Friday, January 19, 2018

इंदौर पुलिस की विशेष महिला सेल द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है, महिलाओ के प्रकरणों का निराकरण


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018- राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान मुंबई के साथ मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के सहयोग से मध्य प्रदेश में महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुये महिलाओं के लिए विशेष सेल की स्थापना पायलट स्टडी के अंतर्गत की गई है।
            इसी के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 5 जिलों - इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर,व सागर में स्थापित किये गई महिलाओं के लिये विशेष कक्ष में दिसंबर 2016 प्रारंभ किये गये हैंं महिलाओं के लिये स्थापित किये गये विशेष कक्ष - मुखयतः हिंसा का सामना कर रही महिलाओं को पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, कानूनी सेवा की मदद देते हैं। इससे पहले इस तरह के कक्ष महाराष्ट्र, हरियाणा, राज्यस्थान, गुजरात में पुलिस के साथ मिलकर शुरू किए गए थे जिसकी परिपाटी पर अब राज्य सरकार के अंतर्गत यह मध्यप्रदेद्गा राज्य का विद्गोष कार्यक्रम बन चुका है।

महिलाओं के लिए स्थापित किये गये विशेष कक्ष के मुखय उद्देश्य : -

·         हिंसा से ग्रसित महिलाओं में आत्म विद्गवास, आत्म-सम्मान, स्वयं की बोध का पुनःनिर्माण करना, तथा अन्य आवद्गयक सेवाओं को तत्काल प्रदान करना। जैसे :- काउंसलिंग, मेडिकल सुविधा, अल्पावास, मनोचिकित्सक, शिक्षण व वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए रेफर करना।
·         हिंसा से ग्रसित महिला के लिए पुरुष के साथ कार्य करना व पुलिस मदद दिलवाना तथा कानूनी सहायता की सुविधा प्रदान करना।
·         महिला व समाज को महिला संबंधी कानून के विषयों में जागरूक करना व महिलाओं के लिए विशेष कक्ष में कार्य का दस्तावेजीकरण करना ताकि समय-समयपर अनुसंधान एवं उचित समीक्षा की जा सके।
·         पुलिस व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूकता के लिए प्रशिक्षण व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना।
·         महिलाओं के लिए विशेष कक्ष के माध्यम से, हिंसा से ग्रसित महिलाओं को ना केवल प्रदेश स्तर पर मदद प्रदान करना है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों, शहरों में जहां पर महिलाओं के लिए विशेष कक्ष कार्यरत है उन से जुड़कर भी ऐसी ग्रसित महिलाओं की सामाजिक तौर पर मदद करने की कोशिश भी महिला सेल के द्वारा की जाती हैं।
·         मध्य प्रदेश के 5 जिलों में स्थापित महिलाओं के लिए विशेष कक्ष के लिए पूर्णकालिक सामाजिक कार्यकर्ता महिलाओं को नियुक्त किया गया है, 5 जिलों में 2-2 सामाजिक कार्यकर्ता कक्ष में कार्यरत है, सभी सामाजिक कार्यकर्ता अनुभवी व टाटा सामाजिक संस्थान द्वारा नियुक्त प्रशिक्षित व शिक्षित हैं।

        इंदौर महिला विशेष सेल की स्थापना दिनांक 04 जनवरी 2017 को थाना परिसर नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा के निकट की गई. उपरोक्त सेल में 1 वर्ष में कुल प्रकरण 450 प्राप्त हुये इन प्रकरणों में अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा के 353, संपत्ति विवाद के 44,वरिष्ठ नागरिकता के 40, शादी के नाम पर झांसा देने के 11, एवं कार्यस्थल पर यौन हिंसा के 2 प्रकरण प्रकाश में आये है। उपरोक्त प्रकरणों को शहर के विभिन्न अलग-अलग थानों के द्वारा भेजा गया तथा कुछ प्रकरण सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों के द्वारा भी भेजे गए। महिला सेल में प्राप्त कुल 450 आवेदनों में से 107 प्रकरण में दोनों पक्षों से बात की गई जिसमे हिंसामुक्त समाज बनाने के लिये दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन पाई।
      महिला विशेष सेल में कार्य के दौरान अन्य विभागों के साथ मिलकर भी कार्य किया गया जैसे कि क्ल्लेक्ट्रेट कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ के साथ सामूहिक चर्चा भी की गई. वर्ष 2017 में प्रत्येक मंगलवार को डीआईजी/एसपी महोदय के समक्ष पुलिस जनसुनवाई में भी भागीदारी महिला विशेष सेल द्वारा निभाई गई।
जिसमें
1.            26 वर्षीय महिला जो पिछले 6 माह से अलग रह रही थी, जिसके पति व सास के द्वारा 9 सालों से घरेलु हिंसा की जा रही थी. उपरोक्त महिला के द्वारा महिला सेल में आवेदन देने के पश्चात्‌ पति व सास को बुला कर बात की गई और ससुराल पक्ष को महिला हिंसा व महिला अधिकारों के विषयमें जागरूक किया गया जिसके परिपेक्ष्य में पुरुष ने पत्नी की परेशानी को समझा और जिम्मेदारी ली है की वह भविष्य में हिंसा नही करेगा . महिला भी अब पहले से ज्यादा सशक्त है और परिवार के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी सेल से जोड़ रही है आज महिला अपने ससुराल में हिंसा मुक्त जीवन जी रही हैं। 

2.            इसी प्रकार एक अन्य महिला उम्र 28 वर्ष निवासी इंदौर ने शिकायत की थी जिसमे उसके मायके पक्ष के चाचा/ चाची द्वारा हिंसा कर सम्पति संबंधी विवाद किया जा रहा था जिसके कारण वह मानसिक और शाब्दिक हिंसा 1 साल से सहन कर रही थी । महिला को पुलिस जनसुनवाई के माध्यम से सेल भेजा गया जिसमे दुसरे पक्ष को सेल बुलाकर बात की गई दुसरे पक्ष ने सम्पति से सम्बंधित कानून को समझा और सहमति बनाई कि दूसरा पक्ष मानसिक और शाब्दिक हिंसा नही करेगा तथा दोनों पक्षो ने किसी भी प्रकार की हिंसा ना करने के लिए अपनी- अपनी जिम्मेदारी ली. अब महिला ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओ के साथ सामूहिक बैठक का आयोजन करने में मदद कर रही है व सेल से दूसरी महिलाओ को लाभान्वित कर रही है ।



अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ, इंदौर पुलिस द्वारा जारी अभियान के अंतर्गत गांजा बेंचने वाला एक और आरोपी क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार।


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर मे अवैध मादक पदार्थ की खरीदी ब्रिकी करने वाले आरोपियों व तस्करों तथा इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु, विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
इस कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई थी, कि थाना जूनी इंदौर मे स्नेह-नगर झोपड़ पट्‌टी मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर आने वाला है। सूचना प्राप्त होने पर थाना जूनी इंदौर क्षेत्र में टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई, मुताबिक सूचना के क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा पुलिस थाना जूनी इंदौर के साथ संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी प्रकाश निगम पिता गणेश निगम जाति भिलाला उम्र 22 साल नि ग्राम धनोरा निकमपुरा तहसील मनावर जिला धार को स्नेह नगर झोपड पट्‌टी मंदिर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बैग सें करीबन 2.5 किग्रा गांजा अवैध रूप से पाया गया।  आरोपी ने पूछताछ मे बताया की वह सातवीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है एवं ड्रायवरी का काम करता है इस कारण उसका कई जगहों पर आना-जाना होता है, ड्रायवरी के काम के दौरान ही उसकी मुलाकात ग्राम अंजनवेड़ा निवासी कमल से हुई थी जो गांजा खरीदकर बेंचने का काम करता था। कमल के संपर्क मे आने पर गांजा बेचने से होने वाले फायदे को देखकर ही वह उसके गॉव के पास के भानपुरा मनावर के रहने वाले रमेश से गांजा खरीदने लगा और खरीदकर, करीब 7-8 माह से इंदौर के जूनी इंदौर, चंदन नगर, भवरकुआ, खुडैल, खजराना क्षेत्र मे अवैध गांजा सप्लाय करने लगा। वह भानपुरा धार के रहने वाले रमेश से 2 हजार रुपये प्रतिकिलो मे गांजा खरीदकर लाता था एवं इंदौर मे 5-6 हजार रुपये किलो मे बेंच देता था।

          शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये उपरोक्त आरोपी से अवैध मादक पदार्थ  कहॉ-कहॉ खरीदी बिक्री करते है आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ कर अन्य आरोपियों के विरू़द्ध भी सखत कार्यवाही की जावेगी।  


लाटरी खुलने के नाम पर लोगों से लाखों रूपये की ठगी कर धोखाधडी के मामले में फरार व ईनामी आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपी अपने साथियों के साथ दूरसंचार कंपनी (आईडिया, एयरटेल व अन्य) का कर्मचारी बन करता था फोन, आरोपी था ठगी करने वाली गैंग का मुख्य सरगना, हजारों लोंगों से कर चुकी है यह गैंग ऑनलाईन ठगी


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018- शहर में पंजीबध्द अपराधों में फरार चल रहे ईनामी आरोपियों की धरपकड़ कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्रसिहं चौहान द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को ऐसे फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु लगाया था।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच थानें पर पंजीबद्ध अप.क्र. 05/17 धारा 406, 419, 420, 120-बी भादवि में फरार चल रहे आरोपी 1. हरिओम यादव नि. ग्राम थोना तह. निवारी जिला टिकमगढ 2. मोचनसाहू नि. 3. कैतकी साहू की तलाश कर गिरफ्तारी हेतू एक पुलिस टीम गठित कर जिला टीकमगढ रवाना किया। क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम व्दारा उक्त फरार आरोपियों की पतारसी के भरसक प्रयास किये गये जिसके परिणामस्वरुप पुलिस टीम व्दारा उक्त अपराध में फरार चल रहे आरोपी हरिओम यादव पिता थानसिहं यादव उम्र 22 साल नि. ग्राम थोना तहसील निवाड़ी जिला टीकमगढ म.प्र. को ग्राम थौना से पकडा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी हरिओम यादव ने स्वीकार किया कि लोगों से, लाट्री खुलने के एवज में टैक्स के नाम पर ठगी का पैसा स्वंय के खाते में अन्य सदस्यों की मदद से जमा करवाता था, तथा इन जमा हुए पैसों को ठगी करने वाली गिरोह व्दारा आपस में बांट लेते थे। आरोपी के बैंक खाते में कई लोगों व्दारा जमा कराये पैसों की जानकारी मिली है। ठगी करने वाली गिरोह में आरोपी हरिओम यादव की भूमिका मूखय रही है।     पूछताछ में आरोपी हरिओम यादव ने बताया कि वह कक्षा 12 वीं तक पढ़ा है व वर्तमान में घर रहकर अन्य प्राईवेट परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है। आरोपी के पिता दुध का व्यापारी है, किन्तु कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालच में आरोपी इन आपराधिक कार्यों मे लिप्त हो गया।
                पुलिस पूछताछ में आरोपी हरिओम यादव ने बताया कि उसनें शैलेन्द्र के साथ दिल्ली जाकर काम सीखा है तथा जिला टीकमगढ के कई गांव थौना, अस्तारी, चौमो, गोबा आदि में इस तरह के कई गिरोह बडे पैमाने पर ऐसी गतिविधियों में सक्रिय है जो ठगी करने का काम करते है। इन गिरोह के सदस्य टेलीकाम कंपनी आईडिया, एयरटेल व अन्य मोबाईल कंपनी की ओर से लाखों रुपये का लकी ड्रा खुलने का मैसेज करते है जिसके बाद जिन्हें मैसेज भेजा गया उन्हें संबंधित टेलीकाम कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन किया जाता है व टैक्स के नाम पर हजारों रुपये स्वयं के खातों में जमा करवा लिये जाते है। ये ठगी करने वाले गिरोह मध्यप्रदेश के कई शहरो इंदौर, नीमच, सागर व अन्य शहरों के लोगों को ही अपना निशाना नही बनाते बल्कि राजस्थान, छत्तीगढ, उत्तरप्रदेश के भी कई शहरों के लोगों को भी अपना शिकार बनाते है। पूछताछ में यह भी मालूम हुआ कि ठगी करने की ट्रेनिंग शेलेन्द्र यादव नाम का व्यक्ति दिल्ली से लेकर आया था व जिसके बाद वह अन्य लोगों को इस प्रकार के प्रशिक्षण देता रहा ।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी हरिओम यादव से पुलिस पूछताछ की जा रही है। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर टीकमगढ जिले के ग्राम थोना व अन्य आसपास के गांव में ठगी कर रहे सक्रिय गिरोह व उनके सदस्यों की जानकारी हासिल कर आरोपियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

                क्राईम ब्रांच पुलिस टीम द्वारा आम जनता से प्रलोभन, छलकपट व धोखाधड़ी से ठगी कर रहे गिरोहों पर लगातार धरपकड की जा रही है, जिससे संभावना है कि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों में कमी आयेगी।  


आपराधिक गतिविधिया संचालित करने वाले कुखयात बदमाश मनोज पिता भैरूलाल राठौर पर की गई रासुका की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018- शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्रा द्वारा क्षेत्र के गुंडे/बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें हेतु सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के कुखयात बदमाश मनोज पिता भेरूलाल राठौर के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही की गई है।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र का कुखयात बदमाश मनोज पिता भैरूलाल राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर के विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कियें जाने के उपरांत भी इसके आपराधिक कृत्यों में कोई कमी नही आई। बदमाश मनोज पिता भैरूलाल राठौर पर हत्या का प्रयास, चाकूबाजी कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने, अवैध वसुली तोड़फोड़ करने एवं अवैध हथियार रखने तथा अवैध शराब जैसे कुल दो दर्जन से अधिक अपराध इंदौर शहर के अन्य थानों में पंजीबध्द है। थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा बदमाश मनोज राठौर की आपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान डीएम महोदय इंदौर के आदेश दिनांक 18.01.2018 के परिपालन में आरोपी मनोज को रा.सु.का. में गिरफ्तार किया जाकर केन्द्रीय जेल भोपाल दाखिल कराया जा रहा है।

             उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर,  उनि. विरेन्द्र कुमार बरकरे, प्रआर. राकेश सिंह, आर. आरिफ खान,  रतन सिंह भदौरिया की महत्वपुर्ण व सराहनीय भूमिका रही।


अवैध मादक पदार्थो का नशा करने वाले 03 आरोपी इन्दौर पुलिस की गिरफ्त मे


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर मे मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले एवं इनका नशा करने वालो आरोपियों पर अंकुश लगाने हेतु, विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह द्वारा क्षेत्र में ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगानें के लिये कड़ी कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों व थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया हैं।
                उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 18.01.19 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत रंगवासा फाटा  हनुमान मंदिर से अवैध रूप से मादक पदार्थब्राउन शुगर को सिगरेट में भरकर नशा करते हुए मिलें, गुरूकुल कालोनी इन्दौर निवासी शिशुपाल उर्फ राजेश पिता भारत यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके पास से एक ब्राउन शुगर की पुड़िया, दो सिगरेट व अन्य नशे करने की सामग्री पायी गयी, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी के विरूद्ध 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
                इसी प्रकार पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 18.01.19 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत निचवासा गुजरखेडा अंबेडकर मंदिर के पास मंहू से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे नशा करते हुए मिलें निचवासा गुजरखेडा इन्दौर निवासी विश्वनाथ पिता किशन मराठा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके पास से पृथक-पृथक गांजा पीने की एक-एक चिलम, व गांजे की पुड़िया व अन्य नशे करने की सामग्री पायी गयी, जिसे विधिवत जप्त कर, दोनों अरोपियों के विरूद्ध 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
                इसी प्रकार पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 18.01.19 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत शनि मंदिर के पास मंहू पिथमपुर रोड सेअवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे नशा करते हुए मिलें डांक बंगले के पास ग्राम अकोदिया थाना पिथमपुर जिला धार निवासी अशोक पिता राधेलाल कुर्मी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके पास से पृथक-पृथक गांजा पीने की एक-एक चिलम, व गांजे की पुड़िया व अन्य नशे करने की सामग्री पायी गयी, जिसे विधिवत जप्त कर, दोनों अरोपियों के विरूद्ध 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।     

                पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थो की नशा खोरी करने वालों के विरूद्ध इन्दौर पुलिस की ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 120 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 68 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 52 आरोपियों, इस प्रकार कुल 120 अपराधियों एवं असमाजिक तत्व को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 19 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को 04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2018 कों 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पान की दुकान के पास मैकेनिक नगर बडी भमौरी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1057/10 नंदानगर इन्दौर निवासी नंदकिशोर पिता स्व. बालचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2160 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।             
                पुलिस थाना खजराना द्वाराकल दिनांक 18 जनवरी 2018 कों मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीना कालोनी खाली ग्राउंड खजराना और ताज नगर बिजली के खंबे के नीचे खजराना इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत की जुआं खेलतें हुए मिलें, हमीद पिता कल्लु खान, शाहबाज पिता वसीम खान और इरफान पिता अब्दुल अजीज, शेख मंजुर पिता शेख अब्दुल, सादिक पिता हनीफ खान, मो. इकबाल पिता मो रफीक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1920 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।        
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 जनवरी 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, पटेल नगर खजराना इन्दौर निवासी अम्बाराम पिता मेवाराम अम्बाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।     
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 667/18 मेघदूत नगर इन्दौर निवासी सचिन पिता हरीसिंह चौहान और मालवा मिल की पक्की चाल परदेशीपुरा इन्दौर निवासी कांहा उर्फ करण यादव पिता सजंय यादव और छोटी खजरानी इन्दौर निवासी राजा पिता लक्ष्मण बडोलें और 514/15 मेघदूत नगर इन्दौर निवासी दीपेश पिता रूपेश को पकडा गया।
पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल के पास न्यु पलासिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 2/3 न्यु पलासिया इन्दौर निवासी शिवकुमार पिता चंद्रपाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा इसके कब्जे से परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदा नगर यशोदा धीमान गेट के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, 2/14 नंदानगर वर्तमान पता पहलवान का मकान रोड न 4 नल के पास इन्दौर निवासी सोनू पिता मोहनलाल सालवी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर- दिनांक 19 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जनवरी 2018 को 06 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।