Sunday, December 24, 2017

अवैध शराब की तस्करी करनें वाला आरोपी अवैध शराब सहित पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में। आरोपी सें पुछताछ कर नकबजनी की वारदात का हुआ खुलासा, जिसमे करीब 1,80,000/- रूपयें का माल बरामद।



इन्दौर-दिनांक 24 दिसबंर 2017- शहर में अवैध शराब व नशीले प्रदार्थो का कारोबार करने वालें आरोपियों की पतारसी कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री मनोज रत्नाकर द्वारा इंचार्ज थाना प्रभारी चंदन नगर श्री विशाल यादव को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
                 उक्त निर्देश पर थाना प्रभारी चदंन नगर द्वारा पुलिस टीम गठीत कर कार्यवाही के लिए लगाया। पुलिस टीम को इस कडी में कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई की नूरानी नगर चौराहे पर एक रेड कलर की मेस्ट्रो से एक व्यक्ति अवैध शराब की पेटियासफेद बोरी में रखे हुए है और इन्हें लेकर निकलने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए इंदौर से धार रोड़ पर जाने वाले वाहनो की चैकिंग प्रारंभ की गई। चैकिन के दौरान एक लाल कलर की मेस्ट्रो मोपेड़ न. एमपी 09/एनटी 4073 आतें हुए दिखाई दी, जिस पर पीछे बोरी रखी थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को रोका गया तो चालक गाडी छोडकर भागने लगा जिसें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा चालक से पुछताछ करनें पर अपना नाम अरविन्द पिता सुरेश धोलपुरे उम्र 29 साल, निवासी हरिजन कालोनी राजमोहल्ला इंदौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन शराब की कुल 350 क्वाटर कीमत 20,000/-रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूध्द 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्त में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य पुछताछ करनें पर आरोपी नें नकबजनी के अपराध करना स्वीकार किया, जिससे नकबजनी के दो अपराधों का माल जिसमें सोने चांदी के जेवर सहित कुल 1,80,000/-रूपये का माल बरामद कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी उनि. विशाल यादव, उनि. अशरफ अली अंसारी, प्रआर. राकेश सिंह, आर. आरिफ खान, आर. संजीव की महत्वपुर्ण व सराहनीय भूमिका रही ।

महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 24 दिसबंर 2017-शहर में महिलाओं संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने व महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, प्रभावी कार्यवाही करने के उद्‌देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा दिनांक 23 व 24 दिसम्बर 2017 को पुलिस कंट्रोल रूम में महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री गौतम सोलंकी की विशेष उपस्थिति में उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री दीपाली जैन, डीपीओ कार्यालय इंदौर की एडीपीओ सुश्री ज्योति गुप्ता एवं एडीपीओ श्रीमती सुशीला राठौर की उपस्थिति में इन्दौर पुलिस के प्रधान आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर के करीब 50 पुलिस कर्मचारी/अधिकारीगण सम्मिलित हुए।

       उक्त कार्यशाला में महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता व सक्रियता के साथ त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक कानूनी प्रावधानों व इन प्रकरणों में विवेचना के दौरान ध्यान रखने वाली बातों आदि के संबंध में बतायागया। साथ ही वर्तमान परिपेक्ष्य में दंड विधि (संशोधन) अधिनियम 2013 के अंतर्गत संशोधित प्रावधानों धारा-100, 166-क, 228-क, 354, 370 व 376 के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए, संवेदनशीलता के साथ महिलाओं से अच्छा व्यवहार रख उचित वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में आवश्यक जानकारिया दी गयी।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 24 दिसबंर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 आदतन, 04 गिरफ्तारी तथा 47 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को 02 आदतन, 04 गिरफ्तारी तथा 47 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसबंर 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 कों 17.45 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 308 रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी आकाश उर्फ जयकुमार शाक्य पिता राजकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2500 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसबंर 2017- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को मुखबिरसे मिलीं सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चोइथराम मंडी आईडीए बिल्डिंग इंदौर निवासी राहुल पिता नंदकिशोर तथा रेतीमंडी उपमाखेड़ी 94 लाल मल्टी इंदौर निवासी मनीष उर्फ छोटू पिता मनोज परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 150 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को 16.00 बजें, नेमावर रोड़ बायपास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 24 सूरज नगर इंदौर निवासी संजय पिता नागुसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4950 रू. कीमत की 6 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसबंर 2017-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को 09.25 बजें कैलाश कुटी ब्रिज के पास सियागंज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, जग्गा का बगीचा थाना रावजी बाजार इंदौर निवासी रवि उर्फ पदी पिता करणसिंह सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 24 दिसबंर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 दिसबंर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 आदतन, 10 गिरफ्तारी तथा 43 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 दिसबंर 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को 01 आदतन, 10 गिरफ्तारी तथा 43 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसबंर 2017- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 23 दिसबंर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बगोदा निवासी सुदान पिता रामेश्वर, ग्राम बाईग्राम निवासी विक्रम पिता भीमसिंह मानकर, ग्राम घोड़ाबड़ निवासी सुभाष पिता सीताराम भील तथा ग्राम सागरपैसा निवासी सुरेश पिता सोमसिंह बारेला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


Saturday, December 23, 2017

अपहरण के प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु, विशेष जांच दल गठित



इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017-प्रदेश में बालिकाओं व महिलाओं संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने व बालिकाओं की अपहरण की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु, उक्त प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश, माननीय गृह मत्री म.प्र. शासन द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इन्दौर श्री विवेक सिंह द्वारा पुलिस थाना किशनगंज इन्दौर के अप. क्रं. 644/17 धारा 364-ए भादवि के प्रकरण मे त्वरित व सक्रियता के साथ कार्यवाही हेतु, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महूं के नेतृत्व में थाना प्रभारी किशनगंज श्री अरूण कुमार सोलंकी के साथ उनि तिलक करोल व उनि कुंवरसिंह बामनिया की एक विशेष टीम का गठन किया गया है तथा टीम को प्रकरण में गंभीरता पूर्वक विवेचना कर,तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन अवगत कराते हए,  उचित वैधानिक कार्यवाही कर, प्रकरण के तत्काल निराकरण हेतु, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।

अपनी ही बेटी की सहेली को व्हाट्‌सअप पर मैसेज कर परेशान करने वाला 60 वर्षीय पंडित, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में,


इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये  गये है।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि मै एक गृहणी हूं और मेरी एक बेटी है, जिसकी उम्र 13 साल है। अक्टूबर 2017 मेरी बेटी जहां पर गरबा सीखने जाती थी वहां पर मेरी बेटी की सहेली के पिता लालचंद शर्मा भी वहीं मंदिर पर बैठे रहते थे, मेरीबेटी को मुकुट लगाने के बहाने लालचंद्र शर्मा ने अपने पास बुलाया और अजीब हरकत की, जिसके कारण मेरी बेटी काफी डर गयी और वहां से आ गयी। इसके बाद लालचंद शर्मा ने अष्टमी पर मेरी बेटी से भंडारे के बहाने मेरे घर का मोबाइल नम्बर ले लिया, इसके बाद उक्त मोबाइल पर लालचंद्र शर्मा के व्हाट्‌सअप मैसेज आना चालू हो गये जो अभी तक आ रहे है साथ ही ये मेरी बेटी को मैसेज कर छत पर बुलाता है व बात करने के लिये दबाव बना रहा है।

उक्त शिकायत पर व्ही केयर फॉर यू इन्दौर द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए उक्त मोबाइल धारक अनावेदक लालचंद्र शर्मा पिता जानीलाल शर्मा उम्र 60 साल निवासी 9/7 सिंधी कालोनी इन्दौर को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना जूनी इन्दौर के सुपुर्द किया गया है। पूछताछ पर लालचंद्र शर्मा ने बताया कि मेरी लड़की गरबा सिखाने का काम करती है, आवेदिका की लड़की भी वहां पर गरबा सीखने आती थी। उसी दौरान अष्टमी पर मैने उक्त लड़की से मोबाइल नम्बर मांगा था, तो उसने अपने घर का मोबाइल नम्बर दिया था तब आवेदिका की लड़की द्वारा मेरे मोबाइल से हम दोनों की सेल्फी भी ली थी। इसके बाद मैने व्हाट्‌सअप के माध्यम से आवेदिका कीलड़की से मैसेज से बातचीत होने लगी, मेरे द्वारा कई बार उसके छत पर मिलने के लिये मैसेज किये थे तथा मैने ही अश्लील फोटो भी आवेदिका की लड़की को भेजे थे। पुलिस टीम द्वारा अनावेदक का मोबाइल नंबर चैक किया तो कई लड़कियों से चैट करना पाया गया। टीम द्वारा अनावेदक के घर पर जाकर उसे बुलाया गया तो, उसने अपना उपयोग किया मोबाइल छिपा दिया था, जिसे हिकमतअमली व सखती के साथ पूछताछ कर जप्त किया गया। उक्त मोबाइल में व्हाट्‌सअप अनइन्सटाल किया पाया गया, जिसका बैकअप लिया गया तो, उसमें कई लड़कियों को मैसेज करना पाया गया।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 आदतन, 17 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को 02 आदतन, 17 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग नगर काकड जोड देवास रोड लसुडिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, एक्रोपोलिस के सामनें प्यु मार्थ कालोनी मांगलिया इन्दौर निवासी मंटु पिता प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कलदिनांक 22 दिसबंर 2017 को 12.45 बजें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तंजीम नगर खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मकान न 6 तंजीम नगर इन्दौर निवासी शक्ति इसरार पिता अब्दुल रहमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 23 दिसबंर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 आदतन, 14 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को 07 आदतन, 14 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुएं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017-पुलिस थाना द्वाराकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 कों 19.05 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर 60 फीट रोड द्वारकापुरी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 25 सी गणेश मंदिर के पीछे द्वारकापुरी इन्दौर निवासी जगदीश पिता लीलाराम डोडेजा, 323 द्वारकापुरी इन्दौर निवासी जैकी चुगवानी पिता स्व.माधवदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 300 रूपयें नगदी वसट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 कों 16.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर सरकारी अस्पताल सांवेर गेट के सामनें इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, कायस्थखेडी सांवेर इन्दौर निवासी मनोज पिता बालमुकुंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017- पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग ब्रीज के नीचे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, द्वारकापुरी इन्दौर निवासी नानु पिता धन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें नगदी व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टर्मीनल डिपो के सामने सांवेर मांगलिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें,मांगलिया इन्दौर निवासी अनिल पिता मांगिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 32 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सिमरोल इन्दौर निवासी सुरेश पिता गंगाराम भाटी और मेडल सिमरोल इन्दौर निवासी जगदीश पिता गणेश और बगोदा सिमरोल इन्दौर निवासी कमल पिता ओंकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसबंर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 22 दिसबंर 2017 को 13.10 बजें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यश होटल के सामने स्कीम न. 71 डी सेक्टर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कडिया थाना पचौर राजगढ निवासी करण पिता मोरसिंह सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।