प्रकार कुल 131 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 38 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोड़ नं.9 परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 46 आदर्श मौलिक नगर इंदौर निवासी दीनदयाल पिता मोहनलाल मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 23.45बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सबरा मदरसा के पास राजीव नगर खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मो.जाकिर पिता मो.जफर, रमजान पिता जुम्मा काले खां, सलमान पिता अरब अली, शुभम पिता बंसत कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 800 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 01.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाती डेरा झोपड़ पट्‌टी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले जितेन्द्र पिता नरू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

13 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 कोशहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 02 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रार्थना तौल कांटा उघोग नगर पालदा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, उषागंज इंदौर निवासी राजसिलावट पिता सुनिल सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 830 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम लिम्बोदी गारी कांकड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लिम्बोदी गारी कांकड इंदौर निवासी अनिल पिता भीमसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 20.15 बजे, मोहन टॉकिज के पास महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 362 किरमानी मोहल्ला महूं निवासी शाहरूख पिता मो. इकबाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग बरलई जागीर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, हतुनिया फाटा निवासी हरिरामपिता धन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम पथवारी हासलपुर थाना मानुपर इंदौर निवासी दिनेश पिता बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।