Thursday, February 1, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 182 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 113 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 69 आरोपियों, इस प्रकार कुल 182 अपराधियों एवं असमाजिक तत्व को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

48 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 48 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 15 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2018-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 कों 20.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पीछे निपानिया काकड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विकास पिता श्यामलाल भालके, मुकेश पिता बाबूलाल अहिरवार, लोकेश पिता रमेश सोनाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 कों मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झोपड पट्‌टी मैदान अनुराधा नगर और सरकारी स्कुल भावना नगर लिम्बोदी पट्‌टी से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रवि पिता रमेश गुसाई, गज्जु पिता जगन और दुर्गेश पिता कमल सावंले, संजू पिता रामेश्वर चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 फरवरी 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधा किराना के पास जगजीवन राम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 307 जगजीवन राम नगर इंदौर निवासी कमलेश पिता तुलसीराम लाखरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुड नाले के किनारे पुलिया इंदौर से अवैध शराबले जाते/बेचते हुये मिलें, 70 वृदांवन कालोनी इंदौर निवासी रूपेश पिता कैलाश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें नगदी व 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 00.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्काय हाइट्‌स अपार्टमेंट के पास लिम्बोदी गेट के सामने खंडवा रोड से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, स्काय हाइट्‌स अपार्टमेंट के पास लिम्बोदी गेट के सामने खंडवा रोड इंदौर निवासी जगदीश पिता सरदार सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मंडी हनुमान मंदिर के पास शिवाजी नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम मगरखेडा सांवेर इंदौर निवासी तुजपालंिसह पिता अम्बाराम चौहान को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल जप्त की गई।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 13.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुशवाह नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 55/2 भगतसिंह नगर इन्दौर निवासी रवि उर्फ मायकल पिता घनश्याम बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

26 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।



03 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 03 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2018-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 कों 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास बालदा कालोनी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 84 बडवाली चौकी इन्दौर निवासी विजय पिता राजेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 250 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 फरवरी 2018- पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिंग रोड प्रतिक्षा ढाबेके पीछे मैदान से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पिपल्यापुरा थाना धरमपुरी जिला धार निवासी सोहन पिता जगदीश बुंदेला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला बिजलपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 624 हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इंदौर निवासी प्रकाश पिता स्व. काशीराम जाटव और 500 चमार मोहल्ला बिजलपुर इन्दौर निवासी जगदीश पिता काशीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंहू मंडलेश्वर रोड फाटा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बेरछा निवासी विपिन पिता चुन्नीलाल कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2018- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को 14.40 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखदेव नगर चौराहा 60 फीट रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, रोहन पिता सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त की गई।

                                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, January 31, 2018

पुलिस थाना मल्हारगंज के शातिर बदमाश लखन जाट के विरूध्द रासुका की कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2018-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा क्षेत्र के कुखयात बदमाश लखन पिता ओमप्रकाश जाट उम्र 29 वर्ष निवासी 21 कड़ाबीन इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी लखन जाट पुलिस थाना मल्हारगज का शातिर व कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में वर्ष 2006 से लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा-मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, लूट, अवैध हथियार रखने, हत्या, हत्या का प्रयास आदि जैसे कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर, इसके विरूद्व दिनांक 21.01.18 को थानासेन्ट्रल कोतवाली में व्यापारी को धमका कर, जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज हुआ था तथा आरोपी के विवादित फिल्म पद्‌माावत के रिलिज के दौरान भी थियेटरों में तोड़ फोड़ की योजना थी, जो पुलिस की सक्रियता से विफल हो गयी। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आया। अतः इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें के लिये, अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-2 श्री रूपेश द्विवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री पवन सिंघल व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी लखन जाट को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में आरोपी लखन जाट को पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल जा रहा है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री पवन सिंघल. उनि विजेंद्र शर्मा, सउनि रमेश मंडलोई, प्र.आर ९३४ जगदीश मालवीय तथा आर. मोह. मुसहिक  की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 107 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 49 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 58 आरोपियों, इस प्रकार कुल 107 अपराधियों एवं असमाजिक तत्व को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

15 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 31 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 31 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को 09 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 31 जनवरी 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 87 सुखलिया इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 87 सुखलिया गांव इंदौर निवासी मदन पिता आत्माराम डोरिया, 86 सुखलिया गांव इंदौर निवासी रवि पिता राजाराम तथा अजय पिता सुभाष निवासी सदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपयें कीमत की 13 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018को 14.50 बजें, संजय सेतु पुल के नीचे नार्थ तोड़ा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 103 नार्थ तोड़ा इंदौर निवासी संदीप मानेकर उर्फ गोल्डी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

10 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 31 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 31 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को 26 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2018-पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 कों 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया बसेरा गांधी नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विशाल पिता योगेश खटीक, रितेश पिता नरेन्द्र शर्मा तथा नवीन पिता दिनेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 कों 00.45 बजे, खान कालोनी महूं से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, महूं निवासी संतोष पिता राजा मीनाम तथा गोविंदा पिता नरसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 700 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 कों 19.05 बजे, बजरंग नगर महूंगांव से सट्‌टे कीगतिविधियों में लिप्त मिलें, 35 महूं गांव इंदौर निवासी राधेश्याम पिता जीवन चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 850 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 31 जनवरी 2018- पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को 13.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नैनोद मल्टी के पीछे गांधी नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 206 नैनोद मल्टी गांधी नगर इंदौर निवासी रवि उर्फ गोलू पिता दिलीप बोदड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को 15.40 बजें, ग्राम बसान्द्रा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बसान्द्रा थाना हातोद निवासी राजा पिता विक्रमसिंह कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2018 को 22.00 बजें, ग्राम मांचल से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुयेमिलें, ग्राम बागोदा तलाई इंदौर निवासी संजय पिता देवराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।