Saturday, November 18, 2017

पुलिस थाना भंवरकुंआ क्षेत्रान्तर्गत डीएवीवी ओडोटोरियम में, महिला सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत एक विशाल सेमिनार का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2017- प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, महिला संबंधी अपराधों पर रोकथाम व उनके त्वरित निराकरण हेतु, पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु जनजागृति अभियान चलाने एवं इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही हेतु निदेशित किया गया है। जिसके तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा महिला की सुरक्षा के लिए, शहर के स्कूल/कॉलेज/होस्टल की छात्राओं के साथ लगातार संवाद स्थापित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अति. पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन श्री अजय शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में, आज दिनांक 18.11.17 को पुलिस थाना भंवरकुआ क्षेत्रार्न्तत स्थित डीएवीवी ऑडिटोरियम में, कॉलेज एवं आसपास के गर्ल्स होस्टल की छात्राओं से महिला सुरक्षा से संबंधित विषय पर एक सेमिनार के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें देवीअहिल्या विश्वविद्यायल के कुलपति श्री नरेन्द्र धाकड़, रजिस्ट्रार श्री अजय वर्मा, डीन श्रीबी.के.त्रिपाठी, ,मीडिया प्रभारी श्री चंदन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर मो.युसुफ कुरैशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री धनंजय शाह, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर श्री बसंत कुमार मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान एवं थाना प्रभारी भंवरकुंआ श्री शिवपाल सिंह कुशवाह की उपस्थिति में, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्राए, थाना भंवरकुंआ क्षेत्र में स्थित समस्त गर्ल्स हॉस्टल में निवासरत बालिकाओं सहित करीबन 1000 छात्राएं सम्मिलित हुई।  जिसमें उनसे महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों व उनकी रोकथाम के संबंध में उपायों पर चर्चा की गई।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विपरित परिस्थिति में अपना धैर्य बनाये रखते हुए, सृदृढ़ता के साथ उसका सामना करे व घबरायें नहीं, तथा किसी भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को करें। उन्हे महिलाओं के सहायतार्थ हेल्प लाईन नम्बरों 1090, डायल-100, निर्भया मोबाईल, महिला पीसीआर, व्ही केयर फोर यू आदि की कार्यप्रणाली के बारें में बताया गया। साथ हीपुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्‌सअप आदि का सावधानी पूर्वक उपयोग करने व इसके दुरूपयोग के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इस दौरान ऐसे स्थान जहां महिलाऐं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं व ऐसी कोई चर्चा जो वह किसी के साथ शेयर नहीं कर पाती है आदि विषयों पर भी सभी उपस्थित  अतिथिगणों के द्वारा चर्चा की गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी कई सवाल किये गये, जिस पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उन्हे उचित कार्यवाही व जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं को संतुष्ट किया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीटों के अधिकारियों/ कर्मचारियों को क्षेत्र कॉलेजों एव यहां स्थित हॉस्टलों में निवासरत बालिकाओं की सुरक्षा हेतु, सक्रियता के साथ कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है साथ ही बालिकाओं में, वरिष्ठ अधिकारियों सहित थाना भवरकुंआ के थाना प्रभारी/ बीट प्रभारी / बीट आरक्षक के  मोबाईल नंबर वितरित किए गए है तथा छात्राओं को पुलिस के प्रत्येक कर्मचारी को अपना हितैषी एवं सहयोगी मानने की सलाह देते हुए उनसे सहयोग लेने की समझाईश दी गयी है।

               इस अभियान के तहत शहरके सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूल/कॉलेज व होस्टलों की छात्राओं से संवाद स्थापित कर, उनमें आत्मविश्वास व जागरूकता लायी जा रही है। महिला सुरक्षा और उनसे जुड़े अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु इन्दौर पुलिस का ये अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।




परदेशीपुरा थाने का कुखयात बदमाश एवं जिलाबदर अपराधी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में, आरोपी के ऊपर, हत्या, हत्या का प्रयास , अपहरण, बलात्कार, एनडीपीएस एक्ट एवं चाकूबाजी के है, दर्जन भर अपराध


इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण रखने हेतु निर्देश दिये गये कि, क्षेत्र में सक्रिय गुंडे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावें एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
         क्राइम ब्रांच की टीम को इस कड़ी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम सेसूचना मिलीं कि थाना परदेशीपुरा का कुखयात बदमाश गोलू चिकना उर्फ गोलू मरमट जो की, थाना परदेशीपुरा से 09 माह के लिए जिला बदर हो चुका है। वह बदमाश लसूडिया थाना क्षेत्र के आस-पास घूम रहा है। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पुलिस थाना लसूडिया के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर मुताबिक हुलिये के एक लडके को घेराबंदी कर पकडा गया। जिसने पूछताछ पर अपना नाम देवेन्द्र उर्फ गोलू मरमट उर्फ गोलू चिकना पिता संतोष मरमट उम्र 24 साल नि. 445 शीलनाथ कैंप परदेशीपुरा इंदौर का होना बताया। आरोपी ने बताया की सितंबर 2017 मे उसका इन्दौर जिले से 9 माह के लिये जिला बदर हुआ है किन्तु वह जिला बदर  के आदेश का उल्लंघन कर 3 दिन से इन्दौर मे ही रह रहा है। आरोपी का अपराध धारा 14 म.प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम से दंडनीय पाया जाने से आरोपी गोलू मरमट को विधिवत्‌ गिरफ्तार कर पुलिस थाना लसूडिया मे धारा 14 म.प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम का अपराध पंजीबध्द किया गया है।
आरोपी गोलू उर्फ चिकना ने बताया कि, जिला बदर के दौरान विगत एक माह से वह अपने दोस्त के घर जयपुर चला गया तथा एक माह रहने के बाद वह तीन दिनपहले इन्दौर आ गया था तथा इधर उधर घूम रहा था। आरोपी गोलू 10वी कक्षा तक पढा है तथा उसके पिता ड्रायवरी का काम करते हैं वह खुद पेंटिंग का काम करता था। उसके व्दारा वर्ष 2010 मे परदेशीपुरा थाना क्षेत्र मे एक झगडे के दौरान कालू नाम के लडके की हत्या की गयी थी। उस समय 18 वर्ष से कम उम्र होने के कारण 2 माह मे जेल से छूट गया था। उसके पश्चात उसने वर्ष 2012 से 2016 के बीच हत्या का प्रयास के दो अपराध, मारपीट चाकू बाजी के अपराध, गांजे की तस्करी, अपहरण एवं बलात्कार जैसे दर्जन भर अपराध घटित किये है। आरोपी का वर्ष 2015 मे जिला बदर हुआ था उस समय भी उसने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन किया था तथा उसके उपर 14 म.प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

आरोपी गोलू मरमट ने आज से दो महिने पहले लसूडिया थाना क्षेत्र मे स्कीम नं 78 मे एक मोटरसायकल चालक का मोबाईल व मोटरसायकल छीनी थी उक्त अपराध मे गोलू चिकना व उसका साथी लव फरार है उक्त मामले मे आरोपी की गिरफ्तारी की जाना है। आरोपी ने वर्ष 2015 मे भूतपूर्व पार्षद की लडकी का भी अपहरण किया था जिसमे उसके विरुध्द धारा 363 366 का अपराध पंजीबध्द हुआ था।


ए.टी.एम में कैश लोड करने वाली कंपनी के कर्मचारी ही निकले चोर


इन्दौर-दिनांक 18 नवम्बर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 05-06.11.17  की रात्रि में करीब 12.00 बजे कार्पोरेशन बैक के सोनी ज्वेलर्स के पास नंदानगर मेनरोड पर स्थित ए.टी.एम बूथ में एक संदिग्ध व्यक्ति ए.टी.एम के साथ छेडछाड कर रहा था, जिस की सूचना एक राहगीर ने एफ.आर.वी वाहन को दी थी। इस पर एफ.आर.वी वाहन में मौजूद बल तत्काल ए.टी.एम पर पहुचां तो मशीन बंद मिली, तब कार्पोरेशन बैक की पलासिया स्थित शाखा जिसके अधीन उक्त ए.टी.एम. आता है, के शाखा प्रबंधक श्री अनिरूद्ध मुखोपाध्याय से चर्चा कर मशीन की स्थिति ओर केश के बारे में पता किया गया तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनकी शाखा के सभी ए.टी.एम में केश लोड करने का एवं मेनेटेन्श करने का कार्य लोजिकेश कंपनी करती है। तब लाजिकेश कंपनी के सिक्युरिटी मैनेजर ईश्वरसिहं को उक्त घटना क्रम बताकर उनसे मशीन की जानकारी ली गई तो ईश्वरसिहं ने लिखित में जानकारी दी कि उक्त ए.टी.एम. की आडिट कराई गई तो केश पूरा मिला एवं मशीन में भी किसी तरह की छेडछाड नही पाई गई। लेकिन राहगीर के द्वारा दीगई सूचना पुखता थी तो मामला संदिग्ध लगने पर, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेकर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना परदेशीपुरा की टीम द्वारा उक्त ए.टी.एम बूथ में लगे हिडन केमरे की सीसीटीवी रिकार्डिगं बैक के माध्यम से घटना दिनांक की प्राप्त की गई उक्त रिकार्डिग को लाजिकेश कंपनी के गवर्नर मनीष जैन को दिखाया गया तब उक्त कंपनी के आडिटर विवेक पिता रामचन्द्र पवांर निवासी सुदामा नगर इंदौर ने दिनांक 17.11.17 को अपने कंपनी के कर्मचारी मनीष वाधवी पिता महेश निवासी आदर्श मौलिक नगर सुखलिया इंदौर के विरूद्ध उक्त घटना दिनांक की रात्रि में मशीन को अवकाश पर रहने के दौरान चोरी करने की नियत से खोलकर 9400 रूपये चोरी करने की रिपोर्ट की गयी। उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 567/17 धारा 457/380/381 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
            विवेचना के दोरान आरोपी मनीष वाधवी को आज हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त धर्मेश शाक्यवार निवासी सुखलिया इंदौर एवं किशोर तोमर निवासी श्यााम नगर इंदौर के साथ, किशोर तोमर की गाडी से अपनी परिचित एकगर्लफ्रेंड को साथ में लेकर पार्टी करने जा रहा था। पैसे की जरूरत होने के कारण उक्त एटीएम से अपने दूसरे कर्मचारी साथी विकास पिता रमेश जायसवाल निवासी अभिनंदन नगर इंदौर से फोन पर पासवर्ड पूछ कर उक्त मशीन खोली एवं उसमें से 9400 रूपये निकाल कर चुरा लिए थे। आरोपी एवं उसके साथी धर्मेश तथा विकास को हिरासत में लेकर आरोपी से 6400 रूपये बरामद किये गये है, शेष आरोपियो की तलाश की जा रही है।
            इस मामले में लाजिकेशकंपनी ने अपनी ही कंपनी के ए.टी.एम. से रूपये चुराने वाले कर्मचारी मनीष को बचाने के लिए पहले रिपोर्ट नही की और मशीन में छेडछाड नही होने एवं केश पूरा होने की असत्य जानकारी देकर कंपनी को बदनामी से बचाने का प्रयास किया गया। अतः इसमें अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में पुलिस द्वारा अलग से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा सक्रियता के साथ कार्यवाही कर उक्त घटनाक्रम का बैक के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खुलासा कर, आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य घटनाओ के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मेंथाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि कमलकिशोर, उनि एम.ए,एच.खान, सउनि देवेन्द्र पवांर, सउनि उमेश पांडे, सउनि केके तिवारी, सउनि अर्जुनसिहं राय, प्रआर. 779 अनिल पाटिल, आर. 1413 संजय, आर 3431 राघवेन्द्र, आर 2041 जगदीश तथा आर विनोद का सराहनीय योगदान रहा


Friday, November 17, 2017

आपराधिक गतिविधिया संचालित करने वाले कुखयात बदमाश राहुल उर्फ लेण्डी, पर रासुका की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 17 नवम्बर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण रखने हेतु निर्देश दिये गये कि, क्षेत्र में सक्रिय गुंडे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावें एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश राहुल उर्फसुनील उर्फ लेण्डी पिता प्रकाश माली (22) निवासी 1080 नई बस्ती भागीरथपुरा इन्दौर कों राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी राहुल उर्फ लेण्डी, पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र के कुखयात व शातिर बदमाश होकर, वर्ष 2013 से लगातार बाणगंगा, रावजी बाजार, राजेन्द्र नगर, परदेशीपुरा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को अजांम दे रहा हैं। आरोपी राहुल द्वारा मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने, हत्या, हत्या के प्रयास जैसे विभिन्न प्रकार के एक दर्जन अपराध पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा इसके विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने के उपरांत भी इसके आपराधिक कृत्यों में कोई कमी नही आयी है। अतः इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें के लिये, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी राहुल उर्फ लेण्डी को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया।जिसके परिपालन में आरोपी राहुल को आज दिनांक 17.11.17 को पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


जूनी इन्दौर क्षेत्र का लिस्टेट बदमाश, अवैध हथियार सहित पुलिस थाना पंढरीनाथ की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 11 नवंबर 2017-शहर में अपराध नियत्रंण हेत, पूर्व अपराधियों व संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय शाह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार (चाकू) सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
            क्षेत्र में अवैधानिक गतिवधियों पर नियत्रंण हेतु नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान द्वारा थाना प्रभारी पंढरीनाथ व उनकी टीम को गंभीरता से कार्यवाही करने के लिये निर्देर्शित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 16.11.17 मुखबिर की सूचना पर से मच्छी बाजार देशी शराब दुकान के पास से घेराबंदी कर एक बदमाश अमन वर्मा पिता गोपाल वर्मा उम्र 25 साल निवासी 355 जबरन कालोनी इन्दौर को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक तेजधारदार चाकू मिला। आरोपी के बारें में जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि, आरोपी अमन वर्मा थाना जूनी इन्दौर का सूचीबद्ध गुण्डा है, जिसके विरूद्ध विभिन्न प्रकार कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री महेन्द्रसिंह भदौरिया, उनि प्रवीण ठाकरे, आर. 3408 नरेन्द्र मंसारे, आर. 2191 मनमोहन तथा आर. 3497 अरूण की सराहनीय भूमिका रही।


अश्लील कॉल व मैसेज करने वाली महिला टीचर, व्ही केयर फॉर की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 17 नवंबर 2017- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा एक लिखित शिकायत व्ही केयर फॉर यू इंदौर अपराध शखा में आकर दर्ज कराई कि, मैं शादीशुदा महिला हूं और मेरे पति पेशे सें वकील है। हमारी पुत्री जिसकी उम्र 17 साल है, जिसके संबंध में काफी अश्लील मैसेज व कॉल मेरे मोबाईल नंबर और मेरे पति के मोबाईल नंबर पर कोई अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा आ रहे है जिससें मेरी पुत्री की मानसिक हालत बहुत खराब हो गई है और वह घर सें बाहर अकेले निकलने सें भी डर रही है।

उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाईल नंबर की पडताल की गई तो वह गोविद रतनसिंह ग्राम 52 गायन सारंगपुर राजगढ मप्र के नाम पर रजिस्टर्ड होना पाया जो की फर्जी है। जिस पर टीम द्वारा उक्त मोबाईल का आईएमईआई नंबर व अन्य टेक्निकल तरीके से जांच की तो, उक्त नम्बर अनावेदिका रंजना तिवारी पति प्रवीण तिवारी उम्र 47 साल निवासी 123 सागर विहार सुखलिया इंदौर द्वारा माह जनवरी सें सिंतबर 2017 तक उपयोग करना पाया गया, साथ ही घटना में उपयोग किया गया मोबाईल भी अनावेदिका सें जब्त किया गया। अनावेदिका रंजना तिवारी जो कि, फरियादीया के पति (वकील) की बिजनेस पार्टनर है साथ ही एडवांस नेद्गानल एकेडमी स्कूल स्कीम नंबर 78 में शिक्षक के पद पर कार्यरत्‌ है जिसके दो बच्चें है जो अपने पति सें अलग रह रही है। टीम द्वारा आरोपिया रंजना तिवारी को पकड़कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना हीरा नगर के सुपुर्द किया गया है।

कॉलेज की लडकीयों के एडमिशन फार्म सें नंबर लेकर परेशान करने वाला मनचला, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में आरोपी खुद को बताता था कॉलेज का प्रोफेसर


इन्दौर-दिनांक 17 नवंबर 2017- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयरफॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना विजय नगर, भंवरकुआ एंव छोटीग्वालटोली क्षेत्र में रहने कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक लिखित शिकायत व्ही केयर फॉर कार्यालय में दर्ज कराई कि, हम लोग अटल बिहारी बाजपेयी आट्‌र्स एंड कॉमर्स कॉलेज भंवरकुआ में पढ़ाई करते है। हमारे पास एक ही मोबाईल नंबर सें कॉल व व्हाट्‌अप मैसेज आ रहे है तथा उक्त मोबाईल धारक व्यक्ति खुद को कॉलेज का प्रोफेसर बता रहा है और हमारे एडमिशन को निरस्त करने का बोल रहा है, साथ ही हमें अश्लील मैसेज कर हमारी अश्लील फोटों भी मांग रहा है। हमारे द्वारा फोटो व जानकारी नही देने पर हमारा एडमिशन निरस्त करने का बोल रहा है व एसिड फेंकने की धमकी दे रहा है ।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक सौरभ सक्सेना पिता मनोज सक्सेना उम्र 25 साल निवासी सीएम॥ मकान नंबर 285 दीनदयाल उपाध्याय नगर इंदौर को पकड कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना विजय नगर इंदौर के सुपूर्द किया गया है तथा अनावेदक सौरभ सक्सेना के विरूध्द थाना भंवरकुआ/छोटीग्वालटोली को भी प्रतिवेदन वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

सौरभ सक्सेना, दीनदयाल उपाध्याय नगर इंदौर का रहने वाला है, जिसके पिता इशयोंरेंस कंपनी में कार्यरत्‌ है। सौरभ नें डीएवीवी कॉलेज इंदौर सें बीसीए किया है। सौरभ सक्सेना पिछलें कुछ महिनों सें रिश्ते के ताऊ सुधीर सक्सेना जो कि अटल बिहारी बाजपेयी आट्‌र्स कॉलेज इंदौर में प्रोफेसर है उन्ही के पास काम करता था, जहां पर लड़किया एडमिशन के लिए आती थी और अपनी पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराती थी। सौरभ इन एडमिशन के फार्मो को स्कैन करने का काम करता था और वही पर सौरभ नें फार्म सें सारी जाकारी निकाल कर आवेदिकाओं को कॉल व मैसेज कर परेशान करने लगा सौरभ को जब टीम के द्वारा सुबह घर पर दबिश दी गई तो सौरभ घर सें सुबह 08 बजें ही भाग गया था, मुखबिर तंत्र सें जानकारी मिलीं कि सौरभ दीनदयाल उपाध्याय नगर इंदौर में पार्क में बैठा है, उक्त सूचना पर टीम द्वारा पार्क सें ही अनावेदक सौरभ को दबिश देकर पकडा गया जिसें अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना विजय नगर भेजा गया है।

चोरी की गाड़ी को बेचने की फिराक में घूम रहे, तीन वाहन चोर क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में,


इन्दौर-दिनांक 17 नवंबर 2017-शहर में चोरी, नकबजनी आदि की वारदातों पर नियत्रंण हेतु,  मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, पूर्व अपराधियों व संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
      क्राइम ब्रांच द्वारा शहर में हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर लगान लगाने हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा शहर के समस्त थाना क्षेत्रों में इस संबंध में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी कड़ी में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सेन्ट्रल कोतवाली क्षेत्र से तीन संदिग्धों 1. नफीस पिता मो. शरीफ (19) निवासी प्रकाश का बगीचा जूनी इन्दौर, 2. मो. सुल्तान पिता अब्दुल शकुर (22) निवासी ग्रीन पार्क कालोनी चंदन नगर इंदौर तथा कुन्दन पिता मानसिंग राजावत (23) निवासी 15/2 कटकटपुरा लाल मंदिर के सामने रावजी बाजार इन्दौर, जो की एक बिना नम्बर प्लेट की एक्टिवागाड़ी को लेकर, बेचने की फिराक में घूम रहे थे, जिन्हे टीम द्वारा संजय सेतु टर्निंग पाइंट पर से रोककर पकड़ा गया।
      आरोपी नफीस ने पूछताछ में बताया कि वह इन्दौर में वाटर सप्लाइ करने का काम करता है, जबकि सुल्तान लाहौरी का काम करता है तथा कुन्दन स्वयं का आटो रिक्शा चलाता है। आरोपियों से बिना नम्बर की एक्टिवा गाड़ी तथा उसके कागजात के बारें में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। टीम द्वारा जांच करने पर उक्त एक्टिवा गाड़ी का नम्बर एमपी-66/एमसी-6199 पाया गया जो कि, प्रभाकर नागेरकर पिता लक्ष्मण नागेरकर निवासी म.नं. 70 द्वारकापुरी वार्ड रूईकवार जिला बुरहानपुर का होना पायी गयी। उक्त गाड़ी के चोरी होने की रिपोर्ट थाना शिकारपुरा जिला बुरहानपुर में दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि उन्होने लगभग 6 माह पूर्व उक्त गाड़ी बुरहानपुर से चुराई थी, जिसे यहां लेकर आ गये थे। टीम द्वारा उक्त आरोपियों को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतावाली के सुपुर्द किया गया है।  आरोपियों से शहर या शहर के बाहर हुई वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी गाड़िया मिलने की संभावना है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 89 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 17 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 नवंबर 2017 को 06 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 नवंबर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2017 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुगनी देवी कालेज गेट के सामनें तीन पुलिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 224 जनता क्वाटर इंदौर निवासी अज्जु उर्फ अंकीत पिता शम्भुसिंह रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 17 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 नवंबर 2017 कोफरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 नवंबर 2017 का 10 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 नवंबर 2017-पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 16 नवंबर 2017 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम ओलानी मानपुर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम ओलानी मानपुर इन्दौर निवासी गणपत पिता अम्बाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।