Wednesday, March 7, 2018

ट्रक ड्रायवर व कंडक्टर को बंधक बनाकर, ट्रक लूट करने वाली गैंग के 6 सदस्य, क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त में · अँधे कत्ल एवं लूट का खुलासा, घटना मे लूटा गया लाखो का माल जप्त। · इन्दौर के अलावा देवास, रायसेन , नरसिंहपुर , एवं भोपाल की घटनाओ का खुलासा।


·               
इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर के विभिन्न थानो मे पूर्व मे हुये अंधेकत्ल, हत्या व लूट आदि गंभीर अपराधों के लंबित प्रकरणों मे आरोपियों की पतारसी कर, उनकी धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की कुछ लोग इन्दौर तरफ से किशनगंज थाना क्षेत्र मे पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाने की तैयारी कर रहे हैं तथा उनके पास देशी कट्टा, छुरे जैसे घातकहथियार भी है। उक्त सूचना पर पुलिस थाना किशनगंज को अवगत कराकर साथ लेकर मौके पर पहुंचकर देखा की 6 लोग हथियार से लैस होकर योजना बना रहे हैं, जो पुलिस को पास आता देख भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबन्दी कर गंभीर नदी की पुलिया के पास से पकडा गया। जिनसे नाम पता पूछा तो उन्होने अपना अपना नाम (1) नवल सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 38 साल नि.ग्राम मं.नं 264 अमरापुरी थाना हीरानगर इन्दौर, (2) राजेश पटेल पिता विनोद पटेल उम्र 40 साल नि. ग्राम अजनौद थाना साँवेर तहसील साँवेर जिला इन्दौर, (3) गुड्डू उर्फ सुनील चौधरी पिता विष्णुप्रसाद चौधरी उम्र 40 साल नि. ग्राम पटाडा थाना बरौठा जिला देवास, (4) सिंगाराम पिता स्व. रणछोड पटेल उम्र 42 साल नि. ग्राम अजनौद थाना साँवेर तहसील साँवेर जिला इन्दौर हाल बापू गाँधी नगर बिरजू के घर के सामने लसूडिया इन्दौर, (5) मुकेश पिता बाबु पुरी उम्र 42 साल निवासी एमआर-10 गंदा तलाब भंगड रोड अमरापुरी इंदौर तथा (6) राजेश गिरी पिता शंकर गिरी उम्र 41 साल निवासी एमआर-10 गंदा तलाब भंगड अमरापुरी काँलेनी इंदौर का होना बतायस। आरोपीगण के कब्जे से एक देशी कट्टा 12 बोर का , एक लोहेका धारधार छुरा, एक लठ, एक सरिया लोहे का जप्त किया गया तथा आरोपीगण का कृत्य धारा 399,402 भादवि का पाया जाने से आरोपीगण को अपराध सदर मे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर, पुलिस थाना किशनगंज द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी नवल सिंह ने पूछताछ पर बताया की वह मूलतः भानगड थाना हीरानगर इन्दौर क्षेत्र का रहने वाला है। उसके विरूद्ध थाना हीरानगर क्षेत्र, शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र मे, ब्यावरा थाने मे ट्रक लूट एवं मारपीट के दर्जन भर अपराध पंजीबध्द है। वह वर्ष 2007 से लूट की घटनाये कर रहा है, सबसे पहले वह हीरानगर थाने मे टवेरा लूट मे बंद हुआ था तथा उसके बाद से लगातार ट्रक लूट की वारदात कर रहा था। उसने बताया की वर्ष 2011 के जून माह मे उसके साथी फूल सिंह पिता ज्ञान सिंह निवासी करनाल हरियाणा के साथ मिलकर ट्रक के ड्रायवर करण सिंह पिता अंगद सिंह, के ट्रक पर ड्रायवर एवं कंडक्टर बनकर उसके साथ काम पर चले गये थे।  करण सिंह ने परचून (किराने) का सामान भरकर ट्रक क्रमाँक एमपी-09/एचजी-2102 से गाडवारा मे एक दुकान मे माल खाली करने के लिये दिनांक 24/6/2011 को निकला तथा माल खाली करने के बाद दिनांक 25/6/11 को माल देकरजो राशी 16 हजार 500 रुपये प्राप्त हुयी थी उसे लेकर वापस आ रहा था तभी फूल सिंह एवं नवल सिंह ने मिलकर उसे रायसेन के जंगल  मे सिर मे राड मारकर उसकी हत्या कर दी थी तथा करण सिंह के शव को जंगल मे फेक दिया था। जब करण सिहं व्दारा लगातार ट्रक मालिक का फोन नही उठाने पर तथा कोई जानकारी नही मिलने पर थाना गाडवारा मे ट्रक मालिक कि रिपोर्ट पर ड्रायवर करण सिंह पिता अंगद सिंह गुर्जर के विरुध्द अपराध क्रमाँक 448/11 धारा 407 भादवि का कायम किया गया था किन्तु आज दिनांक तक करण सिंह गिरफ्तारी नही हो पायी तथा पुलिस व्दारा फरारी मे चालान पेश किया गया । उक्त ट्रक को नवल सिंह एवं फूल सिंह ने हरियाणा मे बेच दिया था तथा ट्रक को गाडरवाडा पुलिस व्दारा जप्त किया जा चुका था। रायसेन पुलिस से संपर्क करने पर थाना उमरावगंज मे अपराध अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर अपराध क्रमांक 101/11 धारा 302, 201 भादवि का कायम किया गया है। उमरावगंज थाना जिला रायसेन को अग्रिम कार्यवाही तथा आरोपी नवल की गिरफ्तारी हेतु सूचना भेजी जा रही है।
नवल सिंह ने पूछताछ पर बताया की उसने अपने साथी राजेश पटेल, गुड्डू उर्फ सुनील चौधरी, सिंगाराम, राजेश गिरी,मुकेश पुरी के साथ मिलकर आज से तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2015 मे मई के माह मे राऊ के पास ब्रिज पर से एक ट्रक को गुड्डू चौधरी की सफेद रंग की सेवरले बीट कार क्रमाँक एमपी-09/सीक्यू-4775 से रोका तथा ट्रक मे चढकर ड्रायवर एवं कंडक्टर के साथ मारपीट करने के बाद उनके हाथ पैर बाँधकर एवं ऑंख को कपडे से बांधकर उन्हे गाडी मे बंधकर बनाकर ट्रक का माल अपने घर पर खाली करके ट्रक को कंडक्टर एवं ड्रायवर सहित रालामंडल मे छोड दिया था। उक्त घटना की पतारसी करने पर उक्त अपराध थाना किशनगंज के अपराध क्रमाँक 213/15 धारा 394 भादवि का पाया गया । घटना मे लूट गया माल परचून (किराने का सामान) एवं इलेक्ट्रानिक सामान आरोपीगण ने बांट लिया था जो की जप्त किया जायेगा। नवल सिंह ने बताया की इसी प्रकार वर्ष 2016 मे उनके व्दारा बागली थाना क्षेत्र से भी अपने साथी राजेश पटेल, गुड्डू उर्फ सुनील चौधरी, सिंगाराम , राजेश गिरी , मुकेश पुरी के साथ मिलकर एक ट्रक जिसमे 550 कट्टे चावल के जा रहे थे, उक्त ट्रक को भी सेवरले बीट कार एमपी-09/सीक्यू-4775 से रोका तथा ट्रक मे चढकर ड्रायवर एवं कंडक्टर के साथ मारपीट करने के बाद उनके हाथ पैर बाँधकर एवं आंख को कपडेसे बांध कर उन्हे गाडी मे बंधकर बनाकर ट्रक का माल अपने घर पर खाली करके ट्रक को कंडक्टर एवं ड्रायवर सहित मक्सी रोड पर छोड दिया था। उक्त मामले मे थाना बागली जिला देवास मे अपराध क्रमांक 436/16 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द किया गया है। थाना बागली जिला देवास को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने तथा आरोपीगण की गिरफ्तारी करने के लिये सूचना भेजी है। आरोपी नवल ने पूछताछ पर बताया की वह पहले भी सोयबीन के ट्रक तथा गेहूं के ट्रक के लूट के मामले  मे थान कोतवाली जिला शाजापूर, ब्यावरा थाना राजगढ मे भी वर्ष 2010 मे बंद हो चुका है ।
आरोपी गुड्डू चौधरी उर्फ सुनील चौधरी ने पूछताछ पर बताया की उसने अपने साथी राजेश पटेल, नवल सिंह , सिंगाराम , राजेश गिरी , मुकेश पुरी  के साथ मिलकर वर्ष 2015 मे किशनगंज थाना क्षेत्र एवं 2016 मे बागली थाना जिला देवास से ट्रक लूटे थे तथा घटना मे उसकी कार क्रमाँक एमपी-09/सीक्यू-4775 का ही उपयोग किया गया था। उसने उक्त कार को नीलेश रामावत निवासी लोक नायक नगर को बेच दिया था। आरोपी गुड्डू वर्तमान मे खेती बाडी का काम करता है तथा पूर्व मे भी सोयबीन के ट्रक तथा गेहूं के ट्रक के लूट केमामले मे थाना कोतवाली जिला शाजापुर, ब्यावरा थाना राजगढ मे भी वर्ष 2010 मे बंद हो चुका है ।
आरोपी राजेश पटेल ने पूछताछ पर बताया कि, उसने अपने साथी गुड्डू चौधरी, नवल सिंह, सिंगाराम , राजेश गिरी , मुकेश पुरी  के साथ मिलकर वर्ष 2015 मे किशनगंज थाना क्षेत्र एवं 2016 मे बागली थाना जिला देवास से ट्रक लूटे थे तथा घटना मे गुड्डू की कार एमपी-09/सीक्यू-4775 का ही उपयोग किया करते थे।  आरोपी वर्तमान मे खेती बाडी का काम करता है तथा कक्षा 12 वी तक पढा है ।
आरोपी सिंगाराम ने पूछताछ पर बताया कि उसने अपने साथी गुड्डू चौधरी, नवल सिंह, राजेश पटेल, राजेश गिरी, मुकेश पुरी के साथ मिलकर वर्ष 2015 मे किशनगंज थाना क्षेत्र एवं 2016 मे बागली थाना जिला देवास से ट्रक लूटे थे तथा घटना मे गुड्डू की कार क्रमाँक एमपी-09/सीक्यू-4775 का ही उपयोग किया करते थे। आरोपी वर्तमान मे खेती बाडी का काम करता है।
आरोपी मुकेश ने पूछताछ पर बताया की उसने अपने साथी गुड्डू चौधरी, नवल सिंह , राजेश पटेल , राजेश गिरी , सिंगाराम  के साथ मिलकर वर्ष 2015 मे किशनगंज थाना क्षेत्र एवं 2016 मे बागली थाना जिला देवास से ट्रक लूटे थे तथाघटना मे गुड्डू की कार क्रमाँक एमपी-09/सीक्यू-4775 का ही उपयोग किया करते थे। उसके विरुध्द थाना हीरानगर मे 34 (2), 34 (1) आबकारी एक्ट, लूट , मारपीट के करीब दर्जन भर अपराध पंजीबध्द है ।आरोपी वर्तमान मे ट्रक चलाने का काम कर रहा है ।
आरोपी राजेश गिरी ने पूछताछ पर बताया की वह वर्तमान मे ईंट के भट्टो का काम करता है तथा पूर्व मे उज्जैन मे एसडीएम श्री नागर के यहां हुई डकैती मे बंद हो चुका है तथा उसके विरुध्द 25 आर्मस एक्ट का भी एक केस पंजीबध्द है। आरोपी राजेश ने बताया कि, उसने अपने साथीयों गुड्डू चौधरी , नवल सिंह , राजेश पटेल , राजेश गिरी , मुकेश पुरी  के साथ मिलकर वर्ष 2015 मे किशनगंज थाना क्षेत्र एवं 2016 मे बागली थाना जिला देवास से ट्रक लूटे थे तथा घटना मे गुड्डू की कार क्रमाँक एमपी-09/सीक्यू-4775 का ही उपयोग किया करते थे। आरोपी राजेश गिरी इन्दौर के कुखयात गुंडे सत्यनारायण लूनिया का मुखय सहयोगी माना जाता है।
               उक्त गैंग का गुजरात की ट्रक कटींग गैंग व देवास की कंजर गैंग के साथ में संबंध के बारें में भी पूछताछ की जा रही है। देवास, रायसेन, नरसिंहपुर एवं भोपाल में आरोपिया द्वारा घटित की गयी घटनाओं केसंबंध में, संबंधित जिलों को जानकारी दी जा रही है एवं सभी संबंधित जिलो के साथ मिल कर अग्रिम वैधानिक कार्यावाही कराई जावेगी।







डकैती की योजना बनाते 4 बदमाश हथियारों सहित, पुलिस थाना मल्हारगंज की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर मे अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देद्गा दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में, पुलिस अधीक्षक मुखयालय पश्चिम इंदौर श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए, 4 बदमाशों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना मल्हारगंज पर आज दिनांक 07.03.18 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, 05 व्यक्ति पीलिया खाल पुलिया के पास छिपकर बैठकर शराब पीते हुए आपस में बातचीत कर रहें हैं कि आज किसी भी हालत में बडा गणपति के पास वाले पेट्रोल पम्प को लूटना हैं। उक्त सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रुपेश द्विवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज पवन सिंघल के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनाई जाकर आरोपियान को पकडने हेतु रवाना किया गया। टीमें मुखबिर द्वारा बताये स्थान परनिर्माणाधीन पुलिया पिलिया खाल पर पहुचे वहां पर 5 व्यक्ति पुलिया के नीचे बैठे दिखे, जो आपस मे पट्रोल पम्प पर डकैती डालने कि योजना बनाने की बातचीत कर रहे थे। तत्काल पुलिस टीम  घेराबंदी कर, चार व्यक्तियों को पकडा गया, जिनमें से उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर नाले में कूदकर मौके से भाग गया। पकडे गये से लोगों से नाम पता पूछने पर अपने नाम- 1. बंशी पिता कालु सोलंकी उम्र 29 साल निवासी 307/5 जनता कालोनी इन्दौर, 2. रवि कुमार पिता कन्हैयालाल ओझा उम्र 27 साल निवासी 171/2 जनता कालोनी इन्दौर, 3. देवेन्द्र  उर्फ बिट्‌टू पिता दिनेश बाली उम्र 24 साल निवासी 103/1 विघा पैलेस छोटा बागडदा रोड इन्दौर तथा 4. अभिषेक पिता भैरूलाल शर्मा  23 साल निवासी 58 सी विघा पैलेस इन्दौर बताये। चारो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से दो चाकू, एक तलवार तथा इनके पास से एक बिना नम्बर कि नीले व काले रंग कि मोटर सायकल  यामाहा एफ.झेड, एक बिना नम्बर की होंडा एक्अीवा गाड़ियां जब्ज की गयी है। चारो व्यक्तियों से इस तरह के सामान के साथ एकत्रित होने का कारण पूछते बडा गणपति पेट्रोल पम्प को लूटने के ईरादे से इकट्ठा होना बताये एवं मौके सेभागे उनके साथी का नाम पारस निवासी जनता कालोनी इन्दोर का होना बताया।
घटना दिनांक की रात्रि को ही फरियादी नरेंद्र व मोहल्ले के अन्य लोग मुकेश, राजेश, विष्णु, जगदीश सेन आदि द्वारा उनके चार पहिया वाहनों में सिलसिलेवार तोडफोड कर नुकसान करने की रिपोर्ट लिखाई थी जिस पर से उक्त प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपियान से विवेचना के दौरान सखती से पूछताछ करते, उक्त गाडियों में तोडफोड करने की वारदात भी कबूल की है। जिससे अपराध क्रमांक 105/18 धारा 336,427 भादवि. में  भी उक्त चारों आरोपियों की गिरफ्तारी ली गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री पवन सिंघल, उनि अऱविन्द मचार, उनि. विजेन्द्र शर्मा, सउनि. महेश मोहर, प्रआर. 2661 विजय बहादुर, प्रआर. 243 ऋतुराज, आर. 12 निर्मल, आर.744 कष्णकुमार, आर.755 धीरेन्, आर. 3036 अर्जुन, आर.50 रामनरेश तिवारी, आर.2052 शिवकुमार, आर.1066 जितेन्द्र तथा आर. 3164 दीपू यादव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उक्त सराहनीय कार्य करनेवाली टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।



Tuesday, March 6, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 121 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 69 आरोपियो तथा पश्चिमक्षेत्र में 52 आरोपियों, इस प्रकार कुल 121 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 06 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 03 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्तमिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बर्फानी मंदिर के पीछे कृष्णबाग कालोनी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, रूपेश पिता लोभीराम भुवनेश्वर, संतोष पिता कैलाश सांवले, धरम पिता मदन खांडे, अरूण पिता बदीमा सांवले, अजय पिता रमेश खाण्डे तथा रमेश पिता मुरार भालसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2370 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को जनता क्वाटर्स चौराहा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, संजय पिता मोहनदास माखीजा, सोनू उर्फ सोनिया पति राजेश गेहलोत, रितेश पिता किशनलाल मरमट, संदीप पिता रमेश बैण्डवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 05मार्च 2018 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना हाट मैदान धोबीघाट छावनी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1/ए ब्लाक आईडीए बिल्डिंग चोईथराम मण्डी के पास रहने वाले राज उर्फ पण्डित पिता मुकेश कनोजिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 06 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 05 मार्च 2018 को 04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2018-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रानी पैलेस कालोनी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अमीन पिता अब्दुल हक, जाकिर पिता शब्बीर आलम तथा मो. युसूफ पिता मम्मू खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2110 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 16.30 बजे, नूरानी नगर चौराहा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 1278 चंदन नगर हाल ग्राम बांक इंदौर निवासी अकबर खान पिता राजू खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 15.00बजे, ग्राम भड़किया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, प्रदीप पिता कुन्दनलाल चौधरानी, गज्जू उर्फ गजेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 06 मार्च 2018- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 06.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी के पास विदुरनगर चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 105 संजय नगर राऊ इंदौर निवासी संतोष पिता तेजराम बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रू. कीमत की 250 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 19.40 बजे, लेबड़ मानपुर रोड़ टीसीआई ढाबे के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम खेड़ी सिहोद थाना मानपुर इंदौर निवासी दिलीप पिता राधेश्याम राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 18.50 बजे, फोरलाइन पांजरिया ब्रिज के नीचे से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, डांक अकोलिया थाना पीथमपुर जिला धार निवासी विक्की पिता हरिप्रसाद पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रू. कीमत की 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 22.40 बजे, वैशाली ढाबा सेन्टर पांईट ग्राम राऊखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले संतोष पिता गोपालसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को ग्राम राजपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम राजपुरा निवासी अनिता पति गोपी भांवर तथा ग्राम राजपुरा निवासी दशरथ पिता देवीसिंह पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2018 को 0.30 बजे, कंडिलपुरा शिव मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 8 कंडिलपुरा इंदौर निवासी मोहित पिता महेश यादवको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पुलिस थाना खजराना का शातिर बदमाश शिवा उर्फ छोटी उर्फ नरेंद्र,राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर -दिनांक 05 मार्च 2018-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मनोज राय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री मनोज रत्नाकर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश शिवा उर्फ छोटी उर्फ नरेंद्र पिता राकेश पटेल उम्र 21 साल निवासी मुमताज बाग कॉलोनी खजराना इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी शिवा उर्फ चोटी उर्फ नरेंद्र खजराना का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा-मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी,अवैध हथियार रखने आदि जैसे कुल 08 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी शिवा उर्फ चोटी उर्फ नरेंद्र को  पुलिस थाना खजराना द्वारा गिफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केंद्रीय जेल भोपाल भेजा  जा रहा है।
उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना कमलेश शर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Monday, March 5, 2018

कार से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 4 आरोपी, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में, आरोपियो के कब्जे से अवैध गांजा एवं एक टाटा इंडिका कार सहित कुल 5,00,000/- रूपये कीमत का माल बरामद



इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2018-द्गाहर में अपराध नियत्रंण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र में मादक एवं नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालों व इनमें संलिप्त अपराधियों पर नकेल कसने हेतु पुलिस उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेश कुमार द्विवेदी द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
क्षेत्र में मादक एवं नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले एवं क्रय विक्रय करने वालों पर सतत्‌ निगाह रखी जा रही थी। इसी तारतम्य में मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई की चार व्यक्ति एक टाटा इंडिका कार नंबर एमपी-09/सीके-8351 से धार से अवैध गांजा लेकर डिलेवरी देने के लिये जीरा फेक्ट्री के पास स्कीम नंबर 71 झोपड़ पट्टी में आने वाले है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना चंदन नगर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां पर मुखबिर द्वारा बताये नंबर की कार आती दिखी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।  पुलिस द्वारा गाडी में सवार चारों व्यक्तियों के नाम पते पूछने पर उन्होने अपने नाम 1. कपिल पिता शैलेष जोशी उम्र 25 साल निवासी वैशाली नगर इंदौर, 2. राजू उर्फ बच्चा पिता राम सिंह भीलाला उम्र 29 साल निवासी जीरा फेक्ट्री के पास स्कीम 71 झोपड़ पट्टी इंदौर, 3. रविन्द पिता अवधूत चंदवासकर उम्र 53 साल निवासी स्कीम 71 झोपड़ पट्टी इंदौर एवं 4. बने सिंह पिता केशर सिंह राजपूत उम्र 53 साल निवासी ईमली रोड मानपुर इंदौर के होना बताये। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 3.5 किलो मय कार के बरामद किया गया, जिसकी इंटर नेशनल मार्केट में  5,00,000/-रूपये कीमत है। पुलिस द्वारा उक्त अवैध गांजा व वाहन जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूध्द  8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जाकर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।
         पकड़े गए आरोपियों में राजू उर्फ बच्चा एक आदतन शातिर बदमाश है, जिसके विरुद्ध शहर में विभिन्न प्रकार के  एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है जबकि आरोपी कपिल एक पढ़ा लिखा व्यक्ति होकर इंजीनियर है, जो कि दिल्ली में नोकरी करता है। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक रिकार्ड व इसमें संलिप्त होने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्रीयोगेश सिंह तोमर व उनकी टीम के उनि. अक्षय खडिया, उनि. वीरेन्द्र कुमार बरकरे, सउनि. घनश्याम मिश्रा, प्रआर.अशरफ अली तथा आर. जोगेश लश्करी की सराहनीय भूमिका रही।





इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी, रंगपंचमी के अवसर पर शहर में निकलने वाली गैरो के मार्ग की विशेष चैकिंग




इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से तथा महत्वपूर्ण दिवस व त्यौहार आदि को दृष्टिगत रखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग प्रतिदिन की जा रही है।
          इस कड़ी में आज दिनांक 05.03.18 को रंगपंचमी त्यौहार के अवसर पर  बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर में निकलने वाली रंगारंग गैर के मार्ग व अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।






दोस्ती के लिए परेशान करने वाला स्कूल का पूर्व परिचित मित्र, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में फोटों एडिट कर फेसबुक पर डाल दी थी युवती की फोटो



                           
इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2018-इंदौर शहर मेंमहिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि, मैं प्राईवेट कंपनी में नौकरी करती हूं। मेरा पूर्व परिचित राधे उर्फ नरेन्द्र मालवीय जो कि मेरे साथ एक ही स्कूल व एक ही कॉलेज में पढाई करते थे जहां पर हम लोगों की नार्मल बातचीत होती रहती थी। नरेन्द्र मालवीय द्वारा मुझें बार-बार कॉल कर दोस्ती करने के लिए बोल रहा था जिस पर मेरे द्वारा मना करने पर नरेन्द्र द्वारा जान सें मारने की धमकी दे रहा है और नरेन्द्र मालवीय द्वारा मेरी फेसबुक आईडी सें मेरी फोटो को एडिट कर फेसबुक पर अपने साथ पोस्ट कर दी है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक नरेन्द्र उर्फ राधे पिता रामकृष्ण मालवीय उम्र 24 साल निवासी 353 वैभवलक्ष्मी नगर इंदौर को पकडकर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना विजय नगर के सुपुर्द किया गया है। अनावेदक नरेन्द्र ने पूछताछ में बताया कि, मैं मूल रूप सें जिला हरदा के पास चौकडी गांव का रहने वाला हूं। मैंने बीकॉम किया है और वर्तमान में रोजगार की तलाश कर रहा हूं। मैं और आवेदिका पूर्व में एक ही स्कूल में पढतें थें तो हमने अपना मोबाईल नंबर एक्सचेंज कर लिया था। उसी समय मुझें आवेदिका नें फोटो दिया था जिसें मेरे द्वारा एडिट कर खुद की फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिया था।



तेजाब डालने की धमकी देने वाला ऑटो ड्रायवर, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि, मैं शादी शुदा महिला हूं, मेरा विवाह 14 साल पूर्व हुआ है। मेरा पूर्व परिचित नवीन पांचाल निवासी बाणगंगा इंदौर में ऑटो चलाता है और मेरे पति का दोस्त है। मेरे पति फिलहाल जेल में है तब ही सें नवीन पांचाल मुझसें कहने लगा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं, तुम मुझसें बात करों, बात नही करोंगी तो मैं तुम्हारे चेहरे पर तेजाबडाल दूंगा। साथ ही मेरे घर के चक्कर लगाता है व कॉल कर अशलील बातें कर परेशान कर रहा है ।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक नवीन पिता जानकीलाल पांचाल उम्र 28 साल निवासी मकान नंबर 116 गोंविद नगर खारचा थाना बाणगंगा इंदौर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया। अनावेदक नवीन पांचाल ने पूछताछ में बताया की मैंने आठवी तक की पढाई की है व पिछलें तीन साल सें ऑटों चला रहा हूं। आवेदिका मेरे दोस्त जितेन्द्र की पत्नी है जो शराब बेचता था, राब बेचने के अपराध में जितेन्द्र अभी जेल में है। जितेन्द्र सें मिलने के लिए हम लोग साथ जाते थे इसी के चलते मैंने आवेदिका का मोबाईल नंबर ले लिया था। थाना बाणगंगा पर जानकारी प्राप्त करते हुए पता चला की नवीन पांचाल पर पूर्व में भी अपराध पंजीबध्द्‌ है।



थाना लसूडिया क्षेत्र मे नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का सरगना क्राईम ब्राँच की गिरफ्त मे, जिससे लाखो का माल बरामद


·       
  • ·         आरोपी थाना टाडा क्षेत्र से अपने साथियो के साथ आकर करता था नकबजनी
  • ·         आरोपी भंगू ने उसके साथियो द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे दर्जनो नकबजनी व चोरी करना स्वीकार किया
  • ·         आरोपी के अन्य साथियो के बारें में सुराग लगे, जिस पर कार्यवाही जारी है

 
इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर मे चोरी, नकबजनी आदि की वारदतों पर अंकुश लगाने एवं इनकों घटित करने वाले आरोपियो की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में, पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मोम्मद युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राँच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच इंदौर की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच की टीम को थाना लसूडिया क्षेत्र मे नकबजनी एवं चोरी करने वालो की सूचना प्राप्त हुई कि, इंदौर के नवलखा क्षेत्र मे कुछ लोग नकबजनी व चोरी की घटनाओ मे लिप्त है जो बाग व टांडा क्षेत्र के रहने वाले है। सूचना की तस्दीक करते क्राईम ब्राँच की टीम ने नवलखा व उसके आसपास के क्षेत्रो पर रात दिन लगातार निगरानी रखते हुये एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिसका हुलिया लसूडिया थाना क्षेत्र मे घटित नकबजनी के फुटेज मे एक व्यक्ति से मिलता जुलता पाया गया। जिससे उसका नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम भंगू डाबर पिता कालू डाबर जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम नरवाली नाका फालिया थाना टांडा जिला धार का होना बताया एव नवलखा क्षेत्र मे अपने सास ससुर जोकि मजदूरी का काम करते है, उनके वहा आना जाना होना बताया। आरोपी से कडाई से पूछताछ करने पर उसके एवं उसके साथियो द्वारा लसूडिया थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी नगर कालोनी मे नकबजनी करना स्वीकार की एवं इंदौर जिले के विभिन्न स्थानों, थाना लसुडिया, थाना तेजाजी नगर, थाना विजय नगर आदि क्षेत्रो मे नकबजनी की लगभग 10-15 घटनाये करना स्वीकार किया है।
आरोपी भंगू डाबर, ग्राम नरवाली नाका फालिया थाना टांडा जिला धार का रहने वाला है ओर इंदौर मे सिल्वर स्प्रिंग कालोनी बायपास पर लगभग एकवर्ष पूर्व चौकीदारी का काम करता था। आरोपी भंगू के पास के गांव के रहने वाले मोहन उर्फ खांडा पिता धनसिंह उम्र 29 साल जाति भील निवासी ग्राम छटवानी तह. कुक्षी थाना टांडा जिला धार हाल नेहरु केन्द्र लालवाग इंदौर से अच्छी दोस्ती थी एवं सिल्वर स्प्रिंग की चोकीदारी करते समय मोहन अक्सर भंगू से मिलने सिल्वर स्प्रिंग आता जाता रहता था एवं शराब व मटन की पार्टीया अक्सर करते रहते थे। आरोपी भंगू की चौकीदारी छूटने के पश्चात आरोपी भंगू एवं मोहन उर्फ खांडा द्वारा भंगू के गांव के रहने वाले गणपत पिता इंदू उम्र 18 साल जाति भील गांव नरवाली थाना टांडा जिला धार एवं कानिया पिता खामू उम्र 20 साल  जाति भील नि. गांव नरवाली थाना टांडा जिला धार द्वारा एक गैंग बनाकर इंदौर जिले के विभिन्न क्षेत्रो मे मिलकर नकबजनी व चोरी करने लगे
आरोपी भंगू अपने साथी गणपत एवं कानिया के साथ अक्सर मोहन से मिलने अपने गाँव टांडा से इंदौर बार बार आते जाते रहते थे और शराब, मटन पार्टी करते थे। उक्त शौक को पूरा करने के लिये शराब के नशे मे इन्होने इंदौर शहर मे चोरी एवं नकबजनी करना शुरु कर दी थी। आरोपी मोहन दिन मे इंदौर क्षेत्र के बाहरीईलाको मे रैकी करता था और बाद मे भंगू व उसके साथियो को बुलाकर इंदौर शहर मे वारदाते करने लगा था। आरोपी भंगू अपने साथ बदल-बदल कर उसके गाँव से व्यक्तियो को लाता था एवं मोहन के साथ मिलकर चोरी व नकबजनी की घटना को अंजाम देता था। आरोपियो ने ज्यादातर चोरी व नकबजनी की घटनाओ को घटित करने के पूर्व रैकी कर, सूने व मकानो मे ताले लगे हुये मकानो को टारगेट करते थे।
                आरोपी भंगू ने थाना लसूडिया के महालक्ष्मी नगर मे नकबजनी करने के एक दिन पूर्व इंदौर अपने साथी गणपत एवं कानिया के साथ टांडा जिला धार से इंदौर आकर स्वयं ने व उसके साथिया द्वारा थाना लसूडिया क्षेत्र की कालोनियो मे रैकी की एवं महालक्ष्मी नगर मे एक मकान पर ताला लगा होने के कारण रात मे जाकर नकबजनी की वारदात को अंजाम देकर, सोना चांदी के लाखो रू. के गहने लेकर चले गये थे। इस वारदात मे मोहन इनके साथ नही था एवं इसी प्रकार आरोपी भंगू, मोहन, गणपत एवं कानिया द्वारा लसूडिया क्षेत्र की वाला जी कालोनी मे भी नकबजनी कर घटना को अंजाम दिया था। उक्त आरोपी सभी थाना टांडा जिला धार के आदिवासी क्षेत्र के रहने वाले है। जिला धार व झाबुआक्षेत्र के कई आदिवासी इंदौर मे आकर निर्माणाधीन कालोनी एवं नये बनने वाले मकानो पर चौकीदारी करते है। उक्त आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर अपने गांव के आसपास के रहने वाले चौकीदारो के पास आकर रहने लगते है और वही दिन मे रैकी कर रात को घटना को अंजाम देते है एवं सुबह बस द्वारा वापस अपने गाँव को लौट जाते है तथा वही पर माल बेचकर शराब, मटन पार्टी करते है। आरोपी गणपत एवं कानिया की तलाश क्राईम ब्राँच की टीम द्वारा की जा रही है।
                आरोपी को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना लसूडिया के अप. क्रं. 74/18 धारा 457,380 भादवि एवं अप. क्र. 557/17 धारा 457,380 भादवि मे पकडकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना लसूडिया के सुपुर्द किया गया है। आरोपी से इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र मे घटित नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ  की जा रही है।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 34 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 21 आरोपियों, इस प्रकार कुल 55 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 45 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 45 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2018-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2018 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पीछे बिहारी बस्ती से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, राजा पिता पप्पू बघेल, ऋषि पिता भरोसीलाल चोपड़ा, राकेश पिता रमेश पंवार तथा अजय पिता बाबूलाल सक्सेना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 600 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाहीकी गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 मार्च 2018- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 20.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंयक तोल कांटा बजरंग नगर कांकड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बजरंग नगर कांकड़ इंदौर निवासी हंसराज पिता लल्लू राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।            
       पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 10.55 बजे, संविद नगर सब्जी मण्डी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 143/3 संविद नगर इंदौर निवासी जीतू पिता तुलसीराम जरेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1140 रू. कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।  
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करवाने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 मार्च 2018- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्यू पंजाबी ढाबा तेजाजी नगर पर से अवैध रूप से ढाबेपर लोगों को शराब पिलाते हुए, ढाबा संचालक शुभम पिता भोला त्रिपाठी निवासी कशिश ढाबे के उपर बिलावली तालाब के सामने इंदौर को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 मार्च 2018- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 11.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम गेट से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 40 लोधी मोहल्ला इंदौर निवासी विक्की उर्फ विकास पिता शत्रुघ्न चौबे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 13.50 बजे, गोमा की फेल गली नं. 1 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 19/1 गोमा की फेल इंदौर निवासी शैलेन्द्र पिता रतनलाल लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 12.50 बजे, एमवायएच सुविधा घर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, भाट मोहल्ला जबरन कालोनी जूनी इन्दौरनिवासी सागर उर्फ गौली पिता श्रीकान्त भाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी तथा 29 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 02 गिरफ्तारी तथा 29 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्टतामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 मार्च 2018- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2018 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के सामने सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सिमरोल निवासी विजय पिता गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।