Sunday, December 10, 2017

इन्दौर में वाहन चोरी करने वाले 03 आरोपी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में। 6-7 हज़ार रुपए में बेच देते थे चोरी के वाहन। आरोपियो के पास से 12 वाहन जप्त।


इन्दौर-दिनांक 10 दिसबंर 2017- शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगानें व आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दिए गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच व थाना प्रभारी क्राईम ब्रॉच को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देद्गा दिये गये।
उक्त निर्देशपर कार्यवाही करतें हुए क्राईम ब्रांच इंदौर ने इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतू अपने मुखबिर मामूर किये व इंदौर शहर व अन्य क्षैत्र मे रोक लगाने के लिये वाहन चोरो की तलाश की जा रही थी। इसी दरमियान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर इंदौर शहर से दो पाहिया वाहन की चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य 1. राहुल पिता भरतगिरी जाति गोस्वामी उम्र 25 साल नि फ्लेट न0 430 रिद्धी अपार्टमेंट राम कमल रेजीडेन्सी गोमटगिरी इंदौर, 2. अजय पिता रमेश दुबे उम्र 19 साल नि फ्लेट न0 210 हरिओम अपार्टमेंट राम कमल रेसीडेन्सी गोमटगिरी इंदौर. 3. आशोक संवारिया पिता नन्दराम सांवरिया उम्र 32 नि. 496 स्मर्ति नगर छोटा बंगाडदा जिला इन्दौर को पकडा गया। आरोपी राहुल व राम कमल ने पुछताछ मे बताया कि आरोपी वर्तमान मे रेडिमेड कपडो की सिलाई का काम करता है आरोपी पूर्व मे थाना एरोड्रम, गांधीनगर क्षेत्र मे अपने साथी अजय पिता रमेश दुवे के साथ मिलकर चोरी करता था, आरोपी के थाना एरोड्रम मे मारपीट के प्रकरण भी दर्ज है। आरोपी से पुछताछ मे बताया कि उसने इंदौर शहर मे अपने साथी अजय जो कि उसके घर के पास रहता है के साथ मिलकर दो पहिया वाहनचुराये है। आरोपी ने पुछताछ मे बताया कि आरोपी ज्यादात्तर एक्टिवा मेस्ट्रो लेडिज वाहन चुराते थे व अपने साथी अजय दुवे के साथ जो वाहन चुराते थे उन्हे 6-7 हजार रुपय मे आशोक संवारिया पिता नन्दराम संवारिया उम्र 32 नि,496 स्मर्ति नगर छोटा बंगाडदा जिला इन्दौर जो राहूल का दोस्त है को बैच देते थे। और प्राप्त रुपय दोनो आपस मे बांटकर खर्च कर लेते थे ।

   आरोपी अजय ने पुछताछ मे बताया कि आरोपी अजय नशे का आदि था शराब खोरी की लत बचपन से ही लग गयी थी जिसके चलते अजय राहूल जो कि उसके घर के पास रहता है के साथ मिलकर वाहन चोरी की है पुछताछ मे आरोपी ने वताया कि राहुल के साथ मिलकर 16-17 एक्टीवा मेस्ट्रो चुरायी है और चुरायी हुयी गाडीयो को राहूल अपने दोस्त अशोक सांवरिया को 6-7 हजार रु मे बैच देता था। और जो रुपये मिलते थे उन्हे आपस मे बांट कर जुए शराब मे खर्च कर लेते थे। आरोपी से पुछताछ मे बताया कि वर्तमान मे आरोपी अपने चाचा रामनिवास दुवे की नाश्ते की दुकान पर काम करता है ।  आरोपी आशोक संवारिय ने पुछताछ में बताया कि आरोपी वर्तमान मे आटो चालक है यह पूर्व मे कपडे मे प्रेस करने का कार्य करताथा आरोपी से पुछताछ मे बताया कि आरोपी की दोस्ती राहूल गिरी गोस्वामी से है राहूल से उसने कुछ खरीदी थी। पुछताछ मे आरोपी राहूल से 05 गाडिया तथा आरोपी अजय दुबे से 04 एक्टीवा गाडिया व आरोपी अशोक से 03 गाडिया बरामद हुयी है। जिनका विवरण तालिका मे निम्नानुसार दिया गया है जो इंदौर शहर के थाना हीरा नगर , पलासिया, संयोगितागंज, चन्दन नगर, भंवरकुआँ, छत्रीपुरा, मल्हारगंज, परदेशीपुरा, जुनी इन्दौर व अन्य क्षेत्रो की है वाहन चोरी किये है व अन्य वाहनो के बारे में आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।



42 करोड के आबकारी घोटाले का फरार मास्टरमाईन्ड सरगना अंद्गा त्रिवेदी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आरोपी पर 20,000 का ईनाम था घोषित आरोपी जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाडमैर, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, अहमदाबाद, मुम्बाई, सिलवासा, उदयपुर आदी शहरो में काट रहा था फरारी


इन्दौर-दिनांक 10 दिसबंर 2017- शहर में पंजीबद्ध आबकारी घोटाले के आपराधिक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों पतारसी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा दियें गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी व पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्रसिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय शाह द्वारा क्राइम ब्रांच की सभी टीमों को आबकारी घोटाले के  फरार अपराधियों की धरपकड़ कर गिरफ्तारी करने के लिए योजनाबद्ध तरीके  से कार्य करने हेतु लगाया।
 उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम रावजी बाजार थाने के अप. क्र. 172/17 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि में फरार चल रहे ईनामी बदमाश अंश त्रिवेदी पिता स्व. अनिल त्रिवेदी उम्र 21 साल नि. एल.आई.जी. ए/2 जनता कालोनी मंदसौर म.प्र की तलाश करते  हुए पुलिस टीम उदयपुर राजस्थान पहूची। जहां पर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की आरोपी कुछ दिन से उदयपुर में छुपकर फरारी काट रहा है, उक्त सूचना की सत्यता व फरारी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम उदयपुर राजस्थान के हीतावाला टावर नीयर सेलिब्रेशन माल पहूची, जहा आरोपी अंश त्रिवेदी को हीतावाला टावर मल्टी के नीचे से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया व आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर इंदौर आये। आरोपी से पुछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी प्रकरण पंजीकरण उपरान्त इंदौर से फरार होकर जयपुर, जोधपुर, जैशलमैर, बाडमैर, दिल्ली , हरिव्दार, देहरादुन, अहमदाबाद, बॉम्बे, सिलवासा, उदयपुर, आदि स्थानों पर फारारी काटता रहा। प्रकरण के संबंध में आरोपी अंश त्रिवेदी ने बताया कि वह पार्टनरशीप में शराब दुकान संचालित करता था, कारोबार के चलते उसकी पहचान राजू दशवंत से हुई, वर्ष 2015 के बाद से राजू दशवंत ही पिगडम्बर, सांवेर व धरमपुरी की दुकानों को गैरकानूनी ढंग से संचालित करता था जिसके बदले अंश उसे वित्तीय सहायता करता था। राजू दशवंत ने ही फर्जी चालान पेश कर शासन को करोडों को नुकसान पहूचाया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अंश को अग्रीम कार्यवाही के लिए पुलिस थाना रावजी बाजर के सुपुर्द किया गया है । फरारी के दौरान अंश त्रिवेदी जिन लोगों के सम्पर्क में रहा व जिनकी मदद लेता रहा उक्त सभी बिन्दूओं के अलावा प्रकरणसंबंधी अन्य सभी बिन्दूओं पर एसआईटी व एसटीएफ जांच में जुटी हुई है, जांच उपरान्त ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी अंश त्रिवेदी की  पुलिस रिमाण्ड ली जाकर ओर पुछताछ की जावेगी।

 प्रकरण के अन्य शेष आरोपी की तलाश भी क्राईम ब्रांच इंदौर व्दारा की जा रही है  निकट भविष्य में गिरफ्त में आने की संभावना है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 57 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 10 दिसबंर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
      
01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 10 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 दिसबंर 2017 को 01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



इन्दौर- दिनांक 10 दिसबंर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 10 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 10 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 दिसबंर 2017 का 02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 दिसबंर 2017-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2017 कों 21.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर मकान नं. 2317 लुनियापुरा महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 2317 लुनियापुरा महूं निवासी उमेश पिता हुकुमचंद्र अग्रवाल, कोयला बाखल महूं निवासी अजय ठीकरी तथा धामनोद जिला धार निवासी आलोक अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 23510 रू. नगदी, चार मोबाइल व सट्‌टा उपकरणबरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 दिसबंर 2017- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2017 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम नीमखेड़ा नहर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम नीमखेड़ा महूं निवासी अंकुश पिता कैलाशचंद्र जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, December 9, 2017

कुख्यात गुंडे शहजाद उर्फ गुल्ला की गैर इरादतन हत्या के 02 आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में, आरोपी एजाज व एहसान पर भी है शहर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज, मृतक शहजाद भी था शहर का कुख्यात गुण्डा तथा मृतक के भाई सरफराज उर्फ फौजा व सगीर उर्फ अद्‌दा भी हैं शहर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश


इन्दौर-दिनांक 09 दिसबंर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने इंदौर शहर में घटित हो रहे विविध अपराधों व अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व इनमें संलिप्त अपराधियों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्रसिहं (क्राइम ब्रांच) इंदौर द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख उनकी पतारसी व धरपकड के लिए समुचित निर्देश दिये गये ।
क्राइम ब्रांच को इस कार्यवाही में मुखबिर से सूचना मिली कि विजय पैलेस नाले के पुल के निचले हिस्से में फाउंडेशन और पटरी के बीच एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे रहा है, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु क्राईम ब्रांच की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची  जहां पर पूर्व से ही जूनी इंदौर पुलिस थाने की टीम उपस्थित थी, जिन्होंने बताया संदिग्ध मृत अवस्था में है तथा मृतक का नाम शहजाद उर्फ गुल्ला पिता अब्दुल सत्तार 36 साल निवासी 122 साउथ तोडा इंदौर है। मृतक के बारे में पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि इस पर कई दर्जनों अपराध शहर के भिन्न- भिन्न थानो पर पंजीब़़द्ध है तथा मृतक इंदौर शहर के कुखयात गुंडा (अपराधी) सरफराज उर्फ फौजा व सगीर उर्फ अद्‌दा का भाई है।
             क्राईम ब्रांच की टीमा को कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि शहजाद उर्फ गुल्ला ब्राउनशुगर पीने का आदि था तथा दिनांक 07.12.17 को 12.00 बजे लगभग 1. एजाज पिता मोहम्मद शहजाद उम्र 24 साल निवासी विजय पैलेस इंदौर एंव 2. एहसान उर्फ यासीन पिता मो. हनीफ उम्र 32 साल नि पूरणदास का बगीचा गुलजार कालोनी इंदौर के साथ रेल्वे पटरी पुल के पास बैठा हुआ देखा गया था। कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर ने बताया कि इसी दौरान राशीद खान पिता हैदर खान 27 साल नि 18 माणिकबाग कालोनी एंव शेख अकबर पिता शेख शरीफ उम्र 35 साल नि 33विजय पैलेस इंदौर भी रेल्वे पटरी पुल के पास मृतक व उसके साथियों के साथ नशा करने के उद्‌देशय से आये थे।
            उक्त घटना में इन साथियों की संदिग्धता जाहिर होने पर क्राईम ब्राचं एवं थाना जूनी इंदौर की संयुक्त टीमों द्वारा एजाज व एहसान को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान एहसान ने पुलिस टीम को बताया कि मैं, एजाज व मृतक शहजाद उर्फ गुल्ला दिनांक 07.12.17 को ब्राउनशुगर, एबिल तथा इंजेक्शन सिंरींज लेकर पटरी से उतरकर पुल के फाउंडेशन पर बैठकर ब्राउनशुर एबिल में मिलाकर वहां पर पडी हुई पालिथिन को जलाकर गर्म कर रहे थे एवं नशे के लिये एजाज ने स्वयं अपने हाथ की नस में फिर शहजाद उर्फ गुल्ला के हाथ की नस में दो -तीन बार इंजेक्शन द्वारा नशे का डोस दिया व उसके बाद एहसान को भी एक बार हाथ की नस में इंजेक्शन लगाया। पूछताछ में एजाज द्वारा बताया गया कि हैवी डोज हो जाने से शहजाद उर्फ गुल्ला थोडी ही देर में बेहोश हो गया था जिसको छोड़कर हम लोग वहां से चले आये थे। पूछताछ में एजाज व एहसान दोंनों ने संयुक्त रूप से यह भी बताया कि नशा करने के दौरान हमारे पास राशीद खान व शेख अकबर भी ब्राउन शुगर पीने के उद्‌देद्गय से वहां पर आये थे परंतु हम लोगों ने उन्हे ब्राउनशुगर देने से मना कर दिया तो वो लोग वहां से चले गये। राशीद खान व शेख अकबर भी ब्राउनशुगर, इंजेक्शन व पन्नी से नशे करने के आदी है।

उक्त घटना पर पुलिस थाना जूनी इंदौर पुलिस द्वारा मर्ग क्र 30/17 धारा 174 जा.फौ की जांच करते वक्त शार्ट पीएम रिपोर्ट से ज्ञात हुआ कि मृतक शहजाद उर्फ गुल्ला पिता अब्दुल शत्तार की मृत्यु उसको लगाये गये जहरीले व नशीले इंजेक्शन से हुयी है। जांच पर  से मामला धारा 304 भादवि  का पाया जाने से अप क्र 442/17 धारा 304 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मृतक शहजाद को नशीले इंजेक्शन लगाने वाले आरोपी एजाज तथा एहसान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एजाज के विरूद्ध थाना पंढरीनाथ, जूनीइ्रंदौर, राजेंद्र नगर में आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है एवं आरोपी एहसान भी थाना भंवरकुआ में मारपीट के अपराध में बंद हुआ है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 09 दिसबंर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
               
02 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 09दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को 02 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसबंर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 कों 14.45 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर लालगली नाले के पुल के पास परदेशीपुरा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रवि पिता किशनलाल गोखरले, दिलीप पिता मधुकर गायकवाड, महेश पिता गंगाराम फतेपुरिया, विनोद पिता मांगीलाल जेतपुरिया और बबलु पिता श्यामलाल महावर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2620 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 कों 14.10 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर लालगली भागीरथपुरा पुल के पास इन्दौर सेसट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 55 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी यशवंतराव पिता राजाराम देशमुख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 550 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 कों 17.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर सिलीकान वेली पेड के नीचे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रणधीरसिंह पिता सुरमुखसिंह सिद्धु, बाबूलाल पिता तुकाराम मराठा, राजु पिता दयाराम पाटील, शेरसिंह पिता अनारसिंह राठौर, कमल पिता दौलत राठौर, बाबु पिता किश राठौर,  पवन पिता मन्नालाल यादव, सकरू पिता गोविंद पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2620 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसबंर 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भगत सिंह नगर बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 20/5भगतंिसंह नगर बाणगंगा इंदौर निवासी जीतु उर्फ जितेंद्र पिता विक्रम सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास नगर किनारा दुकान के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 993 रविदास नगर इंदौर निवासी प्रेमसिंह पिता देवीजी दायमा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 देशी क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसबंर 2017-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घडीवाला चौराहा कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 526 विनोबा नगर इन्दौर निवासी यशवंतराव पिता राजाराम देशमुख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 09 दिसबंर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 09 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 का 02 गैर जमानती, 15गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 दिसबंर 2017- पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमपी 09 ढाबे के पास रिंग रोड सर्विस सेंटर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बी2 ब्रज विहार कालोनी वैशाली नगर इंदौर निवासी महिपाल पिता स्व. भगवानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें नगदी व 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना चंद्रावतीगंज द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2017 को 13.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कछालिया विष्णु ढाबे के पास मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम कछालिया थाना चंद्रावतीगंज इंदौर निवासी बहादुर पिता भागीरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी कोगिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।