Thursday, March 15, 2018

मोटर सायकल चोरी करने वाले तथा बिकवाने वाले सहित कुल 3 आरोपी क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त मे, जिनसे एक मोटर सायकल जप्त · दोस्त ने कहा गर्लफ्रेंड बनाने के लिये मोटर सायकल जरुरी है, तो चुरा ली मोटर सायकल


·        

इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर में वाहन चोरी व नकबजनी के वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गयेहै। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की तीन लडके एक चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिये अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान पर खडे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पुलिस थाना अन्नपूर्णा के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर देखा की तीन संदिग्ध लडके एक मोटर सायकल लिये साथ मे खडे हैं, जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा गया। पूछताछप पर इन्होने अपने नाम (1) शुभम बैथव पिता सुभाष बैथव उम्र 24 साल निवासी मं.नं. 150 सी साईबाबा नगर थाना व्दारिकापुरी इन्दौरह, (2)नितीन पिता बालिया अगलछा उम्र 20 साल निवासी म.नं 623 डी प्रजापति नगर इन्दौर तथा (3) उमेश यादव पिता बालू यादव उम्र 25 साल निवासी म.नं 593 डी सेक्टर प्रजापत नगर थाना व्दारिकापुरी इन्दौर का होना बताये। जिनसे उनके पास स्थित मो.सा होन्डा लिवो कंपनी केसंबंध मे संबंध मे पूछताछ करने पर उनके व्दारा बताया गया की वह गाडी शुभम बैथव ने चोरी की थी जिसे वह सभी बेचने के लिये सौदा करने के लिये खडे है। आरोपीगण के पास मौजूद गाडी पर नंबर प्लैट नही थी तथा चौसिज नंबर के आधार पर गाडी को सिटीजन काप एप पर सर्च करने पर गाडी अन्नपूर्णा थाने के अपराध क्रमांक 44/18 धारा 379 भादवि में चोरी होना पायी गयी। आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल होन्डा लिवो जिसका नंबर एमपी-09/व्हीए-7792 को जप्त किया गया तथा आरोपीगण को सदर अपराध मे विधिवत्‌ गिरफ्तार किया जाकर विस्तृत पूछताछ की गयी ।
आरोपी शुभम बैथव ने पूछताछ पर बताया की वह मोटर वाईंडिंग का काम करता है तथा कक्षा 10वी तक पढा है। वह एक लडकी से प्यार करता है लेकिन वह लडकी उसे भाव नही देती तो उसने उसके दोस्त से चर्चा की तो उसके दोस्त ने बोला की गर्लफ्रेंड बनाने के लिये मोटर सायकल होना जरुरी है इसलिये उसने मोटर सायकल दिनांक 24.01.18 को बृजबिहार कालोनी अन्नपूर्णा मे मल्टी की पार्कींग से चोरी कर ली थी तथा गाडी पर मौजूद कुछ पहचान चिन्हो को तथा नंबर प्लैट को हटा दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद जब उसे डर लगा की वहपकडा जायेगा तो उसने गाडी बेचने के लिये अपने दोस्तो उमेश यादव एवं नितिन अगलचा को बोला की उक्त मोटर सायकल चोरी की है यदि वह बिकवा देंगे तो उन दोनो को कमीशन देगा। उसी लालच मे आकर वे तीनो मिलकर, मोटर सायकल को बेचने के लिये दशहरा मैदान के आसपास घूम रहे थे। शुभम के पिता फर्निचर का काम करते है।
आरोपी नितीन ने पूछताछ पर बताया की वह 12वी तक पढा है तथा वर्तमान मे कोई काम नही कर रहा है। 15 दिन पहल उसे उसके दोस्त शुभम ने बताया था कि, उसने एक मो.सा चोरी की है तथा उसे बेचना है तथा वह उसे बाईक देकर भी गया था तो उसने गाडी बेचने के लिये उसके दोस्त उमेश यादव को बोला था तथा वह दोनो भी यह जानते हुये की गाडी चोरी की है कमीशन के चक्कर मे गाडी बेचने के लिये घूम रहे थे। आरोपी के पिता खेती का काम ग्राम कापसी मनावर मे करते है।
उमेश यादव ने पूछताछ पर बताया की वह 8वी तक पढा हैं तथा नईदुनिया प्रेस मे कलर आपरेटर का काम करता है। उसके दोस्त नितीन ने उसे बताया था की एक चोरी की मो.सा है, जिसे बिकवाने पर उन्हे कमीशन मिलेगा, इसलिये वह नितीन एवं शुभम की बातो मे आकर यह जानते हुये की गाडीचोरी की है कमीशन के चक्कर मे गाडी बेचने के लिये घूमने लगा था।
आरोपीगण के कब्जे से एक होन्डा लिवो बाईक जप्त की गयी है तथा आरोपीगण को गिरफ्तार कर अन्य वाहनो व वारदातों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 150 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 72 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 78 आरोपियों, इस प्रकार कुल 150 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

34 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 34 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 04 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खातीपुरा धर्मशाला सुखलिया से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मनीष पिता राजेश परमार, अतुल पिता सुरेश सिंह जादौन तथा सौरभ पिता बब्बूलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 20.45 बजे, सिनर्जी अस्पताल के पास वाली गलीसे सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 163-बी, एस-4 स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी रविकांत पिता उत्तमराव गोन्डाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 900 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मरीमाता चौराहा गणेश मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 61 सत्यसांई बाग कालोनी इंदौर निवासी संजू उर्फ संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी नगर एवं खातीपुरा कलाली के पास से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, आदिनाथ नगर इंदौर निवासी अंकित पिता नन्दलाल गुर्जर एवं 106 आदिनाथ नगर इंदौर निवासी शुभम पिता नन्दलाल गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू व एक छुरा जप्त किया गया।   
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, भगत सिंह नगर इंदौर निवासी विकास पिता रमेश चावरे, 21/5 बाणेश्वर कुंड वाली गली बाणगंगा नाका निवासी लक्की पिता विजय, 161/2 डबगर मोहल्ला इंदौर निवासी मुकेश पिता रज्जू कुमायु, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू, एक चाकू व एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

14 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविकाचलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घाटा बिल्लौद पेट्रोल पंप के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, धनुष पिता मूलचंद, नवाब खां पिता हबीबी खां, अमजद पिता मो.पटेल, राजाराम पिता मांगीलाल प्रजापत तथा करामत पिता मिरू पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेंसे 1240 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिकलौंडा रोड़ दौलताबाद कलाली के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, दौलताबाद निवासी बजेसिंह पिता चंपालाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रू. कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 17.00 बजे, नादेढ़ पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम नादेढ़ निवासी बद्रीलाल पिता बाबू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 14.10 बजे, नेताजी सुभाष मार्ग स्मृति टॉकिज के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 46 गफूर खां की बजरिया इंदौर निवासी साजिद खान पिता फारूख खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेअवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन इमली ब्रिज के नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26 त्रिवेणी नगर इंदौर निवासी राहुल पिता रामा उर्फ रामबाबू सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।     
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





Wednesday, March 14, 2018

फोटो वॉयरल करने की धमकी देने वाला पूर्व पड़ोसी, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में,



इन्दौर-दिनांक 14 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि, मेरा पूर्व परिचित विनीत वानखेड़े, जिसको मैं पिछले 04 सालों से जानती हूं। हमारी नार्मल बातचीत होती रहती थी, किन्तु मेरे द्वारा विनीत से बातचीत करना बंद कर दी, जिसके उपरांत विनीत अक्सर मुझे कॉल व अश्ली मैसेज कर परेशान कर रहा है और साथ ही मेरे रिश्तेदारों को मेरे चरित्र के बारें में अर्नगल बातें बता रहा है। विनीत केपास मेरे कुछ पर्सनल फोटो है, जिसको लेकर वह अक्सर मेरे को कॉल कर मिलने के लिये बुलाता है और नहीं मिलने पर मेरे फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वर्तमान में मेरे द्वारा जो एयरटेल की सिम उपयोग की जा रही थी, वो सिम अचानक बंद हो गयी, जिस पर मेरे द्वारा कंपनी से पता किया तो, उक्त सिम विनीत वानखेडे द्वारा चालू कराई जाना पता चला, जो वर्तमान में भी विनीत के पास चल रही है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक विनीत वानखेड़ पिता सुरेश वानखेड़े उम्र 25 वर्ष निवासी 65 गणनायक नगर मयूर हॉस्पिटल के पीछे खजराना इन्दौर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना खजराना के के सुपुर्द किया गया है। अनावेदक ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में आवेदिका का पड़ोसी रह चुका है। वर्तमान में विनीत प्रायवेट कंपनी में जॉब करता है।



नशा करने के लिये मोबाईल चोरी करने वाले दो शातिर चोर क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में, जिनसे चोरी किये हुए एक दर्जन मोबाईल फोन जप्त। · पलक झपकते कर लिया करते थे जेब से मोबाईल चोरी, भीडभाड वाले स्थानो पर देते थे वारदात को अंजाम। · आरोपीगण ने जेल से छूटते ही फिर शुरु की मोबाईल चोरीयाँ, पूर्व मे भी कई बार चोरी के अपराध मे हो चुके है बंद, दोनो आरोपीगण के हैं दर्जनो अपराध।


·      

इन्दौर- दिनांक 14 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर में मोबाईल चोरी व जेब कटिंग आदि जैसे अपराधो व अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच व्दारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की दो व्यक्ति राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र मे सेमसंग कंपनी के महंगे एवं नये मोबाईल काफी सस्ते दाम मे बेचने के लिये खडे हैं। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं  पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मुताबिक सूचना के मौके पर पहुंचकर देखा की दो व्यक्ति हाथ मे मोबाईल लिये बेचने के लिये खडे हैं जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा। पूछताछ पर उन्होने अपने नाम  तथा नाम पता 1. एजाज पिता मोहम्मद सेहजाद उम्र 22 साल नि. म.न 38 विजय पैलेस कालोनी मदरसे के पास वाली गली इन्दौर एवं 2. शेरु पिता वसिम मुन्ना खाँ  उम्र  34 साल निवासी विजय पैलेस कालोनी राजेन्द्र नगर का होना बताये। उनके पास रखे नये मोबाईल फोन के संबंध मे पूछताछ करने पर उनके व्दारा बताया गया की मोबाईल चोरी किये गये है। मोबाईल के आईएमईआई नंबर का मिलान करने पर एक सेमसंग जे-2 मोबाइल थाना राजेन्द्र नगर के अपराध क्रं. 136/18 धारा 379 भादवि का पाया गया, जिसे आरोपीगण के कब्जे से जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपीगण को विधीवत्‌ गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी, जिसके आधार पर आरोपीगण के कब्जे से अन्य 5 मोबाईल भी जप्त किये गये हैं,जो उन्होने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र से चोरी करना बताये हैं।
आरोपी एजाज ने पूछताछ पर बताया कि, वह पेंटर का काम करता है तथा कक्षा पाँचवी तक पढा है। उसके विरूद्ध करीब आधा दर्जन अपराध थाना राजेन्द्र नगर, पंढरीनाथ, जूनी इंदौर क्षेत्रान्तर्गत पंजीबद्ध है। वह वर्ष 2008 से चोरी व जेब कटिंग के अपराध कर रहा है । हाल ही मै जूनी इन्दौर थाना क्षेत्र मे उसके साथी गुल्ला को नशे का ओवरडोज उसके व्दारा दिया गया था जिससे गुल्ला (कुखयात गुंडे फौजा का भाई)  की मौत हो गयी थी तथा उसके विरुध्द थाना राजेन्द्र नगर मे अपराध धारा 304 भादवि का पंजीबध्द किया गया। आरोपी 25.02.18 को ही जेल से छूटा था और जेल से छूटते ही उसके व्दारा मोबाईल चोरी एवं जेब कटिंग करना शुरु कर दी गयी थी ।
आरोपी शेरु ने पूछताछ पर बताया कि, वह ड्रायवरी का काम करता है। उसके विरुध्द थाना राजेन्द्र नगर, भंवरकुआं, रावजी बजार, व जूनी इंदौर, थाना क्षेत्र मे करीब 8 अपराध चोरी एवं जेब कटींग के पंजीबध्द हैं। वह कुछ दिन पुर्व ही थाना रावजी बाजार मे मोबाईल चोरी मे बंद हुआ था तथा 20.02.18 को ही जेल से रिहा हुआ था तब से अपने  साथी ऐजाज के साथ मिलकर बसो मे, हाटबाजार के आसपास भीडभाड वाले स्थानो पर  मोबाईल चोरी कर रहा है। आरोपीगण के कब्जे से सैमसंग कम्पनी का जे-2 मोबाईल, जे-5, ओप्पो कम्पनी के करीब आधा दर्जन मोबाईल जप्त किये गये हैं। आरोपीगण नशा करने के लिये मोबाईल चोरी किया करते हैं तथा सस्ते दामो मे मोबाईल बेचकर नशा किया करते है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा उक्त जप्त किये मोबाईल फोनो के आवेदको की तलाश की जा रही है।

Tuesday, March 13, 2018

क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में अवैध हथियार रखने वाले 04 आरोपी गिरफ्त में, · आरोपियो से देशी पिस्टल व देशी कट्‌ट सहित कुल 15 हथियार एवं 04 जिन्दा कारतूस बरामद · पकडे गये आरोपियों में गंधवानी जिला धार का सिकलीगर भी है शामिल


·   
इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2018-शहर मे अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में अवैध हथियारो की खरीद-फरोखत व इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी व प्रभावी कार्यवाही के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के पालन में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में कार्यवाही हेतु समुचित दिशा-निर्देश दिये गये।      
               क्राइम ब्रांच इन्दौर के द्वारा अपने मुखबिर तंत्र के माध्यम से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी तो, उसमें यह बात सामने आयी कि गंधवानी जिला धार के सिकलीगर के द्वारा अवैध हथियार बनाकर इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में बेचना प्रारंभ कर दिया है। इन सिकलीगरों पर निगाह रखने के लिये क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा अपने मुखबिरों को लगाया गया जिसके बाद एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंधवानी जिला धार का रहने वाला एक सिकलीगर महिपाल सिंह अवैध हथियारों की डिलीवरी देने इंदौर आ रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना पंढरीनाथ पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर महिपाल सिंह सिकलीगर को पकड़ा गया जिसकी तलाश करने पर उसके थैले में चार 12 बोर के देशी कट्‌टे व दो 32 बोर की पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस सहित बरामद किये गये। आरोपी महिपाल सिंह ने पूछताछ मे इंदौर के कुछ लोगों को अवैध हथियार बेचना स्वीकार किया एवं उनके नामबताये। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह और उसके सिकलीगर साथी इंदौर के अलावा उज्जैन एवं प्रदेद्गा के बाहर महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेद्गा आदि जगहों पर भी हथियार बनाकर सप्लाई करते है। आरापी सिकलीगर महिपाल सिंह पूर्व में भी अवैध हथियार बनाने व बेचने के आरोप में थाना गंधवानी जिला धार में कई बार बंद हो चुका है। आरोपी महिपाल सिकलीगर वर्तमान में गंधवानी में पंचर सुधारने की दुकान चलाता है एवं इसी की आढ़ में अवैध हथियारों का धंधा भी करता है।

                                महिपाल सिंह सिकलीगर से प्राप्त जानकारी के आधार पर गाड़ी अड्‌डा रावजी बाजार में रहने वाले सन्नी पिता देवराज चिरावड़े निवासी 20 क्वार्टर गाड़ी अड्‌डा रावजीबाजार को थाना क्राईम बांच एवं थाना रावजीबाजार द्वारा संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया। आरोपी सन्नी चिरावड़े के पास से दो 12 बोर के देशी कट्‌टे एवं एक 32 की बोर पिस्टल मय जिन्दा कारतूस सहित प्राप्त हुए। आरोपी सन्नी नगर निगम में साफ सफाई करने के साथ ही स्कूल कालेज में डांस सिखाने का काम भी करता है, जिसके लिये आरोपी सन्नी मुंबई व दिल्ली जैसे बड़े शहर भी कई बार जा चुका है। आरोपीसन्नी अपने आसपास के लोगों में अपना रौब दिखाने के लिये अपने पास हथियार रखता है और लोगों को डराने धमकाने का काम भी करता है। 
                 इसी प्रकार महिपाल सिंह सिकलीगर से प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच और थाना रावजी बाजार की संयुक्त कार्यवाही में एक अन्य आरोपी गौरव पिता महेश सेन निवासी तेजाजी मोहल्ला कोदरिया थाना महू को थाना रावजी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक 315 का बोर कट्‌टा, एक 12 बोर का कट्‌्‌टा एवं एक 32 बोर की पिस्टल मय जिन्दा कारतूस के बरामद किये गये। आरोपी गौरव ग्राम कोदरिया में गाडी चलाने का काम करता है, इसके अलावा आरोपी अपनी खुद की दुकान पर नाई का काम भी करता है। आरोपी सिकलीगर से हथियार खरीदकर आगे मुनाफा कमाने के लिये खरीद कर लाया था, लेकिन हथियार बेचने के पूर्व ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
                 इसी प्रकार महिपाल सिंह सिकलीगर से प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच और थाना खजराना की संयुक्त कार्यवाही में एक अन्य आरोपी ध्र्रुव पिता लाल मनोहर निवासी 323 वैभव लक्ष्मी नगर वेलोसिटी टाकिज के पीछे को थाना खजराना क्षेत्र से गिरफ्तारकिया, जिसके कब्जे से एक 315 बोर कट्‌टा, दो पिस्टल 32 बोर मय जिन्दा कारतूस के बरामद किये। आरोपी ध्र्रुव से पूछताछ में पता चला कि आरोपी ध्र्रुव देवास नाका गेरेज पर चार पहिया वाहन की वायरिंग का काम करता हैं। आरोपी थाना रावजी बाजार क्षेत्र का कुखयात बदमाश रहे जग्गी उर्फ जगदीश का भतीजा है। आराोपी की रिश्तेदारी बडवानी व गंधवानी में है। आरोपी ने बताया कि उसकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रूपयों की जरूरत होने पर गंधवानी के सिकलीगर से अवैध हथियार बेचने के लिये खरीद कर लाया था।
                            
                                विगत कुछ वर्षो मे हुई आपराधिक वारदातो मे जानकारी सामने आई थी कि इन वारदातो मे ज्यादातर अवैध हथियारो की सप्लाई शहर की सीमा से जुडे अन्य जिलो से की जाती रही है। इसी के मद्देनजर क्राइम ब्रांच इन्दौर द्वारा अपने आसूचना संकलन के माध्यम से उपरोक्त बदमाशो को पकडकर उनके कब्जे से 15 अवैध हथियार एवं 04 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। इस कार्यवाही मे थाना रावजी बाजार, थाना पंढरीनाथ, थाना खजराना के द्वारा क्राइम ब्रांच के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियो को पकड़ने मेंमहत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर आरोपियो के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया।  इन्दौर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही उक्त कार्यवाही से शहर मे कुखयात अपराधियो द्वारा हथियार खरीद कर उनका दुरुपयोग कर होने वाली घटनाओ मे कमी आने की संभावना है।