Tuesday, January 2, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 57 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 18 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 02 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2018-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 कों 13.45 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्की वांडर चिमनबाग इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेंं, 2/2 उषागंज छावनी इन्दौर निवासी नितिन पिता अशोक वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 870 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपरकण बरामद
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 जनवरी 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 11.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबें के पास सांवेर रोड इन्दौर से अवैधशराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम रेवती इन्दौर निवासी जगदीश पिता धनसिंह मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुतार गली पार्किंग नगर निगम कंपाउड इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सोनू उर्फ बिट्‌टू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1540 रूपयें कीमत की  22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
               
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2018-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 11.40 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनोबा नगर सरकारी स्कूल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 46/2 विनोबा नगर सरकारी स्कुल के पास इंदौर निवासी नरेश पिता प्रेमराज कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को23.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गली न 4 सांईराम की दुकान के पास शंकर कुम्हार का बगीचा और भंडारी ब्रिज के नीचें एमआर 4 रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 130/4 शकंर कुम्हार का बगीचा शीलनाथ केम्प इंदौर निवासी विक्की उर्फ गौरव पिता धन्नालाल सुर्यवंशी तथा 52/11 लालगली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी अपचारी बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक खुरफी व एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 02 जनवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमनेवाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 26 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 02 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 26 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2018-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 कों 22.45 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नूरानी नगर चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेंं, ग्राम बांक इन्दौर निवासी अकबर पिता राजु खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयेंनगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 जनवरी 2018- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग रेल्वे ब्रिज के नीचें इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ऋषि पैलेस इन्दौर निवासी रोशन पिता गंगाराम गवालें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना चद्रवतीगंज द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 16.00 बजें, चंद्रावतीगंज इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बुढानिया चंद्रावती इन्दौर निवासी भैरूलाल पिता हीरालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को थाना अन्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गणेश विहार कालोनी इन्दौर निवासी संगीता बाई पति देव कुमार, 71-एल दिग्विजय मल्टी इन्दौर निवासी आरतीपति राजु चौधरी तथा बुद्ध नगर इन्दौर निवासी कविता पति मधुकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 19.00 बजें, ग्राम हिंगोनिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम हिगोंनिया गांधीनगर इन्दौर निवासी कनीराम पिता तुलसीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 19.15 बजें, जयरामपुर कालोनी बगीचें के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 355 बालदा कालोनी इन्दौर निवासी चदंन पिता शकंर गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को शिव सागर ढाबे के पास नेमावर रोड असरावद बुजुर्ग और ग्राम पंचायत के पास कम्पैल थाना खुडैल इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, असरावद बुजुर्ग खुडैल इन्दौर निवासी मुकेश पिता रमेश लोहानी और अंग्रेजी शराब दुकान के पास खुडैल इन्दौर निवासी प्रदीप पिता ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 47 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को मनाट होटल चौराहा चौपाटी एवं सुतारखेडी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, अमानत पार्क कालोनी इन्दौर निवासी सतीश पिता सीताराम वानखेडें तथा ग्राम सुतारखेडी इन्दौर निवासी निखिल पिता अजय यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18400 रूपयें कीमत की 368 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 15.00 बजें, बरलई रोड ग्राम बूढ़ी बरलई इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, पीरकराडिया क्षिप्रा इन्दौर निवासी हंसराज पिता असरूराम ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 14.40 बजें, खान कालोनी रेल्वे पटरी के पास मंहू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, खान कालोनी मंहू इन्दौर निवासी लीलाबाई पति राधेश्याम वास्कले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इाके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 13.30 बजें,निहालपुरमंडी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, निहालपुरमंडी इन्दौर निवासी प्रेमा जाटव पति जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2018-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2018 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इमली बाजार कलाली के सामनें मेंन रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 35 दुर्गा नगर इंदौर निवासी मुकेश पिता उमेश राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Monday, January 1, 2018

इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर- दिनांक 01 जनवरी 2018- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 01.01.18 को 11.00 से 12.00 बजे तक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश श्री ओ.पी.शर्मा के साथ संवाद किया गया। श्री ओ.पी. शर्मा पूर्व में मध्यप्रदेश जिला न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर पदस्थ रहे है।

       श्री ओ.पी.शर्मा के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं :-
01.          अभियोजन अधिकारी जो न्यायालय में सरकार की ओर से अपना पक्ष रखते है, उन्हें आवश्यक प्रश्क्षित किये जानें की आवश्यकता है। जो कि प्रकरण के संपूर्ण पहलुओं पर बारिकी से अभियोजन करावें तथा शासन की ओर से भी अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाना चाहिये और साथ ही प्रकरण में अभियोजन द्वारा मामला सिद्ध पाये जाने पर अभियोजन अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाना चाहिये।
02.          न्यायालय में अभियोजन साक्ष्य के दौरान यदि फरियादी पक्षद्रोही घोषित होने के स्थिति में समस्त प्रकरणों में फरियादी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियोजन अधिकारी द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना चाहिये। इसके अतिरिक्त विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण एवं गंभीर मामलों में फरियादी के वीडियोग्राफी के माध्यम से बयान होना चाहिये तथा शीघ्र विवेचना कर प्रकरणन्यायालय में प्रस्तुत करना चाहिये, जिससे निश्चित ही सजा के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी और पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
03.          शहर में शाम के समय वाहनों का काफी संखया में आवागमन होता है, इसी दौरान पुलिस द्वारा शहर में भीड़भाड़ वाले अनेकों स्थानों पर हेलमेट चैकिंग की जाती है। इस संबंध में मेरा सुझाव यह है कि, हेलमेट चैकिंग शहर के बाहरी हाईवे मार्गो पर की जावे, जिससे निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी।


इस कार्यक्रम में आयें अतिथी श्री ओ.पी. शर्मा के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा श्री शर्मा जी का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये तथा इस दौरान सुझावों एवं अपेक्षाओं पर प्रभावी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही
55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 01 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 दिसबंर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 दिसबंर 2017 को 07 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 48 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
               
अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जनवरी 2018-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 31 दिसबंर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 55 कैलोद हाला लसुडिया इंदौर निवासी सुनील उर्फ भूरा डान पिता रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

  
इन्दौर- दिनांक 01 जनवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन मेंकल दिनांक 31 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

  
09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 दिसबंर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 37 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 दिसबंर 2017 को 16 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 37 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अवैध शराबसहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 जनवरी 2018- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 31 दिसबंर 2017 को 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेजवानी धुरेरी फांटा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम धुरेरी इन्दौर निवासी तेजराम पिता कालुजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें नगदी व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 31 दिसबंर 2017 को 11.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोया सिमरोल इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गोया सिमरोल इन्दौर निवासी संतोष पिता सुखलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें नगदी व 04 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।